Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
पानी के ऊपर चलने वाली ये शिप काम कैसे करेगी जान लीजिए: ज्ञान ध्यान,Ep 856 26.11.2023 5:46
किसी वक्त में नावों का अविष्कार ही इस दुनिया के लिए नया रहा होगा. फिर शिप आई होगी। कौन जानता था कि पानी के रास्ते भी इंसान तेज़ी से यात्रा कर सकेगा। समुद्रों में तैरने की तो कोई सोचता भी नहीं। तैर कर यात्रा करना तो दूर की बात। ऐसे में इस तरह के अविष्कारों ने इंसानी जीवन बहुत आसान किया। खैर ये तो महज भूमिका थी। आज बात इससे बहुत आगे की है। और वो ये की दुनिया मे अब फ्लाइंग शिप भी बनाई जा चुकी है। यानी...
Ice Age में ऐसा क्या हुआ था कि पूरी पृथ्वी बर्फ से ढंक गई थी?: ज्ञान ध्यान, Ep 855 25.11.2023 5:36
क्या है आइस ऐस, उस दौरान पृथ्वी पर क्या हुआ था, होमो सेपियंस का उस वक्त क्या हुआ था, होमो सेपियंस उस दौरान कैसे बच गए थे, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
वो ड्रग, जो हेरोइन से 50 गुना ज़्यादा ख़तरनाक है: ज्ञान ध्यान, Ep 854 24.11.2023 5:36
कौन सा ड्रग हेरोइन से भी ज्यादा ख़तरनाक है, अमेरिका ने इसे बैन क्यों किया है, चीन में इसकी मैन्युफैक्चरिंग कैसे होती है, इसकी कितनी मात्रा जानलेवा हो सकती है और दवाइयों में इसका प्रयोग क्यों होता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- खुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
खाने पर हलाल का टैग होना खाने के बारे में क्या बताता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 853 23.11.2023 6:48
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट के साथ बेचे जाने वाले सामान को बैन कर दिया. योगी सरकार ने ये फैसला 17 नवंबर को लखनऊ में दर्ज FIR के बाद लिया. आरोप है कि वर्ग विशेष के बीच अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ कंपनियां हलाल सर्टिफिकेट के साथ अपने प्रोडक्ट बेच रहे हैं. सरकार ने इसे देशविरोधी गतिविधि बताया है. लेकिन ये हलाल होता क्या है, हलाल हराम का अंतर क्या है और ये क्या बस खाने...
वैज्ञानिकों ने नदी में ऐसा क्या खोजा जिससे भारत की कमाई बढ़ सकती है?:ज्ञान ध्यान, Ep 852 22.11.2023 5:32
बचपन में पीरियोडिक टेबल सबने पढ़ी होगी, खास कर उन्होंने और ध्यान से जिन्हे इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज तक का सफर करना था. कुछ लोग तब भी सवाल उठाते थे और अब भी कि जिन्हें इनकी जीवन में क्या उपयोगिता है? एक खबर आई है जो ऐसे लोगों को और ज्यादा ग़लत साबित करेगी और बताएगी कि पीरियोडिक टेबल में मौजूद एक ऐसे मेटल को ढूंढा है कि देश मालामाल हो सकता है ये मेटल इतना कीमती है. और इसे आईआईटी के उन्ही विद्...
जजों को माई लॉर्ड कहना ज़रूरी है?: ज्ञान ध्यान, Ep 851 19.11.2023 6:38
कोर्ट में जजों को कैसे बुलाना है,क्या इसको लेकर संविधान में कोई कानून है या जजों को माई लॉर्ड कहना ज़रूरी है, कोर्ट में जजों को बुलाने की परंपरा फ्रांस से भारत कैसे आ गई और अलग-अलग देशों में इसको लेकर क्या नियम हैं? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में.
कैसे पहचानें कि कोई वीडियो फेक है या रियल?: ज्ञान ध्यान, Ep 850 18.11.2023 10:10
क्या है डीपफेक वीडियो, कौन सी टेक्नोलॉजी का इसमें इस्तेमाल होता है, इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई, भारत और बाकी दुनिया में इसको लेकर कौन से कानून हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- खुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी
ब्रिटेन के अवैध शरणार्थियों को रवांडा पनाह क्यों देता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 849 17.11.2023 6:02
ब्रिटेन के अवैध शरणार्थियों को रवांडा पनाह क्यों देता है, क्या है ब्रिटेन की रवांडा पॉलिसी, इसे वहां के कोर्ट ने गैरकानूनी क्यों बताया है, इस पॉलिसी की शुरुआत किसने की थी और ब्रिटेन से पहले इस तरह की पॉलिसी किस देश में लागू थी, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
ये सुझाव कानून बना तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर फिर से अपराध हो जाएगा: ज्ञान ध्यान, Ep 848 16.11.2023 8:13
शादीशुदा आदमी या औरत अगर किसी दूसरे से शारीरिक संबंध बनाते हैं तो वो अपराध के दायरे में आना चाहिए क्योंकि शादी एक बहुत ही पवित्र परंपरा है और इसे बचाया जाना चाहिए. ये सिफारिश है देश की एक संसदीय कमेटी की सरकार से. इस कमेटी को सरकार ने ही आईपीसी विधेयक में बदलावों को लेकर सजेशंस के लिए बनाया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच के 2018 में दिए गए एक फैसले में कहा गया था कि शादी के बाद बनाए गए जिस्मान...
नौकरी देकर भरोसा जीतनेवाले स्कैमर्स से कैसे बचें?: ज्ञान ध्यान, Ep 847 15.11.2023 7:13
ज़ेरोधा के CEO नितिन कामत ने तमाम तरह की ऑनलाइन ठगी के लिए एक टर्म दिया है और एक छतरी बनाई है जिसके भीतर सबको रखा जा सकता है, इसका नाम पिग बूचरिंग स्कैम रखा गया है. उन्होंने इससे बचने के उपाय भी सुझाए हैं, हम वो तो बताएंगे ही और उसके आगे की ज़रूरी जानकारी देंगे सूरज कुमार 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूस- कुंदन साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
कहीं भी भागेंगे पुलिस पकड़ लेगी, ऐसी तकनीक हाथ लग गई है: ज्ञान ध्यान, Ep 846 12.11.2023 4:58
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहली बार ऐसा प्रयोग किया है कि वहाँ जमानत पर छूटे कैदियों को एक डिवाइस पहनाया जा रहा है जिसकी मदद से उन्हें ट्रैक किया जाएगा.. पायल की तरह पैर में फिट हो जाने वाले इस डिवाइस में GPS लगा होता है, जिससे उस शख्स की हर मूवमेंट ट्रैक हो सकती है.लेकिन इसका काम इतना भर ही नहीं है. और किस काम आ सकता है ये डिवाइस और ये काम कैसे करेगा? सुनिए इस एपिसोड में. साउंड मिक्स - नितिन रावत
चीन ने एक दशक पहले स्लीपर बसें बैन क्यों कर दी?: ज्ञान ध्यान, Ep 845 11.11.2023 8:39
स्लीपर बसें जानलेवा क्यों है, एक्सपर्ट्स इसमें क्या समस्या देखते हैं, चीन ने एक दशक पहले स्लीपर बसें बैन क्यों कर दी, हाइट को लेकर स्लीपर बस में क्या समस्या है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह
वियतनाम में अमेरिका ने नकली बारिश कैसे करा दी थी?: ज्ञान ध्यान, Ep 844 10.11.2023 5:37
कहा जा रहा है कि अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो किसी दिन 30 सिगरेट फूंक रहे हैं, किसी दिन 40. हालत सुधारने के लिए सरकार को आइडिया आया कि बारिश कराते हैं. लेकिन बारिश सरकार के चाहने से तो होती नहीं.. फिर इस आइडिया का करना क्या है. एक्चुअली कई देश अपनी मर्जी और ज़रूरत के हिसाब से बारिश करा सकते हैं... इसे आर्टिफ़िशियल बारिश कहा जाता है. ये होता कैसा है, इसके फ़ायदे-नुकसान क्या हैं, वायु प्रदूषण इससे...
गाज़ा के लोग मिसाइल का जवाब तरबूज़ से कैसे दे रहे हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 843 09.11.2023 5:41
सर्दी की शुरुआत हो चुकी है, भारत में ये मौसम तरबूज़ का नहीं है, लेकिन फिलिस्तीन में ये हाई डिमांड में है. वो भी राजनीतिक कारणों से. गाज़ा पर इज़रायल के जवाबी हमले के बाद से गाज़ा के सड़कों पर तरबूज़ का दिखना आम है. कटा हुआ तरबूज़, स्माइल के आकार का, लाल-लाल गूदे से भरा और उसमें से झांकते काले-काले बीज. क्या है तरबूज़, गाज़ा और इज़रायल के बीच का रिस्ता, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में गर्वित श्रीवास्तव से....
आपके पिन कोड के अंकों में कैसे आपका पूरा पता छिपा हुआ है: ज्ञान ध्यान, Ep 842 08.11.2023 5:03
आपके शहर, इलाके या कस्बे का पिन कोड क्या है, ये तो आप जानते ही होंगे? ये है ही इतनी जरूरी चीज कि याद रखनी ही पड़ती है. ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर ना जाने कब जरूरत पड़ जाए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले इसकी जरूरत क्यों पड़ी, ये कैसे तय किया जाता है कि किस इलाके का पिन कोड क्या होगा? और ये 6 डिजिट का ही क्यों होता है. सुनिए इन सारे सवालों के जवाब 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में. साउंड मिक्स - सचिन द्...
इन तरीकों से जांच लें कि कहीं आपका फोन एक्सपायर तो नहीं हो गया?: ज्ञान ध्यान, Ep 841 05.11.2023 5:15
खाने- पीने और दवाइयों की तो एक्सपायरी डेट के बारे में तो आपने सुना ही होगा? लेकिन क्या आपको पता है कि आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की भी एक्सपायरी डेट होती है? इन्हें भी एक तय समय तक ही इस्तेमाल किया जा सकता है. एक्सपायर होने के बाद इनका इस्तेमाल आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. आप कैसे पता कर सकते हैं कि आपका फोन कब एक्सपायर होगा, फोन की एक्सपायरी डेट बढ़ाने के लिए क्या किया...
नशे में सांप के जहर का इस्तेमाल क्यों होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 840 04.11.2023 10:53
नशे में सांप के जहर का इस्तेमाल क्यों होता है, कैसे चलता है सांपों के जहर का बाजार, डॉक्टर के मुताबिक कौन से लोग इस नशे का इस्तेमाल करते हैं, किन सांपों का इस्तेमाल जहर बनाने के लिए किया जाता है और किन किन चीज़ों में इसका इस्तेमाल होता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी
आमरण अनशन में शरीर के साथ क्या होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 839 03.11.2023 7:59
भारत में उपवास की परंपरा है, जैन और हिंदू आस्था में यकीन रखने वाले निर्जला उपवास भी रखते हैं. मुसलमान रमजान के पाक महीने में रोजे को दौरान दिन के कुछ वक्त के लिए खाना और पानी छोड़ देते हैं. भूखे रहने के राजनीतिक कारण भी होते हैं. इसे अनशन कहते हैं. अनशन करने वाला शख़्स अगर ये अनाउंस कर दे कि वो अपनी मांग पूरी न होने तक भूखे प्यासे रहेगा तो उसे आमरण अनशन कहते हैं. एक इंसान ऐसा कब तक कर सकता है, कब...
किन एजेंसियों को किसी का फोन टैप करने की छूट है?: ज्ञान ध्यान, Ep 838 02.11.2023 8:20
फ़ोन टैपिंग एक बार फिर चर्चा में है. कौन कब और कैसे किसी का फ़ोन टैप कर सकता है, किसी ने आपका फ़ोन टैप किया है तो कैसे पता चलेगा और ऐसे में आपको क्या कदम उठाने चाहिए? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
भूत-प्रेत के डर से ही मनाया जाने लगा ये डरावना फेस्टिवल: ज्ञान ध्यान, Ep 837 01.11.2023 6:46
पश्चिमी देशों में पंपकिन थीम वाला हैलोवीन फेस्टिवल पिछले कुछ वक्त से भारत में भी खूब मनाया जा रहा है. लेकिन डरावने लिबास पहने, खुले बालों में, चेहरे पर क्रिएटिव मेकअप किए लोग हैलोवीन फेस्टिवल क्यों मानते है? इस फेस्टिवल की शुरुआत कहां से और क्यों हुई थी, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी
कोयल की कू कू में क्या छिपा है, अब AI बता देगा?: ज्ञान ध्यान, Ep 836 29.10.2023 5:50
जानवरों की भाषा कैसे समझाई जाए ये अभी तक इंसानों के लिए रहस्य ही है. कैसे समझा जा सकता है कि कुत्ते के भौंकने का अर्थ क्या है, मुर्गे की बांग का मतलब क्या है? लेकिन नया ज़माना तेजी से भाग रहा है, तरक्की जोरों पर है. बस इसी तरक्की ने एक और दावा कराया है एक वैज्ञानिक से. जापान के इस साइंटिस्ट का कहना है कि AI की मदद से मुर्गे मुर्गियों की आवाज़ को समझा जा सकता है. लेकिन क्या ये दावा सही है? सही है तो...
चंद्र ग्रहण के कारण कैसे पता चली चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी?: ज्ञान ध्यान, Ep 835 28.10.2023 7:31
चंद्र ग्रहण के कारण कैसे पता चली चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी, सबसे पहले कब देखा गया था चंद्र ग्रहण, चंद्र ग्रहण ने कैसे बचाई थी कोलंबस की जान, कितने तरह के होते हैं चंद्र ग्रहण और साल में ये कितनी बार लगते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
CAPTCHA कैसे पता करता है कि आप इंसान हैं या रोबोट?: ज्ञान ध्यान, Ep 834 27.10.2023 5:46
जब आप किसी वेबसाइट पर साइन अप कर रहे होते हैं, एक प्वाइंट पर आकर ये साबित करना पड़ता है कि आप इंसान ही हैं. कैप्चा टेस्ट ऑटोमैटिक बॉट्स को वेबसाइट स्पैम करने से रोकने के लिए किया जाता है. हालांकि, फिर भी ये सवाल है कि इतनी सारी वेबसाइट कैप्चा पर निर्भर क्यों हैं और क्या सच में इस तरह से बॉट्स को रोका जा सकता है? इन सभी सवालों के जवाब सुनिए, 'ज्ञान ध्यान' में गर्वित श्रीवास्तव से. प्रोड्यूस- कुंदन...
बुढ़ापे में तलाक लेने का कल्चर क्यों बढ़ रहा है?: ज्ञान ध्यान, Ep 833 26.10.2023 6:06
आमतौर पर ऐसी मान्यता रही है कि लोगों को ढलती उम्र में एक-दूसरे के साथ की ज्यादा जरूरत होती है और ऐसी स्थिति में लोग तलाक भी नहीं लेते. लेकिन क्यों इस उम्र में तलाक लेने की दर बढ़ रही है, सिल्वर और गोल्डन सेपरेशन क्या होता है? सुनिए ज्ञान ध्यान में खुशबू कुमार के साथ.
धरती से लीक हो रहा ये पदार्थ बड़े काम का है: ज्ञान ध्यान, Ep 832 25.10.2023 6:31
पृथ्वी में हो रहे बदलावों से हम और आप अंजान नहीं है. ग्लोबल वार्मिंग, बायोडायवर्सिटी लॉस, पानी की कमी, आबादी का बढ़ना, जंगलों का कटना, लिस्ट इतनी लंबी है कि बताना शुरू करें तो कोई अंत ही न हो. अब साइंटिस्ट्स की लेटेस्ट शोध बताती है कि पृथ्वी के कोर में पाए जाने वाले एक रेयर एलिमेंट का रिसाव भी हो रहा है. सामान्य भाषा में, पृथ्वी लीक हो रही है. लेकिन कैसे, कहां, सुनिए ज्ञान - ध्यान में सूरज कुमार स...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.