Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Education

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Hate Speech से निपटने के लिए किस तरह के कानूनी प्रावधान हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 630 14.01.2023

किस तरह के बयानों को नफरती भाषण यानी हेट स्पीच माना जाता है, संविधान या कानून में क्या इसे डिफाइन किया गया है और हेट स्पीच से निपटने के लिए किस तरह का कानूनी प्रावधान पहले से है, क्या सज़ा हो सकती है, 'ज्ञान ध्यान' में सुनिए ख़ुशबू कुमार से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ सचिन द्विवेदी

हॉकी में चैंपियन रहा भारत कैसे पिछड़ गया? : ज्ञान ध्यान, Ep 629 13.01.2023

भारत में हॉकी वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है. इसकी शुरुवात कब हुई थी, कौन सी टीम प्रबल दावेदार हैं, भारत क्यों अब तक एक ही वर्ल्ड कप जीत पाया है और जीतने के लिए भारत को क्या करना होगा? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

नाचो-नाचो गाने को मिलने वाले गोल्डन ग्लोब अवार्ड की कहानी क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 628 13.01.2023

क्या है ग्लोडन ग्लोब अवार्ड्स, इसकी शुरुआत कब हुई, क्यों इसे ऑस्कर के बाद मनोरंजन जगत का दूसरा सबसे बड़ा अवार्ड कहा जाता है, नाटू नाटू गाने को ये अवार्ड क्यों मिला, इस अवॉर्ड को सबसे ज्यादा किसने जीता है, किस भारतीय के नाम सबसे पहले ये अवार्ड आया था, सुनिए ज्ञान ध्यान में में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

2023 में खुलेंगे अंतरिक्ष के कौन कौन से राज़?: ज्ञान ध्यान, Ep 627 11.01.2023

2022 खत्म हो गया और अब दुनिया 2023 में कदम रख चुकी है. इस साल बहुत सारे स्पेस मिशन भी होने हैं. इस साल के बड़े स्पेस मिशन कौन से हैं? मिशन गगनयान को लेकर भारत की तैयारियां कैसी हैं और इसके कामयाब होने से स्पेस के किन सवालों का जवाब मिलेगा और मस्क की कंपनी 2023 में कौन - कौन से सेटेलाइट लांच करने वाली है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. रिसर्च ~ विनायक सिंह साउंड मिक्सिंग ~ सचिन द्विवेदी

कीड़ों को दर्द होता है या नहीं, साइंस क्या कहता है? :ज्ञान ध्यान, Ep 626 08.01.2023

इंसानी जिंदगी में दर्द देने को बड़ा अपराध माना गया है. फिजिकली किसी को भी नुकसान पहुँचने पर कानून है सजा का प्रावधान है. ऐसा ही अब करीब करीब जानवरों के लिए भी है. लेकिन कीड़े मकोड़ों को ये सुविधा नहीं. माना जाता है कि उनमें दर्द महसूस करने की क्षमता नहीं.  आपने वो कहावत भी कही और सुनी होगी कि इंसान है कीड़े मकोड़े थोड़े कि कुछ महसूस नहीं होगा. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या वाकई जीते कीड़े जिन्हें हम एक से...

हमेशा विवादित रही फ्रेंच पत्रिका शार्ली हेब्दो का इतिहास: ज्ञान ध्यान, Ep 625 07.01.2023

आठ बरस पहले, साल 2015, 7 जनवरी की तारीख. फ्रांस की एक पत्रिका के दफ्तर पर अचानक हमला हो गया, इससे पहले लोग कुछ समझ पाते, गोलियां चलने लगीं. तीन दिनों तक फ्रांस आतंक की आग में जलता रहा. इस आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हुए. पत्रिका का नाम था शार्ली एब्दो. पैगंबर पर विवादित कार्टून छाप चुकी मैगजीन शार्ली हेब्दो के नए अंक से ईरान उखड़ा हुआ है, क्या है फ्रेंच पत्रिका शार्ली हेब्दो का...

आपकी कार टकरा जाए तो क्या बिल्कुल भी ना करें? : ज्ञान ध्यान, Ep 624 06.01.2023

सड़क हादसे के बाद आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं? हादसे के बाद हर्जाने की डिमांड कानूनी है? जिसकी कार डैमेज हुई, वो क्या कर सकता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

क्या Rusk खाने से आप आलसी हो जाते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep, 623 05.01.2023

रस्क खाने वाले आलसी क्यों हो जाते हैं, रस्क बनाने की प्रोसेस में कौन से इंग्रीडिएंट छूट जाते हैं, डॉक्टर इसे खाने की सलाह क्यों नहीं देते हैं, रस्क खाने से कौन सी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और ये क्यों बॉडी में इंसुलिन लेवल को बिगाड़ देता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

क्या जीनियस लोगों का दिमाग रात में ज़्यादा एक्टिव होता है? : ज्ञान ध्यान, Ep 622 04.01.2023

अंधेरी तंग रातों में बिस्तर पर पड़े छत को घूरते हुए क्या आपके मन में भी तरह-तरह के ख़्याल आते हैं? दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हुए जो रात भर नहीं सोते थे पर रात में ऐसी क्रिएशन्स कर देते कि सुबह पूरी दुनिया उनकी वाहवाही करती थी.आज भी ऐसे तमाम लोग हैं जो अलग अलग क्रिएटिव फील्ड्स में रात में काम करते हैं और दिन में सोते हैं. तो आखिर क्यों क्रिएटिव लोगों का दिमाग रात के वक्त ज़्यादा एक्टिव होता है? सु...

क्या है रिमोट वोटिंग जिसे चुनाव आयोग बड़ी उपलब्धि बता रहा है? : ज्ञान-ध्यान, Ep 621 01.01.2023

छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान हर साल चुनावों से पहले ऐसे बहुत से नारे हमें सुनने को मिलते हैं। और वोट डालना हमारे देश में किसी बड़ी घटना से कम नहीं है। पर हर साल हमें चुनावों से पहले ऐसे आंकड़े भी सुनने को मिलते हैं कि इस बार वोट परसेंटेज कम हो गया और मतदाता वोट डालने ही नहीं आये। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, अब आप जहाँ कहीं भी हैं आप वहीं से बैठे बैठे वोट डाल सकते हैं. चुनाव आयोग ने एक ऐसा रिम...

ईस्ट इंडिया कम्पनी: अब किस हाल में है?: ज्ञान ध्यान, Ep 620 31.12.2022

422 साल पहले 31 दिसंबर को ईस्ट इंडिया कंपनी बनी. 17वीं सदी की शुरुआत में भारत की जमीन पर इस कम्पनी ने कदम रखा और देखते ही देखते ये अपना विस्तार करती चली गई, 1857 तक भारत पर जिस कंपनी का कब्जा था, वो ईस्ट इंडिया कंपनी कितनी ताकतवर थी अब ये किस हाल में है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में शुभम तिवारी से.

इन टिप्स को फॉलो कर एक्सीडेंट्स से बच सकते हैं : ज्ञान ध्यान, Ep 619 30.12.2022

कार लेने से पहले लोग उसके तमाम फीचर देखते हैं, ब्लूटूथ से लेकर जीपीएस तक देख लेते हैं. लेकिन सेफ्टी फीचर्स पर किसी का ध्यान नहीं जाता. कार खरीदते वक़्त किन फीचर्स को ज़रूर देखना चाहिए और कैसे रोड एक्सीडेंट्स से बच सकते हैं? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

वो 5 विदेशी जो बने कांग्रेस के अध्यक्ष: ज्ञान-ध्यान, Ep 618 29.12.2022

कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है. अब तक पार्टी के 98 अध्यक्ष हुए. लेकिन ये देश की पहली पार्टी है जिसकी अध्यक्षता विदेशियों के हाथ मे भी थी. 'ज्ञान-ध्यान' में सुनिए उन अध्यक्षों की कहानी. प्रड्यूसर- विनायक सिंह साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

कांपना, दांत किटकिटाना.. सर्दी में ऐसा क्यों होता है ?: ज्ञान ध्यान, Ep 617 28.12.2022

हर साल, जब भी सर्दी आती है तो दाँतों का किटकिटाना, शरीर का थरथराना और नाक से पानी बहने का सिलसिला शुरू हो जाता है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि ठंड पड़ने पर शरीर में इतने बदलाव क्यों आने लगते हैं, सुनिए ज्ञान-ध्यान में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- विभू साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

सांता क्लॉज के कपड़ों और कोका कोला कंपनी के बीच क्या कनेक्शन है?: ज्ञान ध्यान, Ep 616 25.12.2022

क्रिसमस के दिन जहां आप जाएं, क्रिसमस ट्री और सांता का ड्रेस देखने को मिलेगा. एक और बात हर जगह कॉमन मिलेगा और वो है सांता का लाल ड्रेस. क्या आप जानते है सांता का ड्रेस लाल ही क्यों होता है और सांता क्लॉज के कपड़ों और कोका कोला कंपनी के बीच क्या कनेक्शन है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. रिसर्च - विनायक सिंह साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत

ऑनलाइन खरीद-बिक्री में किस तरह कंज्यूमर अधिकारों की हो रही अनदेखी?: ज्ञान ध्यान, Ep 615 24.12.2022

डिजिटल हो रहे इंडिया में कंज्यूमर राइट्स किस तरह बदले हैं और अभी भी कौन से सवाल हैं, जिन्हें एड्रेस करने की ज़रूरत है, ऑनलाइन खरीद-बिक्री में किस तरह कंज्यूमर अधिकारों की हो रही अनदेखी और बतौर कंज्यूमर क्या हैं आपके अधिकार? सुनिए 'ज्ञान ध्यान में'

क्या है साउथ कोरिया का एज काउंटिंग सिस्टम जिसके खत्म होने से लोग एक साल जवान हो जाएंगे? :ज्ञान ध्यान, Ep 614 23.12.2022

क्या है कोरियन एज का ट्रैडीशनल कॉन्सेप्ट, जिसके खत्म होने से लोग एक साल जवान हो जाएंगे, इस सिस्टम में बदलाव क्यों किया जा रहा है और यह कब से होगा? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

कलर थेरपी जो दूर करेगी तनाव: ज्ञान ध्यान, Ep 613 22.12.2022

रंग हमारी ज़िंदगी को खूबसूरत बनाते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रंगों के ज़रिए बीमारियां भी दूर की जाती हैं, दरअसल इसे कलर थेरेपी कहते हैं, आज के 'ज्ञान ध्यान' में सुनिए क्या होती है कलर थेरेपी? रिसर्च - विनायक सिंह साउंड मिक्सिंग - अमृत रेज़ी

महाभारत से मिली थी एटम बम बनाने की प्रेरणा? : ज्ञान ध्यान, Ep 612 21.12.2022

परमाणु बम के जनक ओपनहाइमर जब एटम बम का टेस्ट करने में कामयाब रहे तो उन्होंने भगवद गीता का श्लोक दोहराया और कहा "अब मैं मौत बन चुका हूं, दुनिया का विनाशक।" वो मानते थे कि महाभारत काल में भी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया गया था और ब्रह्मास्त्र असलियत में एटम बम ही था। तो कौन थे जूलियस रॉबर्ट ओपनहाइमर और क्यों इन्हें 'एटम बम का पापा' कहा जाता है जानेंगे हम आज के ज्ञान ध्यान में, सुनिए अंकित सिंह स...

AI तकनीक वाला चश्मा जिससे दृष्टिहीन भी देख सकेंगे: ज्ञान ध्यान, Ep 611 18.12.2022

दुनिया कैसी है इसे देखने के लिए सबसे अधिक ज़रूरी है दृष्टि का होना. बहुत से लोग हैं जो देखने में सक्षम नहीं हैं. कुछ लोग दुर्घटना के कारण अपना दृष्टि गवां चुके है वहीं कुछ तो बचपन से ही नहीं देख सकते. आज का युग तकनीक का है और इस तकनीक के युग ने बहुत चीजों को आसान बनाया है. इसी तकनीक ने दृष्टिहीन लोगों के लिए AI चश्मा बनाया है जिससे दृष्टिहीन लोगों के लिए दुनिया को देखना आसान हो जाएगा. तो क्या है AI...

इंतिफादा: इराक़ से आया एक शब्द किस तरह फिलिस्तीनी लड़ाई का पर्याय बना?: ज्ञान ध्यान, Ep 610 17.12.2022

इजराइल और फिलिस्तीन की लड़ाई का इतिहास थोड़ा जटिल है लेकिन धीरे-धीरे समझा जा सकता है. समझने के दौरान आपकी मुलाकात होती है एक शब्द से जिसे कहते हैं इंतिफादा, कहाँ से आया ये शब्द, किस तरह ये फिलिस्तीनी लड़ाई का पर्याय बन गया, पहला और दूसरा इंतिफादा क्यों हुआ, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में शुभम तिवारी से.

कितने देशों के साथ है चीन का सीमा विवाद और क्यों : ज्ञान ध्यान, Ep 609 16.12.2022

एक दौर था जब कहा जाता था कि हिंदी चीनी भाई-भाई। वो दौर अलग था अब दौर अलग है। अब तो भारत के साथ चीन के रिश्ते सीमा विवाद की वजह से अक्सर तनाव में रहते हैं। लेकिन ऐसा सिर्फ भारत के साथ नहीं है करीब 23 देश है जिनके साथ चीन का सीमा विवाद है। तो वो कौन से देश हैं और इसकी वजह क्या है और क्या हैं इसके राजनीतिक पेंच। सुनिए ज्ञान ध्यान के इस ख़ास एपिसोड में

इन पांच तरीकों से की जा सकती है समय यात्रा: ज्ञान ध्यान, Ep 608 15.12.2022

टाइम ट्रैवल को लेकर कौन-कौन सी थ्योरी आई हैं, आइंस्टीन ने इसे लेकर क्या कहा था, टाइम मशीन बनाने का क्या तरीका है, टाइम मशीन बनाने के प्रोसेस में बाधाएं क्या क्या हैं, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

क्या है क्रैश कुशन जो एक्सिडेंट होने से पहले ही ड्राइवर को कर देगा अलर्ट? : ज्ञान ध्यान, Ep 607 14.12.2022

बिजनेसमैन सायरस मिस्त्री का जहां रोड एक्सीडेंट हुआ था वहां क्रैश कुशन लगाए गए हैं. क्या है होता है ये और इससे रोड हादसों से बचने में कितनी मदद मिलेगी? सुनिए ज्ञान ध्यान में.

क्या है कंस्ट्रक्शन का प्री फैब तरीका जिससे प्रदूषण कम हो सकता है?: ज्ञान-ध्यान, Ep 606 11.12.2022

डेवलपमेंट कितना भी जरूरी हो, अपने साथ एक कीमत ले कर आता है. अभी कुछ ही दिन पहले कॉप 27 की बैठक हुई. क्लाइमेट चेंज से जुड़े तमाम मुद्दे उठे. एक ऐसी दुनिया में जहां सभी महाशक्ति बनने की होड़ में हों, वहां क्लाइमेट और प्रदूषण पर बातचीत सबको बोरिंग लगने लगती है. खैर ये तो बड़े लेवल पर बात हो गई. अगर मैं आपसे ये कहूँ कि हमारे घरों के कंस्ट्रक्शन भी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं तो क्या आप मानेंगे. आप न भी...

Listen to the Gyaan Dhyaan podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.