Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Pandya ने जमकर की Sai Sudarshan की तारीफ, कही ये बड़ी बात…खेल खबर | 5.April | 1 pm 05.04.2023 5:06
हार्दिक पांड्या ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि वह (साई सुदर्शन) शानदार बल्लेबाजी कर रहा है, उसने अपनी बल्लेबाजी पर बहुत मेहनत की है। पिछले 15 दिनों में साई सुदर्शन ने बल्लेबाजी का जितना भी अभ्यास किया है यह उसी का नतीजा है कि आज उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली है।
IPL 2023: आज आमने-सामने होंगे दिल्ली और गुजरात। खेल खबर | 04.April | 6 pm 04.04.2023 5:05
राजधानी दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल 2023 के अपने पहले मुकाबले की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है।
MSD ने क्यों दी CSK की कप्तानी छोड़ने की धमकी…खेल खबर | 4.April | 1 pm 04.04.2023 4:52
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने गेंदबाजों से नाराज हैं और उन्होंने कप्तानी तक छोड़ने की धमकी दे दी है।मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में धोनी गेंदबाजों के एक्सट्रा रन देने से नाखुश दिखे और उन्होंने कप्तानी तक छोड़ने की धमकी दे दी।
IPL 2023: आज होगी चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक भिड़ंत। खेल खबर | 03.April | 6 pm 03.04.2023 5:36
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का छठा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का यह गृह मैदान भी है।
IPL, एक-एक मैच होने के बाद पॉइंट्स टेबल …खेल खबर | 3.April | 1 pm 03.04.2023 5:06
जबकि गुजरात टाइटंस चौथे नंबर पर खिसक गई है।वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे नंबर पर है। पंजाब किंग्स 2 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का अभी खाता नहीं खुला है।
IPL 2023 : क्या टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड? खेल खबर | 31.March | 6 pm 31.03.2023 5:19
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच से होगी। तीन साल बाद टूर्नामेंट का आयोजन होम और अवे फॉर्मेट में होगा। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर का नया नियम भी होगा।
IPL का आगाज़…खेल खबर | 31.March | 1 pm 31.03.2023 5:06
दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सत्र की शुरुआत शुक्रवार को होगी। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस (GT) और महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा
ऋषभ पंत का नाम लेकर भावुक हो गए अक्षर पटेल। खेल खबर | 30.March | 6 pm 30.03.2023 5:16
अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कहा है कि उनका ऋषभ पंत से दिल का रिश्ता है। दिल्ली कैपिटल्स में पंत की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता।
World Cup खेलने भारत नहीं आएगा Pakistan?…खेल खबर | 30.March | 1 pm 30.03.2023 4:50
भारत में अक्टूबर – नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पाकिस्तान की टीम भारत न आकर अपने मुकाबले बांग्लादेश में खेल सकती है।
पिता की मार यादकर भावुक हो गए खलील अहमद। खेल खबर | 29.March | 6 pm 29.03.2023 5:11
दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद जियो सिनेमा पर आकाश चोपड़ा से बातचीत में अपने बचपन के दिनों को यादकर भावुक हो गए। खलील अहमद ने बताया कि बचपन में क्रिकेट खेलने पर पिता उन्हें बेल्ट से पीटते थे।
क्या Rohit Sharma नहीं खेलेंगे MI के लिए IPL? …खेल खबर | 29.March | 1 pm 29.03.2023 4:46
कप्तान रोहित शर्मा कुछ मुकाबलों से बाहर बैठ सकते हैं।रोहित शर्मा फिलहाल टीम इंडिया के कप्तान हैं और अतीत में वह चोटिल रह चुके हैं। वह किसी भी कीमत पर नहीं चाहेंगे कि बड़े मौकों पर चोटिल हों।
सचिन तेंदुलकर को लेकर अब्दुल रज्जाक का बड़ा बयान। खेल खबर | 28.March | 6 pm 28.03.2023 5:06
साल 2006 में एक मैच में पाकिस्तान की वनडे क्रिकेट टीम की कमान संभालने वाले अब्दुल रज्जाक ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को लेकर बड़े बयान दिए हैं।
CSK को मिल गया MSD का उत्तराधिकारी?…खेल खबर | 28.March | 1 pm 28.03.2023 4:56
25 मिनट तक तीनों गैलरियों से अपने प्रिय धोनी के लिए चीयर करने के बाद फैंस ने ‘बेन स्टोक्स’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह ध्वनि मैदान के चारों ओर एक आभासी लहर की तरह फैल गई और इसे सीएसके के भविष्य के बारे में सीएसके के फैंस के समर्थन के रूप में देखा गया।
पेंटिंग करते हुए अलग अंदाज में दिखे धोनी। खेल खबर | 27.March | 6 pm 27.03.2023 5:30
सोशल मीडिया पर कैप्टन कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह टीम के घरेलू मैदान चेन्नई के चेपक स्टेडियम में कुर्सी को जर्सी के रंग में रंगते दिख रहे हैं।
कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान की दुर्दशा हो गई है…खेल खबर | 27.March | 1 pm 27.03.2023 5:10
ऐसा पहली बार हुआ कि अफगानिस्तान ने आईसीसी रैंकिंग में टॉप-6 टीमों में से किसी के खिलाफ सीरीज अपने नाम किया है। इससे पहले अफगानिस्तान ने पहला टी20 6 विकेट से जीता था।
“सूर्यकुमार यादव की तुलना संजू सैमसन से नहीं की जानी चाहिए।” खेल खबर | 24.March | 6 pm 24.03.2023 5:27
कपिल देव का कहना है कि भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तुलना विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन से नहीं की जानी चाहिए।
इन चार भारतीय मुक्केबाजों ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया …खेल खबर | 24.March | 1 pm 24.03.2023 5:05
चार भारतीय मुक्केबाजों निकहत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतू गंघास और स्वीटी बूरा ने अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीते और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सुनील गावस्कर की टीम इंडिया को चेतावनी। खेल खबर | 23.March | 6 pm 23.03.2023 5:28
दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारत क्रिकेट टीम को बुधवार 22 मार्च 2023 की रात चेन्नई में तीसरे और अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों मिली हार को नहीं भूलने की चेतावनी दी है।
2005 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ किया ये कारनामा…खेल खबर | 23.March | 1 pm 23.03.2023 5:10
ऑस्ट्रेलिया ने 22 मार्च 2023 की रात तीसरे और अंतिम वनडे में एडम जम्पा (45 रन पर 4 विकेट) और एशटन एगर (41 रन पर 2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 21 रन से जीत हासिल की और तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।
विराट कोहली को लेकर क्या कह गए शोएब अख्तर? खेल खबर | 22.March | 6 pm 22.03.2023 5:09
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लगभग एक दशक और खेल सकते हैं। कोहली
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11…खेल खबर | 22.March | 1 pm 22.03.2023 5:23
हार्दिक पांड्या की अगुआई में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया था। उनके चैपियन बनने में साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर ने काफी बड़ी भूमिका निभाई थी
कोहली के कहने पर सहवाग ने दिया था कोच पद के लिए आवेदन! खेल खबर | 21.March | 6 pm 21.03.2023 5:08
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार 20 मार्च 2023 को खुलासा किया कि उन्होंने 2017 में टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका के लिए आवेदन किया था, क्योंकि तत्कालीन कप्तान विराट कोहली ने उनसे संपर्क किया था।
PM Modi से बोले Afridi, “मोदी साहब…” …खेल खबर | 21.March | 1 pm 21.03.2023 5:16
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को ‘अधिक जिम्मेदारी’ दिखानी चाहिए, क्योंकि वह ‘बहुत मजबूत बोर्ड’ है और क्रिकेट खेलने वाले दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने का प्रयास करना चाहिए।
इशांत शर्मा की उमरान मलिक को सलाह। खेल खबर | 20.March | 6 pm 20.03.2023 4:59
दिग्गज तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ‘जम्मू एक्सप्रेस’ उमरान मलिक को बगैर रन के बारे में सोचे पूरी स्पीड से गेंदबाजी करने की सलाह दी है। वह चाहते हैं कि टीम मैनेजमेंट इसके लिए दाएं हाथ के इस युवा गेंदबाज को पूरी आजादी दे।
एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर BCCI और PCB में तकरार जारी है।…खेल खबर | 20.March | 1 pm 20.03.2023 5:08
एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के आयोजन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में तकरार जारी है।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.