Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
सिर्फ़ ट्रेंड नहीं, बहुत नेक पहल है 'No Shave November' : ज्ञान-ध्यान, Ep 581 04.11.2022 3:43
नवंबर में एक ट्रेंड चलता है नो शेव नवंबर का. जो इसे फॉलो करते हैं वो लोग इस पूरे महीने अपनी दाढ़ी नहीं कटवाते, कुछ लोग तो बाल भी नहीं कटवाते. मगर ये सिर्फ़ एक सोशल मीडिया के ट्रेंड की तरह नहीं है बल्कि इसकी शुरुआत के पीछे एक बहुत सराहनीय पहल है. तो क्या इस ट्रेंड को शुरू करने का कारण और कब से हुई इसकी शुरुआत? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ.
हर राज्य में अलग क्यों होती है पुलिस की यूनिफॉर्म?: ज्ञान ध्यान, Ep 580 03.11.2022 4:56
हर राज्य में अलग क्यों होती है पुलिस की यूनिफॉर्म, वर्दी को लेकर नियम क्या है, ज्यादातर राज्यों की वर्दी खाकी क्यों होती है, इसकी शुरुआत किसने की, क्यों बंगाल पुलिस ने खाकी वर्दी पहनने से इंकार कर दिया था, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी
ताश के चार बादशाह में चौथा क्यों है बिना मूंछ का? ज्ञान-ध्यान, EP 579 02.11.2022 8:42
ताश के खेल का इतिहास क्या है, इस खेल में चौथा बादशाह बिना मूंछ का क्यों है, इस खेल के चार बादशाहों की क्या कहानी है, और दुनिया में किसने ताश का पत्ता सबसे दूर फेंककर बनाया था वर्ल्डरिकॉर्ड, सुनिए ज्ञान-ध्यान में सूरज कुमार से. प्रोड्यूस- शुभम बैरागी साउंड मिक्स- अमृत रेजी
चॉकलेट को पहले के ज़माने में लोग खाने के बजाय पीते क्यों थे?:ज्ञान ध्यान, Ep 577 29.10.2022 5:58
चॉकलेट का इतिहास क्या है, इसे सबसे पहले किसने इजाद किया था, क्यों पहले लोग इसे खाने के बजाय पीया करते थे, बदलते वक्त के साथ चॉकलेट में क्या बदलाव आया, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से रिसर्च- शुभम बैरागी साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी
भारतीय वायुसेना के लिए क्यों बेस्ट ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट साबित होगा 'C-295'?: ज्ञान-ध्यान, Ep 576 28.10.2022 5:55
गुजरात के वडोदरा में एयरफोर्स के लिए C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए टाटा ने यूरोपियन कंपनी एयरबस के साथ मिलकर डील की है देश में ये पहली बार होगा जब इस तरह के एयरक्राफ्ट बनाए जाएंगे. और इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 21,935 करोड़ रुपए. तो इस डील के अंतर्गत किस तरह से इनका निर्माण होगा, कितने एयरक्राफ़्ट भारत को मिलेंगे और क्या है इन एयरक्राफ़्ट्स की ख़ासियत जानिए ज्ञान-ध्यान के इस एपि...
शैम्पू का इस्तेमाल पहले केवल राजा महाराजा ही क्यों करते थे?: ज्ञान ध्यान, Ep 575 27.10.2022 5:49
शैम्पू शब्द का अर्थ क्या है, इसकी खोज कैसे हुई और किसने की, गुरु नानक ने साबुन पर क्या लिखा था, साबुन और शैम्पू में अंतर क्या है, क्यों शैम्पू को केवल राजा महाराजा ही इस्तेमाल करते थे, शैम्पू का संस्कृत से क्या संबंध है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार प्रड्यूस- शुभम साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
पेट से आने वाली आवाज़ के पीछे क्या है असली वजह? : ज्ञान ध्यान, Ep 574 26.10.2022 8:27
जब आप खामोश कमरे में बैठे कुछ काम कर रहे हों तभी अचानक पेट से गुड़गुड़ जैसी आवाज़ आती है, आपको भी आती होगी. लेकिन क्या कभी सोचा कि ये आवाज़ क्यों आती है? कहां से आती है और इसकी साइंटिफिक वजह क्या है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
जब सारे देशों की अपनी पुलिस है तो इंटरपोल की ज़रूरत क्यों है? : ज्ञान-ध्यान, Ep 573 23.10.2022 6:02
इंटरपोल क्या है,इसका काम क्या है, दुनिया भर में मौजूद अपराधियों को कैसे पकड़ता है इंटरपोल और दुनिया भर के देशों को इसकी जरूरत क्यों है? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' के इस एपिसोड में.
मोबाइल हो जाए चोरी तो जानें सबसे पहले क्या करें: ज्ञान ध्यान, Ep 572 22.10.2022 8:23
मोबाइल चोरी हो जाने पर कौन से जरूरी स्टेप्स फॉलो करने चाहिए, अपने पुराने डेटा को कैसे हम सुरक्षित रख सकते हैं, साथ ही समझिए आपके गुम हुए फोन से चोर क्या क्या कर सकता है, आज के ज्ञान-ध्यान में सूरज कुमार से रिसर्च- आकाश त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
मध्यकालीन युग में कैसे मिलती थी योद्धा की उपाधि? : ज्ञान-ध्यान, Ep 571 21.10.2022 6:28
मध्यकालीन युग में ‘नाइट’ यानि ‘योद्धा’ की उपाधि मिलना बहुत सम्मानजनक माना जाता था. मगर इस टाइटल को प्राप्त करना इतना आसान नहीं होता था. योद्धा की उपाधि के लिए संघर्ष छोटी-सी उम्र से ही शुरू हो जाता था. तो ज्ञान-ध्यान के इस एपिसोड में अमन गुप्ता के साथ सुनिए कैसे और किन चरणों को पार करके कोई कहलाता था योद्धा.
पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को हो सकती है जेल?: ज्ञान ध्यान Ep 570 20.10.2022 5:40
कुत्ता पालने के नियम क्या है, इसको लेकर किससे एनओसी लेना पड़ता है, कुत्ते के सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने पर मालिक पर क्या एक्शन हो सकता है, कुत्ता को क्या लिफ्ट में ले जाने की अनुमति है, हाउसिंग सोसाइटी क्या कुत्ता पालने से मना कर सकती है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी
सर्जरी से पहले बॉडी को सुन्न करने वाली Anaesthesia की दवा कैसे बनाई गई: ज्ञान-ध्यान, Ep 569 16.10.2022 8:14
किसी भी तरह की सर्जरी से पहले डॉक्टर मरीज़ को बेहोशी की दवा देते हैं जिसे अंग्रेज़ी में एनेस्थीसिया कहते हैं. आपको पता है इस दवा की खोज कब और कैसे हुई और क्यों इसे देने के बाद मरीज़ को दर्द का एहसास नहीं होता? सुनिए आज के ज्ञान-ध्यान में.
इस्लामिक क्रांति की रक्षक BASIJ: ईरान में प्रदर्शनों को कुचलने वाली 'सेना' को कहानी: ज्ञान-ध्यान, Ep 568 15.10.2022 4:45
ईरान में हो रहे प्रदर्शनों को कुचलने के दौरान बंदूक और डंडे लिए बाइक सवार भी खूब चर्चा में हैं, इन्हें BASIJ (बासिज) के तौर पर जाना जाता है. क्या है BASIJ? कब इसकी स्थापना हुई और ट्रेनिंग किस तरह होती है, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में.
क्या था 'गल्फ़ रूपी' जिसे RBI ने अरब देशों के लिए छापा था: ज्ञान-ध्यान, Ep 567 14.10.2022 6:34
भारत और मध्य एशिया के बीच लंबे समय से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक रिश्ते रहे हैं. लेकिन यहां लंबे समय तक भारत का रुपया ऑफिशियल करेंसी था. लेकिन किसी वजह से ये बाद में बंद कर दी गई तो ऐसा क्यों करना पड़ा और भारतीय रिज़र्व बैंक ने गल्फ देशों के लिए एक अलग से करेंसी भी शुरू की थी. ये भारतीय रुपये से कैसे अलग थी? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ.
क्या है वो तकनीक जिससे चंद मिनटों में कर सकेंगे हज़ारों किलोमीटर की यात्रा?: ज्ञान ध्यान, Ep 566 13.10.2022 8:37
क्वांटम एंटेंगलमेंट क्या है, इसे भविष्य में तकनीकी जगत का ब्रह्मास्त्र क्यों बताया जा रहा है, कैसे ये एक ग्रह से दूसरे ग्रह तक संपर्क साधेगा, स्टोरेज को ये आसान कैसे बनाएगा, क्यों इसपर आइंस्टीन और नील्स बोर के बीच मतभेद रहे और इस तकनीक पर किन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
नीलकुरिंजी फूल को खिलने में 12 साल क्यों लग जाते हैं: ज्ञान ध्यान, Ep 565 12.10.2022 4:58
आज ज्ञान ध्यान में सुनिए एक ऐसे फूल की कहानी जो 12 साल में एक बार खिलता है. ये कहां पाया जाता है और अलग अलग फूल खिलने में कितना समय लगाते हैं?
क्या होता है जब सूरज सो जाता है?: ज्ञान-ध्यान, Ep 564 09.10.2022 5:52
मूवी मुन्ना भाई MBBS का गाना है चंदा मामा सो गए, सूरज चाचू जागे. हमारा और आपका सभी का बचपन कुछ ऐसी ही कहानियों और गानों से गुजरा है. रात होती थी तो सोचते थे तो कि सूर्य देवता सोने चले गए है. लेकिन जब थोड़े बड़े हुए तो पता चला कि जब भारत में रात हो रहीं होती है तो सूरज किसी यूरोपियन कंट्री में होता है. हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है जिसमें कहा गया है कि सूर्य जब सोया रहता है तो क्या होता है? अब...
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 563 08.10.2022 6:06
17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव है. शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे उम्मीदवार हैं. कांग्रेस अध्यक्ष किस तरह चुना जाता है, क्या है चुनाव की पूरी प्रक्रिया, ये 9000 डेलीगेट्स कौन हैं जो चुनाव में वोट डालेंगे और किस तरह काम करती है 'C वोटिंग' जिसकी वजह से चुनाव को निष्पक्ष बताया जा रहा है, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत
क्लिक कैमिस्ट्री में छिपा है कई बड़ी समस्याओं का हल : ज्ञान-ध्यान, Ep 562 07.10.2022 9:34
साल 2022 के लिए कैमिस्ट्री का नोबेल प्राइज़ अमेरिका की स्टेनफ़र्ड यूनिवर्सिटी की कैरोलिन आर. बर्टोजी, डेनमार्क की यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन के मॉर्टेन मेल्डल और अमेरिका के ला जोला के स्क्रिप्स रिसर्च के साइंटिस्ट के. बैरी शार्पलेस को दिया गया है. इन्हें ये अवॉर्ड दिया गया है क्लिक कैमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल कैमिस्ट्री के लिए. तो क्या है ये क्लिक कैमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल कैमिस्ट्री? क्यों कहा जा...
क्या विदेशी प्लेन को भारत में इमरजेंसी लैंडिंग की मंजूरी मिल सकती है? : ज्ञान ध्यान, Ep 561 06.10.2022 4:45
इमरजेंसी लैंडिंग कितने तरह के होते हैं, इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर इंटरनेशनल कानून क्या कहता है, क्या कोई भी देश विदेशी प्लेन को इमरजेंसी लैंडिंग की मंजूरी दे सकता है, सुनिए ज्ञान ध्यान में नितिन ठाकुर से
चश्मे का इतिहास 700 साल पुराना है, जानिए इसकी कहानी : ज्ञान ध्यान, Ep 560 05.10.2022 7:24
कानों से शुरू होकर आँखों से होते हुए नाक पर टिके रहने वाला चश्मा बड़े काम की चीज़ है. लेकिन क्या आप जानते हैं चश्मा कब और कहाँ से आया, किसने इसका अविष्कार किया? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
दुनिया में चीटियों की गिनती हुई है लेकिन इन्हें गिना कैसे गया?: ज्ञान-ध्यान, Ep 559 02.10.2022 6:30
एक रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया कि पूरी दुनिया में चीटियों की संख्या क़रीब 200 लाख करोड़ है. चीटियों की इतनी संख्या होगी ये बात तो मानी ही जा सकती है. लेकिन ये पढ़ कर दिमाग में जो पहला सवाल आता है वो ये है कि इतनी सारी चीटियों को गिना कैसे गया होगा? क्या कोई ऐसी मशीन है? या ये संख्या अनुमान के आधार पर है या फिर पूरी दुनिया में घूम घूम कर चीटियों को गिना गया है? इन्हीं सारे सवालों के जवाब सुनिए आज के...
चलन से ग़ायब हो रहे चेक का दिलचस्प इतिहास: ज्ञान ध्यान, Ep 558 01.10.2022 5:26
1995 में करीब 50 बिलियन यानी 5000 करोड़ जिस चेक का इस्तेमाल हुआ, उसका इतिहास क्या है, चेक की शुरुआत किस तरह हुई, कितने प्रकार के चेक होते हैं, डिजिटल पेमेंट और तकनीक के नए समय में किस तरह ये चेक चलन से बाहर हो रहे हैं, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में सूरज कुमार से प्रड्यूस- शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
कोई लिखित नियम नहीं फिर भी CANCELLED चेक क्यों मांगते हैं बैंक?: ज्ञान-ध्यान, Ep 557 30.09.2022 4:55
बीमा कंपनी और बैंक द्वारा अपने ग्राहकों से कैंसल चेक मांगा जाता है. इसके अलावा कई कंपनियां जॉब के समय अपने कर्मचारी से कैंसल चेक लेती हैं. तो आखिर कैंसल चेक का उपयोग क्या है? कैसे सही तरीक़े से चेक को कैंसल करें ताकि आपके साथ धोखाधड़ी न हो जाए? सुनिए ज्ञान-ध्यान में अमन गुप्ता के साथ.
DART मिशन क्या है जिससे NASA ने पूरी धरती को बचा लिया? : ज्ञान ध्यान, Ep 556 29.09.2022 7:21
NASA ने सफलतापूर्वक डाइमॉरफोस एस्टेरॉयड पर अपना स्पेसक्राफ्ट टकरा दिया है. मकसद था भविष्य में पृथ्वी को ऐसे खतरनाक एस्टेरॉयड्स से बचाना. लेकिन इसके पीछे क्या साइंस है? यह मिशन कितना जरूरी था और क्या फिर ऐसे मिशन होंगे? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.