Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episodes

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 6, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

केरल के बाबिया मगरमच्छ से जोड़कर वायरल हो रही तस्वीर का सच: फैक्ट चेक 13.10.2022

केरल के अनंतपद्मनाभ स्वामी मंदिर के तालाब में क़रीब 70 साल से रह रहे बाबिया मगरमच्छ की पिछले दिनों मौत हो गई थी. बाबिया की मौत पर कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया था. इस बीच एक मगरमच्छ के जबड़े पर सिर रखे हुए एक शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इसके साथ ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये केरल का बाबिया मगरमच्छ है जिसकी हाल ही में मौत हो गई. क्या है इस फोटो का सच, सुनिए फैक्...

राजस्थान में हिंदू त्योहारों पर रोक लगाने के दावों की पड़ताल: फैक्ट चेक 12.10.2022

सांप्रदायिक तनाव के मसलों को लेकर राजस्थान इस साल सुर्ख़ियों में रहा है. करौली में दंगे और उदयपुर में कन्हैयालाल टेलर की हत्या के मामले पर सोशल मीडिया पर भी खूब बहसबाज़ी हुई. अब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि राजस्थान सरकार हिंदू विरोधी है और एक रणनीति के तहत हिंदुओं के त्योहारों पर रोक लगा रही है. लोग एक ग्राफ़िक्स शेयर कर रहे हैं जिसमें लिखा है, 'सनातन त्यौहारों की दुश्मन है राजस्थान सर...

क्या यूएई के प्रेसिडेंट ने पहने भगवा कपड़े? : फैक्ट चेक 11.10.2022

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की एक फोटो वायरल हो रही है. इस तस्वीर में मोदी और मोहम्मद बिन जायद एक साथ खड़े हैं. जायद भगवा वस्त्र पहने हैं जिन पर हिंदी में ‘जय श्री राम’ लिखा है. इस फोटो को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं  कि मोदी ने एक शेख को भी भगवा कपड़े पहना दिए. इस तस्वीर के साथ लिखा है, “ ये मोदी है खुद जाली टोपी नही पहनता लेकिन शेखों को भगवा...

लड़कियों को देख पुंगी बजा रहे लड़कों को कहां की पुलिस ने पीटा: फैक्ट चेक 10.10.2022

लड़कियों को देख पुंगी बजाने वालों को पुलिस के सबक सिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. नवरात्रि,दशहरे के उत्सव में ये युवक तेज आवाज में पुंगी बजाते थे. पुलिस ने पुंगी बजाने वालों से बीच सड़क पर उठक-बैठक भी लगवाई गई. ये पुलिस यूपी, बिहार, झारखंड की बताई जा रही है लेकिन ऐसा नहीं है. तो कहां की है ये पुलिस. सुनिए 'फ़ैक्ट चेक' में.

PM मोदी ने गोडसे को नहीं किया नमन, फिर कैसे फैली अफवाह? : फैक्ट चेक 07.10.2022

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की फोटो का एक कोलाज बनाकर शेयर किया जा रहा है जिसमें वो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर नमन करते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वो गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भी नमन करते दिखाई पड़ रहे हैं. लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेक' में

भारत जोड़ो यात्रा में लहराए गए पाकिस्तानी झंडे?: फैक्ट चेक 06.10.2022

तमिलनाडु से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल होते हुए कर्नाटक पहुंच चुकी है. लगभग एक महीने से चल रही इस यात्रा को लेकर कई नए-पुराने वीडियोज सामने आ चुके हैं. ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक रैली में कुछ लोगों को चांद-तारे के प्रिंट वाला हरा झंडा पकड़े देखा जा सकता है. ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि ये वीडियो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का है जिसमें पाकिस्तान के...

तमिलनाडु का नहीं है घर में जबरन घुस आए 3 चोरों का वायरल वीडियो : फैक्ट चेक 05.10.2022

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में आकर एक महिला से घर के बाहर पानी पीने के लिए मांगता है फिर वो अचानक महिला पर हमला कर देता है. उसका गला दबाकर वो घर में घुस जाता है और उसके पीछे से दो आदमी और आ जाते हैं. दावा किया जा रहा है ये घटना तमिलनाडु की है और इसके सहारे उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है. 'फ़ैक्ट चेक' में जानिए क्या है ये मामला और ये...

'RSS वालों को काट डालो' कहने वाले युवकों को UP पुलिस ने सिखाया सबक? : फैक्ट चेक 04.10.2022

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें हेल्मेट और बुलेटप्रूफ जैकेट पहने कुछ पुलिसवाले कुछ युवकों को पकड़कर ले जा रहे हैं. बीच-बीच में वो उन्हें लाठी से पीट भी रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये लोग ‘आरएसएस वालों को काट डालो' के नारे लगा रहे थे जिसके बाद यूपी पुलिस ने इन्हें अच्छे से सबक सिखाया. लेकिन क्या इस वीडियो के लिए जो दावा किया जा रहा है वो सही नहीं है, तो पड़ताल में इसकी क्या हक़ीक़त सामने निक...

क्या नितिन गडकरी ने PM मोदी को बताया सारी समस्याओं की जड़? : फैक्ट चेक 03.10.2022

सोशल मीडिया पर नितिन गडकरी का एक कथित भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोग कह रहे हैं कि गडकरी को उनके इसी भाषण की वजह से बीजेपी के संसदीय बोर्ड से बाहर किया गया है. वीडियो में गडकरी एक मंच से भाषण देते हुए कथित तौर पर कहते हैं कि देश में इस वक्त किसान आत्महत्या और बेरोजगारी जैसी जो भी समस्याएं हैं, उनके जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. लेकिन क्या ये वीडियो सही है? इसकी पड़ताल में क्या...

मोहन भागवत ने राहुल गांधी को बताया भविष्य का लीडर?: फैक्ट चेक 30.09.2022

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू होने के बाद उसके नेताओं और 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' यानी आरएसएस के बीच तीखी बयानी जंग चल रही है. कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से 12 सितंबर को एक जलते हुए खाकी रंग के निक्कर की तस्वीर शेयर करके आरएसएस पर निशाना साधा गया तो वहीं आरएसएस की ओर से भी इसका जवाब दिया गया. अब सोशल मीडिया पर आरएसएस के चीफ मोहन भागवत के नाम से एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें वे राहुल गांधी क...

राहुल गांधी ने पाकिस्तान ज़िदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या नोरोन्हा को लगाया गले?: फैक्ट चेक 29.09.2022

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के सदस्य, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और नेताओं से मिले रहे हैं, यात्रा की कई तस्वीरों में से एक में राहुल गांधी को एक युवती के साथ पोज देते हुए और गले लगाते हुए दिखाया गया है. इस तस्वीर को कुछ संदिग्ध दावों के साथ शेयर किया गया है. इस फोटो के साथ आरोप लगाया गया है कि तस्वीर में दिख रही महिला अमूल्य नोरोन्हा है, जिसने फरवरी 2020 में सांसद असदुद्दीन ओवैसी...

छोटी बच्ची की किडनैपिंग के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 28.09.2022

आजकल जगह-जगह बच्चों के किडनैप होने की अफवाहें तेजी से फैल रहीं हैं. असम, गुजरात और गोरखपुर के बाद अब औरंगाबाद में भी लोगों ने एक निर्दोष आदमी को किडनैपर समझ कर उसकी पिटाई कर दी. इसी बीच सोशल मीडिया पर किडनैपिंग का एक कथित वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो किसी कार में बैठ कर बनाया गया है. इसमें एक छोटी बच्ची स्कूल यूनिफार्म पहने सड़क किनारे एक बेंच पर बैठी दिख रही है. एक बाइकसवार उसे लगातार घूर रहा है...

बिहार में टीचर्स का टेस्ट लेने पहुंचे पत्रकार की उल्टी लग गई क्लास?: फैक्ट चेक 27.09.2022

ऐसे वीडियो कई बार सामने आ चुके हैं, जिनमें किसी पत्रकार ने स्कूल के टीचर्स से सवाल पूछे और वो जवाब नहीं दे पाए या गलत जवाब दे दिया. लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसमें किसी स्कूल में टीचरों से सवाल पूछने गए पत्रकारों से उल्टा वहां के टीचर ही सवाल करने लगे और उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा. इसे शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि ये बिहार का वाकया है जहां एक सरकारी स्कूल के टीचरों ने पत्रकारों को स...

क्या बीजेपी के ही विरोध में बोल गए राजनाथ सिंह?: फैक्ट चेक 26.09.2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में वो अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आ रहे हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए कई लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने बीजेपी सरकार से बगावत कर दी है. वीडियो में राजनाथ किसी सभा में माइक पर बोल रहे हैं. वो कहते हैं, “मैं यही प्रधानमंत्री जी आपसे कहना चाहता हूं, जहां पाकिस्तान आज हमको आंख दिखा रहा है. आज वहां...

भारत लाये गए चीतों को क्या जिंदा बन्दर और हिरण परोसे जा रहे है? : फैक्ट चेक 23.09.2022

बीते 17 सितम्बर को नामीबिया से 8 चीते भारत लाये गए थे जिन्हे पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था. इसके कुछ दिनों बाद ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक चीता एक बंदरिया को अपने मुँह में दबोचे हुए दिख रहा है और उस बंदरिया के साथ उसका बच्चा उसकी छाती पर चिपका हुआ है. इस तस्वीर के साथ ये दावा किया जा रहा है की भारत में लाए गए चीतों को जिंदा बन्दर और हिरण परोसे जा...

नामीबिया से लाए गए चीते कर रहे हैं गायों का शिकार?: फैक्ट चेक 22.09.2022

क्या नामीबिया से भारत लाए गए चीतों को खाने के लिए अब गायें मुहैया कराई जा रही हैं? सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक वीडियो शेयर करते हुए ऐसा ही दावा कर रहे हैं. वीडियो में एक चित्तीदार जानवर गाय का शिकार करता दिख रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि ये जानवर हाल ही में भारत लाए गए चीतों में से एक है. ऐसा कहते हुए लोग पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्...

अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का समर्थन किया है?: फैक्ट चेक 21.09.2022

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इस वीडियो में अनुप्रिया भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधती नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे है कि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अब बीजेपी से नाता तोड़कर कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के समर्थन में खुलकर सामने आ गई हैं. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्...

श्रीलंकाई खिलाड़ी ने एशिया कप जीतने के बाद मोदी को कहा थैंक्यू?: फैक्ट चेक 20.09.2022

मुश्किल आर्थिक हालात से गुजर रहे श्रीलंका की क्रिकेट टीम ने 11 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान को 23 रनों से मात देकर एशिया कप अपने नाम किया. लेकिन क्या श्रीलंका के खिलाड़ी वानिंडु हसरंगा ने ये बड़ी जीत भारत को समर्पित की है? कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का यही मानना है. एक वायरल वीडियो को शेयर करते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि हसरंगा ने एशिया कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुश्किल हालात में श्रीलंका की मदद करन...

केजरीवाल के ऑटो ड्राइवर के घर में लगी थी मोदी की फोटो?: फैक्ट चेक 19.09.2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के घर पर खाना खाया। इसी पृष्ठभूमि में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी। वायरल तस्वीर में केजरीवाल को एक घर के अंदर कुछ लोगों के साथ खड़े देखा जा सकता है जबकि दीवार पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी देखी जा सकती है. क्या है इस वायरल फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

अजमेर के खादिम की बेटी के धर्म परिवर्तन की खबर का सच क्या है?: फैक्ट चेक 16.09.2022

एक लड़की की शादी के ठीक बाद उसके इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे शेयर करते हुए कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि ये अजमेर शरीफ दरगाह, राजस्थान के एक खादिम की बेटी है जिसने भागकर हिंदू लड़के सूरज से शादी कर ली और ‘इकरा’ से ‘इशिका’ बन गई. दरगाह में सेवा करने वालों को खादिम कहते हैं. वीडियो में लड़की के सामने पत्रकारों ने माइक लगा रखे हैं. वो बता रही है कि उसने किसी के दबाव में शादी नहीं...

कांग्रेस छोड़ने से पहले गुलाम नबी आजाद ने अमित शाह से मुलाकात की थी?: फैक्ट चेक 15.09.2022

पिछले महीने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके गुलाम नबी आजाद जल्द ही अपनी नई पार्टी का ऐलान करने वाले हैं. उन्होंने हाल ही में बयान दिया कि वो बीजेपी सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं, उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी के 'वफादार सैनिक' का नाम दे दिया है.इस सियासी गहमा-गहमी के बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस फोटो में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारत की व...

बेटे की अनदेखी से नाराज़ रिटायर्ड कर्नल के सुसाइड की वायरल कहानी का सच: फैक्ट चेक 14.09.2022

कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लेने वाले लखनऊ के एक रिटायर्ड कर्नल की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. ऐसा कहा जा रहा है कि कर्नल रह चुके बुजुर्ग ने इस बात से दुखी होकर अपनी जान ले ली कि उसके विदेश में रहने वाले बेटे ने अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए भी भारत आना जरूरी नहीं समझा. इस दावे के साथ लोग एक ही चिता पर रखे गए बुजुर्ग दंपति के शवों की फोटो शेयर कर रहे हैं. क्या है इसकी स...

वैदिक मंत्रों के साथ हुई महारानी एलिज़ाबेथ की अंत्येष्टि?: फैक्ट चेक 13.09.2022

ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बालमोरल महल में निधन हो गया। उनके निधन के बाद, चार्ल्स को शनिवार को लंदन शहर के सेंट जेम्स पैलेस में नए राजा के रूप में घोषित किया गया. अंतिम संस्कार के बाद, उसे विंडसर के सेंट जॉर्ज चैपल में किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में अपने माता-पिता, बहन और पति के साथ आराम करने के लिए रखा जाएगा।...

भगवंत मान के अटपटे बयान का सच: फैक्ट चेक 12.09.2022

क्या पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐसा कोई बयान दिया है कि वो जिन कामों को नहीं कर सकते, उनका भी वादा जनता से कर देते हैं? सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक वीडियो शेयर करते हुए ऐसा ही कह रहे हैं. इस वीडियो में मान कहते दिख रहे हैं, “हम तो जो कहते हैं, कर देते हैं. जो नहीं कर सकते, वो भी कह देते हैं.” क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

मुस्लिम महिला बॉक्सर ने रेफ़री को हाथ पकड़ने से रोक दिया?: फैक्ट चेक 09.09.2022

मुस्लिम महिला बॉक्सर से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐसा दिख रहा है कि जब रेफरी ने उस महिला बॉक्सर का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो उसने रेफरी को हाथ पकड़ने से रोक दिया. इसके पीछे इस्लाम में महिलाओं के लिए बनाए गए नियमों को वजह बताया जा रहा है. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

Listen to the Fact Check podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.