Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
MP चुनाव में शिवराज के प्रचार से साधु-संतों के इनकार का सच: फैक्ट चेक 13.11.2023 4:43
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान किसी मीटिंग रूम में कुछ लोगों के साथ बैठे हैं. सामने लगे एक स्क्रीन पर कई साधु-संत नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ कुछ लोग कह रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान ने संत-महात्माओं से मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने की अपील की और साधुओं ने इससे इंकार कर दिया है. सुनिए इस दावे का सच, 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
एम्स हाई बीपी के मरीजों को जादुई गोलियां बेच रहा है?: फैक्ट चेक 10.11.2023 4:49
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एम्स हाई बीपी के मरीजों के लिए एक जादुई गोली दे रहा है, जिसे Cardioton कहते हैं और इस वीडियो को पुख़्ता करने के लिए इंडिया टुडे से जुड़ी तस्वीरों का सहारा लिया जा रहा है, क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए आज तक रेडियो के पॉडकास्ट ‘फ़ैक्ट चेक’ में.
गरबा करते दिखे पीएम मोदी? वायरल वीडियो का सच सुनिए: फैक्ट चेक 09.11.2023 4:12
बीते महीने नवरात्र के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट के जरिये बताया था कि उन्होंने गरबा डांस के लिए एक गीत लिखा है और उनके गीत पर कई कलाकार नाचते हुए भी दिखे थे. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके साथ ये दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने गरबा में डांस किया है. इन दावों से इतर कुछ लोग इस वीडियो को डीप फेक वीडियो भी बता रहे है. इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सुनिए ये फैक्ट चे...
राहुल गाँधी की केदारनाथ यात्रा में मोदी-मोदी के नारों का सच: फैक्ट चेक 08.11.2023 4:43
हाल ही में राहुल गाँधी केदारनाथ की यात्रा पर गए थे. उनकी इस यात्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. उनमें से ही एक वीडियो है, जिसे BJP के नेताओं ने हाथों हाथ लिया. वीडियो में दिखता है कि जब राहुल गाँधी केदारनाथ परिसर में स्थित हैलीपैड के नज़दीक थे तब वहां मौजूद भीड़ ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस वीडियो को अमित मालवीय और प्रीति गाँधी जैसे नेताओं ने शेयर किया है. तो क्या है...
पीएम मोदी ने हिंदुत्व को चुनावी ताश का पत्ता ‘नहीं’ बताया था: फैक्ट चेक 07.11.2023 3:10
क्या पीएम मोदी ने “हिंदुत्व” को चुनावी ताश का पत्ता बताया? सोशल मीडिया पर मोदी के एक पुराने इंटरव्यू के वीडियो के जरिए कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. वीडियो में मोदी कह रहे हैं कि “हिंदुत्व भारतीय जनता पार्टी का कभी चुनावी नारा नहीं रहा है. हिंदुत्व हमारे लिए आर्टिकल ऑफ फेथ (धर्मसिद्धान्त) है. ये चुनावी खेल खेलने के लिए ताश का पत्ता है”. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
लाडली बहना योजना बंद करेंगे कमलनाथ, इस दावे का सच जानिए: फैक्ट चेक 06.11.2023 3:49
सोशल मीडिया पर कमलनाथ के भाषण का एक वीडियो वायरल हो गया है. इसे शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि कमलनाथ ने लाडली बहना योजना बंद करने की बात कही है. इस दावे का सच जानिए फ़ैक्टचेक पॉडकास्ट में.
अफगान शरणार्थियों पर पाकिस्तान की पुलिस ने भांजी लाठी? फैक्ट चेक 03.11.2023 2:38
पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे लोगों के देश छोड़कर वापस जाने की आखिरी तारीख निकल चुकी है. इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. दावा है कि एक बंद कमरे में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो ये पाकिस्तान से लौटे अफगानी हैं, जिनके साथ तालिबान इस तरह का बर्बर व्यवहार कर रहा है. सुनिए इस कहानी का सच 'फैक्ट चेक' में.
कर्नाटक में कांग्रेस को वोट देने के पछतावे में युवक ने काट ली अपनी उंगली?: फैक्ट चेक 02.11.2023 3:34
सोशल मीडिया पर आजकल एक शख्स का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल है. इस वीडियो में वो अपनी हाथ की उंगली काटता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि कर्नाटक में रहने वाले इस शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कुछ महीने पहले हुए चुनाव में उसे कांग्रेस को वोट देने का पछतावा था. सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो ये शख्स कर्नाटक में 'हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों' से काफी परेशान था...
इज़रायल-हमास की जंग में छोटे बच्चे उतरनेवाले हैं?: फैक्ट चेक 01.11.2023 4:09
इज़रायल हमास जंग के बीच सोशल मीडिया पर विचलित करनेवाला एक वीडियो वायरल है. इसमें कई बच्चे पिस्तौल और राइफल चला रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये फिलिस्तीनी बच्चे हैं जो इज़रायल की बमबारी का सामना कर रहे हैं, लेकिन सच और भी हैरतअंगेज़ है. इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सुनिए आजतक रेडियो का 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट
बीजेपी की रैली में महिला के साथ छेड़खानी का आरोप क्यों लग रहा है?: फैक्ट चेक 31.10.2023 4:52
सोशल मीडिया पर किसी रैली का एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख़्स कथित तौर पर एक महिला को गलत तरह से हाथ लगाता दिख रहा है. रैली में 'जय श्री राम' के नारे भी सुनाई दे रहे हैं. कुछ लोगों का आरोप है कि ये बीजेपी के सदस्य हैं जो वैसे तो खुद को संस्कारी दिखाने के लिए 'जय श्री राम' के नारे लगाते हैं, लेकिन महिलाओं के सम्मान की बात आने पर सब भूल जाते हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्...
MP-राजस्थान में मायावती को CM पद की पहली पसंद बताते सर्वे का सच: फैक्ट चेक 30.10.2023 4:52
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स 'एबीपी न्यूज' के एक कथित सर्वे के स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यूपी की पूर्व सीएम मायावती, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद बन गई हैं. मध्य प्रदेश वाले स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि राज्य में 45 प्रतिशत लोग बीएसपी नेता मायावती को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं. वहीं मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान सिर्फ 15 प्रतिशत...
चुनाव से पहले शिवराज ने मानी हार, वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 27.10.2023 4:01
नवंबर में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है. मध्य प्रदेश उन 5 राज्यों में से एक है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पूरे दमख़म के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए है. लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके साथ ये दावा किया जा रहा है कि चुनाव से पहले ही शिवराज प्रदेश में अपनी और भाजपा की हार मान चुके है. वीडियो में शिवराज किसी मीटिंग में दिख रहे है...
मां को उसी के बच्चे का मांस खिलानेवाले कौन थे?: फैक्ट चेक 26.10.2023 6:25
इज़राइल और हमास के बीच चल रहे जंग को लगभग 20 दिन हो गए हैं. इस बीच एक महिला के इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अरबी भाषा में पत्रकार से बातचीत करती दिख रही है. इस वीडियो के साथ ये दावा हो रहा है कि हमास के आतंकियों ने इस इजरायली महिला के बच्चे का मांस इसे बिना बताए पकाकर खिला दिया. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
फिलिस्तीन के समर्थन में निकाली गई रैली में हुआ विस्फ़ोट?: फैक्ट चेक 25.10.2023 4:03
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये पाकिस्तान का हालिया वीडियो है, जहां फिलिस्तीन के समर्थन मे निकाली जा रही रैली के दौरान बम विस्फोट हो गया. सुनिए इस वीडियो का सच.
पानी पी रहे फिलिस्तीनी बच्चों पर इजरायल ने गिराया बम?: फैक्ट चेक 24.10.2023 4:39
सोशल मीडिया पर इजरायल-हमास युद्ध को लेकर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं और कई वीडियो ऐसे हैं जिनमें ना केवल भ्रामक दावा किया जा रहा है बल्कि पुराने वीडियो को फिलिस्तीन या इजरायल का बताकर शेयर किया जा रहा है.ऐसे ही एक वीडियो का सच जानिए जिसमें दावा किया जा रहा है कि पानी पी रहे फिलिस्तीनी बच्चों पर इजरायल ने बम गिरा दिया.
अक्षय कुमार ने फिलिस्तीन को सपोर्ट किया?: फैक्ट चेक 23.10.2023 5:28
इज़रायल और हमास के बीच जंग जारी है. देश में सोशल मीडिया पर लोग इज़राइल और फिलिस्तीन को अपना सपोर्ट और सहानुभूति ज़ाहिर कर रहे है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे अक्षय कुमार है और उनके चेहरे के एक तरफ भारत का और दूसरी तरफ फिलिस्तीन का झंडा छपा हुआ दिखता है. इसके साथ ये दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है. आजतक की फैक्ट चेक टीम ने जब इस बात की पड़...
12 साल पुराने वीडियो में नितिन गडकरी क्या पीएम मोदी की आलोचना कर रहे हैं?: फैक्ट चैक 20.10.2023 2:53
नितिन गडकरी की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज़ होते ही एक 12 साल पुरानी वीडियो भी वायरल हो गई. इसके आधार पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि गडकरी अपनी ही पार्टी के नेता की आलोचना कर रहे हैं. ये नेता और कोई नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी हैं. इस बारे में कई ट्वीट भी वायरल हैं. इन्हें शेयर करते हुए लोग कैप्शन में लिख रहे हैं कि "ऐसे नेता की हमें सख्त ज़रूरत है जो सही को सही कहने में नहीं हिचकते ". इस वीडियो का सच जानने...
सैनिकों को ज़िंदा जलाकर मारने की घटना का हमास से कनेक्शन नहीं है?: फैक्ट चेक 19.10.2023 5:15
इजरायल-हमास जंग के बीच सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सेना की वर्दी पहने दो जवानों को देखा जा सकता है जिनके हाथ-पैर बांध कर, उन्हें जलाकर उनकी हत्या कर दी जाती है. दोनों के शवों को जलाने के बाद वीडियो में एक आतंकी नजर आता है. वो कैमरे के सामने आकर कुछ कहता है और फिर दोनों जवानों के जलते शरीर पर कोई ईंधन डाल देता है. इस दर्दनाक वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग दाव...
गाज़ा से पलायन कर रहे लोगों का फ़र्ज़ी वीडियो वायरल क्यों हो रहा है: फैक्ट चैक 18.10.2023 3:27
सोशल मीडिया पर इज़रायल और हमास के बीच चल रही जंग के बीच से काफ़ी फ़ेक वीडियोज़ बाहर आ रहे हैं. उनमे से ही एक ये वीडियो है अजरबैजान की सेना में भर्ती हुए नौजवानों के शपथ ग्रहण समारोह का, इसे ये बता कर शेयर किया जा रहा कि लोग युद्ध की वजह से गाज़ा से पलायन कर रहे हैं. इसका पूरा सच जान ने के लिए सुनें हमारा पॉडकास्ट "फैक्ट चैक"
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ जीत मोहम्मद सिराज ने इजराइल को समर्पित की?: फैक्ट चेक 17.10.2023 5:27
वर्ल्ड कप में श्रीलंका से जीत के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाद मोहम्मद रिजवान ने अपना शतक गाजा के लोगों को समर्पित किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर अब कहा जा रहा है कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 14 अक्टूबर को पाकिस्तान से मिली जीत को इजरायल को समर्पित किया है. ऐसा दावा करने वाले लोग सिराज के नाम पर बने एक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं...
'फैक्ट्री में बन रहे प्लास्टिक के गेहूं', इस दावे के साथ वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 16.10.2023 5:12
अगर कोई आपसे कहे कि आप जिस गेहूं के आटे की रोटी खा रहे हैं, वो नकली है और उसे प्लास्टिक से बनाया जा रहा है, तो आप सोच में पड़ जाएंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि वीडियो एक नकली गेहूं बनाने वाली एक फैक्ट्री का है. वीडियो में दिख रहा कि प्लास्टिक डालने के बाद मशीन से गेहूं जैसे दाने निकल रहे हैं. क्या है इस दावे की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉड...
इज़रायली झंडा जलाते फिलिस्तीनी के वायरल वीडियो का सच:फैक्ट चेक 13.10.2023 4:24
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कथित तौर पर इज़राइल और हमास के बीच चल रही जंग में, एक प्रदर्शनकारी के कपड़ो में आग लगी हुई दिखती है। हालांकि, सच ये है कि यह वीडियो इज़राइल या फ़िल्सतीन का नहीं है। तो ये वीडियो कहां का है और कौन है ये शख्स जिसके कपड़ों में आग लगी हुई है, जानने के लिए सुनिए "फैक्ट चैक" पॉडकास्ट
हमास के लड़ाके इंसान का दिल निकल कर खा रहे हैं?: फैक्ट चेक 12.10.2023 4:05
हमास लड़ाकों और इज़राइली सेना के बीच जंग जारी है. जंग की भयावह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे एक शख्स इंसानी दिल को खता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके साथ दावा ये किया जा रहा है कि हमास लड़ाके हैवानियत की हदों को पार करके इंसानी दिल को भी खा रहे है. तो क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
हमास के हमले में नहीं हुई इस इजरायली कपल की मौत, ये है पूरा सच: फैक्ट चेक 11.10.2023 8:12
इज़रायल और हमास के बीच शनिवार ही की सुबह से जंग जारी है. गाज़ा बॉर्डर के पास एक म्यूज़िक फेस्टिवल पर हमास ने हमला किया. हमले से बचने के लिए एक कपल कुछ दूर झाड़ियों में छिप गया. अब एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसे ट्विटर पर काफी लोग ये बोलते हुए शेयर कर रहे हैं कि 'ईश्वर दोनों को मोक्ष प्रदान करें' लेकिन सच कुछ और ही है. 'फैक्ट चैक' पॉडकास्ट में जानिए सच्चाई.
'KBC' में पूछा गया शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसने वाला सवाल?:फैक्ट चेक 10.10.2023 6:27
भारत का प्रसिद्ध टेलीविजन गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति" हाल ही में एक विवाद में घिर गया है. शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा गया है. इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमारे पॉडकास्ट "फैक्ट चेक" को सुनें.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.