Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
बाइक पर धार्मिक स्टिकर लगाने पर चालान कटने की घटना कहां की है?: फैक्ट चेक 05.09.2023 3:50
एक ट्रैफिक पुलिसवाले और बाइकसवार युवक के बीच चल रही तीखी बहस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें पुलिसवाला, युवक से बाइक पर धार्मिक स्टिकर लगाने को लेकर आपत्ति जता रहा है. वहीं युवक अड़ा हुआ है कि भले ही उसका चालान कर दिया जाए, वो स्टिकर नहीं हटाएगा. इस वीडियो को कई लोग राजस्थान का बताते हुए दावा कर रहे हैं कि वहां की कांग्रेस सरकार के राज में हिंदुओं के साथ गलत व्यवहार किया ज...
कच्ची शराब पीकर तेंदुआ बन गया भीगी बिल्ली?: फैक्ट चेक 04.09.2023 3:45
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल है जिसमें कुछ लोग एक तेंदुए के साथ किसी पालतू जानवर जैसे मौज-मस्ती कर रहे हैं. वीडियो किसी जंगली इलाक़े का लगता है, जहां लोग बिना किसी डर या भय के एक तेंदुए को अपने हाथों से सहला रहे हैं, वहीं कुछ उसका फोटो ले रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं. वायरल वीडियो के साथ दावा हो रहा है कि तारागढ़ नाम के एक गांव में इस तेंदुए ने कच्ची शराब पी ली, जिसके बाद उसका ये हाल हुआ. क्...
बिहार में लड़कियों के साथ हो रही बदसलूकी?: फैक्ट चेक 02.09.2023 4:46
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की के साथ कुछ लोग बदसलूकी कर रहे हैं. दावा हैं कि ये वीडियो मणिपुर नहीं, बिहार है. क्या बिहार की इस बेटी को इंसाफ़ दिलाने के लिए कोई अवाज उठाएगा, सुनिए सच फैक्ट चेक में.
स्वतंत्रता दिवस पर बुर्का पहन कर सलामी ले रही महिला कौन है?: फैक्ट चेक 31.08.2023 3:29
एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. ये कार्यक्रम जिस मैदान में हो रहा है, वहां तिरंगे के रंगों से सजावट की गई है. कई पुलिस वाले भी तैनात दिख रहे हैं. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग तंज कस रहे हैं कि ये किसी इस्लामिक देश नहीं, बल्कि भारत का वीडियो है, जहां स्वतंत्रता दिवस के दिन एक महिला कलेक्टर ने बुर्का पहन कर परेड की सलामी ली.
बलिया में तेंदुए को देखते ही उस पर टूट पड़े खेत में काम कर रहे लोग?: फैक्ट चेक 30.08.2023 4:25
वायरल वीडियो में एक खेत के पास लोगों और तेंदुए के बीच झड़प होती देखी जा सकती है. लोग तेंदुए पर लाठी भांज रहे हैं, लेकिन वो काबू में नहीं आ रहा. चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है. सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो ये घटना यूपी में बलिया के बासडीह इलाके की है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
बच्चे की पिटाई के पुराने वीडियो को लेकर क्या अफवाह उड़ाई जा रही है?: फैक्ट चेक 29.08.2023 4:52
यूपी के तृप्ता त्यागी मामले के संदर्भ में एक बच्चे की पिटाई का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक दाढ़ी वाला शख्स, एक बच्चे को जमीन पर घसीटते हुए उसे छड़ी से बेरहमी से पीट रहा है. बच्चा बुरी तरह चीख रहा है. इस व्यक्ति और बच्चे- दोनों ने मुस्लिम टोपी पहनी हुई है. वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि जो पत्रकार और नेता एकजुट होकर तृप्ता त्याग...
चंद्रयान-3 ने भेजा मून का इनसाइड व्यू वीडियो?: फैक्ट चेक 25.08.2023 4:26
चंद्रमा की सतह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें चांद की सतह को अलग-अलग एंगल से दिखाया गया है, जिसमें कई सारे गड्ढे मौजूद हैं. वीडियो में देशभक्ति गीत भी बज रहा है. ऐसा लग रहा है कि अंतरिक्ष में चांद के चारों ओर घूमती हुई किसी चीज ने इसे शूट किया है. वीडियो के आखिर में चांद से कुछ दूर मौजूद पृथ्वी भी दिखाई दे रही है. दावा हो रहा है कि ये वीडियो चंद्रयान-3 ने शूट किया है. क्...
टमाटर के बढ़े दामों के लिए कांग्रेस ज़िम्मेदार है या नहीं?: फैक्ट चेक 24.08.2023 5:38
पिछले काफी समय से टमाटर के दामों में उछाल देखने को मिल रहा था, जिसमें अब कुछ कमी आती दिख रही है. इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वहां के किसानों को टमाटर राज्य से बाहर बेचने की अनुमति नहीं दी. इसी के चलते टमाटर के दाम बढ़े. ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि ये कांग्रेस पार्टी की सोची-समझी साजिश थी और उसका मकसद था महंगाई बढ़ाकर पीएम मोदी को बदनाम करना...
जाति के आधार पर सफाईकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ?: फैक्ट चेक 23.08.2023 4:32
सफाईकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करती एक महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है. इसमें एक तरफ एक सफाईकर्मी की यूनिफॉर्म में कुछ महिलाएं दिखाई दे रही हैं. वहीँ दूसरी तरफ एक अन्य महिला है जो अपने घर के गेट के पास कड़ी होकर उन सफाईकर्मियों को दूर रहने का इशारा कर रही है. इस वीडियो के साथ दावा ये किया जा रहा यही कि भारतीय समाज में मौजूद जातिवाद की वजह से महिला सफाईकर्मियों को अपने से...
झरने के पास खिसकी ज़मीन, लोगों के मिट्टी में दबने का वीडियो कहां का है?: फैक्ट चेक 22.08.2023 3:29
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है. कुछ लोगों का कहना है कि ये घटना उत्तराखंड के चमोली में हुई है. वीडियो में कुछ लोगों को एक झरने के नीचे नहाते देखा जा सकता है. कुछ ही पलों बाद अचानक उनके ऊपर मिट्टी का एक बड़ा टुकड़ा गिर जाता है. इसके बाद बस लोगों की चीखें सुनाई देती हैं. फेसबुक और ट्विटर पर ये वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है. कुछ मीडिया संस्थानों ने भी इस वीडियो को चमोली का बताते हुए अपनी खब...
बाढ़ के वीडियो को लेकर क्या अफवाह फैलाई जा रही है?: फैक्ट चेक 21.08.2023 4:41
किसी पहाड़ी स्थल में उफनती नदी के चलते पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात का डरा देने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये मंजर उत्तराखंड के तीर्थ स्थल केदारनाथ का है जहां दस साल बाद फिर से बाढ़ की तबाही देखने को मिल रही है. केदारनाथ में जून, 2013 में बादल फटने की वजह से भयानक बाढ़ आई थी जिसमें 5000 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई थी. इसी संदर्भ में वायरल...
पाकिस्तान में भोंपू बजाकर मनाया जाता है आज़ादी का जश्न?: फैक्ट चेक 18.08.2023 4:32
भारत से ठीक एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ लोग किसी सम्मेलन में एक साथ बैठकर भोंपू बजा रहे हैं. अब इस वीडियो के जरिए पाकिस्तानियों का मजाक उड़ाया जा रहा है. कहा ये जा रहा है कि पाकिस्तान में भोंपू बजाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया.इस वीडियो के साथ ट्विटर और फेसबुक यूजर्स कैप्शन में लिख रहे हैं, "अ...
एल्विश यादव के क़ाफ़िले पर जेसीबी से बरसाए गए फूल?: फैक्ट चेक 17.08.2023 3:22
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीतने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों सुर्खियों में है. बिग बॉस के घर से लौटने के बाद सोशल मीडिया पर उसके वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में गाड़ियों के एक भव्य काफिले का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. काफिले के दोनों तरफ कई जेसीबी मौजूद हैं, जिनपर खड़े लोग इन गाड़ियों पर फूल बरसा रहे हैं. इस वीडियो पर “एल्विश यादव काफिला” लिखा हुआ है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई...
भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर नाइजीरिया में क्रैश होने का सच: फैक्ट चेक 16.08.2023 3:09
सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर नाइजीरिया में क्रैश हो गया है जिसके चलते 26 जवानों की मौत हो गई है.ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की फोटो भी शेयर कर रहे हैं. मिसाल के तौर पर, एक फेसबुक यूजर ने इस बाबत लिखा, “#ब्रेकिंग आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दुखद खबर है. भारतीय वायुसेना का MI-171 हेलिकॉप्टर क्रैश: नाइजीरिया में हुआ हादस...
महिलाओं पर लाठी चला रहे पुलिसकर्मियों के इस वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 15.08.2023 4:46
हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद लगाई गई धारा 144 में ढील देने का फैसला किया गया है. इसके मद्देनजर करीब 11 दिन बाद फिर से स्कूलों और कॉलेजों को खोल दिया गया है. हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ बयानबाजी का दौर अभी भी जारी है. नूंह से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. वीडियो में पुलिस की कुछ गाड़ियां दिखती हैं. साथ ही पुलिसकर्मी राउंडअप के दौर...
'चंद्रयान-3' मिशन के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर क्या दावे किए जा रहे हैं?: फैक्ट चेक 14.08.2023 4:28
'चंद्रयान-3' 9 अगस्त को चंद्रमा के तीसरे ऑर्बिट में पहुंच गया. ऐसा करके ये चांद के और करीब आ गया. 23 अगस्त को इसके चांद पर लैंड करने की संभावना है. इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग चंद्रयान-3 के बारे में बेहद चौंकाने वाले दावे कर रहे हैं. ये दावे एक वीडियो के जरिये किए जा रहे हैं. इसमें कहा गया है कि 'चंद्रयान-3' ने चंद्रमा पर ऑक्सीजन का भंडार खोज लिया है. साथ ही, ये भी बताया गया है कि 'चंद...
राजस्थान में 19 ज़िलों के उद्घाटन को लेकर क्या झूठ फैलाया जा रहा है: फैक्ट चेक 11.08.2023 5:05
बीते दिनों राजस्थान में गठित 19 नए जिलों का उद्घाटन किया गया. उदयपुर के पास स्थित ‘सलूंबर’ भी इनमें से एक जिला है. अब सोशल मीडिया पर सलूंबर के उद्घाटन समारोह का एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो के जरिए ये कहने की कोशिश की जा रही है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सलूंबर जिले का उद्घाटन इस्लामिक रीति-रिवाजों से कराया. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
मुस्लिम इलाके में भगवा गमछा डालकर घूम रहे युवक को भगाया गया?: फैक्ट चेक 10.08.2023 5:34
हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि नूंह जैसे मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं. इसी से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें भगवा गमछा डाले एक आदमी को किसी इलाके में खड़ा देखा जा सकता है. आदमी के पास मुस्लिम टोपी पहने एक शख्स आता है और उसके साथ बदतमीजी करने लगता है. पहले ये शख्स भगवा गमछा डाले आदमी से पूछता है कि व...
अज़ान के वक़्त गुरबाणी बजाने से नाराज़ मुस्लिमों ने गुरुद्वारे पर किया हमला?: फैक्ट चेक 09.08.2023 4:32
किसी इमारत में पड़ी कुछ लाशों और आसपास रोते लोगों का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. जमीन पर एक नीली पगड़ी पड़ी है. कुछ लोग वाहे गुरु का नाम लेते हुए बिलख रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ये नजारा पाकिस्तान का है जहां एक गुरुद्वारे से गुरबानी की आवाज आने से नाराज मुस्लिमों ने हमला कर दिया. वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "#पाकिस्तान. अजान के समय #गुरुद्...
नूंह हिंसा के बाद गिरफ्तारी के डर से रोने लगा बिट्टू बजरंगी?: फैक्ट चेक 08.08.2023 4:59
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद बिट्टू बजरंगी नाम के एक हिंदुत्व नेता का वीडियो खूब वायरल हुआ. इस वीडियो में वो नूंह जाने की बात कर रहा है और वहां के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है. एक इंटरव्यू में उसने ये भी कबूला कि नूंह में होने वाली रैली में शामिल कुछ लोगों के पास तलवारें भी थीं. लेकिन हिंसा के बाद से ही सोशल मीडया पर बिट्टू बजरंगी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इस बी...
दिल्ली के चिड़ियाघर में क्या शेर ने ले ली युवक की जान?: फैक्ट चेक 07.08.2023 4:05
सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो काफी वायरल है. इसमें एक युवक, एक शेर के सामने बेखौफ खड़ा नजर आ रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये युवक शेर के बाड़े में गिर गया था, जिसके बाद शेर ने उसकी जान ले ली. ये वीडियो दिल्ली के चिड़ियाघर का बताया जा रहा है. देखने में ऐसा लगता है कि युवक को शेर से जरा भी डर नहीं लग रहा. ये शख्स शेर के आगे अलग-अलग हरकतें कर रहा है. कभी बैठ रहा है, तो कभी लेट रहा है. शेर इस...
नूंह की आग में घी डालने वाला एहसान मेवाती पाकिस्तानी निकला?: फैक्ट चेक 04.08.2023 8:21
अब तक ये साफ़ हो चुका है कि हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के पीछे अलग अलग यूट्यूब एकाउंट्स से काफी भड़काऊ बातें शेयर की गयी थी जिन्होनें हिंसा से पहले ही क्षेत्र में तनावपूर्ण स्तिथि पैदा कर दी थी. उन्हीं यूट्यूब एकाउंट्स में एक नाम है एहसान मेवाती पाकिस्तानी जिससे भड़काऊ वीडियो शेयर किये गए थे. हिंसा के बाद भी इस एकाउंट से हिंसा को सेलिब्रेट करने वाले वीडियो शेयर किये गए. अब सवाल ये है कि अपने नाम क...
आयरलैंड दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव को बनाया गया टीम इंडिया का कप्तान?: फैक्ट चेक 03.08.2023 3:04
वेस्ट इंडीज दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन T-20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में अब कुछ लोग कह रहे हैं कि आयरलैंड दौरे के लिए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान चुना गया है. ‘न्यूज नेशन’ वेबसाइट सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ये बात कही है कि सूर्यकुमार यादव आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. न्यूज नेशन’ के पोस्ट को ट्विटर और फेसबुक पर क...
दाल पर जमा होने वाली झाग को लेकर क्या अफ़वाह फैलाई जा रही है?: फैक्ट चेक 02.08.2023 3:23
प्रोटीन से भरपूर दालें हमारे खाने का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. प्रोटीन के अलावा इसमें विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर्स भी मौजूद होते हैं. लेकिन दालों को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला दावा वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि अगर दाल को सही तरीके से न पकाया जाए, तो ये इससे शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है जिसके कई नुकसान हैं. इंटरनेट पर ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मौजूद हैं जो दाल को "गलत तरीके से...
चीन में स्कूटर उड़ा ले गया तूफ़ान डोक्सुरी?: फैक्ट चेक 01.08.2023 3:05
तेज़ हवाओं के कारण एक स्कूटर के उड़ जाने का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कथित तौर पर दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही में चीन में आए टाइफून डोक्सुरी के दौरान हुआ था. 28 जुलाई को भारी बारिश और तेज़ हवा के झोंकों के साथ तूफ़ान ने चीन में दस्तक दी. चक्रवात के कारण रिकॉर्ड बारिश होने के बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.