Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
विदेशों से मिले सरकारी तोहफे का भारत सरकार क्या करती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 680 25.03.2023 6:57
क्या होता है तोशखाना, डिप्लोमेटिक गिफ्ट कल्चर क्या है, एक देश दूसरे देश को पहले गिफ्ट देने से कतराते क्यों थे, वक्त के साथ इसमें परिवर्तन कैसे आते चले गए, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह
आख़िर क्यों बंद हो गया था 50 साल पुराना ब्रैंड Campa Cola? :ज्ञान ध्यान, 24 मार्च 24.03.2023 7:31
मुकेश अंबानी की रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटे ने देश के 50 साल पुराने कोल्ड ड्रिंक ब्रैंड कैम्पा कोला को रिलॉन्च करने की घोषणा की है. कैंपा कोला कब मार्केट में आई थी, भारत की सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में इसका बोलबाला कम कैसे हुआ और क्या युवा उपभोक्ताओं को इसका नया स्वाद भाएगा? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
कुत्ते जैसा दिखने वाला जानवर जिससे कोरोना फैलने की बात हो रही है: ज्ञान ध्यान, Ep 678 23.03.2023 6:06
रकून डॉग किस तरह के क्रिएचर होते हैं, उनसे कोरोना फैलने की बात क्यों की जा रही है, चीन में उन्हें मारा क्यों जाता है, सबसे ज्यादा इस्तेमाल इस जानवर का किस चीज़ के लिए किया जाता है, सबसे पहले इसका इस्तेमाल कब और कहां हुआ था, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती
भूकंप आने वाला है, कुछ जानवरों को पहले से कैसे पता होता है? ज्ञान-ध्यान, Ep 677 22.03.2023 6:05
छोटे-मोटे भूकंप के झटके आने के बाद अक्सर लोग इंटरनेट पर ये पता लगाने भागते हैं कि अभी जो भूकंप आया था उसकी तीव्रता कितनी थी. पंखा-झूमर वगैरह को हिलता देख भी ये पता चल जाता है कि आप जिसे महसूस नहीं कर सके वो दरअसल जलज़ला था लेकिन दावे ये भी होते हैं कि कुछ जानवरों और जीवों को इसका अंदेशा पहले लग जाता है, पहले मतलब कई दफ़ा, महीने भर भी पहले. हम इंसान रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल पर भूकंप को साल 1930 से...
ट्रांसजेंडर्स क्यों किसी को खून नहीं दे सकते,साइंस क्या कहता है? ज्ञान-ध्यान, Ep 676 19.03.2023 9:37
मार्च 2023 में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि ट्रांसजेंडर, समलैंगिकों और सेक्स वर्कर्स को साइंटिफिक एविडेंस के आधार पर ब्लड डोनेशन से बाहर रखा गया है. यानी ट्रांसजेंडर्स ब्लड डोनेट नहीं कर सकते. एक याचिका के बाद हो रही सुनवाई में केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का ये जवाब आया था. आगे ये भी कहा गया कि नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूशन काउंसिल ने ये रिसर्च की है और ये साइंटिफिक एविड...
संसद में कौन करता है माइक ऑन और ऑफ?: ज्ञान ध्यान, Ep 675 18.03.2023 4:51
विपक्ष के नेता अक़्सर सरकार पर ये आरोप लगाते हैं कि हमें बोलने नहीं दिया जा रहा. ऐसा कहते हुए वो माइक की ओर इशारा करते हैं की मेरा माइक बन्द किया जा रहा है. सवाल है कि आखिर संसद में कौन माइक बंद करता है और इसे बंद करने के आखिर क्या नियम हैं? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
पर्शिया से बिरयानी इंडिया तक कैसे पहुंची और इतने तरह की कैसे बन गई? : ज्ञान ध्यान, Ep 674 17.03.2023 6:06
भारत में अलग-अलग स्वाद के पकवान बनाने का रिवाज़ रहा है. इन्हीं ख़ास पकवानों में से एक है बिरयानी, जो पूरे भारत में बड़े चाव से खाई जाती है. ये कहां से भारत आई और कब आई और कैसे एक जगह की बिरयानी किसी दूसरे स्थान से जुदा है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
दिमाग का वो केमिकल लोचा जिस कारण आपको बार बार लगती है भूख: ज्ञान ध्यान, Ep 673 16.03.2023 7:52
हमारे भूख को कंट्रोल कौन करता है, क्यों हमें भरे पेट में भी कुछ मनपसंद खाने का मन कर जाता है, अगर खाली पेट हम रहें तो इसका दिमाग पर क्या असर होता है, शरीर में हो रही कौन सी प्रक्रिया हमारे भूख को नियंत्रित करती है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती
स्टार्ट-अप के फ़ंड का क्या है फ़ंडा?: ज्ञान-ध्यान, Ep 672 15.03.2023 9:53
अगर आप स्टार्ट अप बिज़नेस में आना चाहते हैं तो इनवेस्टमेंट से पहले आपको अंदर-बाहर की तमाम जानकारियां होनी चाहिए। फंड कहां से जुटाए जा सकते हैं, यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्या होता है, एंजल इन्वेस्टर्स किसे कहते हैं, ए सीरीज़ फंडिंग, बी सीरीज़ फंडिंग क्या होती है और कंपनी को करोड़ों का फंड किस आधार पर दिया जाता है? इन सभी जानकारियों के लिए 'ज्ञान-ध्यान' का लेटेस्ट एपिसोड.
क्या है पानी का रंग, बेरंग है तो क्यों है? ज्ञान-ध्यान,Ep 671 12.03.2023 5:37
पानी रे पानी तेरा रंग कैसा? एक गाने की इस Line को लोग आज भी गुनगुनाते रहते हैं. पानी, जिसके बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है. कहा जाता है कि इंसान के शरीर में 70% पानी होता है. इसलिए तो कहते है जल ही जीवन है. लेकिन अब तक हर कोई इस बात को लेकर Confuse है की पानी का रंग कैसा होता है? ये हमे कभी नीला तो कभी सफेद दिखाई देता है. लेकिन आजतक हमें Water Colour का पता नहीं चल पाया की Water का Colour कौन...
सिलिकॉन वैली बैंक संकट को 2008 जैसे मंदी की आहट समझना चाहिए?: ज्ञान ध्यान, Ep 670 11.03.2023 7:00
सिलिकॉन वैली बैंक क्या काम करता है, क्यों इसके क्राइसिस में होने की बात हो रही, क्या इस बैंक के संकट को 2008 की आर्थिक मंदी से जोड़कर देखना सही है, 'ज्ञान ध्यान' में सुनिए सूरज कुमार से.
चीटिंयों के लाइन में चलने के पीछे की साइंस क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 669 10.03.2023 6:59
चीटिंया कतार में क्यों चलती है, रानी चीटी का क्या रोल होता है, बिना फेफड़े वो सांस कैसे ले लेती है, उनका अस्तीत्व कितना साल पुराना है, अपना खोसला बनाते वक्त चीटिंया किन चीज़ों का ध्यान रखती हैं, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- विनय अग्निहोत्री साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी
दुनिया में दो लोगों की उंगलियों के निशान एक जैसे होने के संभावना कितनी हैं?: ज्ञान-ध्यान, EP 668 09.03.2023 7:16
क्या दुनिया में दो लोगों के फ़िंगरप्रिंट एक जैसे हो सकते हैं? अगर हां तो ऐसा होने के चांसेज़ कितने हैं? कुदरत ये कैसे तय करती है कि एक फ़िंगर प्रिंट अगर किसी शख्स का है तो वो दूसरे का नहीं हो सकता? क्या जुड़वा लोगों के फ़िंगरप्रिंट एक जैसे होते हैं? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से रिसर्च - रंजन भगत साउंड डिज़ाउन - सचिन द्विवेदी
अंडरगारमेंट्स की तरह पहना जाने वाला T-Shirt फ़ैशन में कब आया? ज्ञान-ध्यान, EP 667 08.03.2023 5:02
आज के समय में T-Shirt सब कोई पहनता है... वर्तमान समय में T-Shirt सबसे आसान ट्रेंडी फैशन में से एक है. लेकिन, क्या आपके मन में कभी यह सवाल आया है कि इसे आखिर टी-शर्ट क्यों कहते हैं? T-Shirt में टी का क्या मतलब होता है. और हां, इसके T का बस एक मतलब नहीं होता है. ये भी बताएंगे अमेरिकन नेवी से इसका क्या रिश्ता है. सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से... रिसर्च- विनय अग्नीहोत्री साउंड मिक्स-...
शराब पी कर दिमाग़ 'रात गई,बात गई' क्यों खेलने लगता है?:ज्ञान-ध्यान, Ep 666 05.03.2023 6:24
शराब बुरी है या अच्छी है. किसी सोसायटी, सर्किल या लोगों के लिए इस सवाल का जवाब सब्जेक्टिव हो सकता है. लेकिन विज्ञान और आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से ये हमेशा बुरी है. एक लिमिटेड अमाउंट के अल्कोहल के बाद आप कुछ भी करने लगते हैं. सुबह होती है तो पता ही नहीं किया क्या? साथी से पूछते फिरते हैं अरे कुछ ग़लत किया था क्या शाम में? ये समस्या परमानेंट भी हो सकती है क्योंकि शरीर को नुक़सान पहुँचाने के लिए शराब...
पहली हॉस्पिटल ट्रेन 'लाइफलाइन एक्सप्रेस' के बारे में सबकुछ: ज्ञान ध्यान, Ep 665 04.03.2023 5:38
इंडियन रेलवे ने दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन 'लाइफलाइन एक्सप्रेस' बनाया है, रेलवे के मुताबिक इस हॉस्पिटल ट्रेन को लाइफलाइन एक्सप्रेस का नाम दिया गया है. इस ट्रेन में एक हॉस्पिटल की तरह सुविधाएं हैं. इस ट्रेन के बार में सबकुछ जानिए इस 'ज्ञान ध्यान' में.
दुनिया का पहला माउस लकड़ी का क्यों बनाया गया था?: ज्ञान ध्यान, Ep 664 03.03.2023 5:59
कैसा था दुनिया का पहला कंप्यूटर माउस। क्यों लकड़ी का बनाया गया था वो माउस? और कैसा है माउस का अविष्कार से अबतक का सफर? सुनये अंकित सिंह से रिसर्च : विनय अग्निहोत्री साउंड डिज़ाइन : सचिन द्विवेदी
FCRA लाइसेंस क्या है जिसके बिना विदेशी फंड नहीं मिलता है? :ज्ञान ध्यान, Ep 663 02.03.2023 7:15
थिंक टैंक CPR का FCRA लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. यानी उनकी विदेशी फ़ंडिंग पर रोक लगा दी गई. तो FCRA के तहत विदेशी फंड लेने के क्या नियम होते हैं, कौन इसका रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और अब तक कितने संस्थाओं का लाइसेंस रद्द हो चुका है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
क्या है पूरी प्रकिया नया देश बनाने की?: ज्ञान ध्यान, Ep 662 01.03.2023 6:14
इस दुनिया में 200 से अधिक देश हैं. कुछ बहुत पुराने हैं, तो कुछ नए. इनकी जनसंख्या भी कम-ज़्यादा है, यानि पूरी दुनिया में कई तरह के देश हैं. कई देश भाषा के आधार पर अलग हुए हैं तो कई धर्म के आधार पर. तो आपके भी मन में ये सवाल आता होगा कि ये देश कैसे बनते हैं, इन्हें मान्याता कौन देता है, आख़िर कोई क्षेत्र नए देश के रूप में अपनी जगह कैसे बना लेता है. कैसे एक नया देश बनता है और उसके लिए किन-किन चीज़ों क...
दुनिया भर के ज़्यादातर समुद्र क्यों लावारिस हैं?: ज्ञान-ध्यान, Ep 661 26.02.2023 6:45
हम बचपन से ही सुनते पढ़ते आ रहे हैं कि दुनिया भर का 71 परसेंट हिस्सा पानी है. ज़मीन कम है. लेकिन उसके साथ ये भी कि पीने वाला पानी लगातार कम हो रहा है. इनमें ओशियन्स अलग हैं क्योंकि इनका पानी पीने वाला नहीं. लेकिन अगर मैं कहूँ कि अब इन ओशियन्स पर भी खतरा मंडरा रहा है जो हमारे बहुत काम आते हैं तो आप कैसे रिएक्ट करेंगे. नहीं नहीं क्लाईमेट चेंज का खतरा तो है ही लेकिन उससे ज्यादा है खतरा ओशियन पॉल्यूशन क...
खालिस्तान की ये पूरी मांग की शुरुआत कहाँ से हुई? : ज्ञान ध्यान, Ep 660 25.02.2023 5:59
कहां-कहां तक फैले हैं खालिस्तान आंदोलन के तार, खालिस्तान का मतलब क्या है और खालिस्तान की ये पूरी मांग की शुरुआत कहाँ से हुई, आनंदपुर साहिब रिजॉल्यूशन क्या था, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर: शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग: अमृत रज्जी
दूसरी जाति-धर्म में शादी की कानूनी गारंटी: ज्ञान ध्यान, Ep 659 24.02.2023 5:43
स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 में बना. स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत, आप कैसे किसी भी जाति, धर्म में शादी कर सकते है. स्पेशल मैरिज एक्ट में किस तरह के कुल प्रावधान हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. रिसर्च ~ विनय अग्निहोत्री साउंड मिक्सिंग ~ सचिन द्विवेदी
कागज़ के निर्माण के पीछे कहानी क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 656 23.02.2023 6:37
कागज का निर्माण क्यों किया गया, कागज़ से पहले लिखने के लिए किन चीज़ों का प्रयोग किया जाता था, मिस्र और चीन से इसका क्या संबंध है, भारत में ये पहली दफा कब आया, इसे बनाने का प्रोसेस क्या है, किसकी गुणवत्ता पर कागज़ की गुणवत्ता निर्भर करती है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- रंजन भगत साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती
बिना बात के क्यों डरते हैं हम, डर का मनोविज्ञान क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 655 22.02.2023 7:24
क्या वाकई कोई चीज हमें डराना चाहती है या फिर मस्तिष्क भ्रम पैदा कर हमें असुरक्षित महसूस कराता है. असाधारण घटनाओं का वैज्ञानिक अध्ययन करने वाली पैरासाइकोलॉजी, इसी डर का जवाब खोजने की कोशिश कर रही है. सवाल ये भी है कि आखिर विज्ञान भूत-प्रेत को लेकर क्या मानता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में रिसर्च ~ विनय अग्निहोत्री साउंड मिक्सिंग ~ सौरभ कुकरेती
इनकम टैक्स रेड और सर्वे में क्या अंतर होता है?: ज्ञान- ध्यान, Ep 656 19.02.2023 7:51
इनकम टैक्स विभाग ! इस बारे में ज़्यादातर लोग कितना जानते है? शायद ये कि जो लोग टैक्स नहीं देते हैं उनके यहाँ ये लोग छापा मारते हैं? यही न? फिल्मों से लेकर हर किताबों तक ये विभाग ऐसे ही दिखाया जाता है. लेकिन इनकम टैक्स की कार्रवाई केवल रेड तक ही सीमित नहीं है. कभी कभी तो रेड सबसे बाद का एक्शन होता है. इनकम टैक्स विभाग सर्वे भी किया करता है. क्या होता है सर्वे? और रेड से ये किस तरह से अलग होता है – स...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.