Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Fire और Burglary Insurance के वो अपवाद जब क्लेम रिजेक्ट हो जाते हैं: ज्ञान ध्यान 23.06.2024 7:00
ज़िंदगी में आने वाले ख़तरों से बचने की प्री प्लैनिंग इंश्योरेंस कहलाती है। आपके पास भी लाइफ या मेडिकल इंश्योरेंस खरीदने के लिए कॉल आते होंगे पर क्या आप ये जानते हों कि मार्केट में एक ऐसा Insurance आया है जो आपके घर पर में आग लगने या चोरी होने से हुए नुकसान को भी कवर करता है। ये Insurance कैसे काम करता है? इसके नियम और शर्तें क्या हैं? साथ ही Insurance लेते वक़्त वो कौन सी बातें हैं जिनका ख़्याल रखन...
टॉयलेट में फ़ोन चलाना क्यों हानिकारक है?: ज्ञान ध्यान 22.06.2024 6:50
रोज़मर्रा की आदतों में खाने और सांस लेने के अलावा शुमार है मल त्याग करना या यूं कहिए कि फ्रेश होना या टॉयलेट इस्तेमाल करना. लेकिन अक्सर लोगों को आदत हो जाती है टॉयलेट इस्तेमाल करते हुए फोन चलाने या अखबार पढ़ने की या फिर यूँ ही बैठ कर सोचते रहने की. मगर क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट में बैठे बैठे घंटों रील्स देखने के नुकसान क्या हैं? मल त्याग में क्यों ज़्यादा देर नहीं लगनी चाहिए और क्या है टॉयलेट सीट...
चीन दूसरे देशों को Panda क्यों भेजता है?: ज्ञान ध्यान 21.06.2024 7:53
चीन एक लंबे वक्त से अपने मित्र राष्ट्रों को पांडा देता हुआ आया है. पांडा, एक ऐसा जीव जिसकी संख्या 1,000 से कुछ ही ज़्यादा है. ऐसे में चीन पांडा देकर क्या साधने का प्रयास करता है? कैसे पांडा डिप्लोमसी अस्तित्व में आई? जानिए 'ज्ञान ध्यान' में चेतना काला के साथ साउन्ड मिक्सिंग: नितिन रावत
YouTube पर मिलने वाले 8D गानों को कैसे बनाया जाता है?: ज्ञान ध्यान 20.06.2024 6:38
8D ऑडियो का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है, क्योंकि इसमें गाना सुनने के दौरान आप दूसरी दुनिया में खो जाते हैं. इसमें 8 दिशाओं से आवाज आती है जिसका अनुभव लिख पाना मुश्किल है. YouTube पर 8D Songs सर्च करने पर पूरी लिस्ट आपके सामने होगी. ये गाने बनते कैसे हैं और इसकी सच्चाई क्या है, सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- नितिन रावत
ट्रेन को खींचने वाले इंजन के अंदर का माहौल कैसा होता है?: ज्ञान ध्यान 19.06.2024 8:27
ट्रेन में तो आपने कभी न कभी सफ़र किया ही होगा पर क्या कभी सोचा कि जिस ट्रेन से इतने सारे लोग एक साथ ट्रेवल करते हैं, उसे चलाता कौन है और क्या वो भी गाड़ी की तरह स्टीयरिंग से चलती है, उसे कितने लोग मिल कर चलाते हैं और ट्रेन चलाने वाले के सामने किस तरह की चुनौतियां आती हैं? सुनिए इन सारे सवालों के जवाब ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. रिसर्च: मानव देव रावत साउंड मिक्स: नितिन रावत
ऑफलाइन परीक्षा में इस्तेमाल होने वाली OMR शीट कैसे जांची जाती है?: ज्ञान ध्यान 16.06.2024 6:08
ऑफ़लाइन एग्जाम में इस्तेमाल होने वाली OMR शीट की खासियत क्या है, OMR को चेक करने लिए क्या उपाय किये जाते हैं, एक ही कलर की ही क्यों होती है ओएमआर शीट, OMR शीट को भरने के लिए बॉल पेन का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है और भी बहुत कुछ, जानिए इन सारे सवालों के जवाब ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत रिसर्च: मानव देव रावत
कितनी ताक़तवर होता है राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद? कौन-कौन-सी एजेंसियां करती हैं रिपोर्ट? : ज्ञान ध्यान 15.06.2024 7:06
देश की सिक्योरिटी के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद कितना अहम होता है? कौन-कौन-सी खुफिया एजेंसियां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को रिपोर्ट करती हैं? NSA इन रिपोर्ट्स का क्या करते हैं? NSA की कौन नियुक्ति करता है? इनके पास कितने अधिकार और कौन-सी जिम्मेदारियां होती है? सुनकर सब जान लीजिए 'ज्ञान ध्यान' में.
हाइपनिक जर्क से लगे झटके का कनेक्शन क्या हमारे सपनों से है?: ज्ञान ध्यान 14.06.2024 5:10
दिन भर की थकान, काम, भाग दौड़ के बाद अच्छी नींद का मिलना, स्वर्ग मिलने जैसा भी लग सकता है. और यही अच्छी नींद अगले दिन आपको बेटर पफॉर्म करने में मदद करती है. हमें तनाव और चिंता से राहत देती है. लेकिन अगर आपको नींद में अचानक कोई झटका लग जाए तो? इस झटके को हाईपनिक जर्क कहा जाता है, जानिए इसके बारे में 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्सिंग: नितिन रावत
कहीं न्यूक्लियर कोड तो कहीं सोने की चेन... शपथ ग्रहण समारोह की अनोखी परंपराएं: ज्ञान ध्यान, Ep 1000 13.06.2024 7:52
भारत के लिए ये हफ्ता शपथ ग्रहण समारोह का हफ्ता है, शपथ ग्रहण समारोह की कुछ परंपराएं होती हैं और सिर्फ़ भारत ही नहीं दुनिया में कई ऐसे देश हैं, कहीं ढोल-भाले के साथ शपथ होती है, तो कहीं शपथ ग्रहण के बाद सोने की चेन देने का रिवाज है, आज के एपिसोड में इन परंपराओं के बारे में बताएंगे, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- नितिन रावत
भारत में जून में ही क्यों आता है Monsoon?: ज्ञान ध्यान, Ep 999 12.06.2024 8:05
भारत में बारिश का मौसम लाता है उत्सव का माहौल पर बारिश का मौसम भारत तक कैसे आता है? हिमालय कैसे करते हैं भारतीय Monsoon को प्रभावित? सुनिए इन सारे सवालों के जवाब ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री में क्या फर्क होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 998 09.06.2024 6:41
मंत्री कई तरह के होते हैं. जैसे कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री. इसके अलावा कुछ लोगों को मंत्री पद का दर्जा भी दिया जाता है. आखिर इन सब में फर्क क्या होता है, क्या इन सब की जिम्मेदारियां और शक्ति अलग-अलग होती हैं. किसके पास कौन-कौन से काम होते हैं, किन्हें मंत्री पद का दर्जा दिया जाता है और किसे कैबिनेट मंत्री. राज्य मंत्री और उप मंत्री में क्या अंतर होता है. मंत्रीमंडल और मंत्री परिषद्...
नेता प्रतिपक्ष की क्या भूमिकाएं होती हैं? क्यों अहम होता है ये पद, कैसी सुविधाएं मिलती हैं? सब जान लीजिए : ज्ञान ध्यान, Ep 997 08.06.2024 5:33
लीडर ऑफ अपोजिशन का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस पद पर काबिज़ होने वाले सांसद को क्या सुविधाएं मिलती हैं? नेता प्रतिपक्ष बनने के क्या मानक होते हैं? सुनिए ज्ञान ध्यान में. प्रड्यूसर : अतुल रीसर्च : मानव
Storage का तरीका आपके प्रॉडक्ट को वक्त से पहले कर सकता है खराब!: ज्ञान ध्यान, Ep 996 07.06.2024 6:45
आप किसी भी प्रॉडक्ट को खरीदते वक्त उसके बारे में क्या जांचते हैं? क्या आप देखते हैं उसकी एक्सपायरी डेट या सिर्फ एमआरपी देखकर ही काम बन जाता है? ये डिटेल्स चेक करना बेहद ज़रूरी है क्योंकि आपके प्रॉडक्ट की न सिर्फ एक एक्सपायरी डेट होती है बल्कि होती है एक शेल्फ लाइफ भी. 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जानिए इन दोनों का अंतर और प्रॉडक्ट को स्टोर करने के सही तरीके. प्रड्यूसर और रिसर्च: चेतना काला साउं...
सरकार बनने के बाद कहां-कहां बहुमत साबित करने की ज़रूरत पड़ती है?:ज्ञान ध्यान, Ep 995 06.06.2024 5:55
एक दशक के बाद केंद्र में गठबंधन सरकार की वापसी होगी, इसे दूसरे तरीके से खिचड़ी सरकार भी कहते हैं हैं. जब एक खिचड़ी सरकार देश चला रही हो तो उसे संसद में कहां कहां बहुमत की ज़रूरत पड़ती है, बहुमत होते कितने प्रकार के हैं, सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में.
चुनाव के बाद कैसे होता है नई लोकसभा का गठन?: ज्ञान ध्यान, Ep 994 05.06.2024 5:42
लोकसभा चुनावों के नतीजे आते ही मौजूदा प्रधानमंत्री इस्तीफ़ा देते हैं और फिर से नई सरकार का गठन होता है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि नई सरकार बनने का संसदीय प्रोसेस क्या है? कैसे होता है नई सरकार का गठन? और किन तरीकों से बनता है ये ट्रांजीशन इतना स्मूथ? सुनिए इन सारे सवालों के आसान जवाब 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में.
Exit Poll में कैसे पता चलता है किसने किसे वोट दिया है?: ज्ञान ध्यान, Ep 993 02.06.2024 6:21
भारत में चुनावों के नतीजे आने से पहले टीवी चैनल्स पर आते हैं Exit Polls, पर क्या आपने कभी सोचा है कि ये एक्जिट पोल के आंकड़े दर्शाते क्या हैं? Exit Polls किस आधार पर तैयार किए जाते हैं? इन्हे तैयार कौन करता है? इन सारे सवालों के तफसील भरे सवाल सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. साउंड मिक्स- सौरभ कुकरेती
त्रिशंकु जनमत की पहली सरकार कैसे बनी और कहां से आया ये टर्म?: ज्ञान ध्यान, Ep 992 01.06.2024 8:32
त्रिशंकु सदन क्या होती है. ये पहली बार चर्चा में कब आया था. त्रिशंकु रिजल्ट आने पर सरकार का गठन कैसे होता है और इससे जुड़े रोचक किस्से क्या हैं? सुनिए ज्ञान ध्यान में. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - सौरभ कुकरेती
उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच 'ग़ुब्बारा युद्ध' की असली कहानी: ज्ञान ध्यान, Ep 991 31.05.2024 7:02
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच की चल रही तनातनी तो जग - ज़ाहिर है. दोनों एक दूसरे के खिलाफ कोई मौका नहीं छोड़ते. लेकिन ये मसला तब और भी दिलचस्प हुआ जब दोनों ने युद्ध के न इस्तेमाल किया गोला बारूद, न बंदूक, बल्कि युद्ध में उतरे गुब्बारे. क्या है दोनों के बीच हुआ गुब्बारा युद्ध, सुनिए ज्ञान ध्यान में.
गुदगुदी सिर्फ हंसी की चीज़ नहीं, इसका एक ख़तरनाक इस्तेमाल भी है!: ज्ञान ध्यान, Ep 990 30.05.2024 6:28
अगर किसी के छूने से आपको हंसी आने लगती है, तो मतलब आपको गुदगुदी होती है। कुछ लोग इतने टच सेंसिटिव होते हैं कि उनके आगे अगर ऐसा कोई इशारा भी कर दो, तो उन्हें गुदगुदी होने लगती है। अब ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं होता है ऐसा क्यों है और हम ख़ुद को गुदगुदी क्यों नहीं कर पाते, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. रिसर्च- कुंदन साउंड मिक्स- नितिन रावत
Blue field entoptic phenomenon जो आपकी आँखों को भ्रम में डाल देता है: ज्ञान ध्यान, Ep 989 29.05.2024 5:40
डिस्क्रिप्शन: अक्सर जब आप अपनी आँखों को एक जगह पर केन्द्रित रखते हैं तो आँखों के सामने तैरती हुई कुछ फिगर्स दिखती हैं. ये कीड़े जैसी दिखने वाली शेप्स असल में होती क्या हैं? क्या होती हैं ये colorless शेप्स? और क्या ये होने का मतलब आपकी आँखों को कोई ख़तरा है? सुनिए इन सभी सवालों के जवाब ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में
पुराने ज़माने में लोग बेटों को तवायफ़ों के पास क्या सीखने भेजते थे?: ज्ञान ध्यान, Ep 988 26.05.2024 7:12
मुजरे की शुरुआत कैसे हुई और इसका इतिहास क्या है? ये भारत में कब और कैसे शुरू हुआ? और अंग्रेज़ों के आने के बाद ये कितना बदला? और क्या है इसकी ख़ास बातें, जानिये मुजरे के बारे में वो बातें, जो आप हमेशा से जानना चाहते थे. और ये जानने के लिए सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ का ये एपिसोड. साउंड मिक्सिंग : सौरभ कुकरेती
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड क्या है? कैसे काम करता है? विस्तार से समझिए, Ep 987 25.05.2024 5:13
18 वर्ष से कम अपराधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई अदालत में नहीं बल्कि जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में होती है. क्या है जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड और ये काम कैसे करता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. साउन्ड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
चेहरे को Paralyze करके सुंदर बनाने की तकनीक!: ज्ञान ध्यान, Ep 986 24.05.2024 6:45
किसी का भी चेहरा बचपन से विकसित होते होते बुढ़ापे तक बदलता है. इसके फीचर्स, जिसे मम्मी नैन-नक्श कहती है...ये सब, पेरेंट्स के जींस, एनवायरनमेंट, जैसे कारणों पर निर्भर करता है. लेकिन लोग अपने चेहरे के साथ बदलाव करने के लिए अक्सर Botox का इस्तेमाल करते है. क्या होता है Botox? और इसे लेकर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में साउन्ड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
एक्सपर्ट्स कार में खाली पानी की बोतलें रखने को क्यों मना करते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 985 23.05.2024 5:20
गर्मी में अपनी कार का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है, वो आप कैस रख सकते हैं इसमें हम आपकी मदद करेंगे, ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में हम बताएंगे की गर्मी में अपने कार को कैसे ठंडा रखे, वो कौनसे accessories और ट्रिक्स हैं जिनकी मदद से आपकी कार ठंडी रहेगी और कार में वो कौनसी चीज़ बिल्कुल भी न रखें जिसकी वजह से धमाका हो जाए, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
AC यूज़ करने का सबसे कारगर तरीक़ा क्या है: ज्ञान ध्यान, EP 984 22.05.2024 6:04
AC को लम्बे समय तक चलाना हो तो कौन सा temperature रहता है बढ़िया? AC में क्यों नहीं होता 16 से नीचे का option? बिजली बचाने के लिए किस temperature पर चलाना चाहिए AC? AC के इस्तेमाल से जुड़ी ज़रूरी बातें क्या हैं? जानिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में. साउंड मिक्स - नितिन रावत
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.