Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
महिलाओं के लिए कवच का काम करते हैं ये 2 नियम!: ज्ञान ध्यान,EP 983 19.05.2024 6:01
महिलाओं के साथ पब्लिक प्लेस में दुर्व्यवहार करने की कानूनी परिभाषा क्या है? अगर आपको मेट्रो की भीड़ में कोई गलत तरीके से छुए तो इसके लिए क्या किया जा सकता है? अनकंफर्टेबल करने वाली बाते, जेस्चर, क्या आप उनकी शिकायत कर सकते है? और कौनसे नियम आपको प्रोटेक्ट करते है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' एपिसोड में प्रड्यूसर: चेतना काला साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
दूरदर्शन-आकाशवाणी पर कैसे मिलता है पॉलिटिकल पार्टियों को टाइम स्लॉट?: ज्ञान ध्यान, EP 982 18.05.2024 5:34
चुनाव के दौरान मीडिया और अब सोशल मीडिया के लिए कौन सी गाइडलाइंस हैं, अखबार, टीवी चैनल, सोशल माडिया के लिए क्या रेखाएं हैं. सरकारी मीडिया पर राजनीतिक दलों के बीच टाइम बांटने का फॉर्मूला क्या है? इन सभी सवालों के जवाब सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - सौरभ कुकरेती
CAA कानून से जिन्हें नागरिकता मिली उन्हें क्या सुविधाएं मिलेंगी? ज्ञान ध्यान, Ep 981 17.05.2024 6:36
नागरिकता संशोधन कानून के नियम आने के दो-तीन महीने बाद 14 लोगों को भारतीय नागरिकता का सर्टिफिकेट मिल गया है. ये पहली बार है जब सीएए के तहत शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिली है. भारतीय नागरिकता मिलने के बाद इनके लिए क्या कुछ बदल जाएगा? सुनिए ज्ञान ध्यान में. प्रोड्यूसर : अतुल साउंड मिक्स : सचिन द्विवेदी
Diet, Exercise से भी Abs नहीं बन रहें तो ऐसे बन जाएंगे?: ज्ञान ध्यान, Ep 980 16.05.2024 5:43
क्या है Abdominal Etching सर्जरी, कैसे होती है ये सर्जरी, ख़र्चा कितना है और क्या इसके नुकसान भी हैं, क्या इसे नकली एब्स कहना सही होगी और ये एक बार सर्जरी हो जाने के बाद क्या उम्र भर के लिए पेट की चर्बी से छुट्टी मिल जाती है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में गर्वित श्रीवास्तव से. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह
EVM पर लिखे नामों का आर्डर कैसे तय होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 979 15.05.2024 6:07
EVM पर उम्मीदवारों के नाम किस क्रम में लिखे होंगे, ये कैसे तय होता है? इसको लेकर चुनाव आयोग के क्या नियम हैं? क्या क्षेत्र के हिसाब से इसके नियम बदल भी जाते हैं, ये सब जानने के लिए सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. रिसर्च- मानव देव रावत साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी
दुनियाभर में क्यों बढ़ रहे Zombies Mall?: ज्ञान ध्यान, EP 978 12.05.2024 5:22
टेढ़े-मेढे मुंह वाले डरावने zombies तो आपने कई फिल्मों में देखे होंगे, पर क्या आप ये जानते हैं कि zombie mall नाम की भी कोई चीज होती है? ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में सुनिए कि zombie mall क्या होते हैं? ये इतनी तेज़ी से क्यों बढ़ रहे हैं? रिसर्च - मानव देव रावत साउंड मिक्स - सौरभ कुकरेती
कैसे होता यूरोपियन यूनियन के 27 देशों में चुनाव? : ज्ञान ध्यान, EP 977 11.05.2024 5:50
यूरोप के 27 देशों में जून में चुनाव होने जा रहे हैं. इस दौरान लगभग साढ़े 4 सौ मिलियन वोटर यूरोपियन संसद सदस्यों को चुनेंगे. ये दुनिया की अकेली सीधी चुनी हुई इंटरनेशनल असेंबली है. यह संसद क्या काम करती है? इसे बनाने जरूरत क्यों पड़ी? इसके पीछे का इतिहास क्या है? इन सभी सवालों के जवाब सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. रिसर्च - मानव देव रावत साउंड मिक्स - सौरभ कुकरेती
ओलंपिक गेम्स से पहले मशाल की रिले का इतिहास क्या है?: ज्ञान ध्यान, EP 976 10.05.2024 4:46
अलग-अलग देशों में हर 4 साल बाद ओलंपिक खेलों का आयोजन होता है. यूं तो ओलंपिक का आयोजन अपने आप में बहुत ही भव्य होता है. पर उसकी शुरुआत भी बड़ी भव्य होती है जब एक मशाल जलाई जाती है. अब ये मशाल क्यों जलाई जाती है, इसके पीछे का इतिहास क्या है, ये कब तक जलती रहती है? इन सभी सवालों के जवाब सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. साउंड मिक्स - सचिन द्विवेदी
आग से ही आग बुझाने का तरीका क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 975 09.05.2024 7:20
उत्तराखंड के जंगलों में आग लगी हुई है, हरे हरे जंगलों के बीच से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठ रही हैं, तबाही का मंजर है, जंगल में रहने वाले पशु पक्षी मर रहे हैं, हवा में धुआं घुल रहा है, ये आग कैसी लगी इसकी जांच शुरू हो गई है, लेकिन आमतौर पर जंगल में आग क्यों लग जाती है, इसे बुझाते कैसे हैं, इसकी प्रक्रिया अलग कैसे है, इन सभी सवालों के जवाब सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्सिंग- निति...
NASA के लिए क्यों ज़रूरी था Boeing Starliner का स्पेस में जाना?: ज्ञान ध्यान 08.05.2024 7:25
अमेरिका के नासा में सुबह के 8 बजे स्टारलाइनर नाम के स्पेक्राफ्ट में बैठे दो तजुर्बेकार एस्ट्रोनॉट्स, भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर इंतजार कर रहे थे, एटलस वी रॉकेट के ज़रिए स्पेसक्राफ्ट के लॉन्च होने का. लेकिन अचानक ये मिशन टल गया. जिसके बाद बात शुरू हुई स्टारलाइनर की बात. एक ऐसा स्पेसक्राफ्ट जिससे नासा की हज़ारों उम्मीदे लगी हुई थी. लेकिन क्यों? समझते हैं 'ज्ञान ध्यान' पॉडकास्ट में....
Chilled Beer ही क्यों देती है आपके शरीर को सुकून?: ज्ञान ध्यान 05.05.2024 5:07
अपने दोस्तों, फैमिली मेम्बर्स या पार्टियों में लोग अक्सर Chilled Beer पीना काफी पसंद करते हैं. दुकानों पर भी आपने देखा होगा कि 'ठंडी बियर' को अलग से प्रचारित किया जाता है. ऐसा क्यों है कि ठंडी Beer ही ज़्यादा स्वाद लगती है? क्या ठंडे होने पर Beer के टेस्ट में कुछ फ़र्क आता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में. रिसर्च: आंचल सहाय साउन्ड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
विट्रेक्टॉमी सर्जरी आंखों की रौशनी को खोने से बचा सकती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 972 04.05.2024 7:18
आंखें ही होती हैं दिल की ज़ुबान, इस बात में सच्चाई तो है ही और साथ ही आंखें होती हैं पूरी बॉडी में सबसे नाज़ुक अंग. पर ये अंग जितना ज़रूरी है, उस नाज़ुक अंग और उससे जुड़ी बीमारियों के बारे में जानकारियां उतनी ही कम उपलब्ध है. आंखों से जुड़ी एक सर्जरी होती है नाम है विट्रेक्टॉमी. तो क्या होती है विट्रेक्टॉमी, क्यों होती है विट्रेक्टॉमी, इसमें सर्जरी की जरूरत क्यों पड़ती है, इसकी सर्जरी से जुड़ी समस...
हैदराबाद के निज़ाम की मदद करने वाले रज़ाकार कौन थे?: ज्ञान ध्यान, Ep 971 03.05.2024 6:36
कहानी उस आर्मी की, जो हैदराबाद के निज़ाम चलाते थे जिन्हें रज़ाकार कहा जाता था. रज़ाकारों की सेना कैसे बनी? और उसकी ख़ासियत क्या थी? जानिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. साउंड सिक्सिंग- सचिन द्विवेदी
वोट देने के बाद उंगली पर लगी स्याही क्यों नहीं मिटती?: ज्ञान ध्यान, Ep 970 02.05.2024 5:57
आप ने कभी सोचा कि क्या हमेशा से ही वोट देने के बाद नीला निशान लगाया जाता था, नीली स्याही वाला निशान सबसे पहले कब इस्तेमाल हुआ, इस स्याही के लिए चुनाव आयोग कितना ख़र्च करता है, इसे कौन बनाता है और कौन बना सकता है, साथ ही साथ वो और कौनसे देश हैं जहां इस इंक का इस्तेमाल होता है, इन सभी सवालों के जवाब सुनिए, 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड सिक्सिंग- नितिन रावत
क्या है वो सिंड्रोम, जिससे बॉडी में खुद-ब-खुद अल्कोहल बनने लगता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 969 01.05.2024 5:07
क्या आप जानते हैं कि एक मेडिकल कंडीशन ऐसी होती है जिसमें इंसान की बॉडी के अंदर खुद ही शराब बनने लगती है. यानि वो शख्स जिसे ये सिंड्रोम हो...वो शराब पिये या न पिये ...पर उसकी ब़ॉडी में शराब की मात्रा खुद बढ़ने लगती है...इस कंडीशन को कहते हैं Auto Brewery Syndrome....क्या होती है ये कंडीशन और क्यों बॉडी में इस तरह का बदलाव होता है?, सुनिए ज्ञान ध्यान में. साउंड मिक्स - नितिन रावत
घट रहे जंगलों को बचा पाएगी ग्रीन क्रेडिट स्कीम? ज्ञान ध्यान, Ep 968 28.04.2024 4:49
पर्यावरण को बचाने के लिए तो पूरी दुनिया में कोशिशें चल रही हैं और पूरी दुनिया ही इसके लिए अलग अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं. भारत सरकार की Environment Ministry की तरफ से चलाई गई एक स्कीम जिसका नाम है Green Credit Program. तो आखिर क्या है ये प्रोग्राम, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में मानव देव रावत से. साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती
जानिए क्यों है इंडिया को नए footwear sizing system की ज़रूरत?: ज्ञान ध्यान, Ep 967 27.04.2024 4:50
क्या है नया footwear shoe sizing system, क्यों है हमें इसकी ज़रूरत, पुराने sizing system से कितना अलग है ये नया shoe sizing system, क्या है ये नया शू साइज सिस्टम ‘भा’ और भारत में कैसे आया जूत्ते का UK साइज सिस्टम, सुनिए ज्ञान ध्यान में. साउंड मिक्स - सौरभ कुकरेती
WhatsApp आपकी चैट्स प्राइवेट कैसे रखता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 964 26.04.2024 7:36
WhatsApp आज भी टेक्स्ट के लिए यूज़र्स की पहली पसंद क्यों है? कैसे चैट्स की प्राइवेसी ensure करता है WhatsApp? क्यों WhatsApp की पॉलिसी से सहमत नहीं भारत सरकार? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर - कुंदन साउंड मिक्स - सचिन द्विवेदी
नोटा जिसने रूस में सरकार गिराई, भारत में क्या कर सकता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 963 25.04.2024 6:19
None of the above यानी नोटा, EVM का सबसे नीचे वाला गुलाबी बटन. मतदान के वक्त वोट डालते समय अगर आपको लगता है कि कोई भी उम्मीदवार सही नहीं है तो नोटा का बटन दबाकर आप अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं. नोटा का हमारे वोटिंग सिस्टम में क्या अहमियत है, वोट काउंटिंग में इसकी क्या वैल्यू है, आपके नोटा दबाने से किसी क्षेत्र के चुनाव पर क्या असर पड़ता है, कितनी ताकत है इसमें, इसका इतिहास क्या हैं, सुनिए 'ज्ञान ध...
जानिए क्या होता है इन्हेरिटेड टैक्स? और कहां कहां होता है ये लागू: ज्ञान ध्यान, Ep 962 24.04.2024 4:36
विरासत में मिली ज़मीन पर क्या आपसे टैक्स ले सकती है सरकार? विरासत में मिली ज़मीन को लेकर हमारे हमारा कानून क्या कहता हैं? अमेरिका में इस टैक्स को लेने के क्या तरीके हैं। ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में जानिए कि क्या है इन्हेरिटेंस टैक्स और अमेरिका के किन राज्यों में होता है ये लागू। सुनिए ज्ञान ध्यान मानव देव रावत से।
Child Pornography को लेकर भारत में क्या नियम-कानून हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 961 21.04.2024 5:45
दुनिया भर में यूं तो पोर्नोग्राफी को लेकर काफी वाद-विवाद रहता है. लेकिन जब बात चाइल्ड पोर्नोग्राफी की हो तो मामला आम केसों से ज़्यादा गंभीर हो जाता है. ऐसे में अगर आपके फोन में इससे संबधित कोई वीडियो आ जाए तो क्या हो सकता है? अगर आप उस वीडियो को फॉरवर्ड कर दे, तो क्या हो सकता है? चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर क्या नियम - कानून है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में चेतना काला से साउन्ड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
स्विट्जरलैंड इस निशान को क्यों बैन कर रहा है?: ज्ञान ध्यान, Ep 960 20.04.2024 4:33
स्वस्तिक क्या होता है ? क्या स्वास्तिक सिर्फ सनातन से जुड़ा है या इसका कोई हिस्टोरिकल रिश्ता भी है? क्यों स्विट्ज़रलैंड करना चाहता है स्वास्तिक जैसे इस सिंबल को बैन? क्या नाज़ी पार्टी के चिन्ह हकेंक्रयूज़ और स्वास्तिक में है कोई कनेक्शन? सुनिए ज्ञान ध्यान में. रिसर्च : मानव देव रावत साउंड मिक्स : सौरभ कुकरेती
चांद-तारों के पास जाना चाहते हैं? स्पेस की सैर करने के लिए ये काम करना होगा: ज्ञान ध्यान, Ep 961 19.04.2024 4:58
सभी को लगता था पहले स्पेस में सिर्फ एस्ट्रोनॉट्स और साइंटिस्ट्स जाते हैं. लेकिन अब कोई भी अंतरिक्ष की सैर कर सकता है. विज्ञान के कारण अब ये सपना संभव हो चुका है. कैसे? सुनिए ज्ञान ध्यान में. रिसर्च : मानव देव रावत साउंड मिक्स : नितिन रावत
त्योहार के दिन अपने पूर्वजों को कब्र से क्यों निकालते हैं ये लोग?: ज्ञान ध्यान, Ep 960 18.04.2024 5:06
इंडोनेशिया की एक खास जनजाति एक त्योहार मनाती है, इसे मानेने फेस्टिवल कहते हैं. इसमें मरे हुए परिजनों को कब्र से निकालते हैं, उन्हें सजाते हैं और वापस कब्र में रख देते हैं. आज के एपिसोड में मानेने फेस्टिवल के बारे में ही बताएंगे, इसकी शुरुआत कैसे हुई, लाशों के साथ वहां के लोग क्या करते हैं, लाशों को बचा कर कैसे रखते हैं, सुनिए ज्ञान ध्यान में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
पुराने ज़माने का क्रिकेट बैट आज के बैट से कितना अलग था? सुनिए बैट का पूरा इतिहास: ज्ञान ध्यान, Ep 959 17.04.2024 6:01
जिसका बैट - उसकी पहली बैटिंग, गली मोहल्लों में होने वाले क्रिकेट का यही नियम है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंटरनैशनल मैचों में इस्तेमाल होने वाले क्रिकेट बैट का इतिहास बड़ा मज़ेदार है। आजकल क्रिकेट में जिस बैट का इस्तेमाल किया जाता है उसके कुछ इंटरनैशनल नियम हैं, क्या हैं वो नियम और वक्त के साथ क्रिकेट बैट कैसे बदला? सुनिए क्रिकेट बैट की मज़ेदार कहानियां और उसका पूरा इतिहास ज्ञान ध्यान के इस खास ए...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.