Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
सुप्रीम कोर्ट में चल रही किस सुनवाई से विधायक और सांसद परेशान हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 806 16.09.2023 5:00
सुप्रीम कोर्ट में चल रही किस सुनवाई से विधायक और सांसद परेशान हैं, जनप्रतिनिधि कानून में बदलाव की मांग क्यों उठी, अगर इस कानून में बदलाव हो जाता है तो क्या होगा, सुप्रीम कोर्ट ने दाखिल की गई रिपोर्ट में इस कानून को लेकर क्या कहा गया है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह
मास्टरपीस और मामूली आर्ट के बीच का फ़र्क क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 805 15.09.2023 6:00
फ्रेंच आर्टिस्ट हुए एडगर डेगास, कहते हैं कि आर्ट वो नहीं होता जो आप देखते हैं, आर्ट वो है जो आप लोगों को दिखाते हैं… ये बात आर्ट के किसी भी फ़ॉर्म के लिए सही है, चाहे वो कोई पेंटिंग हो, कोई मूर्ति, कोई गाना या फिर कोई कविता…आर्ट की कीमत भी ऐसे ही तय होती है. देखने वाले को जो बात समझ आ गई, उसकी कीमत भी वो वैसी लगा देगा लेकिन इसके अलावा भी कुछ बातें होती हैं जिससे आर्ट की कीमत तय होती है. वो क्या है...
कितने खर्च में बन सकता है भूकंपरोधी घर, क्या है प्रोसेस?: ज्ञान ध्यान, Ep 804 14.09.2023 6:20
मोरक्को में आए भूकंप में ताश के पत्तों की तरह घर ढह गए. करीब 3 हजार मौतें इसी वजह से हुईं. बार-बार टिकाऊ मकान बनवाने की बात की जाती हैं. तो इसका प्रोसेस क्या होता है, कितने खर्च में बनता है भूकंपरोधी मकान? सुनिए ज्ञान ध्यान पॉडकास्ट में.
किम जोंग उन की तीन पीढ़ी पुरानी शाही ट्रेन में भला ऐसा क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 803 13.09.2023 6:28
ईस्ट एशिया में एक छोटा सा देश है - नॉर्थ कोरिया (North Korea). अपने शासक किम जोंग उन के चलते अक्सर चर्चा में रहता है. किम जोंग-उन (Kim Jong Un) जिनकी पर्सनल लाइफ अपनेआप में एक रहस्य है, उनकी ट्रेन यात्रा (Kim Jong Un Train) आजकल चर्चा में है. जिस ट्रेन से वो रूस (Kim Jong Un Russia) गए, उसका इतिहास क्या है? नॉर्थ कोरिया (North Korea) को ये ट्रेन किसने गिफ़्ट किया, इसमें किस तरह की सुख-सुविधाएं हैं...
सर्विस चार्ज और स्टाफ कॉन्ट्रिब्यूशन में क्या अंतर है: ज्ञान ध्यान, Ep 802 10.09.2023 5:40
साल 2023 के सितंबर महीने में सर्विस चार्ज दें कि ना दें इस बहस का एक जवाब देते हुए दिल्ली की हाईकोर्ट ने कहा कि सर्विस चार्ज की जगह आप इस चार्ज को स्टाफ कॉन्ट्रिब्यूशन के नाम से लें. ये भी सुनिश्चित किया जाए कि ये कुल बिल का दस परसेंट से ज्यादा ना हो. कोर्ट का ये आदेश सरकार के सर्विस चार्ज के बैन के खिलाफ होटल असोसिएशन की याचिका पर आया था. लेकिन अब आपके मन में सवाल होगा कि होटल इसे मैंडेटरी कर सकत...
आप चांद पर जमीन किस तरह खरीद सकते हैं: ज्ञान ध्यान, Ep 801 09.09.2023 5:13
आप चांद पर जमीन किस तरह खरीद सकते हैं? चांद पर जमीन खरीदने के फ़ायदे क्या हैं, नुकसान क्या? और चांद पर ज़मीन की कीमत कितनी है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
सिर्फ़ संविधान बदलने से देश का नाम नहीं बदलता?: ज्ञान ध्यान, Ep 800 08.09.2023 7:12
शेक्सपियर साहब कह कर चले गए कि नाम में क्या रखा है लेकिन नाम के पीछे कितनी माथापच्ची होती है, उन्हें क्या पता! अभी इंडिया दैट इज़ भारत भी इस बहस के दायरे में आ खड़ा हुआ है. कोई देश अगर ये चाहता है कि उसे किसी और नाम से जाना जाए, तो उसकी क्या प्रक्रिया है. इस पूरी प्रक्रिया के स्टेक होल्डर्स कौन हैं, ख़र्चा कितना बैठता है और अक्सर कोई देश क्यों अपना नाम बदलता है, सुनिए गर्वित श्रीवास्तव से ज्ञान ध्...
खरीदे हुए खाने में अगर मक्खी, छिपकली या बाल मिले तो क्या करें?: ज्ञान ध्यान, Ep 799 07.09.2023 7:56
अगर रेस्टोरेंट में खराब या मिलावट वाला खाना मिले, तो कहां शिकायत करें, इसका क्या प्रोसेस है और इसके लिए भी क्या अपनी जेब से पैसे खर्च करना होगा? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में खुशबू कुमार के साथ.
Apple की इस चाल से और महंगे हो जाते हैं iPhone?: ज्ञान ध्यान, Ep 798 06.09.2023 12:15
Apple iPhone 16 मार्केट में लाने जा रहा है. iPhone के हर नए या अपडेटेट वर्ज़न को ख़रीदने के लिए दुनियाभर के एप्पल यूजर्स अपनी जेब और दिल दोनों खोलकर पैसे खर्च करते हैं. लेकिन आईफ़ोन के ज़िक्र के साथ एक सवाल हमेशा नत्थी होकर आता है और वो ये कि आईफोन इतने ज़्यादा महंगे क्यों होते हैं? दूसरे स्मार्टफोन्स के मुक़ाबले इनमें ऐसा क्या खास होता है कि इनकी क़ीमत आसमान छूती है? साथ ही पहले iPhone की कहानी भी जानिए...
'एक देश, एक चुनाव' का विचार कितना प्रैक्टिकल है?: ज्ञान ध्यान,Ep 797 03.09.2023 6:41
साल 2022, देश के गृह मंत्रियों की एक बैठक थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब अपना संबोधन शुरू किया. तो और बातों के बीच में यह भी प्रस्ताव रख दिया कि देश भर के पुलिसकर्मियों की क्यों न एक ही पोशाक कर दी जाए? विपक्ष ने इस 'वन नेशन, वन यूनिफॉर्म' की कोशिश को संविधान और भारत की डाइवर्सिटी, प्लुरैलिटी (या यूं कहें कि विभिन्नता और बहुलता) के ख़िलाफ़ बताया था. कुछ ने तो यहां तक कहा कि आज एक देश, एक वर्दी...
AI का गलत इस्तेमाल करने पर भुगतनी पड़ेगी ये सज़ा: ज्ञान ध्यान, Ep 796 02.09.2023 6:04
आप AI का गलत इस्तेमाल करते हैं तो आपके साथ क्या होगा, इस सवाल का जवाब पूरी तरह से आपके किए मिसयूज पर निर्भर करता है. यानी ऐसा कि आप कैसा अपराध करते हैं उसकी सजा भी इसी हिसाब से तय होगी. दरअसल, कुछ लोग AI का इस्तेमाल करके लोगों का आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर रहे हैं. इसके तहत उन पर कई मामलों में कार्रवाई हो सकती है. सुनिए पूरी कहानी ज्ञान ध्यान में. प्रड्यूस- खुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
भारत में पूरी तरह इथेनॉल से कब चलेंगी गाड़ियां?: ज्ञान ध्यान, Ep 795 01.09.2023 9:41
आपने पेट्रोल, डीज़ल, बैट्री से चलनी वाली गाड़ियां देखी होंगी, सोलर एनर्जी से चलने वाली गाड़ियों के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या आप इथेनॉल से चलने वाली गाड़ी के बारे में जानते हैं! भारत को पूरी तरह से इथेनॉल से चलने वाली कार भले अभी मिली हो लेकिन ब्राजील इस मामले में चैंपियन देश है. इस साउथ अमेरिकन देश की 100 में से 93 गाड़ियों में ऐसे इंजन लगे होते हैं जो इथेनॉल मिले फ्यूल से चल सकते हैं. भारत क...
घास-मिट्टी के पैड्स से लेकर मॉडर्न सैनिटेरी पैड्स तक के सफर में कितनी चुनौतियां थीं?: ज्ञान ध्यान, 794 31.08.2023 5:57
शुरुवाती पढ़ाई में सब को पीरियड्स के बारे में बताया जाता है. हमनें पढ़ा था कि पीरियड्स या हिन्दी भाषा में जिसे महावारी कहा जाता है , किसी भी महिला के जीवन में होने वाली एक नैचुरल या बायोलॉजिकल प्रक्रिया है. पीरियड्स के समय लड़कियां या महिलाएं आम तौर पर पैड्स का इस्तेमाल करती है. बाज़ार में अलग - अलग कंपनियों के पैड्स आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सैनिटेरी पैड्स का बनना और इसक...
चांद पर पहली बार गए इंसान धरती पर वापस कैसे लौटे?: ज्ञान ध्यान, Ep 793 30.08.2023 13:09
साल 1969 में नील आर्मस्ट्रॉन्ग और बज़ ऑल्ड्रिन ने चांद पर अपने क़दम रखे. उनके साथ माइकल कॉलिंस भी इस यात्रा में शामिल थे. इन तीन अंतरिक्षयात्रियों के चाँद पर जाने और वहां से वापस लौटने की कहानी बड़ी इंटरेस्टिंग है. एक ज़रा सी चूक इन तीनों लोगों की जान ले सकती थी. लेकिन ये सब सही सलामत वापस धरती पर लौटे. कितना चैलेंजिंग रहा ये सब, प्रशांत महासागर में इनकी लैंडिंग क्यों करवाई गई और तीन हफ़्ते तक इन्हें...
जापान ने सालों से ज़हरीला पानी क्यों इकट्ठा कर रखा था?: ज्ञान ध्यान, Ep 792 27.08.2023 6:06
24 अगस्त 2023 को जापान ने सालों से स्टोर किया हुआ पानी पैसिफिक ओशियन में छोड़ना शुरू किया. और ये पानी सामान्य नहीं है और ना ही सामान्य मात्रा में है. एक मिलियन मीट्रिक टन पानी न्यूक्लियर कचरा कहा जा रहा है और ये भी कि समुद्र को भी जहरीला कर सकता है. अब यहाँ से कई सवाल उठे. पहले तो ये कि ये पानी आया कहाँ से और जापान इसे क्यों इतने सालों से स्टोर किये हुए है. और सवाल ये भी कि इसे समुद्र में छोड़े जाने...
कौन से देश हलाल टूरिज़्म को दे रहे बढ़ावा?: ज्ञान ध्यान, Ep 791 26.08.2023 5:13
हलाल टूरिज्म किसे कहा जा रहा है? क्या इसमें शामिल है और क्या नहीं? दुनिया के कौन से देश इसको बढ़ावा दे रहे? इसमें क्या क्या नुकसान हो सकते हैं भविष्य में? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
स्पेस में जाने पर क्या इंसान के उम्र बढ़ने की रफ्तार कम हो जाती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 790 25.08.2023 7:43
क्या स्पेस में जाने पर इंसान के उम्र बढ़ने की रफ्तार कम हो जाती है, या फिर बढ़ जाती है? नासा ने इसके लिए कौन सी रिसर्च की है, स्पेस में रहने से किसी के दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सुनिए ज्ञान ध्यान में.
8055 को BOSS लिखने पर कितना जुर्माना देना पड़ेगा?: ज्ञान ध्यान, Ep 789 24.08.2023 5:02
गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नबंर जिसे आम बोलचाल में गाड़ी का नंबर भी कहते हैं, ये गाड़ी की पहचान है. इसे देख कर गाड़ी के बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है और कभी-कभी उस नंबर प्लेट पर कुछ और चीज़ें भी लिखी होती हैं जिससे गाड़ी के मालिक के बारे में भी बहुत कुछ पता चलता है लेकिन ऐसा करने की मनाही है और नंबर प्लेट पर कुछ और लिखने पर जुर्माना भी है. भारत का मोटर व्हीकल एक्ट नंबर प्लेट के बारे में क्या-क्या क...
चांद से जुड़ी अफ़वाहें और उनका सच: ज्ञान ध्यान, Ep 788 23.08.2023 13:31
चांद की उत्पत्ति कैसे हुई, वहां इतने गड्ढे कैसे आये, इन गड्ढों की पहचान कैसे होती है, उनका नाम क्यों रखा जाता है, चांद पर उगाए गए पौधे का क्या हश्र हुआ था, वहां पौधे दिन में क्यों टिक जाते हैं लेकिन रातों में मर जाते हैं? क्यों बीते 50 सालों में वहां इंसानी क़दम नहीं पड़े और किस तरह की कॉन्सपिरेसी थेओरीज़ चाँद को लेकर पॉपुलर हैं, सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में कुमार केशव से. प्रड्यूसर: कुमार केशव...
पाकिस्तान में चुनी हुई सरकार का मामला बन क्यों नहीं पाता?: ज्ञान ध्यान, Ep 787 20.08.2023 5:08
बीते कुछ दिनों में कई देशों से तख्तापलट की खबरें बैक टू बैक आई. म्यांमार से लेकर नाइजर तक. कितने लोगों ने नाइजर का नाम ही पहली बार तख्तापलट की खबर के साथ सुना होगा. खैर, जब तख्तापलट की बात करनी हो तो दूर क्यों जाना. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ही देख लीजिए. 75 साल के इतिहास में वहाँ 33 साल से ज्यादा अंदरून-ए- मुल्क में सेना का शासन रहा है. पहला सैनिक तख्तापलट 1956 में जनरल अयूब खान ने किया था,उसके बाद स...
नडाल ने क्यों कहा था, "इस कोर्ट पर कभी नहीं खेलूंगा.": ज्ञान ध्यान, Ep 786 19.08.2023 7:14
आप टेनिस के दीवाने न भी हों और बस इधर-उधर कहीं टेनिस की ख़बरें उसके मैच के वीडियोज़ देखे होंगे आपने, तो ज़रूर ध्यान दिया होगा कि टेनिस का मैच जिस कोर्ट में खेला जाते हैं वो चार तरह के होते हैं, घास के बने हुए, लाल बजरी से तैयार, हार्ड सिमेंटेड या आर्टिफिशियल ग्रास. आज के एपिसोड में हम बात करेंगे बजरी से बने एक कोर्ट की लेकिन उसका रंग लाल नहीं, नीला था और अब बैन है, क्यों, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में स...
जलवायु परिवर्तन थार रेगिस्तान की किस्मत बदल देगा?: ज्ञान ध्यान, Ep 785 18.08.2023 4:59
थार केवल कार नहीं है. ये दरअसल रेगिस्तान है. जो दुनिया के सबसे बंजर इलाकों में से एक है. थार राजस्थान के अलावा पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रान्तों में फैला है. और ये पूरा इलाका है दो लाख स्क्वायर किलोमीटर का. ये दुनिया का 20वां सबसे बड़ा रेगिस्तान और नौवा सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है. यहां पानी की किल्लत की वजह से बारहों मास बंजर वाली स्थिति रहती है. लेकिन जलवायु परिवर्तन की वजह से भारत के थार रेगिस...
कैसे काम करता है बालों का बिजनेस, ये बातें आपको हैरान कर देंगी!: ज्ञान ध्यान, Ep 784 17.08.2023 6:44
क्या आप जानते हैं बालों का भी काफी बड़ा व्यापार होता है और सिर के एक किलो बाल भी महंगे भाव में बिकते हैं. मंदिरों से लेकर घरों से टूटे हुए बालों को विदेश में बेचा जाता है और इसका भी एक बिजनेस सेक्टर है. किस तरह से इसका व्यापार होता है और टूटे हुए बालों का क्या किया जाता है. सुनिए ज्ञान ध्यान में.
लाखों साल पुराने इस ज्वालामुखी पर क्यों नज़र बनाए रखते हैं वैज्ञानिक?: ज्ञान ध्यान, Ep 783 16.08.2023 5:33
इटली में एक ज्वालामुखी है. ये यूरोप का सबसे बड़ा और सबसे एक्टिव ज्वालामुखी है, ये 1600 ईसापूर्व से लगातार एक्टिव होता है. वैज्ञानिक बताते हैं कि इसमें सबसे पहला विस्फ़ोट 5 लाख साल पहले हुआ था, तब ये सिसली शहर के समुद्र तट के नीचले हिस्से में हुआ था, 3 लाख साल पहले इस पहाड़ हिस्से के ऊपरी हिस्से में लावा फटना शुरू हुआ. माउंट एटना में फिर से लावा फटने लगे हैं, कितना ख़तरनाक है ये, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान...
हर्षवर्धन से लेकर आज़ादी की जंग तक.. जानिए खाप क्या कर रही थी?: ज्ञान ध्यान, Ep 782 13.08.2023 6:14
हरियाणा में बीते दिनों दंगे भड़के थे, वहाँ की खापों ने तुरंत ऐलान किया कि पंचायत बुलाई जाए। कुछ ऐसी अपील की गई जो समस्याजनक भी थी और कुछ अपीलें शांति की भी थी. देश में वक्त वक्त पर हुए किसान आंदोलनों में भी हमने एक शब्द जरूर सुना है और वो है खाप.ऐसी खबरें भी आती हैं कि जाति से बाहर शादी करने पर खाप ने बहिष्कार का फैसला दे दिया. क्या हैं ये खाप और इनका रोल क्या है, पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बाव...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.