Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Education

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

इस देश ने क्यों निकाला 700 हाथियों को मारने का सरकारी आदेश?: ज्ञान ध्यान 01.09.2024

नामीबिया जो दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका में स्थित है, इस समय अपने इतिहास के सबसे खराब सूखे का सामना कर रहा है. लगभग 1.4 मिलियन लोग, जो कि देश की आधी जनसंख्या है, इस समय खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं. इस सूखे के कारण फसल उत्पादन और पशुपालन पर बुरा असर पड़ा है, लोग भूख-प्‍यास से तड़प रहे हैं. अनाज के गोदाम खाली हो चुके हैं. इस संकट से बचने के लिए नामीबिया ने क्या रास्ता निकाला है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान'...

कंपनियों के विलय में क्या-क्या बदलता है? सब समझ लीजिए : ज्ञान ध्यान 31.08.2024

कंपनियों का विलय क्यों होता है? असल में ये मर्जर होता क्या है? कितने तरह का होता है? इस विलय की प्रक्रिया क्या हैं? सुनिए और समझिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में.

ऑफिस शिफ्ट के बाद आया फोन तो बॉस भरेगा जुर्माना?: ज्ञान ध्यान 30.08.2024

राइट टू डिसकनेक्ट क्या है. इसके नियम-कानून क्या है, ये किन-किन देशों में कानूनी रूप ले चुका है, अपने देश में क्या है इसका हाल और इसकी आलोचना क्यों हो रही है. सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत

बारिश में चाय -पकौड़े के कॉम्बिनेशन की तलब क्यों होने लगती है?: ज्ञान ध्यान 29.08.2024

बारिश के दिनों में ठंडी हवा और मिट्टी की खुशबू एक cozy माहौल बनाती है जिससे हमारी body और mind दोनों comfort और warmth के लिए तरसते हैं गरमागरम पकौड़े हमारी physiological needs को पूरा करते हैं जबकि emotional nostalgia और cultural traditions इस craving को और बढ़ावा देते हैं इसके साथ ही, चाय और पकौड़े का combination perfect mood set कर देता है जो बारिश के मौसम को और भी खास बना देता है. आज के इस pod...

जंग में बैन आंसू गैस पुलिस क्यों इस्तेमाल करती है : ज्ञान ध्यान 28.08.2024

भड़के प्रदर्शन को कंट्रोल करने के लिए पुलिस अक्सर कई हथियारों का इस्तेमाल करती है. तेज पानी की बौछार मारने वाली वाटर कैनन. सांय सांय की आवाज करते तेजी से पड़ने वाले डंडे और आंखों से पानी ला देने वाली आंसू गैस. मगर क्या आपने कभी सोचा कि सिर्फ भीड़ को रोकने के इरादे से चलाए गए ये हथियार इंसान को किस हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं? सुनिए क्राउड कंट्रोल हथियारों के बारे में इंटरेस्टिंग फैक्ट्स ज्ञान ध्य...

रेप पीड़िता की पहचान खोलने पर क्या सज़ा मिलती है?: ज्ञान ध्यान 25.08.2024

कुछ लोग वायरल होने के लिए असंवेदनशीलता का परिचय देते हैं और रेप विक्टिम की पहचान उजागर कर देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ये कानूनी तौर पर जुर्म है. आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में हम आपको बताएंगे कि कानून में इसे लेकर मीडिया, पुलिस और आम लोगों के लिए क्या गाइडलाइंस हैं. साथ ही ये भी जानेंगे कि गाइडलाइंस का उल्लघंन पर भारतीय न्याय संहिता में सज़ा का क्या प्रावधान है?  साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत

दिनभर फोन में लगे रहते हैं? मेंटल हेल्थ बिगड़ जाएगी: ज्ञान ध्यान 24.08.2024

सुबह उठते ही फ़ोन चलाना आपकी आदत बन गई है? लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये आदत आपकी मेंटल हेल्थ पर गहरा असर डालती है? कैसे बढ़ता हुआ स्क्रीन टाइम और सोशल मीडिया एडिक्शन आपको डिप्रेशन की ओर धकेल सकता है? जानिए 'ज्ञान ध्यान' में.

तिब्बत के पठारों के ऊपर से पायलट प्लेन उड़ाने से बचते क्यों हैं? : ज्ञान ध्यान 23.08.2024

क्या आप जानते हैं कि धरती पर एक ऐसी जगह है, जहां के ऊपर से पायलट प्लेन उड़ाने से डरते हैं. जी हां, हम तिब्बत के पठारों की बात कर रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों पायलट तिब्बत के पठारों के ऊपर से प्लेन नहीं उड़ाते हैं. आखिर ऐसा क्या है इस जगह में? सुनिए ज्ञान ध्यान.

मास्टर क्लॉक के आ जाने से सब एक घड़ी से चलेंगे?: ज्ञान ध्यान 22.08.2024

मास्टर क्लॉक सिस्टम क्या होता है. आज के समय में इसकी जरूरत क्यों है, साथ ही मास्टर क्लॉक सिस्टम कैसे काम करता है, कितने तरह का होता है, और इसकी जरुरत क्यों पड़ रही है? सुनिए ज्ञान ध्यान में.

क्या एक सिंघाड़े से प्लेन हाईजैक किया जा सकता है?: ज्ञान ध्यान 21.08.2024

बचपन याद कीजिए तो जब आप बस में अपने पापा-मम्मी के साथ सफर करते थे तो रुकी हुई बस में एक आदमी हाथ में थाली लिये हुए चढ़ता था जिसमें नारियल की कटी हुई फांके होती थीं। भीगी भीगी नारियल की फांके दस रुपय की एक आप ने खाई भी होंगी लेकिन क्या आप को ये पता है कि प्लेन में ले जाने के लिए बैन की हुई चीज़ों में कई ऐसी चीज़ें हैं जो हैरानी पैदा करती हैं जैसे एक है नारियल प्लेन में नारियल ले जाना मना है क्यों इ...

'मानसून ट्रफ' क्या चीज़ है और बारिश पर इसका क्या असर होता है?: ज्ञान ध्यान 18.08.2024

बारिश का सुहाना मौसम किसे नहीं भाता है. लेकिन इस मौसम में कभी-कभी आपके कंपाउंड के एक छोर पर बारिश तो दूसरे छोर पर धूप होती है. इसके पीछे का कारण क्या है, मॉनसून ट्रफ का इसमें क्या रोल है, ये कब और कैसे बनता है, कितने तरह का होता है, साथ ही बारिश कैसे नापी जाती है? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में. साउंड मिक्स- नितिन रावत

क्या है सेकुलर सिविल कोड? लागू होने पर देश में क्या-क्या बदलेगा? : ज्ञान ध्यान 17.08.2024

आज़ादी की 78वीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 'Secular Civil Code' का ज़िक्र किया. क्या है Secular Civil Code? इसके लागू होने के बाद क्या बदलाव होंगे? जानिए 'ज्ञान ध्यान' में.

रंगों का आपके MOOD पर क्या होता है असर? : ज्ञान ध्यान 16.08.2024

हमारी ज़िंदगी में रंगों की क्या अहमियत है? आप कहेंगे कि वो हमारी दुनिया को खूबसूरत बनाते हैं. रंगों के बिना हमारी दुनिया वैसी ही लगेगी जैसे पुराने ज़माने की ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में. रंगों का सीधा कनेक्शन हमारे मन-मस्तिष्क से होता है. हर रंग में हमारे इमोशंस पर प्रभाव डालने वाले तत्व होते हैं. 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जानिए Color Psychology के बारे में.

झंडा कब फहराया जाता और ध्वजारोहण में क्या होता है?: ज्ञान ध्यान 15.08.2024

ध्वजारोहण और झंडा फहराने में क्या अंतर है? 15 अगस्त को क्यों ध्वजारोहण होता है और 26 जनवरी को क्यों झंडा फहराया जाता है? 15 को आजाद होने वाले और देशों भी क्या क्या होता है? जैसे की साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया, बहरीन और कांगो, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- नितिन रावत

एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा जिससे हुआ दुनियाभर में बवाल: ज्ञान ध्यान 14.08.2024

एक आईलैंड जिसकी वजह से जियो पाॅलिटिक्स में बदले कई समीकरण, एक आईलैंड जिसको ठहराया गया बांग्लादेश के तख्तापलट के लिए ज़िम्मेदार. 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में सुनिए कि क्या है सेंट मार्टिन आईलैंड का इतिहास, भूगोल और जियो पाॅलिटिकल सिग्निफिकेंस.

दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या है अबॉर्शन के कानून?: ज्ञान ध्यान 11.08.2024

अबॉर्शन एक ऐसा शब्द जिसे सुनते ही हमारे मन में कई तरह के सवाल उठते हैं. दुनिया के कई देशों में अबॉर्शन पूरी तरह से बैन है तो कुछ देशों में विशेष परिस्थितियों में इसे अनुमति दी गई है. वो कौन से देश हैं जहां गर्भपात बैन और वो कौन लोग हैं, जो इसके खिलाफ हैं.साथ ही भारत और दुनिया के कई देशों में इसके लिए क्या प्रावधान है? और क्या है एंटी-अबॉर्शन कैंपेन? आज के ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में हम आपको इन्...

असाइलम और रिफ्यूजी में क्या अंतर है? भारत और दुनिया में इसको लेकर क्या नियम हैं? : ज्ञान ध्यान 10.08.2024

ऑक्सफैम की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 10 देशों में लोगों को अलग-अलग समय में 80 लाख बार शरण लेना पड़ा. असाइलम होता क्या है, असाइलम और शरणार्थियों में क्या अंतर है? भारत और दुनिया में इसको लेकर क्या नियम हैं? जानिए आज के ‘ज्ञान धयान’ में. साउंड मिक्स- नितिन रावत

वक्फ़ बोर्ड क्या है - समझिए इतिहास, नियम और विवाद!: ज्ञान ध्यान 09.08.2024

मोदी सरकार 3.0 के गठन के बाद इस वक्त संसद में मॉनसून सत्र चल रहा है. सत्र शुरू होने से पहले सुगबुगाहटें उठी कि सरकार इस सेशन में लगभग 40 विधेयक पेश कर सकती है. खैर सत्र शुरू हुआ बजट के साथ. खबरों में रहा, सुर्खियों में रहा. लेकिन अभी दो दिन पहले ही खबरें बदली और हवा उठी कि संसद में एक बिल आएगा - जिसका नाम है वक्फ संशोधन बिल, 2024. कयास लग ही रहे थे कि कल केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजि...

राह चलते हीरा मिल जाए तो उसका मालिक कौन होगा?: ज्ञान ध्यान 08.08.2024

जिन जगहों पर हीरा मिलने की गुंजाइश होती है क्या वहां पर कोई भी खुदाई कर सकता है, खुदाई करने के लिए जगह का अलॉटमेंट कैसे होता है और अगर हीरा मिल जाए तो उस पर पहला अधिकार किसका माना जाता है, और कितना टैक्स सरकार को देना पड़ता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. रिसर्च-अंकित कुमार साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

वजन का नियम ओलंपिक के किन किन खेलों पर लागू होता है?: ज्ञान ध्यान 07.08.2024

भारतीय महिला पहलवान के वजन को कम करने के लिए बाल काटने के बारे में भी सोचा जाने लगा. लेकिन इसका कोई फ़ायदा मिलता दिखा नहीं. 50 किलो से कम करने के लिए मैच से पहले जब विनेश का वजन किया गया तो उनका वजन वेट कैटेगरी से 100 ग्राम अधिक निकला और विनेश मुकाबला से बाहर हो गई. जो विनेश गोल्ड की दावेदार मानी जा रही थी, अब किसी भी मेडल की हकदार नहीं रही. साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

दारू पीकर क्यों आ जाती है ज़बान पर अंग्रेज़ी?: ज्ञान ध्यान 04.08.2024

शराब पीने के बाद लोगों की दबी-छुपी पर्सनैलिटी बाहर निकल आती हैं. नॉर्मली जिन शब्दों का इस्तेमाल कठिन लगता हैं. शराब पीने के बाद आसानी से बोल पाते है. क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं. ऐसा क्यों होता हैं? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउन्ड मिक्सिंग: नितिन रावत

जब ओलंपिक में खिलाड़ियों की होती थी 'न्यूड परेड' : ज्ञान ध्यान 03.08.2024

ओलंपिक में महिला और पुरुष कैटेगरी के लिए जेंडर टेस्ट कैसे होता है? इस जेंडर वेरीफिकेशन का आधार क्या है? ओलंपिक की न्यूड परेड का इतिहास क्या है? ‘टेस्टोस्टेरोन लेवल’ और 'जेनेटिक टेस्टिंग' क्या है? जानिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. रिसर्च : आंचल साउंड मिक्स : नितिन रावत

ब्रेकअप के बाद लोग अपनी प्रोफाइल पिक्चर क्यों बदल लेते हैं?: ज्ञान ध्यान 02.08.2024

आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि इंस्टाग्राम या WhatsApp स्क्रॉल करते हुए आपकी नज़र एकदम से आपके किसी दोस्त के डिस्प्ले पिक्चर पर पड़ी हो और उसकी डीपी गायब हो.आजकल किसी से नाराज होने पर DP हटाने का मानो जैसा फैशन सा चल गया है.लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे बहुत ही साइंटिफिक और मानसिक कारण हैं. जानिए इसके बारे में 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

ओलंपिक में कौनसा गेम खेला जाएगा ये कैसे तय होता है?: ज्ञान ध्यान 01.08.2024

हॉकी, बॉक्सिंग, रेसलिंग, शूटिंग, बैडमिंटन ये कुछ खेल हैं जिनमें भारत को अक्सर ओलंपिक मेडल मिलते रहता है, इंडियन फ़ैन्स ये मांग उठाते रहते हैं कि इसमें कबड्डी और क्रिकेट को भी ओलंपिक में शामिल किया जाए. क्रिकेट अगले ओलंपिक में खेला भी जाएगा लेकिन ये सवाल तो बनता ही है कि आखिर किस आधार पर ये तय होता है कि कौनसा खेल ओलंपिक में रखा जाएगा और किसे नहीं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड म...

रेस्टोरेंट वाले आपकी टेबल पर क्यों रख देते हैं महंगी पानी की बोतल?: ज्ञान ध्यान 31.07.2024

होटल या कैफ़े में कुछ खाने-पीने के बाद क्या आप भी उस पानी की बोतल के पैसे चुकाते हैं जो होटल मालिक बड़ी चालाकी से आपकी मेज़ पर पहले से सजा देते हैं? अगर हां तो जान लीजिए अपने अधिकार. रेस्टोरेंट में पीने वाले पानी के लिए क्या हैं नियम? साफ पानी नहीं मिलने पर आप कहां कर सकते हैं शिकायत? और कितना मिलता है जुर्माना. सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में

Listen to the Gyaan Dhyaan podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.