Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

“पाकिस्तान जाना खतरे से खाली नहीं है।” खेल खबर | 17.March | 6 pm 17.03.2023

एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच रार पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान जाना खतरे से खाली नहीं है।

Sehwag ने Gym को लेकर Indian Players पर कही बड़ी बात…खेल खबर | 17.March | 1 pm 17.03.2023

टीम इंडिया पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने का कारण उनके फिटनेस प्रोग्राम को बताया है। उनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का कारण जिम में हैवी वेट लिफ्टिंग है।सहवाग ने टीम इंडिया के परफॉरमेंस कोच बासु शंकर की सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक जैसा प्रोग्राम बनाने के लिए आलोचना की।

विराट कोहली ने स्मृति मंधाना को दिए थे टिप्स। खेल खबर | 16.March | 6 pm 16.03.2023

वुमन्स प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 मार्च की रात अपनी पहली जीत हासिल की। विराट कोहली ने महिला आरसीबी की टीम से मुलाकात कर स्मृति मंधाना ब्रिगेड को सलाह दी थी।

IPL में David Warner करेंगे DC का नेतृत्व…खेल खबर | 16.March | 1 pm 16.03.2023

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गुरुवार 16 मार्च 2023 को बताया कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे।

“जसप्रीत बुसराह का नहीं है कोई रिप्लेसमेंट।” खेल खबर | 15.March | 6 pm 15.03.2023

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की परेशानी जसप्रीत बुमराह और झाय रिचर्डसन की चोट ने चिंता बढ़ा दी है। दोनों ही तेज गेंदबाज लीग के इस सत्र में नहीं खेल पाएंगे। इस बीच आकाश चोपड़ा ने भारत के स्टार पेसर को लेकर बड़ी बात कही है।

WPL में Mumbai Indians ने प्लेऑफ में बनाई जगह …खेल खबर | 15.March | 1 pm 15.03.2023

वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) में मुंबई इंडियंस (MIW) बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। टीम ने लगातार 5 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बना ली है।

भारत नहीं लौटेंगे पैट कमिंस। खेल खबर | 14.March | 6 pm 14.03.2023

स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करना जारी रखेंगे क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस भारत नहीं लौट रहे है।

Dravid ने Kohli के शतक के बाद ली की चुटकी…खेल खबर | 14.March | 1 pm 14.03.2023

वीडियो की शुरुआत में राहुल द्रविड़ ने यह कहकर कोहली की चुटकी ली कि उन्हें ड्रेसिंग रूम से उनका टेस्ट शतक देखने के लिए 16 महीने इंतजार करना पड़ा।

Sri Lanka vs New Zealand: 2 विकेट से श्रीलंका की हार। खेल खबर | 13.March | 6 pm 13.03.2023

न्यूजीलैंड ने 13 मार्च 2023 की दोपहर दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

Ben Stokes का बैग चोरी,Cricketers ने दी धमकी…खेल खबर | 13.March | 1 pm 13.03.2023

बेन स्टोक्स ने लिखा, जिसने भी किंग्स क्रॉस ट्रेन स्टेशन पर मेरा बैग चुराया है। मुझे आशा है कि मेरे कपड़े आपके लिए बहुत बड़े हैं।

Rohit Sharma ने Ishan Kishan को मैदान पर लगाया थप्पड़?…खेल खबर | 10.March | 6 pm 10.03.2023

तभी रोहित ने उन्हें पानी की बोतल थमाई, लेकिन बोतल जमीन पर गिर गई और इशान आगे निकल गए। इशान किशन लौटे और बोतल उठाई। उसी समय रोहित ने मजाकिया लहजे में इशान किशन को थप्पड़ लगाने के लिए हाथ उठाया।

Australian Captain Pat Cummins की मां का निधन…खेल खबर | 10.March | 1 pm 10.03.2023

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चौथे टेस्ट में आज (दूसरे दिन) के खेल के दौरान अपना शोक प्रकट करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे।ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से कुछ देर पहले पैट कमिंस की मां के निधन की खबर मिली।

WPL:Gujarat Giants की कप्तान पूरे टूर्नामेंट से बाहर …खेल खबर | 9.March | 6 pm 09.03.2023

29 साल की बेथ मूनी अगले दो मैचों में भी नहीं खेल पाईं थीं। अब वह रिहैबिलिटेशन के लिए स्वदेश जाएंगी। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट गुजरात टीम में शामिल होंगी।

Ind vs Aus 4th Test देखने पहुंचे PM Modi और ऑस्ट्रेलियाई PM…खेल खबर | 9.March | 1 pm 09.03.2023

इस मैच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथोनी अल्बानीज भी स्टेडियम में मौजूद हैं। मैच से पहले दोनों ने रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को विशेष कैप सौंपी।

WPL में Mumbai Indians का शानदार प्रदर्शन …खेल खबर | 7.March | 6 pm 07.03.2023

वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (MIW) की टीम ने अबतक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गुजरात जायंट्स (GGT) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) के बड़ी जीत हासिल की है। 2 में से 2 मैच जीतकर वह अंक तालिका में टॉप पर है।

इंदौर पिच को लेकर बीसीसीआई करेगा आईसीसी को चैलेंज। खेल खबर | 07.March | 1 pm 07.03.2023

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पिच को लेकर हो हल्ला जारी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इंदौर पिच को लेकर आईसीसी की रेटिंग को चैलेंज कर सकता है। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने होल्कर स्टेडियम को खराब रेट किया था।

आलोचनाओं से घिरे बाबर आजम, अब किसने दिया साथ? खेल खबर | 06.March | 6 pm 06.03.2023

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अपनी कप्तानी और फॉर्म को लेकर पूर्व खिलाड़ियों की काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच साथी क्रिकेटर शान मसूद उनके समर्थन में सामने आए हैं।

कमर से ऊपर की नो बॉल के लिए रिव्यू लेने वालीं पहली क्रिकेटर बनीं Jemimah…खेल खबर | 6.March | 1 pm 06.03.2023

इस मैच में वह कमर से ऊपर की नो बॉल के लिए रिव्यू लेने वालीं पहली क्रिकेटर बन गईं। मामला दिल्ली कैपिटल्स की पारी के आखिरी ओवर का है। जेमिमा ने मेगन स्कट की फुलटॉस गेंद पर लेग साइड में स्लॉग लगाने की कोशिश की।

तीसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद क्या बोले रोहित शर्मा? खेल खबर | 03.March | 6 pm 03.03.2023

ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 9 विकेट से हरा दिया। तीसरा टेस्ट मैच 3 दिन भी नहीं चल पाया। यह तीसरे दिन की सुबह लंच से पहले समाप्त हुआ।

भारत के खिलाफ 8 विकेट लेने वाले Nathan Lyon का बयान…खेल खबर | 3.March | 1 pm 03.03.2023

उनके नजरिए के बारे में बात करने पर लियोन ने कहा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि मैं किस विकेट पर खेल रहा हूं। अगर मैं किसी को रक्षात्मक खेलने के लिए बाध्य कर सकता हूं तो मैं बहुत खुश हो जाता हूं।

आर.अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड। खेल खबर | 02.March | 6 pm 02.03.2023

रविचंद्रन अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 3 विकेट लिए। इसके साथ ही अश्विन सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बन गए। अश्विन ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा।

दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बने आर.अश्विन। खेल खबर | 02.March | 1 pm 02.03.2023

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए।

धोनी पर मेहरबान हैं फाफ डुप्लेसी। खेल खबर | 01.March | 6 pm 01.03.2023

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने उन्हें एक नेतृत्वकर्ता के रूप में परिपक्व होने में मदद की। उन्होंने साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान को सर्वश्रेष्ठ रणनीतिकारों में से एक करार दिया।

IPL और WTC से बाहर हुए Bumrah…खेल खबर | 1.March | 1 pm 01.03.2023

टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को आगामी आईपीएल सीजन और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (अगर भारत क्वालिफाई करता है) से बाहर कर दिया गया है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लियोनेल मेसी ने पिछाड़ा। खेल खबर | 28.February | 6 pm 28.02.2023

अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान लियोनेल मेसी ने सोमवार देर रात फीफा की ओर से जारी FIFPRO मेंस वर्ल्ड 11 में 16वीं बार जगह बनाई। मेसी ने इसके साथ ही एक और रिकॉर्ड बनाया। मेसी सबसे ज्यादा बार FIFPRO मेंस वर्ल्ड 11 में चुने जाने वाले फुटबॉलर बने।

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.