Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Education

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

ब्राज़ील को चौंकाने वाले देश क्रोएशिया की दिलचस्प कहानी: ज्ञान-ध्यान, Ep 605 10.12.2022

महज़ 40 लाख की आबादी वाले क्रोएशिया का इतिहास क्या है, उसे समझने के लिए क्यों वर्ल्ड वॉर की खिड़की खटखटाना पड़ता है, किस तरह वो आज़ाद 1941 में ही हो गया लेकिन मुक़म्मल आज़ादी उसे 1991 तक नहीं मिल सकी, आज़ादी के बाद भी किस तरह वह गृह युद्ध झेलता रहा, ज्ञान-ध्यान में सुनिए ख़ुशबू कुमार से. रिसर्च, स्क्रिप्ट & प्रोडक्शन ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ कपिल देव सिंह

नेशनल पार्टी बन जाने पर कौन सी सहूलियत मिलती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 604 09.12.2022

भारत को चुनाव प्रधान देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा. यहां हर मौसम में कहीं न कहीं, किसी न किसी स्तर के चुनाव होते रहते हैं. कभी पंचायती चुनाव, कभी विधानसभा तो कभी राज्यसभा. हर बार चुनावों में कुछ नई पार्टियां भी हिस्सा लेती हैं, कुछ कामयाब होती हैं कुछ वक्त की धूल में खो जाती हैं. जो जीतती हैं वो क्षेत्रीय पार्टी के तौर पर खुद को स्थापित करती हैं और बाद में अपने दायरे को बढ़ाते हुए राष्ट्रीय पार्टी...

उमराह करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 603 08.12.2022

उमराह क्या होता है, कौन-कौन उमराह कर सकता है, इसकी शुरुआत कब हुई, इसे करने से पहले किन चीज़ों का ध्यान रखना जरूरी होता है, हज के अनुष्ठानों से उमराह कैसे भिन्न है, इसको करने के पीछे का तर्क क्या है और इस पूरी प्रक्रिया में कितने दिन लगते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

न्यूरोलिंक चिप को इंसानी दिमाग़ में लगाने के क्या हैं ख़तरे?: ज्ञान-ध्यान, Ep 602 07.12.2022

Elon Musk ने न्यूरोलिंक चिप को लेकर ऐलान किया है कि ये कि उसे सीधे इंसानों के दिमाग में लगाया जा सकेगा और इससे उनकी याददाश्त बेहतर होगी. उनका ये भी दावा है कि इससे न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी मदद मिलेगी. वो इस चिप को खुद अपने दिमाग में भी लगवाएंगे. क्या है इस चिप की कहानी, फायदे क्या हैं और अभी ये किस स्टेज पर है, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में कुमार केशव से.

इंडियन नेवी का निशान किस तरह बदलता रहा?: ज्ञान-ध्यान, Ep 601 04.12.2022

किस तरह बंटवारे के बाद भारत की नेवी इवॉल्व हुई, क्यों भारतीय नौसेना दुनिया की दस सबसे ताकतवर नेवी की सूची में शामिल है और किस तरह भारतीय नौसेना के ध्वज का निशान बदला है, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में.

क्या मरा हुआ इंसान जिंदा हो सकता है? : ज्ञान ध्यान, Ep 600 03.12.2022

क्या मरा हुआ इंसान जिंदा हो सकता है? अगर ये सवाल आपसे पूछा जाए तो आप यही कहंगे कि नहीं ऐसा पॉसीबल नहीं. लेकिन दुनिया में 600 मृतकों के परिजन क्रायोनिक्स तकनीक से आस लगाए बैठे हैं, क्या है ये क्रायोनिक्स, क्या वाक़ई इसके ज़रिए मरे हुए व्यक्ति को जिंदा किया जा सकता है, सुनिए 'ज्ञान' ध्यान में शुभम तिवारी से.

पॉर्न देखने से आपके दिमाग पर क्या असर होता है? : ज्ञान ध्यान, Ep 599 02.12.2022

भारत में पोर्न देखने वालों का कितना बड़ा बाजार है, पोर्न साइट्स पर बैन लगाने के बाद भी लोग आसानी से कैसे पोर्न देख रहे हैं और क्या इसकी वजह से ही रेप और हत्या होती है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

अब बिना तार के दौड़ेगा बिजली का करंट?: ज्ञान ध्यान, Ep 598 01.12.2022

बिना तार के बिजली का करंट कैसे पहुंचेगा आपके घर, इस पूरे प्रोसेस का फार्मूला क्या है, किसने इसे इजाद किया, इसपर अभी क्या काम चल रहा है, बिजली ट्रांसमिशन के मौजूदा तरीके से ये कैसे अलग होगा, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

कौन-कौन से अधिकार हैं जो संविधान ने जानवरों को दिए हैं? : ज्ञान-ध्यान, Ep 598 30.11.2022

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक चूहे की हत्या का मामला सामने आया जिसके बाद चूहे की डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भेजा गया और आरोपी के खिलाफ IPC की धारा के तहत FIR दर्ज कर ली गई। ये सुनने में अजीब ज़रूर लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक चूहे को मारने पर आपको जेल हो सकती है। क्योंकि संविधान ने जानवरों को भी जीने का बराबरी से हक़ दिया है। तो क्या हैं वो अधिकार, सुनिए आज के ज्ञान ध्यान में

देश के सबसे पहले मेकअप ब्रांड से नेहरू का क्या कनेक्शन है?: ज्ञान-ध्यान, Ep 597 27.11.2022

सबसे पहले कहाँ से शुरू हुई थी मेकअप की परंपरा, मेकअप की ज़रूरत क्यों पड़ी, दुनिया और भारत में मेकअप का क्या इतिहास रहा है और ये वक्त के साथ कैसे बदलता रहा? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में. रिसर्च-शुभम् बैरागी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत

10 देश जिनकी छाप भारतीय संविधान में मिलती है: ज्ञान-ध्यान, Ep 596 26.11.2022

संविधान दिवस पर जानिए भारतीय संविधान की कुछ दिलचस्प बातें, वे 10 देश और उनके संवैधानिक प्रावधान जिनकी झलक भारत के संविधान में मिलती है, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में शुभम तिवारी से. रिसर्च ~ विनायक सिंह साउंड मिक्सिंग ~ नितिन रावत

इतिहास की बड़ी मंदियों की पूरी पड़ताल: ज्ञान-ध्यान, Ep 595 25.11.2022

आपने अक्सर सुना होगा कि बाज़ार में मंदी है, क्या होती है मंदी, इसकी आहट की निशानियां क्या हैं, ये कैसे किसी फलते-फूलते देश के विकास को कई साल पीछे धकेल देती है, इसका असर क्या होता है? सुनिए आज के ज्ञान-ध्यान में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. रिसर्च - विनायक सिंह साउंड मिक्सिंग - सचिन द्विवेदी

क्या ज़्यादा पानी पीने से हो सकती है मौत: ज्ञान ध्यान, Ep 594 24.11.2022

ज़्यादा या कम पानी पीने के नुकसान क्या हैं, क्या ज्यादा पानी पीने से मौत हो सकती है, ब्रूस ली की मौत को लेकर क्या दावा किया गया है, ज्यादा पानी के सेवन से कौन सी बीमारी होती है और इसका पता कैसे चलता है, आमतौर पर रोज़ना कितना पानी पीना चाहिए और पेशाब के रंग से पानी के सेवन का पता कैसे चलता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

झूठ पकड़ने वाली मशीन को धोखा दिया जा सकता है? : ज्ञान ध्यान, Ep 593 23.11.2022

पॉलीग्राफ़िक टेस्ट झूठ पकड़ने वाली तकनीक है. लेकिन इसे किया कैसे जाता है, इसमें किस तरह के सवाल जवाब किए जाते हैं, पुलिस को इससे जाँच में कितनी मदद मिलती है और क्या कोई व्यक्ति मशीन को धोखा दे सकता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

कब आपसे वोट देने का अधिकार छिन जाता है : ज्ञान ध्यान, Ep 592 20.11.2022

किन परिस्थितियों में नेता के वोट देने और लड़ने पर पाबंदी लग सकती है, इसको लेकर कानून क्या कहता है, कब कब इस तरह के मौके आएं हैं, लोकतंत्र में इस कानून का लाने का मकसद क्या था, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से प्रड्यूस- रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

कैसे मज़ाक मज़ाक में शुरू हो गया था फुटबॉल का खेल?: ज्ञान ध्यान, 591 19.11.2022

क्यों शुरू हुआ था फीफा वर्ल्ड कप, क्यों इसे दो मर्तबा कैंसल करना पड़ा था, कैसे मज़ाक मज़ाक में शुरू हो गया था फुटबॉल का खेल, भारत इस खेल में क्यों पिछड़ जाता है, 1950 में फीफा में क्वालीफाई करने के बावजूद भारतीय टीम क्यों नहीं खेल पाई थी वर्ल्ड कप, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से प्रड्यूस- शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत 

जानिए भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-S के बनने की कहानी और ख़ासियत: ज्ञान ध्यान, Ep 590 18.11.2022

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-S लॉन्च हो गया है. क्या खासियत है विक्रम-S की, इसे किस कंपनी ने बनाया है और प्राइवेट रॉकेट लॉन्चिंग से भारत को क्या फायदा होगा? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

दिल्ली MCD को तीन भागों में क्यों बाँटा गया था?: ज्ञान ध्यान, Ep 589 17.11.2022

दिल्ली में सबसे पहले नगर निगम का चुनाव कब शुरू हुआ था, कब दिल्ली नगर निगम को तीन भागों में बांट दिया गया, हर साल एक पार्षद को कितना फंड दिया जाता है, विधायक से पार्षद का पावर कितना अलग होता है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से प्रड्यूसर- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

क्या है D2M टेक्नोलॉजी जिसके बाद इंटरनेट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी?: ज्ञान ध्यान, Ep 588 16.11.2022

भारत में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन एक ख़ास टेक्नॉलोजी पर रिसर्च कर रहा है, जिसे D2M टेक्नॉलोजी यानि डायरेक्ट टू मोबाइल कहा जा रहा है, क्या है ये टेक्नॉलोजी जिसकी मदद से आपका फोन बिना इंटरनेट के भी सारे काम कर सकेगा, ये किस तरह काम करेगी और आम लोगों तक इसकी पहुंच बनाना कितना आसान होगा, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में.

मधुमक्खियां डांस कर के अपने साथी को क्या बताती हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 587 13.11.2022

मधुमक्खियां बिजली कैसे पैदा कर सकती हैं, एक रिसर्च में इसको लेकर क्या कहा गया है, मधुमक्खियां डांस कर के अपने साथी को क्या बताती हैं, अपने घर की सुरक्षा के लिए मधुमक्खियां क्या करती हैं, अल्बर्ट आइंस्टीन ने मधुमक्खियों के बारे में क्या कहा था, अगर मधुमक्खियां न हों तो इंसानों का क्या होगा, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से प्रड्यूस- शुभम बैरागी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

चीनी दखलंदाजी के बीच भारत के लिए क्यों ज़रूरी हैं ये 11 देश?: ज्ञान ध्यान, Ep 586 12.11.2022

क्या है ASEAN, कौन कौन देश इसके सदस्य हैं, भारत की इसमें क्या भूमिका है, इसकी स्थापना कब और क्यों हुई, चीनी दखलंदाजी के बीच भारत के लिए क्यों ज़रूरी हैं ASEAN में शामिल देश , इस मर्तबा इसका एजेंडा क्या रहने वाला है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से प्रड्यूस- शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

जेंडर चेंज करने के बाद शादी पर क्या कहता है कानून?: ज्ञान-ध्यान, Ep 585 11.11.2022

"मेरा जन्म लड़के के रूप में हुआ था. कुछ ही दिन बाद मैंने पाया कि मेरे अंदर कोई फीलिंग लड़कों सी नहीं. मैं मन से एक लड़की था." ये कहना था 2017 में जेंडर चेंज कराके ज़रीन बनने वाले विक्रांत का. राजस्थान के भरतपुर में मीरा देवी से आरव बने एक स्कूल टीचर की कहानी भी ऐसी ही है. उन्होंने पहले लड़की से लड़के के रूप में ख़ुद को बदला और फिर अपनी ही एक स्टूडेंट से शादी कर ली. लेकिन क्या ऐसी शादियां क़ानून की नज़रों म...

क्या है Road Hypnosis जो ड्राइवर को गफलत में डाल देता है? : ज्ञान ध्यान, Ep 583 09.11.2022

रोड हिप्नोसिस क्या होता है, इसकी वजह से क्यों ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ जाता है और आप ड्राइव करते वक़्त किन बातों का ध्यान रख सकते हैं ताकि रोड एक्सीडेंट न हो? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

समुद्र के जरिये इंटरनेट ने कैसे जोड़ी हुई है पूरी दुनिया?: ज्ञान-ध्यान, Ep 582 06.11.2022

बीते दिनों ख़बर आई थी कि तमिलनाडु में आए समुद्री तूफ़ान से इंटरनेट पर असर पड़ा. सोलह-सत्रह घण्टे तक कई इलाकों में इंटरनेट ठप रहा. समुद्र से इंटरनेट का कनेक्शन क्या है और समुद्रों के जरिये इंटरनेट ने कैसे जोड़ी हुई है पूरी दुनिया? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' के इस एपिसोड में.

हवा कितनी दूषित, इसका पता कैसे चलता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 582 05.11.2022

AQI क्या है, इसे कैसे मापते हैं, हवा कितनी दूषित, इसका पता कैसे चलता है, कौन से गैस हवा को दूषित बनाते हैं, कब हवा के सबसे ज्यादा प्रदूषित होने का पता चलता है, कौन से गैस आपके सेहत के लिए ख़तरनाक हैं, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से रिसर्च और प्रोडक्शन- शुभम बैरागी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

Listen to the Gyaan Dhyaan podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.