Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
पृथ्वी के अनसुलझे रहस्यों पर आई नई रिसर्च में क्या है?: ज्ञान ध्यान 28.07.2024 7:14
पृथ्वी के कोर के बारे में कई चीज़ें आज भी साफ नहीं है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि अर्थ का कोर पॉइंट लगभग 5000 किमी गहराई में है. और आज तक सिर्फ 12 किमी के बारे में जानकारी उपलब्ध है. इसी बीच एक रिसर्च सामने आई. कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी और चीनी साइंस अकादमी के साइनटिस्ट की एक टीम ने पाया कि हमारी प्यारी पृथ्वी की सतह की तुलना में पृथ्वी का कोर धीरे-धीरे विपरीत दिशा में घूमता है. ये रिसर्च पृथ्वी के कोर क...
इंग्लैंड, ब्रिटेन और यूनाइटेड किंगडम में क्या है अंतर? जानिए यहां : ज्ञान ध्यान 27.07.2024 8:44
यूरोप में एक आइलैंड है, ब्रिटिश आइलैंड. जिसका असर भारत पर भी खूब है. उसी आइलैंड के देश इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स कैसे एक दूसरे से जुड़े है? और क्यों आयरलैंड इंग्लैंड से लड़ा आजादी के लिए? इंग्लैंड, ब्रिटेन और यूनाइटेड किंगडम में क्या है अंतर? और क्या है इनके प्रसिद्धि का कारण. सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
हफ्ते में दो छुट्टियां देने के लिए एक कंपनी कब बाध्य हो जाती है?: ज्ञान ध्यान 26.07.2024 7:03
गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है कि कर्म करो और फल की इच्छा मत करो. अब सवाल है कि कितना कर्म यानी काम किया जाए और कितनी देर काम किया जाए. इसके लिए हर कंपनी के अपने नियम है. अलग-अलग देशों के भी अपने-अपने नियम हैं. यूएन की संस्था इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन ने भी इसके लिए गाइडलाइंस तैयार की है. तो चलिए आज के ज्ञान ध्यान में हम जानते हैं कि दुनिया भर में पहली बार काम के घंटे कैसे तय हुए. और पहली बार कब...
राष्ट्रपति के चुनाव से पहले अमेरिका में क्या-क्या होता है? ज्ञान ध्यान 25.07.2024 7:22
दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका का सबसे बड़ा नेता कैसे चुना जाता है. आज हम आपको इसी सवाल का जबाब देंगे कि अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है? उसकी पूरी प्रक्रिया क्या है और पार्टी में उम्मीदवारी कैसे तय होती है, सुनिए ज्ञान ध्यान में गर्वित श्रीवास्तव से साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
बजट से पहले Economic Survey क्यों पेश किया जाता है?: ज्ञान ध्यान 24.07.2024 5:27
भारत में नई सरकार बनी. प्रधानमंत्री के रूप नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार की कमान संभाल रहे हैं. उनकी तीसरी पारी में सबकी निगाहें यूं तो कई मुद्दों पर हैं. लेकिन फिलहाल तो स्पॉटलाइट के नीचे रहा बजट 2024 – 25. लेकिन आपको याद होगा कि बजट सत्र से पहले वित्त मंत्री ने एक Economic Survey पेश किया था. ये क्या होता है? क्यों होता है? इसकी ज़रूरत क्यों है? कौन इसे बनाता है? ये सभी सवाल मन में कौंधते हैं. 'ज्...
नागपुर के चांदीपुर से पड़ा इस वायरस का नाम, जानिए कैसे मुमकिन है इससे बचाव?: ज्ञान ध्यान 21.07.2024 5:57
चांदीपुरा. नाम से पता नहीं चलता. पर चांदीपुरा वायरस साथ लाता है गंभीर परिणाम. आखिर क्या है ये चांदीपुरा वायरस? कैसे मिला इसे अपना ये नाम? ये वायरस है कितना खतरनाक? कौनसे लोग अक्सर होते हैं इसके शिकार, कैसे कर सकते हैं इससे बचाव और क्या है इसका उपचार? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में.
दुनिया की खूबसूरत जगहों की बर्बादी का कारण ओवर टूरिज्म है? ज्ञान ध्यान 20.07.2024 5:14
दुनिया के लोकप्रिय स्थानों पर भीड़-भाड़ बढ़ती जा रही. इसे ओवर टूरिज्म भी कहते हैं. क्या है ये ओवर टूरिज्म? क्या हैं इसके दुष्प्रभाव जानिए 'ज्ञान ध्यान' में.
सर्वर कैसे काम करते हैं और डाउन हो जाए तो क्या ऑप्शन हैं?: ज्ञान ध्यान 19.07.2024 6:55
19 जुलाई 2024 को माइक्रोसॉफ्ट के एक सिक्योरिटी अपडेट की वजह से पूरी दुनिया में खलबली मच गई. आपने भी अक्सर सुना होगा कि कई काम सिर्फ सर्वर डाउन होने की वजह से रुक जाते हैं. पर क्या होता है सर्वर डाउन होने का मतलब, क्यों होते हैं सर्वर डाउन और सर्वर डाउन होने पर क्या रास्ता बचता है? सुनिए इन सारे सवालों के जवाब 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में.
कौन कितना प्रतिशत दिव्यांग है ये कैसे तय होता है?: ज्ञान ध्यान 18.07.2024 5:32
सरकारी फ़ॉर्म के रिजर्वेशन वाले कॅालम में एक प्वाइंट देखते होंगे, पीएच का. पीएच यानि फिजिकलि हेंडिकैप्ड. जिन्हें बोलचाल में दिव्यांग जन भी कहा जाता है. सरकारी पैमाने पर यह कैसे तय होता है की कौन दिव्यांग है और इसमें प्रतिशतता का लोचा क्या है. सरकार किन दिव्यांगों को कितना रिजर्वेशन देती है. आज हम आपको इन्हीं सावालों का जवाब देंगे, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- नितिन रावत
रेगिस्तान में बसा दुबई कैसे करता है गर्मी से बचाव?: ज्ञान ध्यान 17.07.2024 7:26
रेगिस्तान के बीचों बीच बसे दुबई में कई बार पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार भी पहुंच जाता है. पर इतनी एक्सट्रीम गर्मी से निपटने के लिए दुबई ने क्या इंतज़ाम किए हैं? और आखिर क्यों पड़ती है दुबई में इतनी गर्मी. सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. रिसर्च- मानव देव रावत साउंड मिक्स- नितिन रावत
तलाक के बाद मुस्लिम महिलाओं को ऐसे मिलेगा गुज़ारा भत्ता: ज्ञान ध्यान 14.07.2024 7:22
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ये फैसला सुनाया कि मुस्लिम महिलाएं तलाक के बाद CRPC की धारा 125 के तहत पति से गुज़ारा भत्ता मांग पाएंगी. तो क्या है CRPC की धारा 125 में और तलाक़शुदा महिलाओं के लिए गुज़ारा भत्ता मांगने का प्रोसेस क्या होगा? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. रिसर्च- मानव देव रावत साउंड मिक्स- नितिन रावत
सेना का 'Next of Kin' नियम क्या है जिसमें बदलाव की मांग उठती रहती है?: ज्ञान ध्यान 13.07.2024 6:37
सेना की नेक्स्ट ऑफ़ किन पॉलिसी क्या है? किसे कहा जाता है नेक्स्ट ऑफ़ किन? कैसे चुना जाता है नेक्स्ट ऑफ़ किन? और नेक्स्ट ऑफ़ किन को मिलती हैं क्या क्या सुविधाएं? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में.
दुनिया की 21 फीसदी आबादी वाले देश आपस में क्या बतियाते हैं?: ज्ञान ध्यान 12.07.2024 6:10
राजधानी दिल्ली में कल से आगाज़ हुआ बिम्सटेक बैठक का. इसमें शामिल होने के लिए थाईलैंड के विदेश से लेकर भूटान के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे. बैठक की मेजबानी भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कर रहे हैं. लेकिन BIMSTEC आखिर है क्या? इसे क्यों बनाया गया? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' पॉडकास्ट के इस एपिसोड में चेतना काला के साथ साउन्ड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
ज़हर की माइक्रोडोज़ शरीर को कैसे इम्यून बना देती है?: ज्ञान ध्यान 11.07.2024 7:06
सांप का ज़हर किसी इंसान पर काम करना बंद कर देता है यानी इम्यूनिटी आ जाती है, इतिहास में किसने ऐसा किया है, कुछ पुराने राजा क्यों खाने में ज़हर मिला कर खाया करते थे, इस फेनोमेनन को क्या कहते हैं और क्या ग्रंथों में भी इसके बारे में कुछ लिखा पढ़ा गया है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड सिक्स- नितिन रावत
आर्मी यूनिफॉर्म पहनने के बाद क्या-क्या नहीं कर सकते?: ज्ञान ध्यान 10.07.2024 7:21
हर एक ऑक्यूपेशन की अपनी यूनिफार्म होती है जैसे फायर ब्रिगडेर की , रेलवे की , एस्ट्रोनॉट्स की और corporate की भी पर एक ऐसी वर्दी है जिसका डिस्पिलीन बहुत सख्त है और वो है आर्मी की वर्दी आज के एपिसोड में हम बताएंगे कि एक आर्मी अफसर की वर्दी के बारे में क्या क्या नियम और कायदे होते है, और वो कौन सी रिस्ट्रिक्शंस हैं जो एक आर्मी अफसर के लिए होती हैं.
'स्लीप टूरिज़्म' जिसमें सोने के लिए यात्रा पर जाते हैं लोग: ज्ञान ध्यान 07.07.2024 7:09
छुट्टियों में घूमने तो आप भी जाते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोग ऐसे टूर पर भी जाते हैं जहां वो सिर्फ सोते रहते हैं. क्या होता है स्लीप टूरिज्म और क्यों है ये इतना पॉपुलर? और कैसा होता है इसका एक्सपीरियंस? सुनिए ज्ञान ध्यान में. रिसर्च: मानव देव रावत साउन्ड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
कैसे बनाई थी मैकाले ने भारत के लिए IPC? नए क़ानूनों में क्या-क्या नया है? : ज्ञान ध्यान 06.07.2024 7:52
नए क्रिमिनल लॉ लागू हो गए हैं. 1860 में बनी आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता लागू हो गई है. आईपीसी किस तरह बनकर तैयार हुई थी? जानिए ज्ञान ध्यान में.
ये 'बॉयसोबर' क्या बला है? युवाओं में क्यों बढ़ रहा इसका तेज़ी से ट्रेंड?: ज्ञान ध्यान 05.07.2024 9:15
दुनिया कॉमप्लैक्स हो रही है, रिश्ते भी कॉमप्लैक्स हो रहे हैं और इसी कॉमप्लैक्सिटीज़ के बीच एक नया टर्म सुनाई देता है जो है boysober कहा जाता है, सुना होगा आपने .. ये टर्म दरअसल सेल्फ लव के बारे में है यानि आप खुद से कितना प्यार करते हैं और खुद के लिए आप कितना समय निकाल पाते हैं, पर इस शब्द की शुरुआत हुई कैसे और इसे boysober ही क्यों कहा गया, ये किन सिचुएशंस में इस्तेमाल होता है और साइकॉलिज्सट इस म...
सभा आयोजित करने के लिए किस-किस की अनुमति लगती है?: ज्ञान ध्यान 04.07.2024 5:43
किसी भी सार्वजनिक सभा आयोजित करने से पहले वो कौनसे प्रोटोकॉल होते हैं जिनका पालन करना होता है, किस किस विभाग से अनुमति लेनी होती है, आयोजक की ज़िम्मेदारी कितनी होती है, प्रशासन क्या भूमिका निभाता है और भगदड़ कैसे मचता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- नितिन रावत
नेटवर्क मैपिंग से कैसे निकाली जाती है क्रिमिनल की कुंडली?: ज्ञान ध्यान 03.07.2024 6:20
सबूत जुटाने के लिए पुलिस या किसी और जांच एजेंसी के पास कई तरीके होते हैं. उन्हीं में से एक तरीका नेटवर्क मैपिंग…तो आज के ज्ञान-ध्यान में चलिए आपको बताते हैं कि नेटवर्क मैपिंग होती क्या है, जांच एजेंसियां नेटवर्क मैपिंग करती कैसे हैं….पुलिस सबूत जुटाने के और कौन से तरीके अपनाती है? प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: नितिन रावत
अमेरिका में चुनाव से पहले डिबेट की परंपरा क्यों शुरू हुई?: ज्ञान ध्यान 30.06.2024 6:57
अमेरिका में चुनावों से पहले होते हैं प्रेसिडेंशियल डिबेट और इस डिबेट पर सोशल मीडिया पर बैठे लोगों की भरपूर नज़र रहती है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि इन डिबेट्स का चुनाव पर कैसा असर पड़ता है? क्या है इन डिबेट्स का इतिहास? और क्या होते हैं इस डिबेट के नियम? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. रिसर्च : मानव देव रावत साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
'पुलिस' की तरफ से वीडियो कॉल आने पर क्या करना चाहिए?: ज्ञान ध्यान 29.06.2024 5:15
घर बैठे बैठे अगर आपको एक कॉल आए और कहे कि आपने कोई गुनाह किया है. ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? भारत भर में ऐसे कॉल्स बहुत से लोगों को आए. न सिर्फ कॉल आए बल्कि ये भी कहा गया कि अगर व्यक्ति अपने अपराध से बचना चाहता है तो उसे इतना - इतना पैसा जमा करना होगा. लेकिन क्या कभी कोई एजेंसी आपको इस तरह कॉल करती है? जानिए 'ज्ञान ध्यान' पॉडकास्ट में चेतना काला के साथ साउन्ड मिक्सिंग: नितिन रावत
आपको कौनसी आवाज़ पसंद आएगी इसके पीछे भी साइंस है: ज्ञान ध्यान 28.06.2024 5:30
क्या अच्छा है और क्या बुरा ये तो सब्जेक्टिव है, कौन अच्छा दिखता है कौन बुरा, किसकी आवाज़ अच्छी है किसकी बुरी ये सुनने और देखने वाला ही तय कर सकता है, कुछ लोगों की आवाज हमें बहुत अधिक प्रभावित करती है जबकि दूसरों की आवाज हमें उतनी अच्छी नहीं लगती इसके पीछे कुछ कारण होते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- नितिन रावत
रोशनी, टनल, यादें... मरते वक्त किसी इंसान को क्या-क्या याद आता है?: ज्ञान ध्यान 28.06.2024 5:24
यूं तो मृत्यु अपने आप में एक पहेली है. लेकिन उसी के साथ पहेली ये भी है कि मरते वक़्त इंसान के जहन में क्या चलता है. साइंस इसके कुछ संभावित जवाब देती है. ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में हम उन्हीं सवाल- जवाबों को इक्स्प्लोर करेंगे. प्रड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
ईरान की स्पेशल फोर्स IRGC पर क्यों कुछ देशों ने लगाया हुआ है बैन?: ज्ञान ध्यान 26.06.2024 5:46
दुनिया की चंद सबसे मज़बूत सेनाओं में एक नाम आता ईरान की आर्मी का. नाम है इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स… पर क्या आप जानते हैं कि IRGC पर कुछ देशों ने प्रतिबंध लगा दिया है. सवाल है आखिर क्यों...ईरान की आर्मी क्यों कुछ ताकतवर देशों को पसंद नहीं आती है, इसका गठन कब हुआ था.. इसका इतिहास क्या है और ये कितनी ताकतवर है. क्यों कुछ देशों ने इस पर प्रतिबंध लगाया है और इस प्रतिबंध का क्या असर पड़ता है?...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.