Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

महेला जयवर्धने ने किया स्वीकार, रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाना है कठिन फैसला। खेल खबर | 20.December | 6 pm 20.12.2023

मुंबई इंडियंस के वैश्विक क्रिकेट प्रमुख महेला जयवर्धने ने स्वीकार किया कि रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने का फैसला कठिन था लेकिन भविष्य को देखते हुए यह जरूरी भी था। पंड्या बतौर कप्तान मुंबई टीम में लौटे हैं जिसकी टीम के प्रशंसकों ने काफी आलोचना की है।

IPL Auction: मिशेल स्टार्क बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी। खेल खबर | 20.December | 1 pm 20.12.2023

आईपीएल 2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए और वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। मिचेल स्टार्क के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना खजाना खोल दिया और उन्हें 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।

IPL 2023: “गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर मिलकर IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत बदल सकते हैं।” खेल खबर | 19.December | 6 pm 19.12.2023

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर मिलकर आईपीएल 2024 में टीम की किस्मत बदल सकते हैं। केकेआर 2022 और 2023 में सातवें स्थान पर रहा था।

ऋषभ पंत ने बताया कब करेंगे मैदान में वापसी। खेल खबर | 19.December | 1 pm 19.12.2023

भारतीय युव बल्लेबाज ऋषभ पंत बीते एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। पंत पिछले साल कार एक्सीडेंट का शिकार हुए थे। न तो वह आईपीएल खेल पाए न ही वर्ल्ड कप। फैंस को अब बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार है।

मुंबई को मिला गावस्कर का साथ, कहा- फ्रेंचाइजी का फैसला सही | खेल खबर | 18 December | 6 pm 18.12.2023

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले हार्दिक पंड्या को फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त करने के मुंबई इंडियंस के फैसले का समर्थन किया। गावस्कर ने कहा कि प्रबंधन को नए कप्तान और नई सोच की जरूरत महसूस होने के बाद यह फैसला लिया।

प्लेइंग 11 से बाहर हुए श्रेयस अय्यर। खेल खबर | 18.December | 1 pm 18.12.2023

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को पहले वनडे मैच में 8 विकेट से जीत मिली और इस मैच में भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर ने 52 रन की शानदार पारी खेली। अब श्रेयस अय्यर दूसरे और तीसरे वनडे मैच में नहीं खेलेंगे ऐसे में भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक जगह खाली हो जाएगी।

जिस अफसर ने धोनी पर लगाया था फिक्सिंग का आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने सुनाई उसे सजा। खेल खबर | 15.December | 6 pm 15.12.2023

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की ओर से दायर अर्जी पर मद्रास हाई कोर्ट ने शुक्रवार 15 दिसंबर 2023 को आईपीएस अफसर संपत कुमार को 15 दिन की कैद की सजा सुनाई।

BCCI ने रिटायर की धोनी की जर्सी नंबर 7…खेल खबर | 15.December | 1 pm 15.12.2023

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर सात अब किसी भी भारतीय क्रिकेटर पर नहीं दिखेगी। बीसीसीआई ने अपने दिग्गज बल्लेबाज को सम्मान देने के लिए यह फैसला किया है। बोर्ड ने जर्सी नंबर सात को रिटायर कर दिया है। धोनी ने तीन साल पहले 2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था।

मना करने के बाद भी काली पट्टी के साथ मैदान में उतरे उस्मान ख्वाजा। खेल खबर | 14.December | 6 pm 14.12.2023

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को उन जूतों को पहनने की अनुमति नहीं दी गयी जिस पर उन्होंने ‘‘सभी जीवन समान हैं’’ का संदेश लिखा था। जिसके बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बांह पर का काली पट्टी बांधकर उतरे।

मोहम्मद शमी का दावा, कोई भी क्रिकेटर उनसे ज्यादा वजन नहीं उठाता। खेल खबर | 14.December | 1 pm 14.12.2023

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दावा किया है कि कोई भी क्रिकेटर उनसे ज्यादा वजन नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि वह क्रिकेटर्स और स्पोर्ट्स स्टार की तरह जिम की फोटोज या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते। इस वजह से इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चलता।

सुनील गावस्कर ने बताया, हार के दर्द से कैसे उबर सकते हैं रोहित शर्मा। खेल खबर | 12.December | 6 pm 12.12.2023

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से रोहित शर्मा को वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार का दर्द करने करने का मौका मिलेगा। गावस्कर ने रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा कि वे पिछले 6-8 महीनों से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं।

IPL 2024 Auction: 2 खिलाड़ियों पर मंडरा रहा है अनसोल्ड रह जाने का डर। खेल खबर | 12.December | 1 pm 12.12.2023

19 दिसंबर को जब ऑक्शन होगा तब देखने वाली बात होगी कि क्या फ्रेंचाइजी हर्षल पटेल और उमेश यादव के लिए बोली लगाएंगी। इन दो खिलाड़ियों पर अनसोल्ड रहने का खतरा मंडरा रहा है।

जय शाह ने बताया, भारत क्यों नहीं करना चाहता है डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी। खेल खबर | 11.December | 6 pm 11.12.2023

डे-नाइट टेस्ट यानी पिंक बॉल से खेली जाने वाला 5 दिनों के मैच में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। टीम 4 मैच खेली और 3 जीती है। इसके बाद भी BCCI की डे-नाइट टेस्ट करने की कोई योजना नहीं है।

गौतम गंभीर से बहस के बाद अब श्रीसंत की चुप्पी। खेल खबर | 11.December | 1 pm 11.12.2023

गौतम गंभीर-एस. श्रीसंत के बीच विवाद क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों पूर्व खिलाड़ियों के बीच लीजेंड्स लीग क्रिकेट में एक मैच के दौरान तू-तू मैं-मैं हुई थी। इसके बाद श्रीसंत ने सोशल मीडिय पर दावा किया था कि गंभीर ने मैच के दौरान उनको ‘फिक्सर’ कहा था।

गौतम गंभीर और श्रीसंत की लड़ाई में LLC की एंट्री। खेल खबर | 08.December | 6 pm 08.12.2023

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 में गौतम गंभीर और श्रीसंत की लड़ाई ने नया मोड़ ले लिया है। अब जैसी रिपोर्ट सामने आ रही है। उससे टीम इंडिया का पूर्व तेज गेंदबाज ही परेशानी में घिरता दिख रहा है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने गेंदबाज को कानूनी नोटिस जारी किया है।

गौतम गंभीर और श्रसंत के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ा संग्राम। खेल खबर | 08.December | 1 pm 08.12.2023

टीम इंडिया के 2 पूर्व खिलाड़ी विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर और एस.श्रीसंत के बीच लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के दौरान मैदान पर हुई तू-तू मैं-मैं सोशल मीडिया पर पहुंच गई है।

विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से होने पर बोले ब्रायन लारा, “मुश्किल है…” खेल खबर | 07.December | 6 pm 07.12.2023

वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का मानना है कि विराट कोहली के 100 शतक बनाने की बात में कोई लॉजिक नहीं है। लारा के मुताबिक 35 साल की उम्र में यह काम करना आसान नहीं है।

खेल के मैदान में हो गई श्रीसंत और गौतम गंभीर की बहस, वायरल हो रहा है वीडियो। खेल खबर | 07.December | 1 pm 07.12.2023

मैच के दौरान गौतम गंभीर और एस श्रीसंत के बीच गहमागहमी होते-होते रह गई। घटना दूसरे ओवर की है, जब गंभीर स्ट्राइक पर थे और श्रीसंत अपना पहला ओवर लेकर आए थे।

आज एक नहीं पांच-पांच महान क्रिकेटर मना रहें हैं अपना जन्मदिन। खेल खबर | 06.December | 6 pm 06.12.2023

छह दिसंबर का दिन क्रिकेट की दुनिया में काफी खास है। इस दिन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, रुद्र प्रताप सिंह, श्रेयस अय्यर और करुण नायर अपना जन्मदिन मनाते हैं।

फाफ डु प्लेसिस ने दिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के संकेत। खेल खबर | 06.December | 1 pm 06.12.2023

जून 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए हैं। दिसंबर 2020 में आखिरी व्हाइट बॉल मैच खेलने वाले डु प्लेसिस ने कहा है कि वह वापसी करना चाहते हैं और पिछले कई साल से इस कोशिश में लगे हैं।

ईशान किशन को नहीं मिला खेलने का मौका तो मैनेजमेंट पर भड़क उठे अजेय जडेजा। खेल खबर | 05.December | 6 pm 05.12.2023

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3 मैचों के बाद बेंच पर बैठा दिया गया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी वह टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने 10 में से 8 मैचों में बेंच पर ही काटे। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजट जडेजा ने इशान किशन को प्लेइंग 11 में लगातार मौका न देने पर मैनेजमेंट पर निशाना साधा है।

एटीपी रैंकिंग में आठवीं बार नंबर एक पर आकर नोवाक जोकोविच ने किया साल का अंत। खेल खबर | 05.December | 1 pm 05.12.2023

नोवाक जोकोविच ने अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए सोमवार को आठवीं बार एटीपी टेनिस रैंकिंग में साल का अंत नंबर एक खिलाड़ी के रूप में किया। जोकोविच ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन, जून में फ्रेंच ओपन और सितंबर में अमेरिकी ओपन के रूप में साल के चार में से तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते।

महेंद्र सिंह धोनी के रास्ते पर हैं सूर्यकुमार यादव! खेल खबर | 04.December | 6 pm 04.12.2023

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नक्शेकदम पर चले और टीम ने 4-1 से सीरीज जीत ली।

डेविड वॉर्नर के चयन से क्यों भड़के मिशेल जॉनसन, जॉर्ज बेली ने दिया जवाब। खेल खबर | 04.December | 1 pm 04.12.2023

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में डेविड वार्नर के चयन पर मिशेल जॉनसन के तीखे हमले का जवाब दिया है। वेस्ट ऑस्ट्रेलियन के लिए अपने कॉलम में जॉनसन ने चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेली खिलाड़ियों के काफी करीबी हैं। इसलिए वह कठिन निर्णय नहीं ले पाते हैं।

वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखने को लेकर ट्रोल हुए थे मिशेल मार्श, अब तोड़ी चुप्पी। खेल खबर | 01.December | 6 pm 01.12.2023

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को उसी के घर पर मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत का भरपूर जश्न मनाया। इस जश्न की एक तस्वीर मिशेल मार्श ने शेयर की थी जो कि विवाद का कारण बन गई। मार्श ने उस तस्वीर के बारे में ऑस्ट्रेलिया के सेन से बात करते हुए कहा, ‘उस तस्वीर में कोई अनादर नहीं था। मैंने उसपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।’

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.