Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा चुकी लड़की, राहुल गांधी की यात्रा में दिखी?: फैक्ट चेक 21.11.2022 4:42
एक युवती के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर के ज़रिए दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ दिख रही महिला अमूल्या लियोना नोरोन्हा है, जिन्होंने एंटी सीएए प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
गोपीनाथ मुंडे की तस्वीर पकड़े हुए राहुल गांधी की फोटो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 18.11.2022 5:41
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो गई है जिसमें राहुल गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की तस्वीर पकड़े हुए हैं. एक अन्य शख्स ने भी राहुल के साथ इस फोटो को पकड़ा हुआ है. इस पर लिखा है, 'दैवत स्व. गोपीनाथरावजी मुंडे साहेब'. इस फोटो के जरिए ये कहने की कोशिश की जा रही है कि राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान विपक्षी पार्टी के नेता की तस्वीर पकड़कर लो...
क्या विराट कोहली ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समर्थन वाली टीशर्ट पहनी? :फैक्ट चेक 17.11.2022 3:13
सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी टीशर्ट पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ लिखा हुआ है. एक ट्विटर यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'विराट कोहली भी भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में खड़े हुए. जय हो'. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
शाहरुख़ खान पर 'कस्टम चोरी' का आरोप लगाते वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 16.11.2022 4:16
कुछ दिनों पहले मशहूर एक्टर शाहरुख खान की टीम के कुछ लोगों से मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ की. इसी बीच शाहरुख की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो गई जिसमें वो पुलिसकर्मी उनकी चेकिंग कर रहे हैं. इसके साथ कैप्शन में उन्हें 'कस्टम चोर' लिखा गया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
बीच सड़क पर सरेआम हत्या करते एक काली हैट वाले शख्स का सच : फैक्ट चेक 15.11.2022 4:11
बीच सड़क पर सरेआम हत्या करते एक काली हैट वाले शख्स का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि ये घटना मुंबई के अंधेरी इलाके में हुई है. वीडियो में कुछ लोग एक कम्प्यूटर पर सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं. इस फुटेज में एक हत्यारे के लोगों पर हमला करने का नजारा दिखता है. पहले एक कार आकर रुकती है जिसमें से एक लड़की बाहर निकलती है. इसके बाद कार वहां से चली जाती है. तभी अ...
क्या बीच सड़क पर लड़कियों की मारपीट का वीडियो यूपी का है? : फैक्ट चेक 14.11.2022 3:45
जमीन पर बेसुध पड़ी एक लड़की पर लात-घूसे बरसाती लड़कियों का हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो किसी सड़क का है जहां एक स्कूटी समेत कई गाड़ियां खड़ी हुईं हैं. चार लड़कियों ने सड़क पर पड़ी एक लड़की को घेर रखा है और उसकी बेरहमी से पिटाई कर रही हैं. मार खा रही लड़की बेहोशी की हालत में चीख रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कई लोग इसे उत्तर प्रदेश का बता...
ब्लड डोनेट करने गए शख़्स ने पी लिया अपना ख़ून? : फ़ैक्ट चेक 11.11.2022 3:49
रक्तदान से जुड़ी एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि रक्तदान करने अस्पताल गए एक युवक को जब बिस्किट खाने के लिए नहीं दिए गए तो उसने नाराज होकर अपना दान किया हुआ खून वापस लेने के लिए उसे पी लिया. सुनिए सच 'फैक्ट चेक' में
शालिनी उन्नीकृष्णन ISIS आतंकी कैसे बनी?: फ़ैक्ट चेक 10.11.2022 4:39
सोशल मीडिया पर बुरक़ा पहनी हुई एक महिला का वीडियो वायरल है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि वह पहले हिंदू थी और बाद में ISIS में शामिल हो गई और अब अफ़ग़ानिस्तान की जेल में बंद है. इस वीडियो में महिला कह रही है, 'मेरा नाम शालिनी उन्नीकृष्णन है. मैं नर्स बनकर इंसानियत की सेवा करना चाहती थी. अब मैं फातिमा बा हूं, एक ISIS आतंकी, जो अब अफ़ग़ान जेल में है. मैं अकेली नहीं हूं. मेरे जैसी 32 हज़...
T20 वर्ल्ड कप मैच में दिखा राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का मज़ाक उड़ाता पोस्टर?: फैक्ट चेक 09.11.2022 3:18
एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप अपने आख़िरी दौर में पहुँच चुका है और दूसरी तरफ राहुल गाँधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को दो महीने से ऊपर हो गए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में एक पोस्टर दिखा रहे हैं. पोस्टर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधने वाली बातें लिखी हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कई स...
'जय श्रीराम' की धुन पर थिरके भारत-पाक के क्रिकेट फैंस?: फैक्ट चेक 08.11.2022 4:44
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे शेयर करते हुए कई लोग कह रहे हैं कि मेलबर्न में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद दोनों देशों के प्रशंसकों ने 'जय श्रीराम' गाने पर एकसाथ डांस किया. इस वीडियो में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए कई सारे लोग डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोगों के हाथ में भारत का तिरंगा है तो कुछ के हाथ में पाकिस्तानी झंडा है. एक लड़की डीजे की...
क्या वायरल वीडियो में BJP नेता पर भड़क रहे हैं गुजरात के साधु? : फैक्ट चेक 07.11.2022 5:12
गुजरात में विधानसभा चुनाव की चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर '#parivartanaaveche' और '#GujaratElections2022' जैसे हैशटैग्स के साथ एक वीडियो वायरल हो गया है. खास तौर पर आम आदमी पार्टी के समर्थक इसे खूब शेयर कर रहे हैं.इस वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि जहां पहले साधु-संत बीजेपी के साथ खड़े रहते थे, वहीं अब उनका भी बीजेपी से मोहभंग हो गया है.जानिए इस वीडियो की सच्चाई...
Elon Musk ने लाइव इंटरव्यू में ट्विटर की लीगल हेड विजया गाड्डे को नौकरी से निकाला?: फैक्ट चेक 04.11.2022 4:51
एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद से कम्पनी में नौकरी जाने का दौर जारी है. इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि Musk ने ट्विटर की लीगल हेड विजया गाड्डे को एक लाइव शो के दौरान नौकरी से निकाला. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जो देखने में किसी इंटरव्यू का सेट लग रहा है. इसमें एलन मस्क और विजया गाड्डे के अलावा दो अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच...
मोरबी ब्रिज केबल पर लात मारने वाला वीडियो बहुत पुराना नहीं है, ये कैसे चला पता?: फैक्ट चेक 03.11.2022 7:49
मोरबी ब्रिज पर 400 लोगों की भीड़ अचानक आ जाने और पुल की मरम्मत न होने की वजह से ये टूट गया. 130 से ज्यादा लोगों की इसमें जान गई. इस घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ जिसमें एक लड़का ब्रिज की केबल पर लातें मार रहा है. दावा किया गया कि यही वजह थी जिस वजह से पुल टूटा. लेकिन फिर ये भी कहा जाने लगा कि ये वीडियो पुराना है पर असल में ये बहुत पुराना नहीं है तो इसका पता आज तक रेडियो की फ़ैक्ट...
टी20 वर्ल्ड कप में मैच हारने पर पाक टीम को रमीज़ राजा ने लगाई फटकार? : फैक्ट चेक 02.11.2022 5:33
पाकिस्तान को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में पहले भारत और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भी पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा. इसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज़ का पाकिस्तानी टीम को फटकार लगाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. तो क्या ये वीडियो पाकिस्तानी टीम की इन मैचों में हुई हार के बाद आया है? सुनिए क्या है सच्चाई 'फ़ैक्ट चेक' के इस एपिसोड में.
क्या ऋषि सुनक ने कहा कि भारत को चाहिए मनमोहन सिंह जैसा पीएम? : फैक्ट चेक 01.11.2022 4:14
सोशल मीडिया पर एक न्यूज पोस्टकार्ड के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि ऋषि सुनक ने भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत बताई है. तो क्या ये दावा, ये खबर सही है? जानिए फ़ैक्ट चेक में.
लद्दाख में इंडियन आर्मी के छह जवानों की मौत के वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 28.10.2022 3:48
भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर मौजूद सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे दुर्गम युद्ध क्षेत्रों में से एक माना जाता है. इस इलाके में सेना की तैनाती के दौरान दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं. ऐसे में इसी इलाके का बताते हुए सोशल मीडिया पर दुर्घटनाग्रस्त सेना के वाहनों की तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो गया है. इसके साथ कुछ लोग कह रहे हैं कि लद्दाख से सियाचिन जाते हुए भारतीय सेना के छह जवानों की म...
चुनाव से पहले बीजेपी में टूट की अफवाह क्यों हुई वायरल?: फैक्ट चेक 27.10.2022 3:17
सोशल मीडिया पर एक कथित न्यूज क्लिप वायरल हो रही है जिसके साथ कहा जा रहा है कि बीजेपी से विधायकों के छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है. क्लिप में इसे ब्रेकिंग न्यूज की तरह बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक मुकेश वर्मा ने दावा किया है कि 20 विधायक बीजेपी छोड़ेंगे. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक में.
दिवाली पर वायरल फोटो क्या NASA ने जारी किया है?: फैक्ट चेक 26.10.2022 4:51
इंटरनेट पर कुछ लोग इंडिया की जगमगाती हुई पिक्चर शेयर कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये फोटो स्पेस से लिया गया है नासा द्वारा , क्या है इस दावे के पीछे का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस में वापसी हो गई? : फैक्ट चेक 25.10.2022 3:22
सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी छोड़कर दोबारा कांग्रेस जॉइन कर ली. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर सिंधिया के भाषण का एक वीडियो शेयर कर रहे है जिसमें वो बीजेपी की जमकर आलोचना करते दिख रहे हैं. तो क्या है इस दावे और वीडियो की सच्चाई? सुनिए 'फैक्ट चेक' में.
सोती हुई पत्नी के पैरों को सांप समझ कर पति ने कर दिया ज़ख़्मी?: फैक्ट चेक 21.10.2022 4:09
सांप के प्रिंट वाले स्टॉकिंग्स पहनने वाली एक महिला की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चटखारे लेकर सुनाई जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस महिला के पति ने गलती से सांप समझ कर उसके पैरों पर हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गई. ऐसा कहते हुए लोग तीन तस्वीरों का एक कोलाज शेयर कर रहे हैं. कोलाज की दो तस्वीरों में बिस्तर पर बैठे किसी शख्स के पैर दिख रहे हैं. इस शख्स ने सांप के प्रिंट वाले स्टॉकिंग्स पहन...
कांग्रेस के इलेक्शन सिंबल का इस्लाम से क्या लेना-देना है, सुनिए वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 20.10.2022 14:45
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस का चुनाव चिन्ह इस्लामिक शिया समुदाय के एक प्रतीक से प्रेरित है. इस तस्वीर में इस्लाम के शिया समुदाय से जुड़े प्रतीक हाथ के पंजे की है जिस पर उर्दू में ‘अब्बास अलहे सलाम’ लिखा है. साथ में एक पोस्ट लिखा है जिसके मुताबिक 'इस्लाम के इसी प्रतीक चिन्ह को कांग्रेस ने अपना चुनाव चिन्ह बनाया है. मुस्लिमों को ये बात पता...
ट्रेन की छत पर यात्रा कर रहे छात्र UP PET के हैं?: फैक्ट चेक 19.10.2022 4:03
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी सरकार के विभागों में ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए 15-16 अक्टूबर को पीईटी की परीक्षा का आयोजन किया था. इस परीक्षा के लिए 37 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया. इसी बीच सोशल मीडिया पर इस परीक्षा से जोड़ते हुए एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें कई सारे लोगों से भरी एक ट्रेन दिखाई दे रही है. ट्रेन की सीटों, दरवाजों और यहां तक की...
टूथपेस्ट में हरी कलर कोडिंग का मतलब उसका केमिकल-फ्री होना है?: फैक्ट चेक 18.10.2022 8:15
टूथपेस्ट की ट्यूब के निचले हिस्से में बने रंगीन डिब्बों की ओर कई बार आपका ध्यान भी गया होगा. लेकिन क्या इन डिब्बों का रंग टूथपेस्ट की सामग्री की ओर इशारा करता है? सोशल मीडिया पर कई लोगों का यही मानना है. ऐसा कहा जा रहा है कि अगर टूथपेस्ट की ट्यूब में नीचे हरा डिब्बा बना हो, तो इसका मतलब है कि उसे बनाने में पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. इसी तरह अगर काले रंग का डिब्बा बना हो, त...
गांधी और सावरकर के बीच बहस का वायरल सीन किस फ़िल्म का हिस्सा है: फैक्ट चेक 17.10.2022 3:42
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महात्मा गांधी और सावरकर के बीच संवाद का ये दृश्य ऑस्कर विजेता फिल्म ‘गांधी’ का है. इस दृश्य में गांधी और सावरकर के बीच भारतीय समाज में मौजूद जाति व्यवस्था पर चर्चा होती है. गांधी जाति व्यवस्था का बचाव करते दिखते हैं जबकि सावरकर इसे समाप्त करने की वकालत करते हैं. इस तस्वीर की क्या है सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक में.
आमिर ख़ान पर किरण राव की तस्वीर के जरिए क्यों साधा जा रहा निशाना? 14.10.2022 3:05
एक्टर आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे शेयर करते हुए लोग आमिर पर तंज कस कस रहे हैं और ऐसा कह रहे हैं कि किरण जब आमिर की पत्नी के तौर पर उनके साथ रहती थीं, तो उन्हें भारत में रहने में डर लगता था. वहीं अब वो बेखौफ होकर घूमती हैं. इस तस्वीर की सच्चाई क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेक' में
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.