Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Education

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

2011 में सूडान दो हिस्सों में क्यों बंट गया?: ज्ञान ध्यान, Ep 705 29.04.2023

दिल्ली से तकरीबन 4,800 किलोमीटर दूर एक देश है सूडान. 2023 के अप्रैल महीने में वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया गया. क्योंकि यहां की पैरामिलिट्री यानी अर्द्धसैनिक बल और सेना आपस ही में भिंड़ गई है. लेकिन जो सूडान को जानते हैं ठीक से, उनके लिए ये नया नहीं है. इस देश में सिविल वॉर का एक लंबा इतिहास रहा है. इस कारण लाखों लोग मारे जा चुके हैं अब तक और क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्री...

राष्ट्रीय शोक के दौरान क्या क्या बदल जाता है? :ज्ञान ध्यान, Ep 704 28.04.2023

देश में किसी के निधन पर कैसे राष्ट्रीय शोक की घोषणा की जाती है, इसका ऐलान कौन करता है, किसके लिए होता है और राष्ट्रीय शोक के दौरान कितना कुछ बदल जाता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से शुरू हुए नक्सलवाद को किसानों और युवाओं का साथ क्यों मिला था?: ज्ञान ध्यान, Ep, 703 27.04.2023

नक्सलवाद की कहानी क्या है, क्यों इसे शुरुआत में किसानों का साथ मिला, पश्चिम बंगाल में इसे राजनीतिक रंग क्यों दिया गया, इसको लेकर आजादी से पहले क्या विचारधारा थी, राजनीतिक दखल ने नक्सलवाद को कौन सी दिशा दी, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

उम्रकैद की सज़ा कब कम हो सकती है?: ज्ञान-ध्यान, Ep 702 26.04.2023

आजीवन कारावास, उम्र कैद… शब्द से साफ़ है. उम्रभर के लिए क़ैद… हालांकि ये एक आम ग़लतफ़हमी है कि उम्रकैद का मतलब 14, 20 या 25 साल की सज़ा होती है. लेकिन ऐसा नहीं है. इंडियन पीनल कोड 1860 के तहत आजीवन कारावस का मतलब कालापानी की सज़ा होती थी और दोषी को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सज़ा काटने के लिए भेज दिया जाता था. लेकिन 1955 में भारतीय दंड संहिता संशोधन नियम के तहत ट्रांस्पोर्टेशन ऑफ़ लाइफ़ शब्द को...

कब मिलते हैं सरकारी बंगले और कब छिन जाते हैं? ज्ञान-ध्यान, Ep 701 23.04.2023

सरकारी बंगलों पर राजनीति देश में कभी नई नही रही है. विपक्ष और सरकार के बीच इसे लेकर अक्सर खींचतान चलती रहती है. राहुल गांधी से लेकर चिराग़ पासवान तक समय-समय पर इसपर डिबेट हुआ है. लेकिन क्या क्या आपको पता है कि कब मिलते हैं सरकारी बंगले और कब छिन जाते हैं? सुनिए सरकारी बंगलों के अलॉटमेंट के नियम 'ज्ञान-ध्यान' के इस एपिसोड में.

राष्ट्रीय राइफल्स को आतंकियों के लिए 'काल' क्यों कहा जाता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 700 22.04.2023

कश्मीर में जो भी स्थितियां बेहतर हुई हैं, बहुत हद तक उसका श्रेय राष्ट्रीय राइफल्स जिसे शॉर्ट में आरआर भी कहते हैं, उन्हें जाता है. क्यों भारतीय सेना की इस यूनिट को आतंकियों के लिए काल कहा जाता है, कब ये वजूद में आया, किन मोर्चों पर इसकी तैनाती है, राष्ट्रीय राइफल्स का काम जम्मू-कश्मीर में क्या है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

फ्लाइट उड़ाते वक्त क्या नहीं कर सकते पायलट? :ज्ञान ध्यान, Ep 699 21.04.2023

एअर इंडिया के एक पायलट को अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में बुलाना महंगा पड़ गया. डीजीसीए ने इस मामले पर जांच के आदेश दिए हैं. प्लेन में कॉकपिट क्यों बनाया जाता है, यहां पायलट को किस तरह के नियम मानने होते हैं? सुनिए ज्ञान ध्यान में. साउंड मिक्सिंग: सौरभ

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के नियम क्या हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 698 20.04.2023

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के नियम क्या हैं, क्या राष्ट्रपति और राज्यपाल को गिरफ्तार किया जा सकता है, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी मुश्किल क्यों होती है, कितने घंटों में पीएम सीएम को कोर्ट में पेश करना होता है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती

अज्ञात शव की पहचान और अंतिम संस्कार का तरीका क्या है? ज्ञान-ध्यान, Ep 697 18.04.2023
पुलिस कस्टडी में आरोपी के पास किस तरह के अधिकार होते हैं? :ज्ञान ध्यान, Ep 696 16.04.2023

पिछले कुछ सालों पुलिस कस्टडी में कितनी मौतें हुई हैं? हिरासत में मौत होने का मतलब क्या है, कस्टडी में किसी की हत्या हो जाए तो ऐसे मामलों में क़ानून क्या कहता है, कस्टडी में आरोपी के पास किस तरह के अधिकार होते हैं? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

'एनकाउंटर' पर सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के गाइडलाइन्स क्या हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 695 15.04.2023

एनकाउंटर को लेकर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स. मानवाधिकार आयोग ने इस बारे में क्या दिशानिर्देश तय किए हैं और एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले क्या कहते हैं, सुनिए इस 'ज्ञान ध्यान' में.

ट्विटर पर 'चिड़िया' की जगह जो 'कुत्ता' आया था, उसकी कहानी क्या है?: ज्ञान ध्यान 694 14.04.2023

ट्विटर की चिड़िया की जगह “डोज़” वाले लोगो की कहानी क्या है? क्यों है 10 साल पहले वायरल हुआ था और एलोन मस्क का इससे क्या लगाव है? सुनिए ज्ञान ध्यान में प्रड्यूस- खुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

औलाद को जायदाद से बेदखल करने के लिए अख़बार में विज्ञापन क्यों छपवाते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 693 13.04.2023

औलाद को जायदाद से बेदखल करने के लिए अख़बार में विज्ञापन क्यों छपवाते हैं, बेटे की बीवी का ससुर की जायदाद पर दावा करना कानूनी रूप से कितना सही है, पैतृक संपत्ती क्या होती है और इसपर किसका अधिकार होता है और कब औलाद को जायदाद से बेदखल करना नामुमकिन हो जाता है, सुनिए ज्ञान ध्यान में. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती 

सेफ़्टी स्टैंडर्ड में फ़िसड्डी कारें भारत की सड़कों पर चलने लायक हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 692 12.04.2023

भारत में दुनियाभर की मात्र तीन प्रतिशत कारें चलती हैं. साल 2018 में अमेरिका में लगभग 22 लाख रोड एक्सिडेंट के मामले दर्ज हुए थे और इनमें मरने वालों की संख्या लगभग 37 हज़ार. ऐसे में कार के सेफ़्टी स्टैंडर्ड की बात उठती है. देश की सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रख कर Bharat NCAP को तैयार किया है, हमारा अपना स्टैंडर्ड भी अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड के के समीप है. इसके तहत गाड़ियों को सुरक्षा के नज...

अपनी आंखों के बारे में ये बातें जान लीजिए :ज्ञान ध्यान, Ep 691 09.04.2023

लोग अक्सर नया मोबाइल या कैमरा खरीदने से पहले इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि कैमरे कितने मेगापिक्सल का है.क्या आपको पता है कितने मेगापिक्सल की होती हैं इंसान की आंखें? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में.

किरीट पारिख समिति ने CNG-PNG कीमतों का कैसे बदला हिसाब किताब?: ज्ञान ध्यान, Ep 690 08.04.2023

कैसे तय होती थी सीएनजी-पीएनजी की कीमतें अब तक और बदलाव इस व्यवस्था में किस तरह किया गया है, सरकार के नए फॉर्मूले में ये सीलिंग प्राइस और फ्लोर प्राइस का हिसाब किताब क्या है, साथ ही, घरेलू गैस की कीमतों को इंटरनेशनल गैस हब की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर देने से क्या फ़र्क़ पड़ेगा? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

पहली बार कब तैयार की NCERT ने किताबें? : ज्ञान ध्यान, Ep 689 07.04.2023

एनसीईआरटी की स्थापना कब हुई थी, पहली बार कब तैयार कीं एनसीईआरटी ने किताबें, कैसे तय होता है पाठ्यक्रम, कहां से आया एनसीईआरटी का लोगो और 1977 में क्यों एनसीईआरटी को खड़ा किया गया था कठघरे में? सुनिए ज्ञान ध्यान में. प्रड्यूस- खुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती

वो फैक्टर्स जिनकी वजह से बढ़ते या घटते हैं दवाओं के दाम?: ज्ञान ध्यान, Ep 688 06.04.2023

कितने तरह की दवाएं होती हैं, किन पर सरकार का कंट्रोल होता है, क्यों किसी दवा के दाम बढ़ते या घटते हैं, दवा के प्राइस को रेगुलेट करने की ज़िम्मेदारी सरकार कैसे तय करती है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

मोबाइल पर क्रिकेट टीम बनाकर पैसा कमाना क्या सट्टेबाज़ी नहीं है? ज्ञान-ध्यान, Ep 687 05.04.2023

भारत में क्रिकेट का त्योहार शुरू हो चुका है, लगभग दो महीने तक चलने वाले इस त्योहार में फ़ैंटसी स्पोर्ट्स के मेले लगते हैं. भारत में सिर्फ़ साल 2021 में फैंटेसी स्पोर्ट्स का बाज़ार 34 हज़ार 600 करोड़ का था, और हर साल इसमें 38 प्रतिशत का ग्रोथ देखा जा रहा है। साल 2025 तक ये एक लाख 65 हज़ार करोड़ का बाज़ार बन जाएगा. क्या होता है फ़ैंटसी स्पोर्ट्स, सट्टा को लेकर हमारे भारत में क्या क़ानून है और क्या फ...

कभी-कभी कोई एक गाना हम दिन भर क्यों गुनगुनाते रहते हैं?:ज्ञान-ध्यान,Ep 686 02.04.2023

ऐसा कई बार होता है जब किसी गाने के बोल हमारे दिमाग़ में यूं अटक जाते हैं कि हम उसे दिन भर या कई दिन तक गुनगुनाते रहते हैं. अमूमन ऐसा होता है कि आप सुबह उठे और कोई गाना सुन लिया,दिन भर वो गाना आपके दिमाग़ में चल रहा है. लेकिन इसकी वजह क्या है आखिर, क्योंकि कई बार गाने ऐसे होते हैं जिनकी लीरिक्स भद्दी है जो आपको पसंद भी नहीं लेकिन आप उन्हें गुनगुनाए जा रहे हैं. ‘ज्ञान-ध्यान’ के इस एपिसोड में सुनिए.

लुटियंस ज़ोन के बंगले मिलने और खाली करने के नियम क्या हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 685 01.04.2023

देश के सबसे वीवीआईपी इलाकों में से एक लुटियंस ज़ोन में बने सरकारी बंगले किस तरह के हैं, सांसदों को बंगला मिलने के क्या नियम हैं, कब खाली करना होता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में

एफिल टॉवर कब किसने और क्यों बनवाया? : ज्ञान ध्यान, Ep 684 31.03.2023

पेरिस की आन-बान-शान एफिल टावर का इतिहास क्या है, इसे कब, क्यों और किसने बनाया था, पहले टॉवर का रंग कैसा था और अब कैसा है, क्यों 20 साल के बाद इसे गिराया जाना था और ये फैसला कैसे बदला? सुनिए ज्ञान ध्यान में.

लोकसभा के अध्यक्ष कैसे हटाए जाते हैं?: ज्ञान-ध्यान, Ep 683 30.03.2023

आमतौर पर स्पीकर, सत्ता में मौजूद पार्टी का समर्थित उम्मीदवार ही लोकसभा अध्यक्ष बनता है, लेकिन ये कोई थंब रूल नहीं है, जनर्ल प्रैक्टिस है. नियम मोटा-मोटी यही कहता है कि सभा के सदस्य बहुमत के साथ स्पीकर का चुनाव करते हैं. मगर चुना हुआ अध्यक्ष जब कुर्सी पर बैठ कर पक्षपात करने लगे तो उसे हटाया कैसे जाए? सुनिए आज के एपिसोड में प्रड्यूस- कुंदन साउंड मिक्स- सौरभ कुकरेती

क्या है वॉटर थेरेपी जिसे दर्द का रामबाण कहा जाता है?: ज्ञान ध्यान,Ep 682 29.03.2023

क्या है वॉटर थेरेपी, ये कितने प्रकार के होते हैं, इसके करने के तरीके क्या हैं, डॉक्टर इसे लेकर क्या सलाह देते हैं, वॉटर थेरेपी के फायदे क्या क्या हैं, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती

कब जुर्माना, कब सज़ा - मानहानि कानून के प्रावधान समझिए: ज्ञान-ध्यान,Ep 681 26.03.2023

विवादित बयान भारत के लिए नई कहानी नहीं हैं. अक्सर कोई कुछ न कुछ ऐसा बोल ही देता है जिस पर बवाल शुरू हो जाता है. और इससे कोई अछूता भी नहीं है. चाहे नेता हों,अभिनेता हों या बाबा-मौलवी. इसी कैटेगेरी में एक शब्द सुना होगा आपने मान हानि. खबरों में अक्सर आता है कि फलाने ने ढिमाके पर मान हानि का केस कर दिया. अभी हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विवादित बयान के एक मामले में मान हानि का दोषी माना गय...

Listen to the Gyaan Dhyaan podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.