Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Education

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

राफा क्रॉसिंग को लेकर इज़रायल और हमास क्यों भिड़ जाते हैं??: ज्ञान ध्यान, Ep 831 22.10.2023

राफा क्रॉसिंग क्या है, इसकी शुरुआत कब और क्यों हुई, गाज़ा और इजिप्ट से सटा राफा क्रॉसिंग पर इज़रायल का प्रभाव क्यों है, अतीत में इसे कब खोला और कब बंद किया गया है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

हिजबुल्लाह और हमास के 3 सबसे बड़े नेता कौन हैं?: ज्ञान ध्यान Ep 830 21.10.2023

हिजबुल्लाह और हमास मध्य पूर्व के दो ताकतवर संगठन हैं. इज़रायल के साथ इन दोनों का इतिहास कैसा है, ये कब बनें, इन दोनों के तीन सबसे बड़े नेता कौन हुए, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

पूरी दुनिया से कितने अलग हैं LGBTQIA+ कम्युनिटी के भारत में अधिकार?: ज्ञान ध्यान, Ep 829 20.10.2023

दुनिया के 194 देशों में से कुछ ही देशों ने सेम सेक्स मैरिज को मान्यता दी है. दुनिया भर में केवल 34 देशों ने इसे वैध बनाया है, जिनमें से 24 देशों ने इसे लेजिस्लेटिव तरीके से, जबकि 9 ने लेजिस्लेटिव और जुडिशरी के रास्ते को मिलाकर इसे वैध बनाया है. दक्षिण अफ्रीका अकेला देश है, जहां इस प्रकार के विवाहों को जुडिशरी ने वैध बनाया है. भारत में LGBTQIA+ कम्युनिटी की लड़ाई आगे कैसे बढ़ेगी, भारत में अभी इनके...

कहानी दुनिया की 5 सबसे तीखी मिर्च की: ज्ञान ध्यान, Ep 828 19.10.2023

कई लोग तीखा खाना बेहद पसंद करते हैं. लेकिन दुनिया की 5 सबसे तीखी मिर्च के बारे में आप जानते हैं, ये कहां उगाई जाती है, इनका तीखापन कैसे तय होता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में.

भारत आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या में गिरावट का रहस्य क्या?: ज्ञान ध्यान, Ep 827 18.10.2023

दुनिया भर में मौसम बदलने पर प्रवासी पक्षियों की आवजाही शुरू हो जाती है. ये प्रक्रिया इन पक्षियों के जीवित रहने के लिए बेहद अहम होती है. लेकिन पिछले कुछ समय में प्रवासी पक्षियों की आवाजाही में कुछ गिरावट आई है. यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की रिपोर्ट बताती है कि ये गिरावट किन कारणों से आ रही है. आज के एपिसोड में इस रिपोर्ट और प्रवासी पक्षियों के बारे में, सुनिए 'ज्ञान - ध्यान' में गर्वित श्रीवास्तव से.  प...

वॉर कैबिनेट बनने के बाद देश में क्या बदल जाता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 826 15.10.2023

युद्ध से निपटने के लिए इज़रायल में वॉर कैबिनेट बन गई है. क्या होती है वॉर कैबिनेट, कैसे काम करती है और पहले कब कब ऐसी कैबिनेट बन चुकी है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

युद्ध अपराध कब होता है और कब नहीं?: ज्ञान ध्यान, Ep 825 14.10.2023

दुनिया-जहान में बहस हो रही है कि इज़रायल जो कर रहा है, वह युद्ध अपराध है या हमास ने जो किया, वह वॉर क्राइम कहा जाएगा? क्या हैं वे युद्ध के नियम जिनको तोड़ने का आरोप दोनों पक्षों पर लग रहा है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

चांद पर जाने से भी क्यों मुश्किल है समुद्र के तल तक जाना?: ज्ञान ध्यान, Ep 824 14.10.2023

अभी कुछ ही दिन बीते हैं, भारत ने अपना चंद्रयान चांद पर पहुंचाया है, उससे पहले भारत का मिसन मंगल भी सफ़ल रहा था. ऐसा नहीं है कि ये उपलब्धि सिर्फ़ भारत के सिर है, दुनिया के कई देश चांद मंगल तक पहुंच चुके हैं. फिर भी हम पृथ्वी पर मौजूद समुद्र की दुनिया के बारे में कम जानते हैं, ऐसा क्या है समुद्र के भीतर जो दूसरे ग्रह पर जाना आसान है लेकिन अपने होम प्लैनेट की गहराई में उतरना मुश्किल. आज के एपिसोड में...

हड्डियों को गला देने वाला फॉस्फोरस बम कैसे काम करता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 823 12.10.2023

हमास के साथ जारी जंग में इज़रायल के ऊपर ये आरोप लग रहे हैं कि वो गाज़ा के घनी आबादी वाले इलाकों में सफेद फॉस्फोरस बम का इस्तेमाल कर रहा है. क्या है वाइट फॉस्फोरस, ये इतना खतरनाक क्यों होता है और इस हथियार पर बैन क्यों नहीं है? सुनिए ज्ञान ध्यान में.

आर्मी की मदद करने वाले ट्रेंड स्निफर डॉग्स का रिटायरमेंट के बाद क्या होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 822 11.10.2023

क्या आपने कभी ये बात सुनी है कि भारतीय सेना में ट्रेंड कुत्तों को रिटायरमेंट के बाद गोली मार दी जाती है? बताने वाले ये बताते हैं कि ऐसा देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जाता है कि कहीं रिटायरमेंट के बाद कुत्ता गलत हाथों में पड़ गया तो मुश्किल हो सकती है. क्या ये सच है? क्या होता है रिटायरमेंट के बाद आर्मी डॉग का, भारतीय सेना में किस ब्रीड के कुत्तों को भर्ती किया जाता है, कैसे उन्हें...

इंतिफादा क्या है जिससे पैदा हुआ इजरायल का सबसे बड़ा दुश्मन हमास?: ज्ञान ध्यान, Ep 821 08.10.2023

इंतिफादा क्या है जिससे पैदा हुआ इजरायल का सबसे बड़ा दुश्मन हमास, इसकी शुरुआत कब और क्यों हुई, इजरायल के बनने के पीछे की कहानी क्या है, इसमें ब्रिटिश का क्या रोल है, हमाल को इजरायल ने फिलिस्तीन के नेताओं के खिलाफ़ क्यों खड़ा किया था, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

'क्रूरता' के आधार पर तलाक के मायने क्या हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 820 07.10.2023

तलाक के आधार तो कानूनी वैसे कई हैं. लेकिन एक जिसकी इन दिनों बड़ी चर्चा है. वह है क्रूरता. तलाक के मद्देनज़र क्रूरता का मतलब क्या है, कानून इस पर क्या कहता है और तलाक के दूसरे आधार कौन से हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

जिस ‘क्वांटम डॉट्स’ को केमिस्ट्री का नोबेल मिला वो आपसे कैसे जुड़ा है?: ज्ञान ध्यान, Ep 819 06.10.2023

नोबेल पुरस्कार 2023 विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है. अभी तक मेडिसिन या फिजियोलॉजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और साहित्य में नोबेल पाने वालों के नाम का ऐलान कर दिया गया है. केमिस्ट्री में ये तीन लोगों को मिला है. क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए... ये खोज बहुत ही असरदार तरीके से सर्जनों को ट्यूमर के टिशूज़ को निकालने के अलावा और भी बहुत कुछ करने में मदद कर सकती है. 'क्वांटम डॉट्स' से जुड़ी पूर...

छुट्टी की प्लानिंग से कैसे आया गूगल डूडल का आइडिया?: ज्ञान ध्यान, Ep 818 05.10.2023

गूगल हर दिन की ख़ासियत के हिसाब से डूडल लगाता है. डूडल क्या है और इसकी शुरुआत कब हुई, इन डूडल्स के पीछे किसका दिमाग़ होता है और पूरा प्रोसेस क्या है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

थर्माकोल घिसने पर क्या आपके भी दांत किसकिसाते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 817 04.10.2023

दुनिया में तरह तरह की आवाज़ें हैं... कुछ आवाज़ें हमारे कानों को अच्छी लगती हैं लेकिन कुछ आवाज़ें कर्कश. म्यूजिक, चिड़ियों की चहचहाने की आवाज कुछ लोगों के लिए मेडिटेशन की तरह काम करती है. वहीं सड़क का शोर, किसी के चीखने की आवाज़, सुनकर मन में उलझन पैदा होने लगती है. क्या इनका कोई मनोवैज्ञानिक कारण भी है, जी हां... ये आवाज़ें मिसोफोनिया के सिमटम हो सकते हैं। क्या है मिसोफोनिया, किस उम्र में होती है...

ज़्यादा नमक खाने पर फुलस्टॉप लगाइए वरना शरीर बुरा मान जाएगा: ज्ञान ध्यान, Ep 816 01.10.2023

आसानी से उपलब्ध चीजों की अहमियत कम समझ आती है. पानी ही ले लीजिए. वैसे तो आसानी से उपलब्ध है लेकिन किसी रोज घर में पानी ना आए फिर परेशानी कितनी बढ़ जाती है. फिर समझ में आता है आसान चीजें गैरजरूरी भी हो जरुरी नहीं. इसी तरह खाने के लिए एक जरूरी शय है नमक. नमक ना हो तो हम अपने रोज के खाने की कल्पना भी नहीं कर सकते. लेकिन यहीं एक समस्या भी है. वो ये कि यही जरूरी शय अगर ज्यादा हो जाए तो उसके अलग नुकसान ह...

MARCOS क्यों है देश की सबसे ख़तरनाक कमांडो फोर्स?: ज्ञान ध्यान, Ep 815 30.09.2023

MARCOS फोर्स क्या है, इसकी ट्रेनिंग कैसे होती है, क्यों इसे दुनिया के सबसे ख़तरनाक फोर्सेस में गिना जाता है, इसके बनने की पीछे की कहानी क्या है, इसके दिलचस्प ऑपरेशन्स की कौन कौन सी कहानियां मशहूर हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

खाने की पैकिंग आपको कैसे बीमार कर सकती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 814 29.09.2023

अकसर मार्केट में समोसा, पकौड़ा और जलेबी जैसी खाने की चीजों को अखबार में लपेटकर दिया जाता है. यही नहीं कुछ लोग तली हुई चीजों से तेल निकालने के लिए अखबार का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा कुछ लोग ट्रेन में सफर के दौरान न्यूजपेपर पर रखकर खाना खाते हैं. पर ये आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है और पैकिंग का कौन सा तरीका सबसे सेफ है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

वेदों से मुग़लों तक मौजूद पान आया कहाँ से था?: ज्ञान ध्यान, Ep 813 27.09.2023

1966 में आई फिल्म तीसरी कसम का गाना है ‘पान खाए सईंया हमारो’. आपने जब भी इस गाने को सुना होगा तो पान खाना एक शानदार शय लगी होगी. बॉलीवुड ने पान को ग्लैमराइज भी खूब किया है. अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए एक गाने में तो यहाँ तक कहा गया कि पान खाने से बंद अक्ल खुल जाती है. लेकिन क्या आपको पान के इतिहास के बारे में पता है? कहाँ से शुरू हुई थी ये रवायत? पान खाने के नुकसान और फायदे क्या क्या हैं, कितने तरह...

सोते रहने पर भी पता चल जाएगा भूकम्प आने वाला है:ज्ञान ध्यान, Ep 812 24.09.2023

सितंबर 2023 में देश भर के फोन्स पर एक इमर्जेंसी अलर्ट का मेसज आया था. हम सबने उस मेसेज को देखा, पढ़ा. बाद में केंद्र सरकार ने क्लियर किया कि वो मेसज बस ट्रायल के लिए था, कोई गंभीर बात नहीं. लेकिन ट्रायल किस बात का? इस बात का कि किसी गंभीर आपदा या खतरे के समय लोगों को सावधान करने के लिए ऐसे ही अलर्ट भेजे जा सकें. अमेरिका में ये सिस्टम साल 2012 से ही है और इस सिस्टम के मदद से लाखों लोगों की जान भी बच...

क्या है 'फ़ाइव आइज़' अलायंस जिससे कनाडा को बहुत उम्मीदें हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 811 23.09.2023

भारत कनाडा के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्ते अपने सबसे बुरे दौर में पहुँचते दिख रहे हैं. कनाडा सरकार ने ये तक कह दिया है कि खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के खिलाफ आरोपों के समर्थन उसने खुफिया सबूत इकट्ठा किया है. बताया गया है कि ये इंटेलिजेंस सिर्फ कनाडा की तरफ से नहीं मिला. बल्कि इसमें कुछ जानकारियां "फाइव आइज़" इंटेलिजेंस अलायंस की ओर से दी गई हैं. ये गठबंधन क्या है, किस तरह से का...

सिर्फ़ कॉफ़ी पीना काफ़ी नहीं, अंतर भी जानिए: ज्ञान ध्यान, Ep 810 22.09.2023

पीने-पिलाने का शौक़ बड़ी चीज़ होती है साहब… इस फ़ेहरिस्त में शराब, चाय और कॉफ़ी का नाम बेहद अदब से लिया जाता है. आज हमने कॉफ़ी को चुना है. इसके दीवानों के दिन की शुरुआत बिना एक कप कॉफ़ी के नहीं होती, कहते हैं इससे दिमाग के घोड़े खुल जाते हैं. एस्प्रेसो, लाते, कैपेचीनो ये कॉफ़ी के कुछ प्रकार होते हैं. क्या अंतर होता है इनमें, दुनिया में सबसे पहले किसने कॉफ़ी पी थी, भारत में कॉफ़ी कहां से आई, इसके इ...

अमिताभ बच्चन की आवाज़ की नकल आपको जेल क्यों भेज सकती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 809 21.09.2023

पर्शनैलिटी राइट क्या है, संविधान में इसको लेकर क्या कहा गया है, इससे जुड़ी कौन सी केस चर्चा में रही, अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर ने इस राइट का कैसे इस्तेमाल किया, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

10 करोड़ में बिकने वाले शुमुख़ परफ्यूम में ऐसा क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 808 20.09.2023

परफ्यूम नाम सुनते ही दिमाग़ में कई तरह की खुशबू आ जाती है जो आपकी पसंदीदा खुशबू रही हो. कभी कोई इंसान भी खुशबू की वजह से याद रह जाता है. किसी बदबू भरे कमरे में आप कितनी देर खड़े हो सकते हैं? आप तुरंत खुशबू की तलाश में जुटेंगे जो उस बदबू को काउंटर कर सके. शाइरी की दुनिया ने भी खुशबू को खूब भुनाया है. शेर कहने के लिए खुशबू शायरों का पसंदीदा विषय बन चुकी है. एक ऐसा ही शे'र है जिसमें शायर ने एक साथ खुशब...

इन तीन तरीकों से जांचिए कि आप नकली दवा तो नहीं खा रहे?: ज्ञान ध्यान, Ep 807 17.09.2023

दफ्तर में एक लंबा दिन बिताने के बाद कई दफे घर पहुंचते ही हमें एहसास होता है कि हमारा सिर दर्द हो रहा है. जल्दी से दर्द से निजात मिल जाए इसलिए किसी भी मेडिकल स्टोर से हम पेन किलर उठा लाते हैं. इन दवाओं के तो खैर अपने साइडइफ़ेक्ट्स हैं अगर इन्हें रेगुलर बेसिस पर खाया जा रहा है तो. लेकिन क्या हो कि अगर वो दवा ही नकली हो? आम इंसान यानी आप और मैं कैसे जानेंगे कि असली दवा है या नहीं? बिना किसी मेडिकल बैक...

Listen to the Gyaan Dhyaan podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.