Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

अंडर 19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया चौथी बार बना चैंपियन | खेल खबर | 12.February| 1 PM 12.02.2024

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराया. इसी के साथ चौथी बार ऑस्ट्रेलिया ने खिताब को अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले आखिरी बार यह खिताब साल 2010 में जीता था और अब 14 साल के बाद एक बार फिर से वह अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बना। वहीं इस हार के साथ भारत अपने इस खिताब की रक्षा नहीं कर पाया और उसे उप-विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले...

U19 World Cup Final में ऑस्ट्रेलिया के लिए काल बनेगा ‘मिनी बुमराह’, खतरनाक यॉर्कर से टूर्नामेंट में बटोरी हैं सुर्खियां | खेल खबर | 9.Februa 09.02.2024

अंडर 19 वर्ल्ड कप में अपनी घातक गेंदबाजी से सुर्खियों में आने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ंत से पहले अपनी तैयारियों के बारे में बताया है। नमन तिवारी से पीटीआई से बातचीत में कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के दिए टिप्स का इस्तेमाल करेंगे। नमन तिवारी ने बताया कि बुमराह ने उन्हें एनसीए में काफी टिप्स दिए थे जिनका इस्तेमाल कर उन्हें इस...

पाकिस्तान को हरा फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, अब भारत के साथ होगा खिताबी मुकाबला | खेल खबर | 10.February| 1 PM 09.02.2024

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम ने पाकिस्तान अंडर 19 टीम को एक विकेट से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत के साथ रविवार को होगा। भारत ने इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया था।दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतक...

भारतीय क्रिकेट के लिहाज से खास है 8 फरवरी: 3 कप्तानों ने इसी दिन रचा इतिहास | खेल खबर | 8.february| 6 PM 08.02.2024

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बहुत से ऐतिहासिक दिन हैं। इसमें 8 फरवरी की तारीख भी शामिल है। इस इस दिन भारत के 3 कप्तानों ने इतिहास रचा था। एक भारतीय कप्तान तो 8 फरवरी को अपना जन्मदिन भी मनाते हैं। शुरुआत 8 फरवरी को अपना जन्मदिन वाले कप्तान यानी मोहम्मद अजहरुद्दीन से करते हैं।मोहम्मद अजहरुद्दीन दुनिया के पहले और अब तक के एकमात्र टेस्ट प्लेयर हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती 3 मुकाबलों में शतक जड़े। वह टे...

बुमराह शानदार बॉलिंग करता है, डिविलियर्स ने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज की तारीफों में बांधे पुल | खेल खबर | 8.February | 1 PM 08.02.2024

इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने टेस्ट मैच में 9 विकेट झटके। 2 टेस्ट में वह 15 विकेट ले चुके हैं। इस प्रदर्शन के बदौलत वह टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 रैंक पर पहुंचने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बने। साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह की तारीफों में...

IPL 2024 में ऋषभ पंत खेलेंगे या नही? दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने दिया अपडेट | खेल खबर | 7.February | 6 PM 07.02.2024

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी अपनी रिव्‍यू मीटिंग के बाद 8 फरवरी 2024 को सुबह 10 बजे ब्‍याज दरों पर एलान करेगी. रिव्‍यू मीटिंग 6 फरवरी को शुरू हुई थी. कई बार से आरबीआई ने ब्‍याज दरों (Repo Rate) पर पॉज लगाया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने करीब एक साल से रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा हुआ है. सवाल यह है कि इस बार पॉलिसी में क्‍या ब्‍याज दरों...

U19 World Cup: फाइनल में भारत का पाकिस्तान से हो सकता है सामना | खेल खबर | 7.February | 1 PM 07.02.2024

भारतीय टीम ने मंगलवार को अंडर19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मेजबान साउथ अफ्रीका को दो विकेट से मात दी। भारत लगातार पांचवीं और कुल नौवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। उदय सहारन की कप्तानी वाली टीम के पास अब खिताब का बचाव करके इतिहास रचने का मौका। इसके लिए उन्हें चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान का सामना करना पड़ सकता है।भारतीय टीम अंडर19 वर्ल्ड कप की सबसे कामयाब टीम है। भारत ने 9वीं बार फाइनल म...

अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल; भारत-साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 | खेल खबर | 6.February | 6 PM 06.02.2024

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार (6 फरवरी) को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जा रहा है.भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन भारत शानदार फॉर्म में चल रहा है। वह टूर्नामेंट में अबतक अजेय है। टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेटर्स का दबदबा है। मुशीर खान ने 5 मैच की 5 पारी में 83.50 की औसत से 334...

NZ vs SA: न्यूजीलैंड को 349 की बढ़त, 20 में 11 विकेट बाएं हाथ के स्पिनर्स ने झटके | खेल खबर | 6.February | 1 PM 06.02.2024

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 162 रन पर आउट हो गई। तीसरे दिन (6 फरवरी) को न्यूजीलैंड ने टेस्ट मैच पर पकड़ बना ली। हालांकि, कीवी टीम ने 349 रन बढ़त के बाद फॉलोऑन न देकर चौंका दिया। टेस्ट मैच में बाएं हाथ के स्पिनर्स का जलवा देखने को मिला है। दोनों टीमों की पहली पारी मिलाकर 20 में से 11 विकेट बाएं हाथ के स्पिनर्स ने लिए हैं।साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में अच्छी बल...

दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 106 रन से हराया | खेल खबर | 5.February | 6 PM 05.02.2024

पांच टेस्ट मैच सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 106 रन से हराया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 से बराबरी की.विशाखापत्तनम में खेले जा रहे मैच में भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए तो दूसरी पारी में 255 रन बनाए. भारत की ओर से अश्विन, बुम्रा ने दूसरी पारी में तीन तीन विकेट लिए. अक्षर, कुलदीप, मुकेश को एक एक विकेट मिले. इंग्लैंड ने पहली पारी में 255 रन बनाए तो दूसरी पारी में 292...

IND vs ENG: शुभमन गिल पर सवाल उठाने वालों को युवराज सिंह ने दिया जवाब | खेल खबर | 5.February | 1 PM 05.02.2024

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट के तीसरे दिन शतकीय पारी खेली। शुभमन गिल ने जबसे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की वह रन बनाने में संघर्ष कर रहे थे। इसी कारण कई दिग्गजों ने उन्हें टीम से बाहर करने की बात कही थी। शुभमन गिल ने सभी को अपने बल्ले से जवाब दे दिया है। गिल के मेंटॉर रहे युवराज सिंह ने भी ट्वीट करके सवाल उठाने वालों की बोलती बंद कर दी।युवराज सिंह ने गिल...

प्रेमचंद और हिंदी सिनेमा की कहानियां एपिसोड-2 | पर्दे की बात | 4.February | 6 PM 02.02.2024

आम जनता ने होरी जैसे विवश-दबे राजकुमार को खारिज कर दिया और कला-साहित्य वालों ने राजकुमार के रूप में होरी को। मगर जेटली के महमूद बन सके सही गोबर- गुलजार के गुजराती मूल और नई पीढ़ी के अभिनेता बीरजी से तो बहुत-बहुत अच्छे।मगर त्रिलोकजी की इस फितरत से एक (आ)लोक मिलता है कि साहित्य-आधारित फिल्मों में हीरोपंथी नहीं चलेगी। शायद इस तथ्य को गुलजार ने समझा था या बजट की सीमा रही हो, पर उन्होंने सितारा (स्टार)...

भारत के नाम रहा दूसरा सत्र, यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोका अपना पहला शतक | खेल खबर | 2.February | 6 PM 02.02.2024

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन का दूसरा सेशन भारत के नाम रहा। पहले सत्र में भारत ने 31 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 103 रन बनाए थे। दूसरे सेशन में भारत ने 32 ओवर में 122 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। चायकाल के समय यशस्वी जायसवाल 125 और डेब्यू मैन रजत पाटीदार 25 रन बनाकर नाबाद थे। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना शतक लगाया।यशस्वी जायसवाल 22 स...

मोहम्मद सिराज दूसरे टेस्ट मैच से क्यों हुए बाहर | खेल खबर | 2.February | 1 PM 02.02.2024

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। केएल राहुल और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के कारण भारत प्लेइंग इलेवन में बदलाव के लिए मजबूर था। केएल राहुल की जगह रजत पाटीदार और रविंद्र जडेजा की जगह स्पिनर कुलदीप यादव को मौका मिला। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह मुकेश कुमार को शामिल किया गया है। सिराज को लेकर बीसीसीआई ने अपडे...

IND vs ENG: इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 में किए 2 बदलाव, 3 स्पिनर्स और 1 तेज गेंदबाज को चुना | खेल खबर | 1.February | 6 PM 01.02.2024

इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 घोषित कर दी है। विशाखापत्तनम में शुक्रवार (2 फरवरी) से दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। बेन स्टोक्स की टीम में 2 बदलाव हुए हैं। हैदराबाद टेस्ट की तरह टीम ने फिर 3 स्पिनर्स और 1 तेज गेंदबाज के साथ उतरने का फैसला किया है। चोटिल जैक लीच की जगह शोएब बशीर को मौका मिला। यह उनका डेब्यू मैच होगा। इसके अलावा तेज गेंदबाज मार्क वुड की जगह जेम्स एं...

चालीस पार, खेल दमदार: युगल के शिखर पर रोहन बोपन्ना | खेल खबर | 1.February | 1 PM 01.02.2024

टेनिस रोहन बोपन्ना युगल में नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। इस साल की पहली ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता आस्ट्रेलियाई ओपन की सफलता से उन्हें यह सौभाग्य मिला। नंबर एक बनने के साथ उनका सफर कई पहल के साथ जुड़ गया। आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडन के साथ उनकी जोड़ी भी विश्व में नंबर एक बन गई है। पुरुष युगल में यह उनका पहला ग्रैंडस्लैम खिताब रहा। साथ ही 43 की उम्र में खिताबी सपना साकार करने वाले वे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन...

जय शाह फिर बने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन, कार्यकाल विस्तार मिलते ही बनाया यह रिकॉर्ड | खेल खबर | 31.January| 6 PM 31.01.2024

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष बने रहेंगे। बुधवार को बाली में एसीसी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में उनके कार्यकाल विस्तार को एक और वर्ष के लिए सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। एसीसी की ओर से बुधवार 31 जनवरी 2024 को जारी बयान में कहा गया है कि जय शाह के विस्तार का प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने किया था।जय शा...

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में भारत की बड़ी जीत | खेल खबर | 31.January| 1 PM 31.01.2024

साउथ अफ्रीका में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर-6 स्टेज का पहला मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार, 30 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में खेला गया। भारत ने 214 रन से बड़ी जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 295 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम महज 81 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से सौम्य पांडे ने 10 ओवर में 19 रन देकर 4...

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर-6 स्टेज का पहला मैच भारत-न्यूजीलैंड के बीच | खेल खबर | 30.January| 6 PM 30.01.2024

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर-6 स्टेज का पहला मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार, 30 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। न्यूजीलैंड ने 3 बदलाव किए। 4 ग्रुप से 3-3 टीमें सुपर-6 में पहुंची हैं। ग्रुप ए से भारत, बांग्लादेश और आयरलैंड ने जगह बनाई। ग्रुप बी से साउथ अफ्र...

डेविड वॉर्नर की टीम को करारी हार के बाद लगा बड़ा झटका, गाबा टेस्ट का हीरो टूर्नामेंट से बाहर | खेल खबर | 30.January| 1 PM 30.01.2024

इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम दुबई कैपिटल्स को सोमवार, 29 जनवरी को शारजहां वॉरियर्स से करारी हार का सामना करना पड़ा। दुबई कैपिटल्स को 9 विकेट से हार मिली। टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह 5 में से 3 मैच हारकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। आईएल टी20 छह टीमों का टूर्नामेंट है।डेविड वॉर्नर की अगुआई वाली टीम को दुबई कैपिटल्स की टीम को शारजहां वॉरियर्स से हार के बाद बड़ा...

Australian Open: 22 साल के सिनर ने जीता खिताब, 5वीं बार टूटा मेदवेदेव का चैंपियन बनने का सपना | खेल खबर | 29.January| 6 PM 29.01.2024

यानिक सिनर ने दो सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में दानिल मेदवेदेव को 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। इस 22 साल के खिलाड़ी ने टूर्नामेंट जीतने के लिए कोर्ट पर 24 घंटे बिताए जो कि ओपन युग का रिकॉर्ड है.तीसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के अपने चौथे पांच-सेट तक चले मैच के साथ ग्रैंडस्लैम के ओपन युग में कोर...

विराट कोहली के बाद कौन सा खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच से होगा बाहर | खेल खबर | 29.January| 1 PM 29.01.2024

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में करारी हार मिलने के बाद भारतीय टीम की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले शुरुआती दो टेस्ट मैचों से बाहर हैं। पहले टेस्ट उनकी अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजी संघर्ष करते दिखी। अब खबर है कि दूसरे टेस्ट मैच से स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बाहर हो सकते हैं। बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर का न होना भारतीय टीम के लिए ब...

IND vs ENG: अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने रचा इतिहास | खेल खबर | 25.January| 6 PM 25.01.2024

भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। अश्विन-जडेजा की जोड़ी अनिल कुंबले-हरभजन सिंह को पछाड़कर सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजी जोड़ी बन गई। इस जोड़ी ने गुरुवार, 25 जनवरी को 502वां विकेट हासिल किया। अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने 54 मैचों में 501 विकेट हासिल किए थे। अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने 50वें टेस्ट में यह करनामा कर दिया।किसी गेंदबाजी जोड़...

मैरी कॉम ने कहा ‘मैंने अभी तक सन्यास की घोषणा नहीं की’ | खेल खबर | 25.January| 1 PM 25.01.2024

दिग्गज भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम ने गुरुवार, 25 जनवरी को कहा कि उन्होंने संन्यास की घोषणा नहीं की है। उन्होंने रिटायरमेंट्स की रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए बुधवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिए गए बयान पर स्पष्टीकरण दिया। मैरी कॉम ने कहा कि वह यह बताना चाहती थीं कि आयु सीमा के कारण ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सकतीं।मैरी कॉम ने संन्यास की खबरों को खारिज करते हुए कहा, ” मैंने अभी तक संन्यास की घोषणा...

पिंक-बॉल टेस्ट से पहले ऑस्टेलिया पर कोरोना अटैक | खेल खबर | 24.January| 6 PM 24.01.2024

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम कोरोना से परेशान है। दूसरा टेस्ट मैच गाबा में 25 से 29 जनवरी के बीच खेला जाना है। यह मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा। यानी डे-नाइट टेस्ट होगा। इससे पहले ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को कोरोना हो गया है। हालांकि, ट्रेविस हेड संक्रमण से उबर गए हैं। उनकी रिपोर्ट मंगलवार को नेगेटिव आई। हेड बुधवार दोपहर को ट्रेनिंग के लिए टीम से जु...

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.