Aaj Tak Radio
Din Bhar
Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
किसानों का भारत बंद विफल करने के लिए क्या है सरकार की तैयारी?: दिन भर, 7 दिसंबर 07.12.2020 30:45
कृषि क़ानूनों के विरोध में कल भारत बंद के लिए किसानों की क्या तैयारियां हैं और इसे असफल बनाने के लिए सरकार ने क्या स्ट्रेटेजी तैयार की है? सरकार की नए संसद भवन के कामकाज पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों रोड़ा अटका दिया है? शिवराज सिंह ने क्यों अब मध्यप्रदेश में शुरू की नाम बदलने की कवायद और क्यों नेपाल फिर वापस चाहता है हिंदू राष्ट्र का तमगा और राजशाही, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
हैदराबाद चुनाव की बाज़ी किसके हाथ लगेगी और किससे फिसलेगी?: दिन भर, 4 दिसंबर 04.12.2020 25:02
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली, तो चुनाव में कौन जीता और किसको झेलनी पड़ी हार? वैक्सीन पर पीएम की बुलाई सर्वदलीय बैठक में क्या हुआ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी पर बात, किसान आंदोलन पर अपडेट और पहले टी-20 में टीम इंडिया की जीत का एनालिसिस, सुनिए आज के 'दिन भर' में प्रतीक वाघमारे से.
किसानों- सरकार की मैराथन बैठक में कौन किस पर भारी? : दिन भर, 3 दिसंबर 03.12.2020 26:03
किसान संगठनों और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत में क्या सहमति बनती दिख रही है? WHO की सालाना मलेरिया रिपोर्ट में भारत को लेकर क्या कहा गया है? चक्रवाती तूफ़ान बुरेवी को लेकर तमिलनाडु और केरल में कैसी तैयारियां हैं? और आर्सीबो टेलीस्कोप ढहने से क्यों दुखी है विज्ञान जगत? सुनिए 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ.
योगी के फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर महाराष्ट्र में बवाल क्यों?: दिन भर, 2 दिसंबर 02.12.2020 29:26
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे पर विवाद क्यों, योगी के प्लान से उद्धव को क्या परेशानी है, कोरोना मुक्त राज्य घोषित होने की कगार पर कैसे पहुंचा झारखंड, चांद की मिट्टी लाने के लिए चीन की क्या तैयारी है और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के आख़िरी मैच पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ.
समिति बनाने का प्रस्ताव किसानों ने ठुकराया, अब क्या करेगी सरकार?: दिन भर, 1 दिसंबर 01.12.2020 26:13
किसान संगठनों ने क्यों ठुकराया सरकार का प्रस्ताव, अब यहां से क्या रास्ता अपनाएंगे किसान और सरकार? हैदराबाद निगम चुनावों का गणित क्या कहता है, आज कैसी रही चुनावी गहमागहमी, DRDO ने दो लैब को मिलाकर एक नई लैब का गठन क्यों किया है और GDP के ताज़ा आंकड़ों से आज शेयर बाज़ार पर कैसा असर रहा, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
किसानों की बंटी राय के बीच किस दिशा में जाएगा ये आंदोलन? : दिन भर, 30 नवंबर 30.11.2020 28:54
केंद्र सरकार ने किसानों के आंदोलन को ख़त्म करने की कवायद शुरू कर दी है. तो क्या सरकार अब नए क़ानूनों को लेकर नरम पर पड़ रही है? राम विलास पासवान के देहांत के बाद ख़ाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव में RJD का प्लान क्या है? तमिलनाडु में रजनीकांत राजनीतिक पार्टी का ऐलानकरते हैं तो इसका चुनाव में कैसा असर होगा? और मेरियम वेबस्टर ने किस शब्द को चुना है वर्ड ऑफ़ द ईयर सुनिए आज 'दिन भर' में अमन गुप्ता के...
किसान आंदोलन में सबसे ज़्यादा किसान हरियाणा-पंजाब से ही क्यों पहुंचे?: दिन भर, 27 नवंबर 27.11.2020 26:26
आज सुबह से दिल्ली बॉर्डर और दिल्ली के अंदर किसानों का आंदोलन में क्या कुछ हुआ, बिहार सीएम नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच क्यों हुई तनातनी, जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहले चुनाव की बात, कंगना रनौत को कैसे मिला कोर्ट का सहारा और सिडनी वन डे में क्यों हारी टीम इंडिया, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
कितने दिनों की तैयारी करके आए हैं किसान?: दिन भर, 26 नवंबर 26.11.2020 33:53
कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों का प्रदर्शन और लेबर लॉज़ के ख़िलाफ लेबर यूनियन्स का प्रोटेस्ट, दोनों में क्या हुआ? राजधानी दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना सर्वे किया गया है, इसमें क्या निकल कर आया? 26/11 की 12वीं बरसी पर समझेंगे भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ख़ुद को कैसे मज़बूत किया और आख़िर में मशहूर फुटबॉलर डिएगो मैराडोना की बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
आतंकवाद के मसले पर भारत को क्यों लपेट रहा पाकिस्तान?: दिन भर, 25 नवंबर 25.11.2020 27:14
पाकिस्तान ने UN में कहा है कि भारत उसके यहां आतंकवाद फैला रहा है, इस तरह की बातों से पाकिस्तान क्या साबित करना चाहता है? आज बिहार में बीजेपी के विजय सिन्हा को विधानसभा का स्पीकर चुन लिया गया, इससे पार्टी ने क्या समीकरण साधे हैं? चक्रवाती तूफ़ान निवार को लेकर क्या तैयारियां हैं और ट्विटर वेरिफ़िकेशन पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
तूफ़ान निवार से निपटने के लिए क्या तैयारियां हैं: दिन भर, 24 नवंबर 24.11.2020 28:55
तमिलनाडु और पुदुचेरी में निवार चक्रवाती तूफ़ान टकराने जा रहा है, इसे लेकर तटीय क्षेत्रों में कैसी तैयारियां हैं? कोरोना के बढ़ते मामलों के बाच पीएम मोदी के साथ बैठक में आज मुख्यमंत्रियों ने क्या चिंताएं रखीं, वैक्सीन डिस्ट्रिब्यूशन को लेकर क्या चर्चा हुई? जो बाइडेन की नईनवेली कैबिनेट में कौन से चेहरे हैं? और एमी इंटरनेशनल अवार्ड जीतने वाली भारतीय वेब सीरीज़ पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप...
कोवैक्सीन या ऑक्सफ़ोर्ड, कोरोना की कौन सी वैक्सीन चुनेगी जनता: दिन भर, 23 नवंबर 23.11.2020 30:35
भारत की कोवैक्सीन और ऑक्सफ़ोर्ड-एस्ट्रेजनेका की वैक्सीन में क्या क्लिनिकल डिफ़रेंस है, इनमें से कोई मार्केट में आई तो लोग किसे चुनेंगे? कांग्रेस के अंदरखाने से क्यों उठ रहे हैं विरोधी सुर, पार्टी की कार्यशैली पर गुलाम नबी आज़ाद के बयान के क्या मायने हैं? पंजाब में किसानों का आंदोलन रुक गया है तो क्या सारे किसान सहमत हो गए हैं, क्या सरकार कृषि क़ानूनों को वापस लेगी? और वाट्सएप प्राइवेसी से जुड़ा कौ...
उद्धव ठाकरे के मंत्री आपस में क्यों लड़ रहे हैं, सुनिए कितना गंभीर है मसला: दिनभर, 20 नवंबर 20.11.2020 33:25
45 दिनों बाद कोरोना का पारा फिर चढ़ने की वजह क्या है, उद्धव ठाकरे के मंत्री आपस में क्यों भिड़े, पीके से बिदक क्यों रहे हैं टीएमसी के दिग्गज और आसमान क्यों ताक रहे हैं खगोलशास्त्री, सुनिए 20 नवंबर का ‘दिनभर’ नितिन ठाकुर के साथ.
नगरोटा में 4 आतंकियों को मारने का व्यूह कैसे रचा गया: दिन भर, 19 नवंबर 19.11.2020 25:00
अमेरिका से आई एक रिपोर्ट चीन और भारत के रिश्तों के बारे में क्या कहती है, जम्मू कश्मीर के नगरोटा में 4 आतंकियों को मारने का व्यूह कैसे रचा गया और इनके पास से कितना बड़ा हथियारों का ज़खीरा मिला है और दिल्ली में कब तक घटेगा प्रदूषण का स्तर, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
इंसानों से इंसानों में फैलने वाला एक और वायरस मिला, नाम है चापरे : दिन भर, 18 नवंबर 18.11.2020 29:17
लक्ष्मी विलास बैंक और महाराष्ट्र के एक सहकारी बैंक पर RBI ने पाबंदियां क्यों लगाईं? कितना सुरक्षित है बैंकों में पैसा रखना? पंजाब में अब पूरी तरह अकेले चुनाव लड़ने जा रही भाजपा के लिए क्या चुनौतियां हैं , कैसी तैयारियां हैं और निकाय चुनाव क्या लिटमस टेस्ट साबित होगा? शिवराज सरकार के गौ कैबिनेट का मुख्य मकसद क्या है? और बोलिविया में मिले नए वायरस चापरे से जुड़ी बातें सुनिए आज 'दिन भर' में अमन गुप्त...
क्या संविधान के उलट होगा 'लव जिहाद' का क़ानून? : दिन भर, 17 नवंबर 17.11.2020 31:21
मर्जी से शादी का अधिकार है तो 'लव जिहाद' पर क़ानून कैसे लाएंगी सरकारें? क्या बिहार कैबिनेट में घट गई नीतीश की ताक़त? किसे मिला कौन सा विभाग? ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम ने कैसे साधा चीन पर निशाना और क्यों कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ आंदोलन में अब पंजाब को छोड़ कोई राज्य नहीं है. सुनिए 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ
बिहार की सियासत में क्यों साइडलाइन कर दिए गए सुशील मोदी: दिन भर, 16 नवंबर 16.11.2020 36:30
कांग्रेस के बिहार में बदतर प्रदर्शन के बाद एक बार फिर पार्टी के अंदर ही लोगों ने सवाल उठाए हैं, तो आख़िर क्यों बेसुध पड़ी है कांग्रेस, उसका आगे क्या होगा? बिहार की राजनीति से साइडलाइन कर दिए गए सुशील मोदी का भविष्य क्या होगा? पंजाब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में क्या अकाली दल का दबदबा क़ायम रहेगा और 'लूडो' को लेकर मज़ेदार बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
एक दलित कारसेवक को डिप्टी CM बनाकर BJP को क्या मिलेगा: दिन भर, 13 नवंबर 13.11.2020 40:18
बिहार में डिप्टी सीएम के तौर पर सुशील मोदी की बजाय बीजेपी के किस दलित नेता का नाम चल रहा है, क्या महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को गिराने की कोशिश में कामयाब होगी बीजेपी? राम मंदिर भूमि पूजन के बाद कैसी होगी अयोध्या की पहली दिवाली और बात रोहित शर्मा की एक रिकॉर्डतोड़ पारी की, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
हरियाणा का वो नया क़ानून जो सरपंचों को करेगा टाइट: दिन भर, 12 नवंबर 12.11.2020 31:22
अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए निर्मला सीतारमण ने जो घोषणाएं की हैं, इनका फ़ायदा लोगों को कैसे मिलेगा, बांग्लादेश बॉर्डर पर ULFA के कमांडर से सेना ने कैसे कराया सरेंडर? पटाखों पर बैन के बाद देश में आतिशबाज़ी की राजधानी शिवाकाशी में क्या माहौल है और हरियाणा में सरपंचों को हटाने के लिए लाया गया क़ानून देश में क्यों नहीं आ पा रहा, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
वो कौन सा फैक्टर था जो तेजस्वी के MY समीकरण पर भारी पड़ा: दिन भर, 11 नवंबर 11.11.2020 34:05
बिहार में एग्ज़िट पोल्स कैसे ग़लत साबित हुए, वो कौन सा एक फैक्टर था जो सबसे बड़ा था और जिसने तेजस्वी के एमवाई समीकरण को हरा दिया? ओटीटी प्लैटफॉर्म्स और डिजिटल न्यूज़ इंडस्ट्री को इनफर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री के अंतर्गत आने से कहीं सेंसरशिप को बढ़ावा तो नहीं मिलेगा? क्या T20 टीम की क्रिकेट कप्तानी विराट कोहली से लेकर, रोहित शर्मा को दे देनी चाहिए, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
BJP अब बिहार में अपना चेहरा कैसे तलाशेगी? : दिन भर,10 नवंबर 10.11.2020 31:13
बिहार में आए नतीजों का एनालिसिस, नीतीश की बची खुची साख़ किसने बचाई? अकेले शानदार प्रदर्शन कर रही बीजेपी के लिए आगे का रास्ता क्या होगा? उपचुनाव में मध्य प्रदेश के रुझानों से ज्योतिरादित्य सिंधिया का क़द बीजेपी में कैसा रहने वाला है? और फ़ाइज़र की वैक्सीन के ऐलान से सोना चांदी क्यों टूटा, कच्चे तेल के दाम क्यों बढ़े? सुनिए 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ
बिहार में कांग्रेस को क्यों सताने लगा विधायकों के छिटकने का डर: दिन भर, 9 नवंबर 09.11.2020 29:51
कांग्रेस को बिहार में चुनाव के नतीजों से पहले अपने विधायकों के टूटने का डर क्यों सता रहा है? NGT ने दिल्ली-एनसीआर में सभी तरह के पटाखों पर बैन लगा दिया है, तो क्या इससे कोई फ़ायदा होगा? दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज की छात्रा ऐश्वर्या ने क्यों कर ली खुदकुशी और जो बाइडेन का भारत और चेन्नई से कैसा रिश्ता है, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
क्या नीतीश कुमार का इमोशनल कार्ड चलेगा: दिन भर, 6 नवंबर 06.11.2020 38:36
अमेरिकी चुनाव में फाइनल रिज़ल्ट अब तक नहीं आए हैं, ट्रंप का क्या रुख है, क्या अमेरिका में हिंसा भड़क सकती है? बिहार में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नीतीश ने कह दिया है कि उनका ये आख़िरी चुनाव है तो उनके इस बयान का क्या असर हो सकता है? WHO ने पूरी दुनिया को क्यों चेताया है और बात वॉट्सऐप पे फीचर की, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
परिणामों पर US कांग्रेस के दोनों सदनों में ठन गई तो क्या होगा: दिन भर, 5 नवंबर 05.11.2020 26:45
अमेरिका में जो बाइडन के लिए राष्ट्रपति पद की राह आसान नज़र आ रही है लेकिन क्या डोनाल्ड ट्रंप पलट सकते हैं खेल? इलेक्टोरल कॉलेज में किसी तरह के विवाद की स्थिति बन सकती है? दिल्ली में कोरोना की तीसरे लहर को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल की समीक्षा बैठक में क्या हुआ? और बिहार चुनाव के तीसरे चरण में कितने करोड़पति उम्मीदवार और कितने प्रत्याशियों के ऊपर आपराधिक मामले हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन ग...
डॉनल्ड ट्रंप और जो बाइडेन कौन कहां है कितना मज़बूत? : दिन भर, 4 नवंबर 04.11.2020 25:51
अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप और जो बाइडेन में से कौन कहां चल रहा है आगे और कैसा रहेगा स्विंग स्टेट्स का रुझान? NGT नहीं चलाने देना चाहते ग्रीन पटाखे. सबसे प्रदूषित शहरों में 90 फ़ीसदी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं. कौन से हैं ये शहर और कब से बने ये हालात? और बताएंगे कैसे हुआ झारखंड में स्कॉलरशिप को लेकर घोटाला. सुनिए आज 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ
क्या एक बार फिर दूसरे चरण में हावी रहेगी RJD: दिन भर, 3 नवंबर 03.11.2020 23:54
बिहार में आज दूसरे चरण का चुनाव कैसा रहा, बीजेपी या RJD किसके पक्ष में चलती दिख रही बयार? अमेरिकी चुनाव से भारत के कौन से हित जुड़े हैं और बाइडेन या ट्रंप कौन है भारत के लिए बेहतर? रिलायंस के शेयरों में आई भारी गिरावट की वजह क्या है और इन्वेस्टमेंट के लिहाज़ से ये कैसा समय है, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.