Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Education

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Snow Leopards को अगर नहीं बचाया गया तो कैसे बदल जाएगी इंसानों की दुनिया?: ज्ञान ध्यान, Ep 908 04.02.2024

कुछ दिन पहले केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में भारत में Snow Leopards पर एक रिपोर्ट जारी की. भारत में हिम तेंदुए की आबादी का पहली बार आकलन हुआ. और पता चला की हमारे देश में 718 स्नो लेपर्ड्स हैं. ये जानवर हमारे पर्यावरण के लिए कितना अहम है? इसकी क्या खूबियां होती है, भारत के अलावा ये और कौन – कौन से देशों में पाया जाता है, सुनिए ‘ज...

विधायक से लेकर सीएम तक को गिरफ्तार करने के नियम क्या हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 907 03.02.2024

ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जबसे गिरफ्तार किया है तब से ये चर्चा चलने लगी है कि क्या किसी सीएम को गिरफ्तार किया जा सकता है. मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हो सकती है या नहीं. इसके नियम क्या हैं और बाकी कानून क्या कहते हैं? सिविल और क्रिमिनल केस क्या होते हैं और राष्ट्रपति के लिए कोई खास नियम है क्या? सुनिए आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग - सौरभ कुकरेती

कौन थे ‘गया राम’ जिनकी वजह से शुरु हुई कहावत ‘आया राम गया राम’?: ज्ञान ध्यान, Ep 906 02.02.2024

राजनीति में आया राम गया राम कहावत का इस्तेमाल आम है, पर क्या आप जानते हैं कि जब पहली बार इस कहावत का इस्तेमाल सियासत में हुआ था तो इस सियासत के पीछे एक कहानी थी... गया लाल साहब कौन थे... जिन्होंने एक ही दिन में तीन बार पार्टी बदली... जिसके बाद ये कहावत शुरु हुई... तो इस कहावत के पीछे की सियासी कहानी को सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूस- कुंदन साउंड मिक्स- नितिन रावत

अंतरिम बजट और आम बजट का फ़र्क़ जानिए: ज्ञान ध्यान, Ep 905 01.02.2024

हर साल देश का बजट आता है, ये बात तकरीबन सब लोग जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब देश में लोकसभा चुनाव हो तो उस साल का बजट अलग होता है? इसे कहते हैं अंतरिम बजट. आम बजट और अंतरिम बजट में क्या अंतर होता है, ज्यादातर लोगों को इसको लेकर कन्फ्यूजन है. सुनिए इन दोनों में अंतर क्या है, ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में. साउंड मिक्स – नितिन रावत

बादलों, पेड़ों और दीवारों में चेहरा क्यों ढूंढ़ लेते हैं लोग?: ज्ञान ध्यान, Ep 904 31.01.2024

बादलों में दिखने वाली आकृतियाँ अंधेरे कमरे की कुर्सी पर रखे कपड़े भी आपको सेकंड भर के लिए कोई डरावना भ्रम दे सकते हैं. सोशल मीडिया पर रहे-सहे वायरल होने वाले कई पोस्ट में भी आपने रैंडम चीज़ों में कभी चेहरा तो कभी जानवर जैसा कुछ पक्का देखा होगा. कभी सोचा है कि जब असल में ये बादल है या सीलन से उखड़ी दीवार है तो उसमें हमें ये चीज़ें क्यों दिखती हैं? क्या ये सिर्फ एक बेमतलब का भ्रम है या इसका कुछ कारण भी...

भारत में क्यों हुई Places of Worship Act, 1991 की एंट्री?: ज्ञान ध्यान, Ep 903 28.01.2024

9वीं-10वीं में जब हम पॉलिटिक्स की स्टडी करते थे, हमनें भारतीय नागरिकों के अधिकार, कर्तव्य और कानून की अलग - अलग धाराओं के बारे में पढ़ा. कैसे एक - एक केस पर सालो तक बहस छिड़ी रही है, कैसे लोवर कोर्ट्स के मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे है और कैसे राजनीति इन सबको समेटती है. कभी न खत्म होने वाले सिलेबस में ऐसा ही था प्लेसेस ऑफ वर्शिप ऐक्ट, 1991. एक ऐसा कानून, जिसने संसद से सड़क तक तहलका मचाया. लेकिन इसमे...

वो गैस जो सुला देती है मौत की गहरी नींद: ज्ञान ध्यान, Ep 902 27.01.2024

अमेरिका में मौत की सज़ा के लिए पहली बार एक नया तरीका अपनाया गया. एक शख्स को फांसी पर न लटकाकर उसे नाइट्रोजन सुंघाकर मारा गया. इसी के साथ अमेरिका समेत दुनिया भर में मौत की सज़ा को लेकर एक बार फिर से बहस शुरू हो गई है. मौत की सज़ा देने का ये तरीका क्या है, इसके लिए नाइट्रोजन गैस को ही क्यों चुना गया, ये कैसे काम करती है, और ये प्रोसेस दर्दनाक है या नहीं. सुनिए आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में निशांत तिवारी स...

पुलिस के सामने चुप रहना अधिकार कैसे?: ज्ञान ध्यान, Ep 901 26.01.2024

Right to remain silent, आपने ये डायलॉग हॉलीवुड के कई फ़िल्मों में सुना होगा, जब पुलिस किसी आरोपी को गिरफ़्तार कर रही होती है, तब ऐसा कहती है. हमने हिन्दी की फ़िल्मों में ऐसा कभी नहीं देखा, कम से कम मैंने तो नहीं देखा. लेकिन ये Right to remain silent होता क्या है, ये आरोपी को क्यों बोला जाता है, इसका इतिहास और भारत में इसे किस नाम से जाना जाता है, इन सभी सवालों के जवाब, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में निति...

सपिंड शादियों की इजाज़त क्यों नहीं देता है संविधान?: ज्ञान ध्यान, Ep 900 25.01.2024

एक खबर आई, कि एक महिला और उसके दूर के चचेरे भाई के बीच की शादी को फैमिली कोर्ट ने invalid घोषित कर दिया, महिला ने हाई कोर्ट का रुख किया तो दिल्ली हाई कोर्ट ने हिंदू मैरिज एक्ट के ‘सपिंड’ विवाह से जुड़े प्रावधान की constitutional वैधता को बरकरार रखा और ये खबर बन गई. यानी बात सिर्फ मियां-बीबी के राज़ी होने तक नहीं है, काज़ी का राज़ी होना भी ज़रूरी है. हाँ हाँ, कोई व्यक्ति किसी भी व्यक्ति से ऐसे ही शादी न...

भारत रत्न से सम्मानित होने वाले को दी जाती हैं ये खास सुविधाएं: ज्ञान ध्यान, Ep 899 24.01.2024

बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. 24 जनवरी को उनकी 100वीं जन्म जयंती से एक दिन पहले कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया. किसे दिया जाता है पुरस्कार, पहला सम्मान किसे मिला और क्या सुविधाएं मिलती है? सुनिए ज्ञान ध्यान में.

अयोध्या का राम मंदिर दुनिया के सबसे बड़े मंदिरों में कौन से नंबर पर?: ज्ञान ध्यान, Ep 898 23.01.2024

प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के अगले ही दिन मंदिर के अंदर जाने के लिए लोगों की बहुत बड़ी भीड़ देखी गयी। ये माना जा रहा है कि पहले दिन ही लगभग 20 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, और आगे भी ऐसी ही भीड़ देखने को मिलेगी, लेकिन राम मंदिर के अलावा भी हमारे देश में ऐसे बहुत सारे मंदिर हैं जहां रिकॉर्ड स्तर पर भीड़ होती है... उन मंदिरों की संपत्ति भी इतनी है कि आप सुनें तो यकीन न हों, वो मंदिर कब बनें, क...

राम मंदिर को एक हज़ार साल तक 'मेंटनेंस फ्री' रखने वाली तकनीक कौन सी है?: ज्ञान ध्यान, Ep 897 22.01.2024

समय के आगे तो बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स भी कुछ नहीं हैं और समय के साथ ही आती है बारिश, आता है भूकंप. तभी तो किसी बिल्डिंग को बनाते समय इन सब फैक्टर्स का खयाल रखा जाता है, ताकि वो मज़बूती से लंबे समय तक टिकी रहें लेकिन राम मंदिर कैसे लंबे समय तक टिका रहेगा? IIT के आर्किटेक्टस के सलाह पर कैसे बनाया जा रहा है इसे? सुनिए इन सवालों के जवाब आज के ज्ञान ध्यान में, जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. साउंड मिक्स- सौरभ कु...

चेस बोर्ड का रंग ब्लैक एंड व्हाइट ही क्यों होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 896 21.01.2024

क्या कभी आपने सोचा है कि इस चेस बोर्ड जिसके ऊपर सारा खेल चलता है. उसका रंग सफेद और काला ही क्यों रहता है. क्यों चेस बोर्ड के खाने, रंग बिरंगे नहीं होते? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर: शुभ्रता माथुर साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती

Cordyceps फंगस क्या है जो कीड़ों को Zombie बना देता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 895 20.01.2024

कभी मशरूम नहीं भी खाया होगा तो इसके बारे में सुना ज़रूर होगा. मशरूम एक तरह का फंगस होता है जो मिटटी, लकड़ी, भूसे जैसी सतह पर नमी और अपने लायक माहौल पाकर उगता है. लेकिन क्या आप ऐसे फंगस के बारे में जानते हैं जो चींटी पर उगता है और उसे Zombie बना देता है. क्या इससे इंसानों को भी कोई खतरा है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर: निशांत तिवारी साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती

चीन का एक दर्शन किसके डर से धर्म बना दिया गया था: ज्ञान ध्यान, Ep 893 18.01.2024

जब धर्म का नाम आता हैं तो आपके दिमाग मे सबसे पहले क्या आता हैं-मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे चर्च. हम सब किसी न किसी धर्म के अनुयायी हैं लेकिन कभी आपने ऐसे धर्म के बारे मे सुन हैं जिसका मूल कभी दर्शन हुआ करता था. लेकिन एक डर की वजह से उसे धर्म बना दिया गया? सुनिए इस धर्म की पूरी कहानी ‘ज्ञान ध्यान’ में. प्रोड्यूसर – दिपांश तिवारी साउंड मिक्स – कपिल देव सिंह

हिन्दू या सनातन धर्म में शंकराचार्य का क्या स्थान है?: ज्ञान ध्यान, Ep 892 17.01.2024

22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है. इस बीच शंकराचार्य के आने ना आने को लेकर काफी ख़बरें बन रही हैं. आदि शंकराचार्य कौन थे, शंकराचार्य कैसे बनते हैं और हिन्दू या सनातन धर्म में इनका क्या स्थान है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

गाड़ियों के टायर काले के अलावा दूसरे रंगों के क्यों नहीं होते?: ज्ञान ध्यान, Ep 891 14.01.2024

इंसान ने अपनी ज़रूरत के लिए पहिये का आविष्कार किया. पहिया आया तो गाड़ियां बनी और आज की तस्वीर ये है कि हम तरह-तरह की गाड़ियों में सफर करते हैं. लेकिन कभी आपने ये सोचा है कि जिस गाड़ी के रंग, लाइटिंग और सजावट में लाखों खर्च हो जाते हैं, उसके पहिये काले ही क्यों होते हैं? इस सवाल का जवाब सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में चेतना काला से. प्रोड्यूसर: दीपांशु तिवारी साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती

सर्दियों में कोहरा क्यों पड़ता है, धुंध से कितना अलग?: ज्ञान ध्यान, Ep 890 13.01.2024

ऐसी ख़बरें लगभग हर जाड़ों में आती हैं कि हाईवे पर कोहरे की वजह से एक के पीछे एक करके कई गाड़ियां टकराईं. पर आपने कभी सोचा है कोहरा पड़ता क्यों है, सर्दियों में ही क्यों पड़ता है? इन सभी सवालों के जवाब सुनिए ज्ञान ध्यान में चेतना काला से. प्रोड्यूसर: खुशबू कुमार साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती

साउथ कोरिया में नौकरी के लिए Resume में Photo लगाना क्यों ज़रूरी है?: ज्ञान ध्यान, Ep 889 12.01.2024

दुनिया के अलग-अलग देशों में भेदभाव होते हैं, कहीं जाति के नाम पर कहीं रंग के नाम पर, कहीं जेंडर के नाम तो कहीं सेक्सुअलिटी के नाम पर लेकिन साउथ कोरिया में लुक्स यानी व्यक्ति कैसा दिखता है उसके आधार पर भी बहुत ज़्यादा भेद भाव होता है,क्या होता है लुकिज़म, कितना गहरा धंसा हुआ है लुकिज़म साउथ कोरिया के भीतर, कैसे होता है भेदभाव और ख़ास कर भारतीय कैसे साउथ कोरिया के भीतर इससे जूझ रहे हैं, सुनिए 'ज्ञान...

आपकी आवाज़ की नकल कर के ठगी कैसे होती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 888 11.01.2024

साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी के नित नए तरीके निकाल रहे हैं. इसी कड़ी में आपके किसी परिजन या परिचित की आवाज़ निकालकर किसी बहाने खाते से पैसे उड़ा लेने के मामले सामने आ रहे हैं. ठगी के इस तरीके को कहते हैं वॉइस क्लोनिंग. ये नाम सुनते ही आपके दिमाग़ में आया होगा कि अब ये क्या बला है? और क्या इससे ठगी इतनी आसान है? कैसे बचा जा सकता है इससे? सुनिए इन सारे सवालों के जवाब 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में.

QWERTY की-बोर्ड की शुुरुआत करने की असली वजह क्या थी?: ज्ञान ध्यान, Ep 887 10.01.2024

कंप्यूटर या फोन में टाइप करने के लिए आप कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कीबोर्ड में अक्षर ABCD में न लिखे होकर उल्टे-पुल्टे क्यों लिखे होते हैं? अगर ये अल्फाबेट्स इधर-उधर लिखने के बजाय लाइन से ABCD... में लिखे होते तो क्या टाइपिंग करना आसान हो जाता? अगर हां तो फिर अल्फाबेट्स किसी और फार्मेट में क्यों होते हैं? QWERTY (क्वर्टी) कीबोर्ड क्या होता है और इसकी शुरूआत कैसे ह...

लक्षद्वीप जाने से पहले इसका पूरा इतिहास-भूगोल जान लीजिए: ज्ञान ध्यान, Ep 886 08.01.2024

पीएम मोदी की यात्रा के बाद लक्षद्वीप अचानक चर्चा में आ गया है. लोग मालदीव से इसकी तुलना कर रहे हैं. लेकिन लक्षद्वीप के बारे में आप कितना जानते हैं? लक्षद्वीप का पुराना नाम क्या था, इतिहास में किस किसने इस पर राज़ किया, आज़ादी के बाद सरदार पटेल की सूझबूझ से कैसे ये भारत में मिल सका और वहां जाने से पहले किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस ख़ास एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रो...

शादी का सर्टिफिकेट आपकी किन मुश्किलों को कर सकता है आसान?: ज्ञान ध्यान, Ep 884 06.01.2024

आज के जमाने में मैरिज रजिस्टर्ड कराने और कोर्ट मैरिज का चलन है. आखिर ये इतना जरूरी क्यों हो गया है, इन दोनों में क्या फर्क है, इसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

आप Gen Z हैं या Millennial ये ऐसे तय होता है: ज्ञान ध्यान, Ep 883 05.01.2024

मिलेनियल्स, जेन ज़ी, बूमर.. ये सभी जेनरेशन के नाम हैं और इनके साल तय किए हुए हैं और कारण भी बताए गए हैं कि बूमर को बूमर क्यों कहा जाता है. तो बर्थ सर्टिफ़िकेट लेकर बैठ जाइए, क्योंकि आज हम पुश्तों की पतरी निकालने वाले हैं और बताने वाले हैं कि किसी भी जेनरेशन का नाम कैसे पड़ता है और उसके ट्रेट्स क्या होते हैं, सुनिए गर्वित श्रीवास्तव से 'ज्ञान ध्यान' में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

हवा महसूस होती है, लेकिन दिखती क्यों नहीं?: ज्ञान ध्यान, Ep 882 04.01.2024

साइंस ने ये बता दिया है कि हवा के चलने का सबब क्या है और ये हवा कितनी जरूरी है, बताने की ज़रूरत नहीं है. लेकिन ये हवा दिखती क्यों नहीं है? कभी ये हवा गर्म तो कभी ठंडी क्यों महसूस होती है, उसी हवा में उठा धुआं कैसे दिख जाता है, सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में गर्वित श्रीवास्तव से. रिसर्च, स्क्रिप्ट: शुभ्रता माथुर साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

Listen to the Gyaan Dhyaan podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.