Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
वर्ल्ड कप जीतने के लिए महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे बाबर आज़म?: फैक्ट चेक 09.10.2023 3:49
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इन दिनों विश्व कप खेलने के लिए भारत पहुंची हुई है. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरें के साथ दावा हो रहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म विश्व कप जीतने की कामना लिए महाकाल मंदिर पहुंचे. तस्वीरों में बाबर और रिजवान को महाकाल मंदिर के गर्भगृह में देखा जा सकता है. दोनों पाकिस्तानी क्रिकेटर भगवा वस्त्र ओढ़े बाबा महाकाल के आगे हाथ जोड़े दिखाई देते हैं. वीडियो...
AAP नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ये फोटो क्यों वायरल है?: फैक्ट चेक 06.10.2023 5:25
शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के बाद, सांसद और आप नेता संजय सिंह की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में उन्हें पुलिस वाले उठाकर ले जा रहे हैं, लेकिन क्या यह सच है? जानने के लिए हमारा पॉडकास्ट 'फैक्ट चेक' सुनें
पति के साथ बॉलीवुड एक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत की झूठी ख़बर वायरल?: फैक्ट चेक 05.10.2023 4:28
शाहरूख़ ख़ान की फ़िल्म स्वदेस की अभिनेत्री गायत्री जोशी और उनके पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. इस दावे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में तेज रफ़्तार से आती हुई लाल रंग की एक कार एक नीली कार को टक्कर मार देती है, जो सामने एक सफ़ेद ट्रक से भिड़ जाती है और इस भिड़ंत से ट्रक पलट जाता है. क्या है इस दावे का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
हैदराबाद एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी टीम के खिलाफ नहीं लगे नारे: फैक्ट चेक 04.10.2023 5:49
27 सितंबर को पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने हैदराबाद हवाई अड्डे पहुंची तो उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई. भारी सुरक्षा के बीच टीम का स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में फैन्स और पत्रकार भी एयरपोर्ट पर खड़े थे. इस दौरान कई वीडियो शूट किए गए जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल होते देर नहीं लगी लेकिन एक वीडियो ऐसा भी था जिसमें पाकिस्तानी टीम के खिलाफ नारे लग रहे थे. इस वीडियो...
अभद्रता करने पर जो शख्स पिटा उसका पूरा सच क्या है?: फैक्ट चेक 03.10.2023 3:28
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है, जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म पहने कुछ लड़कियां भरे बाजार में एक आदमी को डंडों से पीटती नजर आ रही हैं. कहा जा रहा है कि ये घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ की है जहां एक मुस्लिम शख्स इन हिंदू छात्राओं को रोज छेड़ता था. छेड़छाड़ से आजिज आकर छात्राओं ने एक दिन उसे सबक सिखा दिया. वीडियो के साथ लोग कैप्शन में लिख रहे हैं, यूपी के हापुड़ शहर में स्कूल आती जाती लड़कियों को छे...
राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू की पिटाई का वीडियो वायरल?: फैक्ट चेक 02.10.2023 3:40
कुछ दिनों पहले तक पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान अपने "दोस्त" से मिलने गई अंजू काफी चर्चा में थीं. अब एक वीडियो के जरिए कहा जा रहा है कि अंजू को पाकिस्तान जाना भारी पड़ा. विचलित कर देने वाले इस वीडियो में एक आदमी, एक महिला को बुरी तरह बेल्ट से पीट रहा है. महिला दर्द से चीख रही है लेकिन आदमी लगातार उसे बेल्ट मारे जा रहा है. दावा है कि ये महिला अंजू है जिसके साथ पाकिस्तान में क्...
दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिलने की ख़ुशी में झूम उठीं वहीदा रहमान?: फैक्ट चेक 29.09.2023 3:19
हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऐलान किया कि इस साल अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा. ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर किसी खूबसूरत बगीचे में 'आज फिर जीने की तमन्ना है' गीत पर डांस करती एक उम्रदराज महिला का वीडियो वायरल हो गया है. कई लोगों का कहना है कि ये अभिनेत्री वहीदा रहमान हैं जो 85 साल की उम्र में भी इस कदर जिंदादिली से भरा डांस कर रही हैं...
तमिलनाडु में सनातन धर्म के पक्ष में निकाला गया भारी-भरकम जुलूस?: फैक्ट चेक 28.09.2023 3:28
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में बयान दिया था कि सनातन का सिर्फ विरोध ही नहीं करना चाहिए बल्कि उसे समाप्त ही कर देना चाहिए. इस बयान के सामने आते ही देशभर के कई हिंदू संगठनों और नेताओं ने इसे लेकर आक्रोश जाहिर किया. कई जगह उदयनिधि के पुतले जलाए गए और मामला कोर्ट तक पहुंच गया. इन सबके बीच किसी सड़क पर नाचते-झूमते हुए लोगों की भारी...
अशोक गहलोत की रैली में लगे मोदी-मोदी के नारे?: फैक्ट चेक 27.09.2023 6:21
साल के अंत में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, राजस्थान भी उनमें से एक है. इसे देखते हुए राज्य में चुनावी हलचल तेज हो चुकी है. अब इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि राजस्थान सीएम अशोक गहलोत की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगे. साथ ही कहा गया है कि गहलोत ने जनता से कहा कि रैली में सिर्फ "राजीव गांधी अमर रहें" और "अशोक गहलोत जिंदाबाद" के न...
खालिस्तान का समर्थन पंजाबी सिंगर शुभ को पड़ा महंगा, घट गए इंस्टाग्राम फ़ॉलोअर्स?: फैक्ट चेक 26.09.2023 4:20
पंजाबी गायक शुभ के बारे में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ‘खालिस्तानी सर्मथक’ होना उन्हें इतना भारी पड़ा कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स चार मिलियन से घटकर डेढ़ मिलियन हो गए. ऐसा दावा करने वाले लोग एक पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसमें शुभ के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के दो कथित स्क्रीनशॉट्स हैं. एक स्क्रीनशॉट में उनके फॉलोअर्स चार मिलियन दिख रहे हैंं, वहीं दूसरे में डेढ़ मिलियन. फेसबुक और ट्विटर पर ये पो...
वायरल "भगवा लव ट्रैप" की हकीकत क्या है?: फैक्ट चेक 25.09.2023 3:37
किसी थाने में हो रही एक लड़की की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. इस शादी को 'भगवा लव ट्रैप' का मामला बताया जा रहा है जिसमें एक हिंदू लड़की ने अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध मुस्लिम लड़के से शादी कर ली. वीडियो में एक लड़का, एक लड़की की मांग भरता नजर आता है. दोनों अग्निकुंड के इर्द-गिर्द फेरे लेते भी दिखते हैं. तो क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या एशिया कप फाइनल फिक्स था?: फैक्ट चेक 22.09.2023 3:46
हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप के फाइनल में जिस तरह से इंडिया ने श्रीलंका को पहली पारी में सिर्फ 50 रन पर आल आउट कर दिया था, उसके बाद से ही इस मैच के फिक्स होने की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो चुकी थी. इसी चर्चा के बीच लोग पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम और वक़ार यूनुस के नाम से एक स्टेटमेंट शेयर कर रहे है जिसमे लिखा है कि ऐसे संकेत मिलते है कि एशिया कप का फाइनल पहले से फिक्स था. तो क्या है इन दावों और...
भव्य राम मंदिर के अंदर का ये वीडियो फ़र्ज़ी है?: फैक्ट चेक 21.09.2023 4:18
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के अंदर का दृश्य बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. चकाचौंध से भरा यह वीडियो किसी इमारत के अंदर का है, जहां हर तरफ सुनहरे रंग की नक्काशियों वाली दीवारें नजर आ रही हैं. दीवारों पर हिंदू देवी- देवताओं की तस्वीरें लगी हैं. कई झूमर भी टंगे देखे जा सकते है. तो क्या ये वीडियो सही में राम मंदिर का है, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
कनाडा-खालिस्तान विवाद के बाद राष्ट्रपति भवन से हटाए गए सिख सुरक्षाकर्मी?: फैक्ट चेक 20.09.2023 5:01
खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत-कनाडा के संबंधों में तल्खी आ गई है. कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप की हत्या में भारत का हाथ होने की बात कही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल है. दावा ये कि हरदीप सिंह की हत्या के बाद भारत के राष्ट्रपति भवन में सिख सुरक्षा कर्मियों को बदल दिया गया है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
लखनऊ में बिजली कड़कने के बाद आसमान में बना दिल?: फैक्ट चेक 19.09.2023 4:07
यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों बारिश से बुरा हाल हो गया था. शहर में तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली कड़कने से रात में लोगों की नींद खुल गई थी. इसी से जोड़कर सोशल मीडिया पर बिजली कड़कने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि वीडियो में कई सेकंड तक गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकते नजर आ रही है और आखिर में इस चमक से आसमान में दिल का आकार बनते दिखता है. दावा हो रहा है कि ये नज़ारा लखनऊ के आसमान...
भीड़ के हाथों पिट रहे शख्स के वायरल वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 18.09.2023 6:00
इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. राजनीतिक दल और उनके समर्थक सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए कहा जा रहा है कि एमपी में धर्म के नाम पर वोट मांगने पर जनता ने एक बीजेपी विधायक की पिटाई कर दी. वीडियो में लोगों की भीड़ को एक शख्स की पिटाई करते देखा जा सकता है. वायरल वीडियो में लिखा है, "मध्यप्...
भारत-पाक मैच में बजा 'जय श्री राम' का गाना?: फैक्ट चेक 15.09.2023 4:23
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इसमें दर्शकों को नाचते-झूमते देखा जा सकता है. लेकिन दर्शक किसी फिल्मी गाने पर नहीं, बल्कि 'भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा' गाने पर झूम रहे हैं. फेसबुक पर ये वीडियो शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “कल भारत पाकिस्तान मैच के कुछ भक्तिमय पल. सच मे मेरा देश बदल रहा है ओर बदल चुका हे. जय श्री राम'', क्या है इस वीड...
G20 समिट में नीदरलैंड पीएम को लेकर किया जा रहा ये दावा फर्जी है!: फैक्ट चेक 14.09.2023 2:54
सोशल मीडिया पर नई दिल्ली में आयोजित हुए जी20 समिट का बताकर नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का एक दिलचस्प वीडियो काफी वायरल है. वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि जी20 सम्मेलन के दौरान नीदरलैंड के पीएम के हाथ से गलती से चाय का कप गिर गया, लेकिन किसी सफाईकर्मी को बुलाने के बजाय वे खुद ही जमीन पर फैली चाय को साफ करने लगे, सुनिए सच फैक्ट चेक में.
खेत में दबा मिला नवजात, मोरक्को भूकंप से जोड़कर वायरल हुए वीडियो का सच: फैक्ट चेक 13.09.2023 3:49
मोरक्को में आए भयानक भूकंप की वजह से अब तक दो हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच सोशल मीडिया पर मिट्टी में दबे एक नवजात शिशु को बाहर निकालते शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये मोरक्को का दृश्य है जहां हाल ही में आए भूकंप के बाद एक नवजात शिशु को मलबे से बाहर निकाला गया. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
सऊदी अरब में लगाई गई पीएम मोदी की सोने की मूर्ति?: फैक्ट चेक 12.09.2023 3:24
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चमचमाती हुई सुनहरी मूर्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रही ये मूर्ति अपनी धुरी पर गोल-गोल घूम रही है. कुछ लोगों का कहना है कि ये सोने की मूर्ति सऊदी अरब में लगवाई गई है जिससे पता लगता है कि मुस्लिम देशों में भी लोग उन्हें कितना मानते हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
मध्य प्रदेश चुनावों में कांग्रेस की जीत का ये सर्वे भ्रामक है: फैक्ट चेक 11.09.2023 5:52
इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी के मद्देनजर कांग्रेस सांसद और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एबीपी न्यूज के एक कथित ओपिनियन पोल के हवाले से दावा किया कि राज्य में उनकी पार्टी की वापसी होने वाली है. सिर्फ दिग्विजय ही नहीं, सोशल मीडिया पर और भी कई यूजर्स ने ओपिनियन पोल के इस वीडियो को साझा करते हुए कहा है कि एमपी में बीजेपी हारने वाली है. क्या है सच सुनिए फैक्ट च...
शॉपिंग स्टोर में लूट मचाती भीड़ के वीडियो की असलियत क्या है: फैक्ट चेक 08.09.2023 3:43
किसी शॉपिंग स्टोर में मची अफरातफरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसके जरिए कुछ लोग मुस्लिम समुदाय पर निशाना साध रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि एशिया और अफ्रीका को लूटने के बाद अब मुस्लिमों ने यूरोप लूटना शुरू कर दिया है. इस वीडियो में सामान बटोरने के लिए मारामारी मची है. लोग धक्का मुक्की करके एक-दूसरे से सामान छीन रहे हैं. भीड़ में बुर्का पहनी हुई कई महिलाएं भी हैं. सुनि...
यूरोप और अमरीका में दुकानें लूट रहे है मुस्लिम शरणार्थी?: फैक्ट चेक 08.09.2023 3:22
सोशल मीडिया पर एक शॉपिंग स्टोर में मची अफरा तफरी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखता है एक स्टोर में सामान बटोरने के लोगों के बीच मारामारी मची हुई है और वे सामान उठाते हुए इधर से उधर भग रहें है. भीड़ में बुर्क़ा पहने कुछ औरतें भी दिख रही है. वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि भीड़ में शामिल लोग मुस्लिम शरणार्थी है और वे यूरोप और अमरीका की दुकानों को लूट रहे हैं. क्या है इस वायरल वीडिय...
ट्रेन में आग लगने के वायरल वीडियो का सच सामने आया: फैक्ट चेक 07.09.2023 4:16
रेलवे ब्रिज पर खड़ी ट्रेन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि देश में एक और रेल हादसा हो गया है जिसमें कई लोगों की जान चली गई है. वीडियो में दिख रही ट्रेन जिस ब्रिज पर खड़ी है, वो किसी नदी के ऊपर बना है और बेहद संकरा है. आपाधापी के माहौल में लोग ट्रेन से बाहर निकल रहे हैं और किसी तरह संभलकर ब्रिज के किनारे पर चलते हुए दूसरी तरफ जाने की कोशिश रह...
मुस्लिम युवक के माथे पर 'जय भोलेनाथ' गोदे जाने के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 06.09.2023 3:15
एक युवक के साथ हुई बदसलूकी के बारे में बता रही एक बुर्कानशीं महिला का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. युवक के माथे पर कुछ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक कट्टरपंथी हिंदू ने इस मुस्लिम शख्स के माथे पर किसी नुकीले औजार से 'जय भोलेनाथ' गोद दिया. क्या है इस मामले का पूरा सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.