Aaj Tak Radio
Din Bhar
Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
गहलोत सरकार ने बात मान ली फिर भी आंदोलन क्यों कर रहे गुर्जर: दिन भर, 2 नवंबर 02.11.2020 25:49
गुर्जरों के आरक्षण की मांग राजस्थान सरकार ने मान ली है, इसके बाद भी गुर्जर आंदोलन क्यों जारी है? लॉकडाउन में गांव-घर लौटे बिहार के बहुत से मज़दूर अब अनलॉक के बाद भी शहर नहीं लौटे हैं, तो क्या उन्हें काम मिल गया? जम्मू-कश्मीर में हिज़बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी सैफ़ुल्लाह को सुरक्षा बलों ने कैसे मारा, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
भविष्य की महामारियां ज़्यादा ख़तरनाक क्यों होंगी: दिन भर, 30 अक्टूबर 30.10.2020 37:13
कोरोना वायरस से तो लड़ाई जारी है लेकिन आने वाली महामारियां क्यों ज़्यादा ख़तरनाक होंगी? बिहार में उपेंद्र कुशवाहा, ओवैसी और मायावती वाले तीसरा मोर्चे के किंगमेकर बनने के कोई आसार हैं या नहीं? तिब्बत में ह्यूमन राइट्स वॉयलेशन पर चीन को कैसे घेर सकता है भारत? और मिर्ज़ापुर-2 में सुरेंद्र मोहन पाठक के एक उपन्यास को लेकर विवाद क्यों, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
क्या यूपी में कांग्रेस और सपा बनाम भाजपा और बसपा होने जा रहा है: दिन भर, 29 अक्टूबर 29.10.2020 28:15
राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव को लेकर बसपा की रणनीति भविष्य में बीजेपी के नज़दीक आती दिख रही है, तो क्या गठबंधन करने के मूड में हैं मायावती?, दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले तीसरी लहर का संकेत हैं?, तेजस्वी को जंगलराज का युवराज बताकर क्या साबित करना चाहते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? और सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट करियर कैसा रहा और टीम में मिली जगह तो क्या होगी पोज़िशन, सुनिए आज 'दिन भर' में अमन गु...
मुंगेर की घटना को लेकर बैकफुट पर क्यों हैं नीतीश?: दिन भर, 28 अक्टूबर 28.10.2020 28:31
जम्मू-कश्मीर में कोई भी भारत का नागरिक ज़मीन ख़रीद सकता है, लेकिन लद्दाख में क्यों नहीं? बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी की घटना और पुलिस के लाठीचर्ज करने को लेकर राजनीति क्यों गर्मा रही है? सुशांत की बहनों को क्यों सता रहा है गिरफ्तारी का डर? और दिल्ली में पूसा इंस्टीट्यूट के घोल का छिड़काव करने के बाद खेत में पराली की क्या हालत है, सुनिए आज के 'दिन भर' में सुनिए अमन...
'मिस्टर कूल' कहे जाने वाले नीतीश क्यों भड़क जा रहे हैं?: दिन भर, 27 अक्टूबर 27.10.2020 24:53
भारत और अमेरिका के बीच आज 2+2 वार्ता में हुआ Beca समझौता क्या है और इसका भारत अमेरिका के संबंधों पर कैसा असर होगा? बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान बात बात पर उखड़ रहे नीतीश कुमार की नाराजगी की वजह क्या है? हाथरस मामले में लगाई गई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा और भारत में मोबाइल इंटरनेट स्पीड पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल से भी कम क्यों है, सुनिए 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
ना वैक्सीन आई, ना वायरस कंट्रोल हुआ फिर कोरोना के केस कैसे गिरे?: दिन भर, 26 अक्टूबर 26.10.2020 38:14
कोरोना से मौत के आँकड़े कम हो गए लेकिन बिना वैक्सीन ये हुआ कैसे, महूबबा की ज़िद का बीजेपी ने क्या जवाब दिया, बिहार में पहले फ़ेज़ के प्रचार के बाद अब सीन क्या है और सरकार क्या तोहफ़ा देने जा रही है आपको, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
PM मोदी बिहार में क्या करना चाह रहे हैं, उनकी रैली से मिले संकेत: दिन भर, 23 अक्टूबर 23.10.2020 34:14
बिहार में नरेंद्र मोदी ने तीन जगहों पर रैलियां कीं, तो आज मोदी की रैलियों से क्या संकेत मिले? अमेरिका की प्रेसिडेंशियल डिबेट में डोनल्ड ट्रंप ने इस बार हवा को लेकर भारत का ज़िक्र नेगेटिव तरीके से किया, इसके डिप्लोमैटिक मायने क्या हैं? और वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर-2 रिलीज़ होने के बाद लोग कैसे मज़ा ले रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
RJD की 10 लाख नौकरियों पर सवाल उठा रही BJP 19 लाख रोज़गार कैसे देगी : दिन भर, 22 अक्टूबर 22.10.2020 26:19
बिहार में बीजेपी का 19 लाख नौकरियों का वादा जुमला है या भरोसा? क्या सोचता है बिहार का युवा? वायु प्रदूषण से पिछले साल 16 लाख 70 हज़ार लोगों ने गंवाई जान, दिल्ली के प्रदूषण में कैसे रखें ख़याल?, क्रोम पर मंडरा रहा हैकिंग का ख़तरा और क्यों मना रही सरकार आज ब्लैक डे? सुनिए आज 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ
पाकिस्तान को FATF में ब्लैक लिस्ट होने से कौन बचा रहा?: दिन भर, 21 अक्टूबर 21.10.2020 28:04
FATF की बैठक आज से शुरू हो गई है. पाकिस्तान अभी ग्रे लिस्ट में है तो क्या इसको अबकी बार ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा या ग्रे में ही रहेगा? भारत में रोज़ाना आने वाले कोरोना मामलों में कमी हो रही है और रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है. इसके पीछे की वजह क्या है? बिहार में चुनाव से पहले लाए गए महागठबंधन, कांग्रेस और आरजेडी के घोषणापत्रों में क्या है, सुनिए 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
मोदी सरकार का कृषि क़ानून बनाम पंजाब का कृषि बिल: दिन भर, 20 अक्टूबर 20.10.2020 32:41
पंजाब सरकार के कृषि बिलों के क़ानून बनने में अड़चन क्या है और क्या किसानों के विरोध में कुछ कमी आएगी? हाथरस केस में पकड़े गए चार आरोपियों में से एक नाबालिग है तो क्या उसे एडल्ट की तरह ट्रीट किया जाएगा? कैसे दुर्गा पूजा के बीच कोलकाता में विश्व हिंदू परिषद राम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहा है और बिहार में महागठबंधन में शामिल लेफ्ट पार्टियां क्या कुछ फ़ायदा दिला पाएंगी, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गु...
25 साल पुराने असम-मिजोरम विवाद के पीछे क्या चुनावी प्रपंच है?: दिन भर, 19 अक्टूबर 19.10.2020 28:13
असम-मिजोरम सीमा पर दो गुटों में हिंसक झड़प के कारण माहौल तनावपूर्ण है. तो क्या है सीमा से जुड़ा ये विवाद और कितना पुराना है. क्या इसके पीछे कोई चुनावी प्रपंच तो नहीं? मध्य प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव के लिए क्या है बीजेपी और कांग्रेस की तैयारी? त्योहारी सीज़न में भारतीय बाज़ार की कैसी रहेगी चाल? और बिहार के बिना डिग्री वाले डॉक्टर से बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
योगी की पुलिस सख़्त है तो UP में इतने अपराध क्यों होते हैं: दिन भर, 16 अक्टूबर 16.10.2020 41:00
यूपी के बलिया में एक बीजेपी नेता ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक आदमी को गोली मार दी और फरार हो गया, तो इसी बहाने उत्तर प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर पर बात, जम्मू कश्मीर में पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस की गुपकार मीटिंग को बीजेपी कैसे काउंटर करने की कोशिश कर रही है? विश्व भोजन दिवस पर जानेंगे पोषण के मामले में एक देश के तौर पर हम कहां टिकते हैं? और बिहार में शराबबंदी का सच, दो मज़ेदार किरदारों की ज़ुबान...
370 वापस लाने के लिए कश्मीरी पार्टियां क्या करने वाली हैं: दिन भर, 15 अक्टूबर 15.10.2020 30:12
भारतीय सेना प्रमुख के आगामी नेपाल दौरे का दोनों देशों के रिश्तों पर कैसा असर होगा? जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए सभी स्थानीय दलों की मीटिंग में क्या हुआ और क्या केंद्र पर इसका कोई असर होगा? सरकारी विभागों में सिर्फ बीएसएनएल और MTNL के फोन ही क्यों बजेंगे? और बात बिहार चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के कैंपेन सॉन्ग्स की, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
कब भारत बेचेगा दूसरों को हथियार, DRDO के चैयरमेन ने दिया जवाब: दिन भर, 14 अक्टूबर 14.10.2020 26:10
हाथरस केस में कैसा रहा सीबीआई की जांच का दूसरा दिन और कैसे हैं सुरक्षा के इंतज़ाम? आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में हुई भीषण बारिश का क्या कारण है और अभी वहां कैसे हालात हैं और सुरक्षा या राहत के लिए सरकार की क्या तैयारियां हैं? क्या है पर कैपिटा जीडीपी और क्या इस मामले में बांग्लादेश से भारत की तुलना करना ठीक है? और DRDO के चेयरमैन डॉ. सतीश रेड्डी से ख़ास बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता के...
हाथरस पीड़िता का परिवार क्यों नहीं चाहता SIT की रिपोर्ट बाहर आए?: दिन भर, 13 अक्टूबर 13.10.2020 26:07
हाथरस गैंगरेप केस में पीड़ित पक्ष की वकील सीमा कुशवाहा क्यों चाहती हैं SIT की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न हो, पंजाब में कैसे जल रही पराली और कैसे मिटाए जा रहे उसके निशान, कोविड की वजह से देशभर में बेतहाशा बायोमेडिकल वेस्ट बढ़ गया तो इसका क्या विकल्प है और इसे कैसे ट्रीट किया जाता है, और लालू यादव की जन्मभूमि में चुनाव को लेकर क्या कहते हैं लोग, सुनिए 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
बिहार में BJP-JDU गठबंधन, मैत्री नहीं मजबूरी है: दिन भर, 12 अक्टूबर 12.10.2020 20:33
हाथरस गैंगरेप केस में आज लखनऊ बेंच में हुई सुनवाई में क्या बातें निकलकर आईं? मुंबई में आज ग्रिड फेल हो जाने से कई घंटे तक पूरे शहर में बिजली नहीं रही तो जानेंगे ग्रिड फेल होने के क्या कारण होते हैं और इसे कैसे संभाला जाता है? क्यों बिहार में बीजेपी जेडीयू के बिना चुनाव नहीं लड़ती? और क्यों दिल्ली में अब तक हुए ट्री ट्रांस प्लांटेशन का कोई मतलब नहीं निकला, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
TRP स्कैम में सबूत और गवाह क्या कहते हैं: दिन भर, 9 अक्टूबर 09.10.2020 25:22
हाथरस गैंगरेप मामले में पूरा दिन क्या होता रहा, पश्चिमी यूपी में हाथरस के बहाने जयंत चौधरी सियासत कैसे साध रहे हैं और चश्मदीद ने कैमरे पर बताया TRP को कौन कर रहा था सेट, सुनिए 9 अक्टूबर का ‘दिनभर’ नितिन ठाकुर के साथ.
पैसे देकर TRP ख़रीदने के स्कैम का भांडाफोड़ : दिन भर, 8 अक्टूबर 08.10.2020 20:24
आगे दिखने की होड़ में कैसे कुछ टीवी चैनलों ने पैसे देकर ख़रीदी टीआरपी? दिल्ली में पराली से आने वाले समय में कैसे हालात होंगे?, क्यों पंजाब में कृषि क़ानूनों के विरोध के बीच फ़सल की ख़रीद में हुआ इज़ाफ़ा. और कैसी रही कल अमेरिका में हुई वाइस प्रेसिडेंशियल डिबेट? सुनिए आज 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ
दो बार रिजेक्ट होने के बाद अब रिया को क्यों मिली ज़मानत?: दिन भर, 7 अक्टूबर 07.10.2020 21:00
ड्रग कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती को बेल मिलने का क्या कारण है? क्यों उनके भाई को ज़मानत नहीं मिला और क्या हैं वे शर्तें जो रिया को माननी पड़ेंगी? बिहार चुनाव में पार्टियों के टिकट बंटवारे पर बात और SC ने सार्वजिनक स्थानों पर प्रदर्शन के बारे में जो कहा, उसके क्या मतलब हैं, सुनिए 7 अक्टूबर के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
सुशांत की मौत को मर्डर बताकर किस किसने उठाया फायदा?: दिन भर, 6 अक्टूबर 06.10.2020 26:12
बिहार में एनडीए की सीटों पर खींचतान किस फ़ॉर्मूले से सेट हुई, किसके खाते में कितनी सीटें आई. सुप्रीम कोर्ट में हाथरस केस की सुनवाई में क्या क्या हुआ और SC ने यूपी सरकार को क्या आदेश दिए. सुशांत सिंह राजपूत की मर्डर थ्योरी से किसने काटी मलाई? सुनिए 6 अक्टूबर का 'दिन भर' नितिन ठाकुर के साथ.
हाथरस में हिंसा भड़काने की कोशिश करने वाली वेबसाइट की पूरी कुंडली: दिन भर, 5 अक्टूबर 05.10.2020 30:11
हाथरस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने खुलासा किया है कि एक वेबसाइट ने इस मामले में जातीय हिंसा को बढ़ाने का काम किया है. इस वेबसाइट में ऐसी क्या बाते लिखीं थीं और क्या है इसके डोमेन प्रोवाइडर से जुड़ी ख़ास बात? रेप के मामले में आए NCRB यानि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों की होगी बात. कृषि क़ानूनों के विरोध में पंजाब में चल रही कांग्रेस की 'खेती बचाओ यात्रा' कहां तक पहुंची और राहुल गांध...
गांधी जयंती का दिन और हाथरस में हाथापाई, धमकी, घेराबंदी, लीपापोती का दौर: दिन भर, 2 अक्टूबर 02.10.2020 31:30
हाथरस में आज दिनभर क्या होता रहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट क्या कह रही है और किसने उलझा दिया मामला, अल क़ायदा की साज़िश का खुलासा हुआ तो क्या पता चला, क्या गूगल को हरा सकेंगे देसी स्टार्टअप्स और सुनिए गांधी से जुड़ा एक दिलचस्प क़िस्सा, सुनिए 2 अक्टूबर का 'दिनभर' नितिन ठाकुर के साथ.
सड़क पर राहुल के उतरने से कांग्रेस की सियासत लेगी करवट?: दिन भर, 1 अक्टूबर 01.10.2020 24:46
हाथरस गैंगरेप केस की पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी को आज रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया गया. इस बीच उनसे पुलिस की धक्का मुक्की भी हुई. अब इस घटना का उनकी राजनीति पर कैसा असर होगा? बीजेपी ने पदाधिकारियों की नई टीम तैयार की है. इस टीम को तैयार करने के पीछे क्या रणनीति है और क्यों इसमें कुछ पुराने लोगों को नहीं मिली जगह? इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आज आए नए जहाज़ की खू...
बाबरी गिराना अपराध, अपराधी कौन हैं पता नहीं?: दिन भर, 30 सितंबर 30.09.2020 26:54
अयोध्या ढांचा विध्वंस मामले में सभी 32 आरोपी बरी हो गए हैं लेकिन इस घटना का अब राजनीतिक असर क्या होगा और इस केस में आगे क्या हो सकता है? गुजरात में जानवरों से इंसानों में होने वाली एक बीमारी फैल रही है. महाराष्ट्र के कई सीमावर्ती ज़िले इसे लेकर अलर्ट पर हैं तो वहां कैसी हैं तैयारियां? और क्या हैं बीमारी के लक्षण और इलाज? हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस ने जबरिया अंतिम संस्कार करा दिया, उस बेटी...
सुशांत के विसरा में नहीं मिला ज़हर, अब CBI क्या करेगी?: दिन भर, 29 सितंबर 29.09.2020 28:29
सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट में क्या निकला? सीबीआई की जांच में आगे क्या हो सकता है? सरकार ने रक्षा सौदों की ख़रीद में ज़रूरी ऑफसेट क्लॉज को क्यों हटा दिया है. ये क्लॉज क्या था और क्या होगा इसे हटाने का असर? और अमेरिका में आज होने जा रही पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट के मुद्दों में ट्रंप या बाइडन कौन किस पर पड़ सकता है भारी बताएंगे? इसके अलावा जानेंगे जोकर मैलवेयर के बारे में, जिसकी वजह से 17 ऐप...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.