Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
दो दुश्मन देशों के बीच जंग का वो नियम जो न हो तो तबाही मच जाए?: ज्ञान ध्यान, EP 881 03.01.2024 8:17
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सबसे खराब दौर में हैं. फिर भी दोनों देश एक-दूसरे से परमाणु ठिकानों की सूची साझा करते हैं. इतनी दुश्मनी के बाद भी इस समझदारी की क्या वजह है? या फिर कोई समझौता है जो दोनों देशों को इसके लिए मजबूर करता है? अगर समझौता है तो फिर कब हुआ, क्यों हुआ और इसमें लिखा क्या है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : नितिन रावत
कोई कैसा है देख कर कैसे पता चलता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 880 31.12.2023 4:11
कहते हैं कि लोगों के व्यवहार से उनके व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है. यह तथ्य कितना सही और कितना गलत है, ये पहचानना तो बड़ा मुश्किल है, पर हां कुछ चीजों को नोटिस कर हम उनके बिहेवियर का थोड़ा बहुत अंदाजा तो लगा ही सकते है. कैसे सुनिए इस पॉडकास्ट में.
ISRO 2024 के पहले ही दिन क्या लॉन्च करने वाला है?: ज्ञान ध्यान, Ep 879 30.12.2023 5:52
1 जनवरी 2024 की सुबह करीब 9 बजे ISRO इतिहास रचने जा रहा है. साल के पहले ही दिन श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से XPoSAT सैटेलाइट की लॉन्चिंग है. क्या है इस सैटेलाइट की खासियत और अगले 5 साल के लिए ISRO की क्या प्लानिंग है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
बीच वाली उंगली सबसे पहले किसने दिखाई थी?: ज्ञान ध्यान, Ep 878 29.12.2023 5:53
2012 में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों को मिडिल फिंगर दिखाया था, इस वजह से उनकी आधी मैच फ़ीस काट ली गई थी, आप इससे समझ सकते हैं किसी को मिडिल फिंगर दिखाना कितना ऑफेंसिव माना जाता है, एक उंगली का दिखाना कब से इतना ख़तरनाक हो गया, इसकी शुरुआत कैसे हुई और इससे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से, सुनिए गर्वित श्रीवास्तव से 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूस- कुंदन साउंड मिक्स- नितिन रावत
रिपब्लिक डे पर चीफ गेस्ट ना पहुंचें तो क्या होता है बैकअप प्लान?: ज्ञान ध्यान, Ep 877 28.12.2023 4:14
2024 गणतंत्र दिवस के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भारत ने इन्वाइट किया था. लेकिन कुछ दिन पहले ही ये पता चला कि बाइडेन अब इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे और उनकी जगह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को न्योता भेजा गया है. लेकिन गणतंत्र दिवस के लिए चीफ गेस्ट को चुनने का तरीका क्या होता है, कौन ये तय करता है कि किसे इन्वाइट किया जाएगा, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में गर्वित श्रीवास्तव से. प्रोड...
कौन से हैं वो ‘डंकी’ तरीके जिसकी कीमत कई बार लोग जान देकर चुकाते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 876 27.12.2023 8:41
विदेशों में बसने का सपना देखने वाले ऐसे लाखों लोग हैं जो इसे पूरा करने के लिए अवैध तरीके अपनाने से भी नहीं डरते. वो जिस रूट से जाते हैं, उसे ‘डंकी रूट’ कहते हैं. ये शब्द शाह रुख़ ख़ान की फिल्म ‘Dunki’ की वजह से खूब चर्चा में है. तो ग़ैरक़ानूनी तरीक़ों से विदेश भेजने का रैकेट कैसे फल-फूल रहा है, कौन इन्हें संरक्षण दे रहा है और सबकुछ जानते समझते हुए भी लोग इसमें फंसने को क्यों तैयार हैं, सुनिए आज के ज्ञा...
राजद्रोह से देशद्रोह तक के सफर में क्या और कितना बदला?: ज्ञान ध्यान, Ep 875 24.12.2023 6:40
दिसंबर का महीना दो बड़ी चीजों के साथ शुरु हुआ था, एक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और दूसरा संसद का शीतकालीन सत्र. संसद के शीतकालीन सत्र में इस बार आए तीन क्रिमिनल बिल्स. हालांकि पार्लियामेंट में सरकार इन तीन बिल्स को मॉनसून सत्र में ही पेश कर चुकी थी. लेकिन पार्लियामेंट्री स्टैनडिंग कमेटी ऑन होम अफेयर्स ने अपने कुछ सुझाव दिए थे. उन सुझावों को शामिल करके सरकार बिल्स का नया स्वरूप लेकर आई. ये बिल्स...
रिलेशनशिप में इस्तेमाल होने वाली रिवर्स साइकोलॉजी क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 874 23.12.2023 7:08
पिछले दिनों एक शो में विक्की कौशल ने बताया कि वो अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ रिवर्स साइकोलॉजी आजमाकर अपनी बातें मनवा लेते हैं. क्या होती है रिवर्स साइकोलॉजी, कैसे रिश्तों में काम करती है और इसके नुकसान क्या हैं? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
संसद से बाहर हुए सांसदों के पास रीएंट्री के ये हैं तरीके: ज्ञान ध्यान, Ep 873 22.12.2023 5:08
इस बार संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 146 सांसदों का निलंबन हुआ. सवाल ये है कि किन नियमों के हवाले से सभापति सांसदों को सस्पेंड करते हैं, निलंबन वापस कैसे लिया जाता है, क्या मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट कोर्ट जा सकते हैं, सुनिए ज्ञान ध्यान में चेतना काला से. प्रोड्यूसर: कुंदन कुमार साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी
घरबार से दूर जाए बिना भी हो सकती है विपश्यना?: ज्ञान ध्यान, Ep 872 21.12.2023 7:04
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मेडिटेशन करना मेंटल हेल्थ के ब्रेकडाउन कंट्रोल का सबसे बड़ा टूल है. और अच्छी बात है ये है कि हमारे पास मेडिटेशन के एक नहीं बल्कि कई तरीके मौजूद है. उन्ही तरीकों में से एक है विपश्यना. टीवी जगत के बड़े सेलिब्रिटीज, कॉरपोरेट हसल में जुटे हुए लोग और यहां तक कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी विपश्यना का रास्ता अपनाते हुए दिखे, लेकिन विपश्यना असल में क्या होती है,...
MIMICRY का इतिहास, जिस पर मचा है घमासान: ज्ञान ध्यान, Ep 871 20.12.2023 8:46
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के हाव-भाव की नकल तृणमूल सांसद ने की, ये बात सभापति को पसंद नहीं आई. हंगामा मच गया. क्या किसी की नकल उतारना, मज़ाक बनाना होता है? मिमिक्री का इतिहास क्या है? हास्य कलाकार इसके बारे में क्या सोचते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. साउंड मिक्स- नितिन रावत रिसर्च- अंकित द्विवेदी
एक्सोप्लैनेट्स क्या होते हैं जहां NASA को पानी मिला है?: ज्ञान ध्यान, Ep 870 17.12.2023 8:18
पूरे सोलर सिस्टम में हमारी धरती ही इकलौता ऐसा प्लैनेट हैं जहां जीवन संभव हो सका. धरती न सूरज के बहुत पास है, न बहुत दूर, इसलिए यहां तापमान, मौसम, जलवायु सब उतना ही है जितना चाहिए. धरती का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से भरा है. लेकिन NASA की रिसर्च बताती है कि धरती के अलावा भी कुछ प्लैनेट्स हैं जहां पानी मौजूद है. और पानी का होना जीवन के लिए बड़ी संभावना है. ये प्लैनेट्स कौन से हैं, इन तक पानी कैसे पहुंच...
Oxford ऐसे चुनता है साल का शब्द, जानिए पूरा प्रोसेस: ज्ञान ध्यान, Ep 869 16.12.2023 7:28
'रिज'. अंग्रेज़ी में Rizz को 2023 का वर्ड ऑफ ईयर यानी साल का शब्द चुना गया है. इसे ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी शामिल कर लिया गया है. लेकिन क्या आपको पता है हर साल ये शब्द कैसे चुने जाते हैं, क्या प्रोसेस रहता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में.
पीरियड्स में छुट्टी का नुकसान महिलाओं को ही उठाना होगा?: ज्ञान ध्यान, Ep 868 15.12.2023 4:33
स्मृति ईरानी ने संसद में कहा कि मेन्स्ट्रुएशन कोई विकलांगता नहीं है, सरकार इसपर पेड पॉलिसी नहीं ला रही लेकिन देश में कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां पीरियड्स के समय महिलाओं को पेड लीव मिलते हैं, कुछ निजी कंपनियां भी ऐसा करती हैं और कौनसे देश ऐसे करते हैं, इसके पक्ष और विपक्ष में क्या तर्क दिए जाते हैं, सुनिए गर्वित श्रीवास्तव से 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
आम आदमी के लिए संसद भवन में घुसना मुश्किल या आसान?: ज्ञान ध्यान Ep 867 14.12.2023 5:04
13 दिसंबर 2023 को संसद के शीतकालीन सत्र का नौवा दिन था.आम दिनों की ही तरह लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी. इसी बीच दर्शक दीर्घा से दो लोग सांसदों के बीच कूद पड़े. इन लोगों ने अपने हाथ में गैस की केन थी, जिनसे पीला धुआं निकला. नारे लगाते हुए ये लोग पकड़ जरूर लिए गए और पीटे भी गए. लेकिन ये सवाल ज़रूर छोड़ गए कि क्या वाकई इतना आसान है संसद में पहुँच पाना? यदि नहीं तो संसद में बतौर विजिटर जाने का प्रॉसेस क्...
भारत से इन देशों तक करिए ट्रेन में सफर: ज्ञान ध्यान, Ep 866 13.12.2023 6:20
भारत में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेडियो रेलवे नेटवर्क है. हमारे देश के हर एक राज्य में ट्रेन की सुविधा है. दिल्ली से मुंबई जाना हो या कश्मीर से कन्याकुमारी, छोटी बड़ी हर दूरी पर आपको ट्रेन मिल जाएगी. रेलवे का ऑप्शन लोगों को सहूलियत वाला ऑप्शन भी लगता है. लेकिन बहुत से लोग ये बात नहीं जानते कि भारतीय रेलवे न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी जाने की सुविधा देती है. कौन से देश हैं ये और आप यहां...
माय लॉर्ड, यॉर ऑनर, भारतीय कोर्ट्स में कैसे हुई इन शब्दों की शुरुआत?: ज्ञान ध्यान, Ep 865 09.12.2023 6:27
योर ऑनर’ और ‘माई लॉर्ड' की शुरुआत कब और कैसे हुई, जजों को ‘माई लॉर्ड' कहे जाने पर विवाद कब और क्यों शुरू हुआ और अमेरिका या ब्रिटेन में जजों को कैसे संबोधित किया जाता है? सुनिए ज्ञान ध्यान में.
डेमोक्रेसी में राजा के पास कितनी ताकत होती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 864 08.12.2023 5:06
कुछ देश ऐसे हैं जहां डेमोक्रेसी भी है और राजशाही भी चलती है. ब्रिटेन हमारे सामने सबसे बड़ा उदाहरण है लेकिन ब्रिटेन अकेला नहीं है, ऐसे कई देश हैं. वहां पावर बैलेंस कैसे होता है, कितनी ताकत होती है राजा के पास और कितने सिस्टम होते हैं जिनमें राजा और प्रजा एक साथ राज करते हैं, सुनिए ज्ञान ध्यान में गर्वित श्रीवास्तव से
जन्मदिन पर केक काटने और मोमबत्ती बुझाने की शुरुआत कहाँ से हुई?: ज्ञान ध्यान, Ep 863 07.12.2023 6:18
जन्मदिन मनाने की शुरुआत सबसे पहले कहाँ से हुई, भारत में कब शुरू हुआ, जन्मदिन पर केक काटने, हैप्पी बर्थडे गाना किसने सबसे पहले शुरू किया? सुनिए ज्ञान ध्यान में
नेशनल हाईवे के नंबर से दिशा का पता कैसे चलता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 862 06.12.2023 4:37
इंडिया में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोड नेटवर्क है. इन नेशनल हाईवे को भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बनाता है और इनकी देख-रेख करता है. अक्सर आप जब नेशनल हाईवे से गुज़रते होंगे, तो आपने जगह-जगह पर हाईवे पर एक नंबर लिखा हुआ देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में इन हाईवे की नंबरिंग कैसे की जाती है, NH का नंबर ODD होगा या Even, ये कैसे तय होता है? इसके अलावा NH के नंबर से डायरेक्शन...
Election में आपके डाले वोट कैसे गिने जाते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 861 03.12.2023 6:18
चुनावों मे आपके वोट देने के बाद, EVM मशीनें कहां जाती है, मतदान की काउंटिंग वाले दिन आपके वोट्स को किस तरह गिना जाता है, टीवी चैनल्स पर दिखाया जाने वाला रुझान, उन्हें कैसे पता चलता है और आखिर में ये तय कैसे होता है कि कौन-सी पार्टी जीती या हारी है, सुनिए हमारे पॉडकास्ट 'ज्ञान-ध्यान' में चेतना काला से. प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी
लिटरेचर पढ़ने वालों की मेंटल हेल्थ हमेशा अच्छी होती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 860 02.12.2023 8:41
कहते हैं कि जो बात दिल से निकलती है वो दिल तक असर करती है। लेकिन दिल का तो ठीक है पर दिमाग़ का क्या? क्या अच्छी शायरी या किसी भी भाषा का साहित्य आपके दिमाग़ की सेहत पर भी असर करता है? आज के 'ज्ञान ध्यान' में बात इसी की स्क्रिप्ट - जमशेद क़मर सिद्दीक़ी साउंड डिज़ाइन - नितिन रावत
पेट्रोल-डीज़ल ख़त्म हो जाने के बाद दुनिया का क्या होगा?: ज्ञान ध्यान, Ep 859 01.12.2023 9:30
दुनिया के पास कितने साल का फॉसिल फ्यूल बचा हुआ है, इनके ख़त्म हो जाने के बाद दुनिया की मशीनें कैसे चलेंगी, कल को पेट्रोल-डीज़ल नहीं होंगे तो सड़क पर दौड़ने वाली इन गाड़ियों का क्या होगा और भारत इस चुनौती के लिए कितना तैयार है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में गर्वित श्रीवास्तव से. रिसर्च: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
59 साल बाद हथियार डालने वाले मणिपुर के संगठन UNLF की कहानी: ज्ञान ध्यान, Ep 858 30.11.2023 6:11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि मोदी सरकार ने मणिपुर में सक्रिय उग्रवादी गुट United National Liberation Front यानी UNLF के साथ एक शांति समझौता स्थापित कर लिया है. क्या है ये संगठन, कब और क्यों बना था और समझौता क्यों अहम है? सुनिए ज्ञान ध्यान में.
E-skin क्या है जिससे ख़राब हुए मानव अंग वापस आ जाएंगे?: ज्ञान ध्यान, Ep 857 29.11.2023 5:25
E-skin क्या है, इसे कैसे तैयार किया जाता है, क्यों डॉक्टरों को इसकी जरूरत पड़ रही है, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं और इससे इसकी ख़ोज सबसे पहले कैसे हुई थी, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.