Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
क्यों तस्करों का सबसे फेवरेट जानवर है पैंगोलिन?: ज्ञान ध्यान, Ep 655 18.02.2023 9:16
दुनिया में सबसे ज़्यादा जिन जानवरों की तस्करी होती है, उनमें स एक है; पैगोंलिन. ये ऐसा जानवर है जो शेर, बाघ, तेंदुए को भी चकमा दे देता है, कैसा दिखता है ये, क्यों ये जानवर विलुप्त होता जा रहा है, इंसानी करतूतें इसके लिए कितनी जिम्मेदार हैं और किस तरह के प्रयास फौरी तौर पर करने की ज़रूरत है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में शुभम तिवारी से.
कितने साल पुराना है नूडल्स का इतिहास?: ज्ञान ध्यान, Ep 654 17.02.2023 7:05
आखिर नूडल्स का नाम नूडल्स कैसे पड़ा, कितने साल पुराना है इसका इतिहास, इसके पसन्द किये जाने की वजहें क्या है, नूडल्स खाने के नुकसान भी है क्या, साथ ही नूडल्स के बाजार का एक आकलन, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. रिसर्च ~ विनय अग्निहोत्री साउंड मिक्सिंग ~ सचिन द्विवेदी
3D चश्मा उतारने पर फिल्म धुंधली दिखाई क्यों देती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 647 16.02.2023 9:55
3D फिल्म कैसे बनाई जाती है, क्यों इसमें सब कुछ असली लगता है, 2D फिल्म से ये अलग कैसे है, इसमें कैमरे का रोल कितना अहम है, कैमरा स्कैनर को 3D फिल्म बनाते हुए कैसे इस्तेमाल किया जाता है और कौन से सॉफ्टवेयर हैं जिनका इस्तेमाल 3D फिल्म बनाते वक्त किया जाता है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी
संसद के लिए कौन से शब्द गड़बड़ हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 646 15.02.2023 12:17
जब देश में संसद सत्र चलता है, तब आप अक्सर ये ख़बर पढ़ते, सुनते होंगे कि फलां नेता के फलां बयान को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया. या ये भी ख़बर बनती है कि विरोधी पार्टियों ने किसी नेता के बयान को असंसदीय, अनपार्लियामेंट्री बताकर उसे सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की है. अब ये असंसदीय बयान या बातें होती क्या हैं, उसे सेशन की कार्यवाही से निकालने का मतलब क्या होता है, और क्या ऐसा सिर्फ़ भारती...
रोज़ नहाने के साइडइफेक्ट्स, साइंस क्या कहता है?: ज्ञान-ध्यान, Ep 651 12.02.2023 6:02
रोज नहाना एक अच्छी आदत मानी जाती है,इसे धार्मिक परंपरा से भी जोड़ा जाता है। आप पूजा-पाठ बिना नहाए नहीं कर सकते. कहा जाता है कि रोज नहाने से तमाम बीमारियाँ दूर रहती हैं. लेकिन क्या आपको पता है इसके कुछ नुकसान भी हैं? साइंस की कुछ रिसर्च इसी ओर इशारा करती हैं. जानिए क्या हैं वो नुकसान ज्ञान-ध्यान एक इस एपिसोड में. साउंड मिक्सिंग – कपिल देव सिंह
लिथियम का बड़ा भंडार होना ही क्यों काफ़ी नहीं?: ज्ञान ध्यान, Ep 650 11.02.2023 7:59
जम्मू-कश्मीर में लिथियम का भंडार भारत को मिला तो वो किसी जैकपॉट लगने से कम नहीं था. और ये भी कोई छोटा मोटा भंडार नहीं था. इस रिज़र्व की कुल क्षमता 59 लाख टन है, जो भारत को दुनिया के कुछ प्रमुख लिथियम रिजर्व वाले देशों की कतार में ला खड़ा करता है. कौन से देश हैं दुनिया के जिनके पास लिथियम का सबसे अधिक भंडार है, भारत उनमें कहाँ है, ये लिथियम किस काम आता है और हां, क्या लिथियम के बड़े रिज़र्व के मिल जाने...
आपदा के वक्त सबसे बड़े ‘रक्षक’ NDRF की तैनाती कैसे होती है? : ज्ञान ध्यान, Ep 649 10.02.2023 6:52
देश की किसी भी आपदा में सबसे पहले पहुंचने वाले NDRF का गठन कब हुआ था, बड़ी आपदाओं में कैसे होती है इनकी तैनाती, कैसे होती है एनडीआरएफ जवानों की ट्रेनिंग? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
गुब्बारों के अलावा और किन अनोखे तरीकों से की जाती है जासूसी? : ज्ञान ध्यान, Ep 648 09.02.2023 7:07
बीते दिनों एक संदिग्ध 'जासूसी बलून' के कारण चीन और अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ी. क्या होता है स्पाई बलून, इसे देश क्यों इस्तेमाल करते हैं और गुब्बारों के अलावा और किन अनोखे तरीकों से की जाती है जासूसी? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
डांसिंग प्लेग क्या है जिसमें नाचते-नाचते मर जाते थे लोग?: ज्ञान ध्यान, Ep 647 08.02.2023 5:47
डांसिंग प्लेग क्या है जिसमें नाचते-नाचते मर जाते थे लोग, फ्रांस में कैसे ये बीमारी फैल गई थी, इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसके बारे में रिसर्चर्स का क्या कहना है, क्यों इसे भूत बाधा बताया जाता रहा और मौजूदा समय में इसे लेकर साइंटिस्ट की क्या अवधारणा है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी
ज़्यादा मोबाइल चलाने से भी कैंसर होता है? ज्ञान ध्यान, Ep 646 05.02.2023 6:08
इन दिनों कोई कहे कि फ़ोन रख दो और चुपचाप सो जाओ..तो ग़ुस्सा आ जाता है. फोन ग़ायब हो जाए तो शामत. कहीं रास्ते मे बैट्री का चार्ज ख़तम हो गया तो मुसीबत ही है. ये सारी बातें सबको पता है और आज हम इसी से जुड़े हुए एक नुकसान पर बात करने वाले हैं. फोन आँखों पर बुरा प्रभाव डालता है, ये पता है. फोन के और अपने कई नुकसान हैं ज़्यादातर पता है. लेकिन एक रिपोर्ट या स्टडी कह लें आपके लिए माथा पकड़ने वाली हो सकती है. क्...
किस तरह एक लम्बी यात्रा कर सुप्रीम कोर्ट आज यहां तक पहुंचा?: ज्ञान ध्यान, Ep 645 04.02.2023 6:20
जिस सुप्रीम कोर्ट को आज हम जानते हैं, वो हमेशा से ऐसा नहीं था, किस तरह एक लम्बी यात्रा कर सुप्रीम कोर्ट आज यहां पहुंचा, पहले जज कौन थे इसके, इतिहास क्या है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू कुमार से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ नितिन रावत
आप भी फिक्र 'धुएं' में उड़ाते हैं तो जान लीजिए सिगरेट का ये इतिहास : ज्ञान ध्यान, Ep 644 03.02.2023 8:46
सिगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है सिगरेट का सबसे पहले ईजाद किसने किया था, क्यों पहले इसे दवा माना जाता था, इसकी लोगों तक पहुंच कैसे बनी? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
अमेरिकी एजेंसी FBI के बनने की कहानी क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 643 02.02.2023 6:39
अमेरिकी एजेंसी FBI के बनने की कहानी क्या है, किसने इसके बनाने का आदेश दिया था, FBI से पहले इस एजेंसी का नाम क्या था, क्यों ये कई मर्तबा विवादों में आया था, इसके अधिकार क्या क्या हैं, FBI और फोन टेप से जुड़ी कहानी क्या है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी
कैसे हुआ था हिंडनबर्ग डिज़ास्टर? : ज्ञान-ध्यान, EP 642 01.02.2023 5:55
हवाई जहाज़ से पहले इंसान हवाई यात्रा के लिए एयर शिप का इस्तेमाल करता था और बीसवीं सदी की शुरुआत में ऐसी कई एयरशिप थीं जो एक देश से दूसरे देश का सफर तय करती थीं। ये एक बड़ी सी जहाज़नुमा शिप होती थीं, जिनमें ऊपर की तरफ गैस भरी जाती थी और फिर ये हवा में उठने लगती थीं। पर इन एयर शिप्स का जब भी ज़िक्र आता है तो याद किया जाता है हिंडनबर्ग को और उसके साथ हुए एक हादसे को।
इस पेंट के बारे में जानिए जो दीवार पर पेशाब नहीं करने देगा: ज्ञान-ध्यान, Ep 641 29.01.2023 5:47
दीवार पर पेशाब करना मानव जाति की पारंपरिक आदत है, मतलब ऐसी बुरी आदत जो इंसान पीढ़ियों से ढो रहा है और ग्लोबली ये खेल चल रहा है. वाशरूम भले ही 100 मीटर की दूरी पर हो, सरकार जागरूकता अभियान चला ले लेकिन फ़र्क किसको पड़ता है ? जहाँ लिखा है यहाँ नहीं, वहीं शुरू. बहरहाल लंदन में इस समस्या का परमानेंट हल निकाल लिया गया, दीवार पर ऐसा पेंट लगाया गया है जिसपर पेशाब करने से वो वापस आपके ही ऊपर गिरेगी. सुनने मे...
RTI को प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 640 28.01.2023 8:33
RTI फाइल करने का तरीका क्या है, क्यों अब आरटीआई की आलोचना होने लगी है और आरटीआई को और इफेक्टिव यानी प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
दुनिया का पहला नक्शा कब और किसने बनाया? :ज्ञान ध्यान, Ep 639 27.01.2023 8:43
गूगल मैप ने दुनिया को क़दमों में नाप कर, समेटकर आप के मोबाइल में डाल दिया है. लेकिन पांच सौ बरस पहले तो दुनिया का ठीक-ठीक नक़्शा भी काग़ज़ पर नहीं उकेरा गया था. तो किसने बनाया था दुनिया का पहला नक्शा, कैसे हुई नक्शा बनाने की पहल? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
सिद्धि या विज्ञान, कोई कैसे जान लेता है आपके मन की बात?: ज्ञान ध्यान, Ep 638 26.01.2023 6:41
मेंटलिज्म क्या है, कैसे कोई आपके मन की बात जान लेता है, इसको लेकर कौन कौन से ट्रिक्स हैं, जादूगर और मेंटलिस्ट में क्या अंतर है, इसको लेकर किस किस तरह की भ्रांतियां हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी
क्या होती है IMAX टेक्नोलॉजी जो पहली बार 'पठान' में इस्तेमाल हुई है?: ज्ञान ध्यान, Ep 637 26.01.2023 7:05
पठान भारत की पहली फिल्म है जो ICE टेक्नॉलोजी और आई मैक्स फार्मेट में रिलीज हुई है. तो क्या है ये तकनीक और इस तकनीक के होने से सिनेमा परदे पर क्या बदल जाता है, सुनिए आज के ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- विनायक साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
एक से ज़्यादा भाषाएं बोलना आपके दिमाग़ पर कैसा असर डालता है? :ज्ञान-ध्यान, Ep 636 22.01.2023 6:15
नेटफ्लिक्स पर कोई अच्छी सीरीज आई हो लेकिन आपको अंग्रेजी न आए तो दुख तो होगा ही? लॉकडाउन में लोग सबटाइटल्स पर ही कितनी सारी तमिल,कन्नड़ और मलयालम मूवीज देख गए. सोचिए अगर वो भाषाएं आतीं तो मज़ा दुगुना हो जाता ना? ये बेसिक फायदे हैं कई भाषाएं आने के. साइंस कहता है कि कई भाषाओं को बोलने वालों का दिमाग़ मजबूत होता है,रोग से ज़्यादा तेज़ी से उबर सकते हैं. सुनिए पूरा ज्ञान आज के ज्ञान-ध्यान में. साउंड मिक्सिं...
IPO और FPO में क्या फ़र्क़ है?: ज्ञान ध्यान, Ep 635 21.01.2023 6:27
FPO फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर क्या होता है, ये कितनी तरह का होता है, IPO और FPO में क्या अंतर होता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में शुभम तिवारी से.
फिल्म देखने के वक्त पॉपकॉर्न खाने का कल्चर कहां से आया? : ज्ञान ध्यान, Ep 634 20.01.2023 7:41
पॉपकॉर्न पूरी दुनिया में ख़ूब खाया जाता है. पर सड़क किनारे बिकने वाले पॉपकॉर्न ने मूवी थिएटर तक का सफर कैसै तय किया? इसका इतिहास क्या है? पहली पॉपकॉर्न मशीन कब बनी? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
रम पीना क्या बाकी शराबों की तुलना में कम नुकसानदेह है?: ज्ञान ध्यान, Ep 633 19.01.2023 8:00
रम पीना क्या बाकी शराब की तुलना में कम नुकसानदायक है, रम पर क्या मिसकंसेप्शन है, हैवी ड्रिंकर किसे कहते हैं और ये बिंज ड्रिंकर से कैसे अलग है, शरीर के अलग अलग हिस्सों पर शराब का क्या असर पड़ता है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
जर्मनी का वो घर जहाँ हुई 'Illuminati' की शुरुआत!: ज्ञान ध्यान, Ep 632 18.01.2023 9:42
क्या दुनिया में जितनी भी बड़ी घटनाएं हुई हैं उन सब के पीछे इलूमिनाती का हाथ था? एक थ्योरी ये भी है कि वर्ल्ड वार सेकेन्ड और फ्रेंच रेवोल्युशन में भी इलूमिनाटी का ही हाथ था, क्या है इलूमिनाटी ग्रुप और इसको लेकर किये जाने वाले दावे क्या हैं, और उन दावों में कितनी सच्चाई है... सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में. रिसर्च - विनायक सिंह साउंड मिक्सिंग - सचिन द्विवेदी
फ़्लाइट में दुर्व्यवहार या हंगामा करने पर नियम और क़ानून क्या हैं? :ज्ञान-ध्यान, Ep 631 15.01.2023 6:34
दिसम्बर 2022 की बात है. एक महिला न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए फ्लॉइट में बैठती है. उसी फ्लॉइट में उसी के बगल में बैठे एक आदमी ने पहले खूब शराब पी, फिर महिला को अनाप शनाप कहने लगा और फिर उस महिला पर पेशाब कर दिया. इतना सब होने के बाद भी उस आदमी के ऊपर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई. उसने माफी मांगी और चलता बना। बाद में जब मामले ने टूल पकड़ा तब एयर इंडिया ने उसे एक महीने के लिए बैन किया.महिला ने कम्पलेन नहीं...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.