Express Audio
Jansatta - पर्दे की बात
कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
दुनिया भर में इस साल यह मेकअप लुक्स रहे बेहद चर्चा में। पर्दे की बात | 25.December | 5 pm 25.12.2023 2:58
साल 2023 को खत्म होने में अब बस 4-5 दिन बाकी हैं। इस साल लोगों के पहनावे से लेकर लाइफस्टाइल तक में कई बदलाव देखे गए। खासकर 2023 में अलग-अलग मेकअप लुक्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को जगन्नाथ पुरी मंदिर जाना पड़ गया भारी। पर्दे की बात | 22.December | 4 pm 22.12.2023 4:33
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, ट्रैवल एंड फूड चैनल ‘कर्ली टेल्स’ की फाउंडर कामिया जानी के खिलाफ भाजपा ने गिरफ्तारी की मांग की है। कामिया देश विदेश घूम कर वहां के खाने के वीडियो बनाती और उन्हें प्रमोट करती हैं। हाल ही में वह जगन्नाथ पुरी मंदिर गई थीं, जहां उन्होंने वीडियो बनाया और शेयर किया है।
उम्मीद से कम रही ‘डंकी’ की पहले दिन की कमाई। पर्दे की बात | 22.December | 12 pm 22.12.2023 4:46
शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ 21 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। ये साल किंग खान का सबसे बेहतरीन साल रहा है। पहले उनकी फिल्म ‘पठान’ और फिर ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। दोनों ही फिल्में इस साल की सुपरहिट फिल्में रहीं और अब ‘डंकी’ से फैंस को ऐसी ही उम्मीद थी।
सुबह 4 बजे से देर रात 1 बजे तक लगेंगे ‘सालार’ के शो। पर्दे की बात | 21.December | 4 pm 21.12.2023 4:10
प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार’ शाहरुख खान की ‘डंकी’ को भारी टक्कर देने के लिए तैयार है। ये फिल्म 22 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है और फैंस इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म हिंदी समेत तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू भाषा में रिलीज होने वाली है।
ऑडियंस के पॉजिटिव रिव्यू के साथ रिलीज हुई ‘डंकी’। पर्दे की बात | 21.December | 12 pm 21.12.2023 4:47
शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ‘डंकी’ आखिरकार रिलीज हो चुकी है। फिल्म को सोशल मीडिया पर दमदार रिव्यू मिल रहे हैं। थिएटर्स के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी फिल्म का भारी क्रेज है।
शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’, कौन देगा किसको मात? पर्दे की बात | 20.December | 4 pm 20.12.2023 5:00
साल 2023 खत्म होने को है, इसी के साथ इस साल की दो सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। गुरुवार, 21 दिसंबर को शाहरुख खान की ‘डंकी’ रिलीज हो रही है। मुंबई में सुबह 5:55 बजे से शोज रखे गए हैं, जबकि शुक्रवार, 22 दिसंबर को प्रभास की ‘सालार’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों ही सुपरस्टार अपनी फिल्मों को सुपरहिट बनाने के लिए पूरी दम लगा र...
2024 के लोकसभा चुनाव में खड़ी होंगी कंगना रनौत। पर्दे की बात | 20.December | 12 pm 20.12.2023 4:20
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अकसर ही चर्चा में बनी रहती हैं। बीते काफी समय से एक्ट्रेस के राजनीति में एंट्री करने के कयास लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स थीं कि कंगना 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। अब उनके पिता ने बताया है कि कंगना बीजेपी के टिकट पर चुनाव लडेंगी।
फैन ने मलाइका अरोड़ा की कमर पर रख दिया हाथ, वायरल हो रहा वीडियो। पर्दे की बात | 19.December | 4 pm 19.12.2023 4:48
मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ‘झलक दिखला जा’ के सेट के बाहर का है, जिसमें एक फैन को मलाइका के साथ फोटो खिंचवाते देखा जा सकता है। लेकिन इस बीच फैन ने कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
‘पुष्पा’ एक्टर जगदीश ने कुबूला जुर्म, महिला जूनियर आर्टिस्ट को आत्महत्या के लिए उकसाया था। पर्दे की बात | 19.December | 12 pm 19.12.2023 4:32
फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव का किरदार निभाने वाले एक्टर जगदीश ने अपना जुर्म कबूल किया है। जगदीश को 6 दिसंबर को महिला जूनियर आर्टिस्ट को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
नहीं रहे भोजपुरी सिनेमा के स्टार बृजेश त्रिपाठी। पर्दे की बात | 18.December | 4 pm 18.12.2023 4:25
भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है कि इंडस्ट्री के फेमस एक्टर बृजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। उन्हें विलेन के रोल में अपनी पहचान बनाई है। नेगेटिव भूमिका में फैंस और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया है। उन्होंने ना केवल भोजपुरी बल्कि टीवी, बंगाली और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।
एडवांस बुकिंग की रेस में ‘सालार’ से आगे है ‘डंकी’। पर्दे की बात | 18.December | 12 pm 18.12.2023 4:23
राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पहले मूवी लगातार प्रभास की ‘सालार’ से पीछे चल रही थी। लेकिन, रिलीज से पहले पासा पलट गया और इसने साउथ स्टार की मूवी को पछाड़ दिया है।
सनी देओल को नहीं पसंद आईं ‘एनिमल’ की कुछ चीजें। पर्दे की बात | 15.December | 4 pm 15.12.2023 4:23
संदीप वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ-साथ बॉबी देओल के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में बॉबी का रोल काफी कम है लेकिन इतना दमदार है कि वह सुपरस्टार बन गए हैं। हर कोई उनका दीवाना हो गया है, लेकिन उनके बड़े भाई एक्टर सनी देओल को फिल्म में कुछ चीजें पसंद नहीं आई हैं और उसपर उन्होंने खुलकर बात की है।
श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती। पर्दे की बात | 15.December | 12 pm 15.12.2023 4:57
एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि श्रेयस, अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग कर रहे थे।
Koffee with Karan Season 8: दीपिका पादुकोण को ट्रोल करने वालों को करण जौहर ने दिया जवाब, भूले मर्यादा। पर्दे की बात | 14.December | 4 pm 14.12.2023 4:15
‘कॉफी विद करण’ का आठवां सीजन चल रहा है। इस सीजन के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आए थे। ये एपिसोड काफी मजेदार था लेकिन दीपिका के एक बयान पर उन्हें और रणवीर को खूब ट्रोल किया गया था। अब करण जौहर ने ट्रोल करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
‘एनिमल’ के लिए बॉबी देओल ने बना ली थी मिठाई से दूरी। पर्दे की बात | 13.September | 2 pm 13.12.2023 4:12
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी जबरदस्त रहा है। वहीं, एनिमल की कहानी और फिल्म में रणबीर कपूर के बेहतरीन अभिनय से अलग एक ओर चीज जिसे लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं, वो है एक्टर बॉबी देओल का ट्रांसफॉर्मेशन।
Rajinikanth Birthday: वह सुपरस्टार जिसकी फिल्म आने पर दफतरों में हो जाती है छुट्टी। पर्दे की बात | 12.December | 12 pm 12.12.2023 4:51
सुपरस्टार रजनीकांत आज यानी 12 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ से से लेकर बॉलीवुड तक रजनीकांत के अभिनय का सिक्का चलता है। रजनीकांत एक ऐसे स्टार हैं, जिनकी फिल्में रिलीज होना फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता।
क्या पॉलिटिक्स में आएंगी परिणीति चोपड़ा? पर्दे की बात | 11.December | 12 pm 11.12.2023 4:58
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। हाल ही में परिणीति ने वडोदरा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां उनसे राजनीति में कदम रखने के बारे में सवाल किया। इस पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्लानिंग बताई है।
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की धमाकेदार जोड़ी, रिलीज हुआ ‘Fighter’ का टीजर। पर्दे की बात | 08.December | 4 pm 08.12.2023 5:16
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी जल्द ही धमाका करने वाली है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। इनकी जोड़ी फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाली है। इसकी रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इन सबके बीच अब इसका टीजर जारी कर दिया गया है।
नहीं रहे दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद! पर्दे की बात | 08.December | 12 pm 08.12.2023 4:52
बॉलीवुड गलियारे से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है कि दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद का निधन हो गया है। उन्होंने 67 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। वो पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। अंत में एक्टर जिंदगी की जंग हार गए।
तृप्ति डिमरी ने बताया, कैसे शूट हुए थे ‘एनिमल’ में बोल्ड सीन। पर्दे की बात | 07.December | 4 pm 07.12.2023 4:49
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में हैं। इन सबके साथ ही एक्टर का इंटीमेट सीन भी काफी चर्चा में है। उन्होंने एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ बोल्ड सीन किए थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तृप्ति डिमरी ने बताया कि रणबीर कपूर के साथ उनका इंटीमेट सीन कैसे शूट हुआ था?
राज कुंद्रा को राहत, नहीं मिला पोर्नोग्राफी से कोई सीधा लिंक। पर्दे की बात | 07.December | 12 pm 07.12.2023 5:13
बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि ईडी को पोर्नोग्राफी रैकेट में राज से कोई डायरेक्ट लिंक नहीं मिला है, जिसके बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी गई है।
‘Animal’ देखकर बोलीं बॉबी देओल की मां, “ऐसी फिल्म मत किया कर।” पर्दे की बात | 06.December | 4 pm 06.12.2023 4:38
फिल्म ‘एनिमल’ में अपने किरदार के लिए बॉबी देओल बहुत चर्चा में हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग और लुक्स की तारीफ कर रहा है। बॉबी देओल के फैंस तो Animal पर अच्छे रिएक्शन दे रहे हैं, लेकिन एक्टर ने बताया उनकी मां को ये फिल्म कैसी लगी।
राम गोपाल वर्मा ने ‘एनिमल’ की जमकर की तारीफ बोले, “रणबीर कपूर के दोनों पैरों को चाटना चाहता हूं।” पर्दे की बात | 06.December | 12 pm 06.12.2023 5:13
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। किसी को फिल्म महिला विरोधी लगी तो किसी को ‘एनिमल’ की तुलना में ‘कबीर सिंह’ छोटी फिल्म लगी। इसी बीच जाने-माने फिल्ममेतकर राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म को लेकर रणबीर और संदीप रेड्डी की तारीफ की है।
रिलीज हुआ ‘डंकी’ का ट्रेलर, मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस। पर्दे की बात | 05.December | 4 pm 05.12.2023 5:01
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ‘डंकी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद शानदार है। Dunki के ड्रॉप 1, 2 और 3 को देखकर लग रहा था कि ये फिल्म उन दोस्तों की कहानी है जो विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन ड्रॉप 4 में देश के लिए अटूट प्यार दिखाया गया है।
‘एनिमल’ में छोटे रोल को लेकर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी। पर्दे की बात | 05.December | 12 pm 05.12.2023 5:02
बॉबी देओल के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच बज बना हुआ है, लेकिन फिल्म 'एनिमल' में एक्टर ज्यादा नजर नहीं आए हैं। हाल ही में बॉबी देओल से जब इस बारे में सवाल किया गया कि उन्हें इतना कम स्क्रीन टाइम मिला? इस पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.