Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

WIPL में Gujarat Titans ने इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान …खेल खबर | 28.February | 1 pm 28.02.2023

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने रविवार 26 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में 74 रन की मैच विजेता पारी खेली थी।

केन विलियमसन ने रचा इतिहास। खेल खबर | 27.February | 6 pm 27.02.2023

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। केन विलियमसन ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन शतक जड़ा और इतिहास रचा। उनके शतक और ओपनर टॉम लाथम और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल के शानदार अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 162.3 ओवर में 483 रन पर ऑलआउट हुई।

IPL,WTC से बाहर हो सकते हैं Bumrah…खेल खबर | 27.February | 1 pm 27.02.2023

आईपीएल के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि लगभग पांच महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे जसप्रीत बुमराह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं

T20 World Cup: भारत की हार से क्यों याद आए एमएस धोनी? खेल खबर | 24.February | 6 pm 24.02.2023

भारत आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में 23 फरवरी की रात ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5 रन से हार गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का रन आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। हरमनप्रीत कौर के इस तरह से आउट होने पर आईसीसी पुरुष विश्व कप 2019 में एमएस धोनी के रन आउट होने की यादें ताजा हो गईं।

ऑस्ट्रेलिया ने फिर भारत का सपना तोड़ दिया…खेल खबर | 24.February | 1 pm 24.02.2023

ऑस्ट्रेलिया ने 23 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत को 5 रन से हरा दिया।

सेल्फी लेने से सुर्खियों में आ गए शुभमन गिल। खेल खबर | 23.February | 6 pm 23.02.2023

क्रिकेट के मैदान में कमाल कर रहे भारतीय टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी एक मिरर इमेज शेयर की तो लोग कई तरह के कमेंट करने लगे।

Women T20 World Cup Semifinal India vs Australia …खेल खबर | 23.February | 1 pm 23.02.2023

कंगारू टीम बेहतरीन फॉर्म में है और वह ग्रुप स्टेज में अजेय रही। वहीं टीम इंडिया ने भी अच्छा प्रदर्शन किया वह 4 में से सिर्फ 1 मैच हारी।

केएल राहुल को लेकर भिड़े आकाश चोपड़ा और वेंकटेश प्रसाद। खेल खबर | 22.February | 6 pm 22.02.2023

पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने आकाश चोपड़ा के वीडियो चैट पर केएल राहुल को लेकर लाइव बहस के चैलेज को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने नमस्ते करते हुए कहा कि वह इस बहस में नहीं पड़ना चाहते।

हार के साथ Sania Mirza के करियर का अंत…खेल खबर | 22.February | 1 pm 22.02.2023

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को यहां डब्ल्यूटीए दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पहले दौर में अपनी अमेरिकी जोड़ीदार मैडिसन कीज के साथ सीधे सेटों में हारकर अपने चमकदार करियर का अंत किया।

India vs Australia: गौतम गंभीर ने भारतीय टीम को दी चेतावनी। खेल खबर | 21.February | 6 pm 21.02.2023

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 4 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस बीच पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को चेताया है। उन्होंने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को ऑस्ट्रेलिया को हल्के में न लेने की नसीहत दी है।

मंधाना का टी20 क्रिकेट में यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर…खेल खबर | 21.February | 1 pm 21.02.2023

अगर वह 20 ओवर खेलतीं तो वह शतक लगाने वालीं दूसरी महिला क्रिकेटर बनतीं। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शतक जड़ा है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

पारिवारिक कारणों के चलते पैट कमिंस को लौटना पड़ा ऑस्ट्रेलिया। खेल खबर | 20.February | 6 pm 20.02.2023

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अबतक काफी खराब रहा है। टीम को नागपुर के बाद दिल्ली टेस्ट में भी हार का सामना करना पड़ा है। इस कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस परिवारिक कारणों से ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं।

Jadeja ने झटके 10 विकेट्स…खेल खबर | 20.February | 1 pm 20.02.2023

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 10 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़कर रख दी। टीम इंडिया ने 6 विकेट से दिल्ली टेस्ट अपने नाम किया और 2-0 से सीरीज में बढ़त बना ली।

चेतन शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा। खेल खबर | 17.February | 6 pm 17.02.2023

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने शुक्रवार को एक टीवी न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। इसमें उन्होंने टीम और चयन प्रक्रिया के बारे में आंतरिक जानकारी साझा करके कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा था।

BCCI के आगे झुका PCB…खेल खबर | 17.February | 1 pm 17.02.2023

एशिया कप को लेकर जारी गतिरोध के बीच पाकिस्तान मेजबान बना रह सकता है और भारत को उसके मैच यूएई में खेलने की पेशकश दी जा सकती है

रोहित शर्मा का बेहतर प्रदर्शन। खेल खबर | 16.February | 6 pm 16.02.2023

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में 102 रनों की पारी खेली। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के दमपर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की।

ICC की भूमिका अहम, कुछ नहीं कर सकता BCCI – Shahid Afridi…खेल खबर | 16.February | 1 pm 16.02.2023

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान को इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए। इसमें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की भूमिका अहम हो जाती है

WPL में सानिया मिर्जा…खेल खबर | 15.February | 6 pm 15.02.2023

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बुधवार को महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र के लिए भारतीय टेनिस दिग्गज सानिया मिर्जा को अपनी महिला टीम का मेंटर बनाया है। छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सानिया का करियर 20 साल लंबा है, जिसमें उन्होंने 43 डब्ल्यूटीए खिताब जीते हैं।

फुटबॉल के मैदान पर खिलाड़ी ने गंवाईं जान…खेल खबर | 15.February | 1 pm 15.02.2023

आइपीएल की तर्ज पर पहली बार होने जा रहे महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) के लिए सोमवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई।इसमें भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं

1.9 करोड़ में बिकने वाली क्रिकेट खिलाड़ी को कार खरीदने पर पड़ी थी डांट। खेल खबर | 14.February | 6 pm 14.02.2023

वुमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में सोमवार को भारतीय टीम की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर 1.9 करोड़ में बिकीं। मुंबई इंडियंस ने मध्य प्रदेश के शहडोल की रहने वाली 23 साल की ऑलराउंडर को खरीदा।

WIPL नीलामी में सबसे महंगी बिकीं Smriti Mandhana , जानिए पूरी लिस्ट…खेल खबर | 14.February | 1 pm 14.02.2023

आइपीएल की तर्ज पर पहली बार होने जा रहे महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) के लिए सोमवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई।इसमें भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं

India vs Australia धर्मशाला नहीं इंदौर में होगा अगला मैच। खेल खबर | 13.February | 6 pm 13.02.2023

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच का वेन्यू बदल गया है। पहले यह टेस्ट मैच 1 मार्च से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होना था, लेकिन एचपीसीए स्टेडियम का आउटफील्ड तैयार न होने के कारण यहां नहीं खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नए वेन्यू का ऐलान कर दिया है। यह टेस्ट मैच अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Women T20 World Cup 2023 में भारतीय टीम ने रचा इतिहास …खेल खबर | 13.February | 1 pm 13.02.2023

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने 12 फरवरी की रात इतिहास रचा। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 19 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बनाकर टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया को झटका, घायल हो गए मैट रेनशॉ। खेल खबर | 10.February | 6 pm 10.02.2023

नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन खेल शुरू होने से पहले वार्मअप करते समय अपना घुटना चोटिल कर बैठे और मैदान पर नहीं उतरे।

हाथ में क्रीम लगाने पर सुर्खियों में जडेजा…खेल खबर | 10.February | 1 pm 10.02.2023

वीडियो फुटेज में रविंद्र जडेजा अपने दाहिने हाथ से मोहम्मद सिराज की हथेली के पिछले हिस्से से कोई पदार्थ निकालते नजर आ रहे हैं। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने गेंद फेंकने से ठीक पहले अपने बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर इस पदार्थ को रगड़ते हुए दिखाई दिए।

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.