Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
भारत-इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज, पिच किसके लिए मददगार | खेल खबर | 24.January| 1 PM 24.01.2024 4:02
भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 25 जनवरी से खेले जाने वाले टेस्ट से 5 मैच की सीरीज का आगाज होगा।हैदराबाद टेस्ट से पहले भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उम्मीद जताई कि राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच अच्छी होगी और स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होगी। टेस्ट मैच से दो दिन पहले पिच काफी सूखी दिख रही थी खास कर दोनों छोर के गुड लेंथ क्षेत्र के आस-पास। दूसरी ओ...
क्या बुमराह भविष्य में टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करना चाहते हैं | खेल खबर | 23.January| 6 PM 23.01.2024 4:17
भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह भविष्य में टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करना चाहते हैं। वह इसके लिए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से प्रेरणा लेते हैं। बुमराह ने एक टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इंग्लैंड के खिलाफ उस मैच टीम को हार मिली थी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के अति आक्रामक रवैये ‘बैजबॉल’ से उन्हें फायदा हो सकता है। पांच मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज में उन्हे...
मोहम्मद शमी पूरी सीरीज से होंगे बाहर! इलाज कराने जाएंगे लंदन; ऋषभ पंत को लेकर भी अपडेट | खेल खबर | 23.January| 1 PM 23.01.2024 4:17
वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी और लेट हो सकती है। दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शमी अपनी एंकल इंजरी का इलाज कराने के लिए लंदन जा सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो उनका इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की पूरी सीरीज से बाहर होना तय है। शमी शुरुआती दो टेस्ट के लिए घोषित हुई टीम का हिस्सा नहीं थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोह...
जो रूट तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, विराट के पास दो दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका | खेल खबर | 22.January| 6 PM 22.01.2024 4:24
भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होगी तो सबकी निगाहें दो दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और जो रूट पर होंगी। दोनों खिलाड़ियों ने भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। टॉप 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। रूट का इस लिस्ट में शीर्ष पर काबिज होना तय है। वहीं कोहली के पास एलेस्टर कुक और सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ने का मौका होगा। भारत-इं...
इंटरनेशनल लीग टी20 मैच में अंबानी की टीम ने अडानी की टीम को हराया | खेल खबर | 22.January| 1 PM 22.01.2024 4:02
इंटरनेशनल लीग टी20 2024 के चौथे मैच में रविवार, 22 जनवरी को मुकेश अंबानी की टीम एमआई अमीरात ने गौतम अडानी की टीम गल्फ जायंट्स को 18 रन से हरा दिया। एमआई अमीरात के लिए कप्तान निकोलस पूरन और टिम डेविड ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में गल्प जायंट्स की टीम 9 विकेट पर 161 रन ही बना पाई।गल्फ जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। एमआई अमीरात की शुरुआ...
रणजी ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली मुंबई टीम पड़ी कमजोर | खेल खबर | 19.January| 6 PM 19.01.2024 3:31
रणजी ट्रॉफी में लगातार दो मैच पारी से जीतने वाली अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली मुंबई की टीम की हालत संजू सैमसन की टीम केरल के खिलाफ खराब है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 172 रन पर 7 विकेट गंवा दिए। ओपनर भूपेन लालवानी और शिवम दुबे को छोड़ कोई भी बल्लेबाज नहीं चला।पहली 2 गेंद पर 2 विकेट गंवाने के बाद मुंबई की टीम दबाव से उबर ही नहीं पाई। ओपनर जय बिस्टा और अजिंक्य रहाणे लगातार गेंद...
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन वेस्टइंडीज को हराया; हेजलवुड ने झटके 9 विकेट | खेल खबर | 19.January| 1 PM 19.01.2024 4:00
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 10 विकेट से हराया। तीसरे दिन शुक्रवार, 19 जनवरी को पहले ही सेशन में मैच खत्म हो गया। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 120 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 26 रन के टारगेट को हासिल कर लिया। जोश हेजलवुड ने दोनों पारी मिलाकर 9 विकेट लिए। वही वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन फाइन 2023 के हीरो ट्रेविस हेड प...
भारत का सुपर ओवर में 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड कायम | खेल खबर | 18.January| 1 PM 18.01.2024 3:47
भारत और अफगानिस्तान की टीम ने बेंगलुरु में टी20 अंतरराष्ट्रीय का पहला डबल सुपर ओवर मुकाबला खेला। भारत ने दो सुपर ओवर खेलकर अफगानिस्तान को मात दी। इसके साथ ही भारत ने सुपर ओवर में जीत का अपना 100 प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा। सीरीज का आखिरी और तीसरा टी20 मैच पहले 212 के स्कोर पर टाई रहा। इसके बाद पहला सुपर ओवर 17 रन के स्कोर पर टाई हुआ। दूसरे सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए जिसक...
टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारत का अंतिम टी20 मैच | खेल खबर | 17.January| 6 PM 17.01.2024 6:57
जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले यह भारत का अंतिम टी20 मैच होगा। टीम प्रबंधन मोहाली और इंदौर में जीत के दौरान दिखाए गए प्रदर्शन में कोई गिरावट नहीं चाहेगा। भारतीय टीम बेंगलुरु में अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं अफगानिस्तान की टीम चाहेगी की वो बेंगलुरु में मैच जीतकर उलटफेर करे।भारत को दोनों मैच में छह विकेट से जीत... शुरुआत से ही आक्रामक खेल की वजह से हुई। इस वजह से टीम ने 17.3 ओवर...
भारत-अफगानिस्तान तीसरे T20 मैच की मौसम और पिच रिपोर्ट जानें | खेल खबर | 17.January| 1 PM 17.01.2024 5:38
भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बुधवार, 17 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम क्लीन स्वीप के इरादे उतरेगी। वह अफगानिस्तान चाहेगा कि वह उलटफेर करे। भारत पहले ही 3 मैचों की सीरीज 2-0 से जीत चुका है।बेंगलुरु में एक बार फिर सबकी निगाहें भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली...
सुमित नागल ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंचने वाले 5वें भारतीय पुरुष बने | खेल खबर | 16.January| 6 PM 16.01.2024 5:26
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के तीसरे दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भारत के सुमित नागल ने 31वीं वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर बुब्लिक को सीधे सेटों में हरा दिया। क्वालिफायर के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले 26 साल के सुमित नागल ने दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बुब्लिक को 2 घंटे 38 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 6-4, 6-2, 7-6 (7-5) से हराया।सुमित नागल अपने करियर में पहली बार ऑस्ट्...
टीम में इस लक्ष्य के लिए वापसी चाहते हैं अजिंक्य रहाणे | खेल खबर | 16.January| 1 PM 16.01.2024 6:01
अजिंक्य रहाणे लगभग 13 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 85 टेस्ट मैच खेले हैं। पांच हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई थी। फिर उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर बतौर उपकप्तान ले जाया गया। वह उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला। इस सीरीज के बाद ही वह ड्रॉप कर दिए गए। दक्षिण अफ्रीका दौ...
भारतीय टीम के सेलेक्टर टीम से किसी की हो सकती है छुट्टी | खेल खबर | 15.January| 6 PM 15.01.2024 4:13
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राष्ट्रीय चयनकर्ता पद यानी भारतीय टीम के सलेक्टर के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन समिति में 5 सदस्य होते हैं। फिलहाल समिति में कोई जगह खाली नहीं है और उनका कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में किसी एक सदस्य की छुट्टी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। चयन के लिए आवेदन करने के लिए कैडिडेट को सात टेस्ट और 30 प्रथम श्रेणी मैच खेला होना चाहिए। आवेदन कीआखिरी तारीख 25 जनवरी...
बाबर आजम ने अर्धशतक लगाकर रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा | खेल खबर | 12.January| 6 PM 12.01.2024 3:45
शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शुरुआत टी20 प्रारूप में अच्छी नहीं रही और इस टीम को न्यूजीलैंड के हाथों पांच मैचों की टी20आई सीरीज के पहले ही मैच में 46 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में बाबर आजम तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और अच्छी पारी भी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. न्यूजीलैंड ने इस मैच में 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान क...
रोहित की कप्तानी में 2024 के पहले T20I में भारत की जीत | खेल खबर | 12 .January | 1 PM 12.01.2024 3:52
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20आई में साल 2024 के अपने पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत की। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को मोहाली में 6 विकेट से जीत मिली। हालांकि इस मैच में रोहित शर्मा डक पर आउट हुए, लेकिन उन्होंने बतौर कप्तान टी20आई में 40वीं जीत दर्ज करते हुए एरोन फिंच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके अलावा रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में जीत हासि...
गावस्कर ने कहा भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत की जरूरत | खेल खबर | 11.January| 6 PM 11.01.2024 3:41
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस फॉर्मेट में अपनी आखिरी सीरीज गुरुवार से खेलने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में होना है। भारत के पास अब वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं है। इस अहम टूर्नामेंट से पहले दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत को जरूरत है। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ‘म...
अफगानिस्तान टीम को लगा झटका, धाकड़ खिलाड़ी हुआ चोटिल | खेल खबर | 10.January | 06.00 PM 10.01.2024 3:49
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। 25 साल का यह खिलाड़ी फिटनेस से जूझ रहा है और इसलिए अब वह सीरीज से बाहर हो गया है। अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की कि राशिद सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं है। राशिद खान की कुछ महीने पहले कमर के नीचे के हिस्से की सर्जरी हुई थी। वह टीम के साथ चंडीगढ़ पहुंचे और ट्रेनिंग भी की। हालां...
ICC ने केपटाउन पिच के लिए रेटिंग जारी की | खेल खबर | 9.January | 6.00 PM 09.01.2024 4:14
केपटाउन में खेला गया भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच डेढ़ दिन भी नहीं चला था। 107 ओवर में मैच खत्म होने के बाद पिच पर सवाल उठे थे। क्रिकेट इतिहास का यह सबसे छोटा टेस्ट मैच था। अब तक इतने कम ओवर में किसी मैच में हार-जीत तय नहीं हुई थी। अब उस पिच की रेटिंग सामने आ गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड की उस पिच को असंतोषजनक करार दिया है। आईसीस...
सूर्यकुमार यादव की चोट ने बढ़ाई मुश्किल, IPL के शुरुआती मैच खेलना मुश्किल | खेल खबर | 08.January | 06.00 PM 08.01.2024 3:44
सूर्यकुमार यादव की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई इंडियंस के घातक बल्लेबाज को सर्जरी कराने के लिए विदेश भेजा जा रहा है। ऐसे में आईपीएल 2024 में उनकी उपस्थित को लेकर भी संशय बना हुआ है। हालांकि, उनकी रिकवरी के लिए दिया गया समय भी सामने आ गया है। दुनिया के शीर्ष टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को स्पोर्ट्स हार्निया है और इसके ईलाज के लिए उन्हें जर्मनी भेजा जा रहा है। इस बीच सूर्यकुमार मुंबई...
साउथ अफ्रीका 55 रनों पर हुई ऑल आउट, सिराज ने झटके 6 विकेट | खेल खबर | 03.January | 06.00 PM 03.01.2024 4:12
केप टाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका पहली पारी में सिर्फ 55 रनों पर ऑल आउट हो गई, ये दोनों के बीच टेस्ट का सबसे कम स्कोर है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अकेले 6 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका बल्लेबाजी की कमर तोड़ी। इससे पहले दोनों के बीच टेस्ट का सबसे कम स्कोर भारत ने 1996 में बनाया था, 27 साल बाद अब उससे कम स्कोर बना है। साउथ अफ्रीका कप्तान डीन एल्गर जो अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे हैं ने टॉस जीतकर पहले...
दूसरे टेस्ट मैच का बदला समय, केपटाउन के लिए इंडिया तैयार | खेल खबर | 02.January | 06.00 PM 02.01.2024 3:29
भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मैच में बुधवार से साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। यह मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्रांउड पर खेला जाएगा। 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट टीम इंडिया हार चुकी है। ऐसे में उसकी कोशिश दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी की होगी। हालांकि इस मैदान पर भारतीय टीम का टेस्ट में रिकॉर्ड बेहद भयावह है। भारत को इस ग्राउंड पर अभी तक एक भी जीत मिली है। टीम इंडिया यहां जीत दर्ज कर इत...
केशव महाराज के मैदान पर आते ही गूंजा ‘राम सिया राम’। खेल खबर | 22.December | 6 pm 22.12.2023 4:41
जैसे ही केशव महाराज गेंदबाजी करने आए तो स्टेडियम में राम सिया राम गाना बजने लगा। उनकी बल्लेबाजी के समय भी ऐसा ही हुआ। केशव बल्लेबाजी शुरू करने की तैयारी में थे, तभी विकेटकीपिंग कर रहे भारतीय कप्तान केएल राहुल ने उनको टोका और कहा, ‘केशव भाई जब भी आप आते हो यह लोग यही गाना बजाते हैं न।’
बतौर स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल का रहा मिला-जुला प्रदर्शन। खेल खबर | 22.December | 1 pm 22.12.2023 4:48
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल को बनाया गया। केएल राहुल ने इस सीरीज में बतौर बल्लेबाज मिला-जुला प्रदर्शन किया। पहले मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया था तो वहीं दूसरे वनडे मैच में उनके बल्ले से 56 रन निकले थे।
संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष। खेल खबर | 21.December | 6 pm 21.12.2023 4:34
भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनावों में अपने वफादार संजय सिंह की जीत को लेकर आश्वस्त निवर्तमान अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने नए पदाधिकारियों से खेल के लिए अनुकूल माहौल बनाने और किसी तरह के नुकसान की भरपाई करने का आग्रह किया।
बेटी के जन्मदिन का तोहफा पैक कर रहे थे डेरिल मिचेल, जब सुना 14 करोड़ रूपये की नीलामी में अपना नाम। खेल खबर | 21.December | 1 pm 21.12.2023 5:16
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को जब इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी के दौरान 14 करोड़ रूपये की बड़ी राशि में खरीदा गया था तब वह अपने घर में अपनी बेटी के जन्मदिन का तोहफा पैक कर रहे थे और नीलामी में उनका नाम आते ही उनकी दिल की धड़कन बढ़ गयी थी।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.