Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
IVPL: साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने लगाई छक्कों-चौकों की लाइन, 53 गेंदों पर ठोका शतक | खेल खबर | 1.March| 1 PM 01.03.2024 5:13
साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी रिचर्ड लेवी ने गुरुवार को अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर अपनी टीम दिल्ली रेड कारपेट को राजस्थान लेजेंड्स के खिलाफ जीत दिलाई। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में हुए आईवीपीएल के मैच में फैंस को बल्लेबाजी का कहर देखने को मिला।आईवीपीएल के 13वें मैच में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। श्रीसंत ने टीम के सलामी बल्लेबाजी हर्षल गिब्स को गोल्...
IPL 2024: लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिया क्रुणाल पंड्या को झटका, इस खिलाड़ी को बनाया केएल राहुल का डिप्टी | खेल खबर | 29.February| 6 PM 29.02.2024 3:43
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बड़ा कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को कप्तान बरकरार रखा है। उनका डिप्टी यानी उपकप्तान वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी निकोल्स पूरन बनाया है। फ्रेंचाइजी का यह फैसला क्रुणाल पंड्या के लिए बड़ा झटका है। पिछले साल चोटिल होने के बाद केएल राहुल के टूर्नामेंट से बाहर होने पर क्रुणाल ने टीम की कमान संभाली थी। राहुल वर्तमान म...
सायना और सिंधु का विकल्प बन रहीं अनमोल खरब | खेल खबर | 29.February| 1 PM 29.02.2024 3:25
अभी दो सप्ताह से भारतीय बैडमिंटन में एक नाम बड़ा गर्व से लिया जा रहा है। यह नाम है अपने जीवन के मात्र 17वें वसंत में चल रही अनमोल खरब का। उन्होंने भारत के लिए इतिहास रचा है। दो सप्ताह पूर्व मलेशिया में संपन्न बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में जब थाइलैंड व भारत का मुकाबला 2-2 से बराबर था, उस समय निर्णायक मुकाबले में भारतीय बैडमिंटन की इस नई सनसनी ने अपने शानदार खेल से थाईलैंड की 45...
IND vs ENG धर्मशाला टेस्ट में बुमराह की होगी वापसी? दो खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं रोहित शर्मा | खेल खबर | 28.February| 6 PM 28.02.2024 4:34
भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में 7 मार्च से खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी भारतीय खिलाड़ी मंगलवार को रांची से रवाना हो गए हैं। बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को 2 मार्च तक चंडीगढ़ में इकट्ठा होने के निर्देश दिए हैं। बुमराह भी टीम के साथ चंडीगढ़ में ही जुड़ेंगे। इसके बाद पूरी टीम 3 मार्च को चार्टेड फ्लाइट...
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की प्लेइंग इलेवन | खेल खबर | 28.February| 1 PM 28.02.2024 3:07
न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 फरवरी से वेलिंग्टन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने वार्नर के संन्यास लेने के बाद स्टीव स्मिथ पर ही फिर से भरोसा कायम रखा है। स्टीव स्मिथ ही उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही पैट कमिंस ने उसी बॉलिंग यूनिट को बरकरार रखा है जो पिछले 5 टेस्ट से खेलती आ रही है। न्यूजी...
WFI से ओलंपिक ट्रायल का आमंत्रण मिलने के बाद साक्षी मलिक ने कहा- फिर होगा बेटियों का शोषण | खेल खबर | 27.February| 6 PM 27.02.2024 2:47
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की ओर से सोमवार को सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप और एशियाई ओलंपिक खेल क्वालीफायर के लिए टीमों का चयन करने के लिए सीनियर पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और संन्यास ले चुकीं साक्षी मलिक को ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया था। कुश्ती संघ के इस इन्विटेशन के बाद साक्षी मलिक ने WFI के अध्यक्ष संजय सिंह पर जोरदार हमला बोला है।साक्षी मलिक ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए कहा ह...
IPL 2024: विराट कोहली को लेकर सुनील गावस्कर का सवाल- क्या आईपीएल में खेलेंगे? | खेल खबर | 27.February| 1 PM 27.02.2024 4:11
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने सवाल किया है कि क्या विराट कोहली 22 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के लिए उपलब्ध होंगेय़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पहले मैच में चेपक में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। कोहली निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। शुरुआत में वह भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन पहले टेस्ट से एक...
IND vs ENG: भारत ने बैजबॉल को चटाई धूल, इंग्लैंड 2 साल बाद हारा टेस्ट सीरीज | खेल खबर | 26.February| 6 PM 26.02.2024 3:11
भारत ने सोमवार, 26 फरवरी को रांची टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली। बैजबॉल युग यानी बेन स्टोक्स के कप्तान और ब्रेंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड की टीम पहली बार टेस्ट सीरीज हारी है। पिछले 2 साल से इंग्लैंड की टीम कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी थी। टीम 6 में से 4 सीरीज वह जीती थी। 7वीं सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा।मार्च 2022 में वेस्टइंडीज...
IND vs ENG: रांची में जीत के बाद अश्विन को ‘लीड’ करता हुआ देखना चाहते हैं सुनील गावस्कर | खेल खबर | 26.February| 1 PM 26.02.2024 3:55
भारतीय टीम रांची टेस्ट में जीत से 152 रन दूर है। इंग्लैंड ने भारत को 192 का लक्ष्य दिया था। मैच के तीसरे दिन तक भारत बिना कोई विकेट खोए 8 ओवर में 40 रन बना चुका है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल सोमवार को टीम की जीत तय करने उतरेंगे। सीरीज के आखिरी मैच को लेकर दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अपनी इच्छा जाहिर की है। वह चाहते हैं कि रांची में जीत के बाद अश्विन भारतीय टीम को ली...
IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास | खेल खबर | 23.February| 6 PM 23.02.2024 4:05
क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड की प्रतिद्वंदिता 92 साल से चल रही है। भारत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला मैच 1932 में खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ ही वह मैच था। 92 साल के इतिहास में रविचंद्रन अश्विन पहले ऐसे भारतीय गेंदबाज बन गए, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लिए। उन्होंने रांची में चौथे टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। वह इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले और 100...
आकाशदीप डेब्यू मैच में चमके, सिराज ने लुटाए रन | खेल खबर | 23.February| 1 PM 23.02.2024 3:37
आकाशदीप को विकेट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करन पड़ा और उन्होंने एक के बाद एक तीन विकेट लिए। उन्होंने बेन डकेट और ओली पोप को 3 गेंद के अंदर पवेलियन भेजा। पोप खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद जैक क्रॉली को बोल्ड किया।जैक क्रॉली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 42 रन बनाए। इसके अलावा आउट ऑफ फॉर्म जॉनी बेयरस्टो भी लय में दिख रहे थे। उन्होंने 35 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। रविचंद्र...
NZ vs AUS: टिम डेविड और मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी कीवी टीम | खेल खबर | 21.February| 6 PM 21.02.2024 3:34
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक अंदाज में 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। 216 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को आखिरी गेंद पर जीत नसीब हुई। आखिरी गेंद पर कंगारू टीम को जीत के लिए 4 रन की जरूरत थी। स्ट्राइक पर टिम डेविड थे। दूसरी तरफ नॉन स्ट्राइकर एंड पर मिचेल मार्श बल्लेबाजी कर रहे थे। टिम डेविड ने साउदी के ओवर की आखिरी गेंद को लॉन...
मनोज तिवारी ने कहा- घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग का स्तर खराब | खेल खबर | 21.February| 1 PM 21.02.2024 4:07
बंगाल क्रिकेट के स्तंभ और 10,000 से अधिक प्रथम श्रेणी रन बनाने वाले मनोज तिवारी ने दो दशक लंबे करियर के बाद पिछले सप्ताह संन्यास ले लिया। संन्यास लेने से एक सप्ताह पहले मनोज तिवारी ने एक्स पर पोस्ट किया था कि देश के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में ‘बहुत सी चीजें गलत’ थीं। यह अपना आकर्षण और महत्व खो रहा है। बहुत निराश हूं।’तृणमूल कांग्रेस नेता और बंगाल के खेल मंत्री तिवारी ने ‘द इंड...
शोएब मलिक को चीयर करने पहुंची सना जावेद, लगे सानिया मिर्जा के नारे | खेल खबर | 20.February| 6 PM 20.02.2024 3:36
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक की नई पत्नी सना जावेद को सानिया मिर्जा के नाम से छेड़ा गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें सना जावेद एक क्रिकेट मैच के दौरान ग्राउंड पर नजर आ रही हैं। उन्हें देख दर्शकों में से एक शख्स सानिया मिर्जा को लेकर नारेबाजी करता सुनाई दे रहा है। सना जावेद के सामने सानिया का नाम आते ही उन्हें गुस्से में भी देखा जा सकता है।जनसत्ता वायरल वीडियो की पुष्ट...
भारतीय क्रिकेटर सरफराज ने अब्बू के कहने पर 15 साल तक रोज खेली 500 बॉल | खेल खबर | 19.February| 6 PM 19.02.2024 4:22
सरफराज खान का अपने पदार्पण टेस्ट में इंग्लैंड के स्पिनरों के खिलाफ दबदबा बनाना किसी तरह का संयोग नहीं है, बल्कि यह अपने पिता नौशाद खान के मार्गदर्शन में 15 साल तक प्रत्येक दिन 500 गेंद खेलने की कड़ी मेहनत का नतीजा है। सरफराज ने राजकोट में अपने पदार्पण टेस्ट में आत्मविश्वास से भरे दो अर्धशतक जड़कर दिखा दिया कि भारतीय टीम में उनका भविष्य उज्जवल है।इस 26 वर्षीय क्रिकेटर को अपने पिता के ‘माचो क्रिकेट...
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा रन यशस्वी के नाम | खेल खबर | 19.February| 1 PM 19.02.2024 4:32
भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने प्राइम फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में बैक टू बैक दोहरा शतक लगाकर साबित कर दिया है कि उनका भविष्य कैसा है। तीसरे टेस्ट में मिली जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की है और मैं चाहता हूं कि वह ऐसा करना जारी रखें और वह एक शानदार प्लेयर ह...
अश्विन ने रचा इतिहास, 500वां विकेट लेकर किसका रिकॉर्ड तोड़ा | खेल खबर | 16.February| 6 PM 16.02.2024 4:28
भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने राजकोट टेस्ट मैच की पहली पारी में इग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जैक क्राउली को जैसे ही आउट किया उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 500वां विकेट पूरा कर लिया। अश्विन भारत की तऱफ से टेस्ट क्रिकेट में विकेट के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले अनिल कुंबले के बाद दूसरे गेंदबाज बने।अश्विन ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर के 98वें टेस्ट में यह कमाल किया जबकि कुंबले ने...
केन विलियमसन का 32वां शतक; सरफराज के पिता का संघर्ष | खेल खबर | 16.February| 1 PM 16.02.2024 5:21
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन शुक्रवार को हैमिल्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान 32वां टेस्ट शतक जड़ा। वह ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 32 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। विलियमसन ने 3 रन बनाकर पारी की शुरुआत की और 203 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। विलियमसन ने 172 वीं पारी में 32 शतक पूरा किया। स्टीवन स्म...
रोहित शर्मा की राजकोट में कप्तानी पारी, ठोका 11वां टेस्ट शतक | खेल खबर | 15.February| 6 PM 15.02.2024 3:25
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच की पहली पारी में यानी राजकोट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला चला। हिटमैन का बल्ला टीम के लिए उस वक्त चला जब इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी और शुरुआत 3 बल्लेबाज सिर्फ 33 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला और अपनी पारी को धैर्य के साथ आगे बढ़ाना शुरू किया और फिर टीम के लिए...
भारत-इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में चार बदलाव | खेल खबर | 15.February| 1 PM 15.02.2024 4:26
भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में चार बदलाव हैं। श्रेयस और राहुल की जगह सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को 11 में जगह मिली है। वहीं जडेजा और सिराज की भी वापसी हुई है। अक्षर और मुकेश कुमार को बाहर बिठाया गया है।टॉस से पहले सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को मिली डेब्यू कैप का पल काफी खास र...
इंग्लैंड के मध्यक्रम के लिए काल बने जसप्रीत बुमराह, इस ओपनर को नहीं भेज पाए पवेलियन | खेल खबर | 14.February| 6 PM 14.02.2024 3:45
इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अब तक भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बेहतरीन लय में नजर आए हैं। सीरीज के दो मुकाबलों में बुमराह ने अब तक 15 विकेट अपने नाम कर लिए हैं और वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हैदराबाद टेस्ट में बुमराह ने 6 और विशाखापत्तन में 9 विकेट लिए थे। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह अब तक इंग्लैंड के लिए और खासकर उसके मध्य क्रम के लिए काल साबि...
44 साल की उम्र में इमरान ताहिर ने रचा कीर्तिमान | खेल खबर | 14.February| 1 PM 14.02.2024 4:16
साउथ अफ्रीका के अनुभवी गेंदबाज इमरान ताहिर ने 44 साल की उम्र में एक कीर्तिमान रच दिया है। दरअसल, इमरान ताहिर ने टी20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वह चौथे गेंदबाज बने हैं। इमरान ने मंगलवार को बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स के लिए खेलते हुए खुलना टाइगर्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। इमरान ने इस मैच में 5 विकेट अपने नाम किए।इमरान ताहिर के 404 टी20 मुकाबलों में 5...
दो बार की एशियन चैंपियन दिव्या काकरान डोप टेस्ट में फेल | खेल खबर | 13.February| 6 PM 13.02.2024 4:03
भारतीय रेसलर दिव्य काकरान डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं। दिव्या को फिलहाल अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। दो बार की एशियन चैंपियन पर अब चार साल के बैन का खतरा मंडरा रहा है। अगर दिव्या राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के सामने खुद के बेगुनाह साबित नहीं कर पाती हैं तो उनपर चार साल का बैन लग सकता है। इससे दिव्या के पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने का सपना टूट जाएगा।अमर उजाला की खबर के मुताबिक नाडा ने पि...
NZ vs SA: रचिन रविंद्र ने हैमिल्टन टेस्ट में गेंद से ढहाया कहर | खेल खबर | 13.February| 1 PM 13.02.2024 4:54
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हैमिल्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी साउथ अफ्रीका हैमिल्टन टेस्ट के पहले ही दिन बैकफुट पर नजर आ रही है। दो सेशन का खेल पूरा होने तक साउथ अफ्रीका ने 150 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए हैं। खबर लिखे जाने तक टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 184 था।न्यूजीलैंड की ओर...
मुशीर खान अपनी किस काबिलियत की वजह से सरफराज खान से निकल सकते हैं आगे | खेल खबर | 12.February| 6 PM 12.02.2024 4:07
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में अपने प्रदर्शन के जरिए कुछ खिलाड़ियों ने काफी प्रभावित किया जिसमें एक रहे मुशीर खान जो सरफराज खान के छोटे भाई हैं। मुशीर खान ने इस टूर्नामेंट में खेले 7 मैचों में 360 रन बनाए और वह ओवरऑल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे साथ ही भारत की तरफ से भी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे।मुशीर खान ने इस सीजन में खेले 7 मैचों में 2 शतक भी जड़...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.