Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episodes

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 6, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी को क्या कह दिया, सुनिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 27.12.2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कन्हैया कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है. 30 सेकंड लंबी क्लिप में गांधी को हिंदी में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए नए बहाने बना रहे हैं. वे कह रहे हैं: मास्क पहनें, यात्रा बंद करें, कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. ये सभी मूर्खतापूर्ण बहाने हैं." इसके बाद कन्हैया कुमार एक वीडियो हिंदी में कह रहे है, "कोई...

रणजी मैच में सूर्य कुमार यादव ने जड़े 18 छक्के, जानिए वायरल दावे का सच?: फैक्ट चेक 26.12.2022

टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रणजी टूर्नामेंट का है, जिसमें सूर्या ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि सूर्य कुमार ने टेस्ट मैच में भी टी20 जैसी तेज बल्लेबाजी की है. इस वीडियो के थंबनेल पर लिखा है, “सूर्या ने 37 गेंदों पर उड़ाए 167* रन + 18 छक्के.” उन्होंने मुंबई की ओर से बल्ले...

शाहरुख़ खान का वीडियो फीफा वर्ल्ड कप से जोड़कर क्यों वायरल किया जा रहा है? : फैक्ट चेक 23.12.2022

किसी कार्यक्रम में शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये नजारा हाल ही में कतर में आयोजित फीफा विश्व कप का है. वीडियो की शुरुआत में एक बड़ी-सी कार आती दिखती है. ये भी दिखता है कि सड़क पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं. उनमें से कई लोग कार को देखकर हाथ हिला रहे हैं, चिल्ला रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं. कुछ देर बाद कार से एक्टर शाहरुख खान निकलते हैं और स...

पीएम नरेंद्र मोदी की 30 साल पुरानी वायरल तस्वीर का सच क्या है? :फैक्ट चेक 22.12.2022

गुजरात चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी की 30 साल पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है. साथ ही पुरानी तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि साल 1993 की इस तस्वीर में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ दिख रहे शख्स अमित शाह हैं. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक में.

PM मोदी के 10 लाख रुपए देने के ऐलान का सच क्या है?: फैक्ट चेक 21.12.2022

सोशल मीडिया पर लोकसभा में भाषण देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके साथ ये कहा जा रहा है कि उन्होंने अचानक देश के हर नागरिक को 10 लाख रुपए देने का ऐलान कर दिया है. और कुछ लोग उसे सच भी मान रहे हैं. इस भाषण में मोदी ने विदेश से काला धन लाने के अपनी सरकार के प्रयासों की बात की थी. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक के इस पॉडकास्ट में.

शाहरुख़ खान की 'पठान' मूवी को लेकर क्या अफवाह उड़ रही है? : फैक्ट चेक 20.12.2022

'पठान' फिल्म भगवा रंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक नए विवाद में आ गई है. दरअसल एक वीडियो वायरल हो गया है जिसे 'पठान' मूवी का बताया जा रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान ने भगवा रंग की कमीज पहनी है और उनके साथ प्रियंका चोपड़ा मौजूद हैं. जब प्रियंका उनसे पूछती हैं कि उन्हें जेल में कैसा लग रहा है तो शाहरुख कहते हैं कि वे अपनी यूनिफॉर्म के कलर से नाखुश हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडक...

रघुराम राजन के नाम से नीरव मोदी को लेकर वायरल बयान का सच क्या है? : फैक्ट चेक 19.12.2022

भारतीय बैंकों से करोड़ों रुपये का कर्ज यूनाइटेड किंगडम (यूके) भागे हीरा व्यवसायी नीरव मोदी को भारत वापस लाने की संभावना बढ़ गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर नीरव मोदी के घोटाले को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाने वाला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का एक कथित वायरल हो रहा है. जिसमें एक ओर उनकी तस्वीर लगी है और दूसरी ओर उनका कथित बयान है. इसमें लिखा है कि उन्होंने नीरव मोदी के इस घोटाले...

क्रिकेटर संजू सैमसन को लेकर सोशल मीडिया पर क्या अफ़वाह उड़ रही है? : फैक्ट चेक 16.12.2022

साल 2015 में टीम इंडिया में अपने करियर का आगाज करने के सात साल बाद भी अपनी पोजिशन पुख्ता न कर पाने वाले क्रिकेटर संजू सैमसन के आयरलैंड की टीम का कप्तान बनने की बात कही जा रही है. ऐसा कहने वाले लोग एक न्यूज रिपोर्ट का वीडियो शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में कहा जा रहा है कि संजू ने अब टीम इंडिया का साथ छोड़कर आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड का दामन थाम लिया है. यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्हें आयरलैंड क्रिक...

डांस करती एक लड़की के सीने पर लात मारते शख्स का वीडियो यूपी का है? : फैक्ट चेक 15.12.2022

डांस करती एक लड़की के सीने पर लात मारते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियो किसी कार्यक्रम का लग रहा है. इसमें टेंट लगा हुआ दिखता है. साथ ही ये भी दिखता है कि कुछ लोग कुर्सियों पर बैठे हैं. कुछ आदमी सफेद कुर्ता पायजामा और गहरे रंग की सदरी पहने खड़े हैं. अचानक नीला कुर्ता पायजामा और भूरी सदरी पहने एक आदमी कोल्ड ड्रिंक की बोतल पकड़े हुए आता है और लड़की के सीने पर तेज लात मारता है. ऐस...

लालू यादव की बेटी के किडनी दान देने पर क्या अफवाह उड़ रही है? : फैक्ट चेक 13.12.2022

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद की उनकी बेटी रोहिणी आचार्य की इस तस्वीर से पता चलता है कि उन्होंने अपने अपने पिता को किडनी दान नहीं दी है. कई लोग रोहिणी आचार्य की एक तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हैं और हाथ से विक्ट्री यानी जीत का निशान बना रही है. कई लोगों का कहना है कि आखिरकार किडनी डोनेट करने के दो घंटे बाद ही कोई इस तरह स्...

ग्लाइडिंग पेपर प्लेन का वीडियो क़तर में चल रहे है फीफा वर्ल्ड कप का है? : फैक्ट चेक 12.12.2022

फीफा विश्व कप क़तर में जोर शोर से चल रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो के ज़रिए दावा कर रहे हैं कि क़तर में एक आदमी कागज से बने प्लेन को गैलरी से फुटबॉल के मैदान में उतारता है. वीडियो में देखा जा रहा है कि वहां मौजूद लोग प्लेन को देख चीयर कर रहे हैं और आखिर में ये प्लेन गोलपोस्ट तक चला जाता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्रिकेट मैच के बीच में नमाज़ पढ़ने बैठ गए श्रीलंका-वेस्टइंडीज के खिलाड़ी?: फैक्ट चेक 09.12.2022

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पहले कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते हुए अचानक नमाज पढ़ने बैठ जाते हैं. फिर एक इंटरनेशनल मुकाबले का फुटेज दिखता है जिसमें गेंदबाजी के लिए रन अप पर जाता हुआ बॉलर अचानक नीचे बैठ जाता है, फिर विकेट कीपर बैठता है और इसके बाद बल्लेबाज भी जमीन पर झुक जाता है. इस वीडियो पर लिखा हुआ है ‘अल्लाह हू अकबर’. दावा हो रहा है कि वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाड़ी एक चलते हुए मुकाब...

PM मोदी के मोरबी दौरे पर 30 करोड़ के खर्च का दावा कितना सच्चा है? : फैक्ट चेक 08.12.2022

गुजरात के मोरबी पुल हादसे के बाद किया गया पीएम मोदी का दौरा एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि कुछ लोग एक कथित आरटीआई का हवाला देते हुए आरोप लगा रहे हैं कि उस दौरे पर 30 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर किसी गुजराती अखबार की कटिंग शेयर कर रहे हैं. क्या है इस स्क्रीनशॉट की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

दिग्विजय ने जिस नेता को इस्लामिक तरीक़े से श्रद्धांजलि दी क्या वो हिन्दू था?: फैक्ट चेक 07.12.2022

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब मध्यप्रदेश में थी, उसी दौरान 3 दिसंबर को मांगीलाल शाह नाम के कांग्रेसी नेता की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. ये नेता दिग्विजय सिंह के काफी करीबी थे और इसलिए उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'अल्लाह ताला उन्हें जन्नत अता फर्माएं. आमीन.' दिग्विजय के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके साथ ये दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह...

आइसलैंड के 2022 'फीफा विश्व कप' में हिस्सा लेने का सच: फैक्ट चेक 06.12.2022

20 नवंबर को शुरू हुए फीफा विश्व कप में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. भारत में भी इसका जबरदस्त खुमार देखने को मिल रहा है. ​लेकिन कुछ लोग इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के शामिल न होने को लेकर सवाल उठा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि जब साढ़े तीन लाख की आबादी वाला छोटा-सा देश आइसलैंड तक फीफा में खेल रहा है तो 140 करोड़ की आबादी वाले देश भारत का इसमें शामिल न होना शर्मनाक है. मिसाल के तौर पर, एक फेसबु...

हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी को क्या कह दिया, सुनिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 05.12.2022

आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक नरेश बालयान ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें बीजेपी नेता हार्दिक पटेल एक इंटरव्यू देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कस रहे हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ कर रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि एक पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू में जब हार्दिक पटेल से नरेंद्र मोदी के बारे में पूछा जाता है तो वो कहते हैं ‘फेंकू हैं’. वो राहुल गां...

क्या चीन में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गाड़ी चढ़ा दी?: फैक्ट चेक 02.12.2022

सोशल मीडिया पर चीनी पुलिस अधिकारियों का एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि उन्होंने देश की जीरो-कोविड पॉलिसी के खिलाफ व्यापक विरोध को कुचलते हुए लोगों को मार डाला. सोशल मीडिया पर ऐसे विरोध प्रदर्शनों को दर्शाने वाली तस्वीरों और वीडियो की झड़ी लग गई है. ऐसा ही एक वीडियो चीनी कैप्शन के साथ ट्वीट किया गया था, वीडियो में दिखाया गया है कि रात के समय एक भीड़ भरी सड़क पर पुलिस की गाड़ी कुछ लोगों...

AAP के गुजरात CM उम्मीदवार ईसुदान गढवी के रोड शो में सड़कें खाली दिखीं?: फैक्ट चेक 01.12.2022

सर्दियां आने के साथ ही चुनावी माहौल में हर गुजरते दिन राजनीतिक पारा चढ़ता नजर आ रहा है. मौजूदा भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने राज्य भर में चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस बीच, आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में गढ़वी एक चलती गाड़ी के ऊपर से लहराते हुए रोड शो कर रहे हैं. हालाँकि, सड़क दोनों तरफ खाली दिख...

युवती पर हुआ जानलेवा हमला 'लव जिहाद' से जुड़ा हुआ है?: फैक्ट चेक 30.11.2022

खून से लथपथ जमीन पर पड़ी एक लड़की का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये एक हिंदू लड़की है, जिसे एक मुस्लिम लड़के ने अपने जाल में फंसाकर उसका बलात्कार किया और इसके बाद घायल करके छोड़ दिया. ये घटना मध्य प्रदेश की बताई जा रही है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

FIFA वर्ल्ड कप का मैच अज़ान की आवाज़ से रोक दिया गया?: फैक्ट चेक 29.11.2022

मैच के दौरान फ़ुटबॉल खिलाड़ी स्टेडियम के चारों ओर से आ रही अज़ान की आवाज़ के बाद अचानक रुक जाते हैं. एक बार जब प्रार्थना समाप्त हो जाती है, तो गैलरी में प्रशंसकों की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खेल फिर से शुरू हो जाता है. ये एक छोटे से वीडियो के सीन हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे शेयर कर रहे लोगों का दावा है कि यह कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप के दौरान हुआ. क्या है इस वायरल वीडियो की सच...

फीफा विश्व कप के दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का पोस्टर लहराया गया? 28.11.2022

सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि कतर में चल रहे 'फीफा विश्व कप' के दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद 'रावण' का पोस्टर लहराया गया. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक तस्वीर शेयर कर रहे हैं. तस्वीर किसी खेल के स्टेडियम की है जिसमें दर्शक दीर्घा में एक शख्स चंद्रशेखर आजाद 'रावण' का पोस्टर दिखा रहा है. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

कतर स्टेडियम में फुटबॉल फैंस के चुपके से बियर पीने का सच: फैक्ट चेक 25.11.2022

कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर में दावा किया जा रहा है फुटबॉल फैंस स्टेडियम में बीयर की कैंस पर पेप्सी या कोको कोला के फेक कवर लगा कर ले जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कतर ने लास्ट मिनट पर बीयर ले जाने पर रोक लगा दी है. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

पानी के लिए जान ख़तरे में डालतीं महिलाओं के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 24.11.2022

दो चट्टानों के बीच बेहद तेज गति से बहती नदी को पतली-सी लकड़ी पर चल कर पार करती महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रही महिलाओं के सिर पर कलश रखे हैं. कुछ लोग इस वीडियो को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले का बता रहे हैं. ये कहने की कोशिश की जा रही है कि उत्तर प्रदेश में इसी तरह महिलाएं अपनी जान हथेली पर रखकर पानी भरने जाती हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक'...

महिला की उसके पिता ने हत्या करके सांप्रदायिक रंग दे दिया?: फैक्ट चेक 23.11.2022

कथित "लव जिहाद" की एक कहानी एक मृत महिला की तस्वीरों के साथ वायरल हो रही है. इन तस्वीरों को कैप्शन के साथ शेयर किया गया था, “सूटकेस में बंधी मिली एक और महिला लव जिहाद की शिकार हो गई, सोते रहो हिन्दुओं और तुम्हारी माताएं बहने इस तरह मरती रहेंगी". पोस्ट शेयर करने वालों ने यह भी दावा किया कि शव उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर पाया गया था. क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास...

क्या घरेलू हिंसा का वायरल वीडियो 'लव जिहाद' का मामला है? : फैक्ट चेक 22.11.2022

बर्थडे सेलीब्रेशन के दौरान एक महिला पर बेरहमी से हाथ उठाते पुरुष का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. कई लोगों का कहना है कि ये लव जिहाद का मामला है, यानी वीडियो में दिख रही महिला हिंदू और पुरुष मुस्लिम है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

Listen to the Fact Check podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.