Aaj Tak Radio
Din Bhar
Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
हक़ की लड़ाई के बीच छोटे किसानों को हुआ घाटा, सामने आया घोटाला!: दिन भर, 11 जनवरी 11.01.2021 30:03
सरकार से नाउम्मीद किसानों के लिए क्या सुप्रीम कोर्ट निकालेगा रास्ता? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में क्या घोटाला हुआ है, छोटे किसानों को कैसे घाटा हुआ है? अमेरिका में ट्रंप को इम्पीच करने की मांग है तो इम्पीचमेंट के बाद उनके लिए क्या बदल जाएगा, क्या वो अधिकार हैं जिनसे उन्हें हाथ धोना पड़ेगा और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रॉ हुए सिडनी टेस्ट पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता के सा...
राजस्थान की राजनीति को लेकर बीजेपी में क्या पक रहा है?: दिन भर, 8 जनवरी 08.01.2021 29:58
क्या वसुंधरा राजे के बिना चल सकती है राजस्थान में बीजेपी की राजनीति? किसानों और सरकार के बीच हुई बैठक से क्या कोई निष्कर्ष निकला है या फिर मामला फंस गया है? अमेरिका में ट्रंप ख़ुद को माफी देने पर विचार कर रहे हैं, तो क्या शक्तियां हैं उनके पास और इस पर कानून क्या कहता है? क्या एयर पॉल्यूशन से प्रेग्नेंसी पर कोई असर पड़ता है? और सिडनी टेस्ट में आज के हाय पॉइंट्स पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में निति...
अमेरिका में फिर हुआ बवाल तो ट्रंप का क्या होगा?: दिन भर, 7 जनवरी 07.01.2021 33:15
आज दिल्ली की सीमाओं पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली की, इससे किस तरह का संदेश दिया गया? किसानों के जमावड़े पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा और रिलायंस ने किस तरह का कैंपेन चलाया है? अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण से पहले ट्रंप समर्थकों ने जो बवाल किया वो दोबारा हुआ तो क्या होगा? राजस्थान में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में पायलट खेमे को क्यों दी गई तरजीह और सिडनी टेस्ट के पहले दिन के खेल पर बातचीत, सुनिए आज क...
प्रणब की आख़िरी किताब में मोदी और सोनिया के लिए क्या सीख: दिन भर, 6 जनवरी 06.01.2021 32:32
प्रणब मुखर्जी के निधन के 5 महीने बाद उनकी आख़िरी किताब के कुछ हिस्से सामने आ गए हैं, तो क्या लिखा है इसमें? उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के एंटी कनवर्ज़न लॉज़ की संवैधानिक वैधता जांचने को क्यों तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट? कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन्स से जुड़े कौन से सवाल हैं जिनके जवाब अब तक नहीं मिले हैं और सिडनी टेस्ट पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ.
गुजरात में बीजेपी-संघ की तीन दिवसीय बैठक का एजेंडा क्या है: दिन भर, 5 जनवरी 05.01.2021 30:34
गुजरात में RSS की तीन दिवसीय मीटिंग चल रही है, तो इस मीटिंग का एजेंडा क्या है? किसानों के प्रोटेस्ट का क्या है हाल? सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को आज सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन सिग्नल दे दिया है, तो इस प्रोजेक्ट को लेकर क्या विवाद थे, क्यों इसके खिलाफ अर्ज़ियां दी गई थीं? और देश के कई राज्यों में तेज़ी से फैल रहे बर्ड फ़्लू पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
BJP में आने के बाद ममता से लेकर पीके तक पर क्या-क्या बोले शुभेंदु अधिकारी: दिन भर, 4 जनवरी 04.01.2021 24:59
किसानों और सरकार के बीच आठवें दौर की बातचीत में क्या हुआ? किसान आंदोलन की वजह से रिलायंस परेशानी में क्यों है? मध्यप्रदेश में पत्थरबाज़ी करनेवालों पर एक क़ानून आ रहा है वो क्यों विवादों में है और ताज़ा ताज़ा बीजेपी में शामिल हुए बंगाल के धाकड़ नेता शुभेंदु अधिकारी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू का चुनिंदा हिस्सा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
‘कोविशील्ड’ वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी अप्रूवल मिलने के क्या मायने हैं: दिन भर, 1 जनवरी 01.01.2021 21:16
ऑक्सफर्ड-एस्ट्राज़ेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंज़ूरी मिल गई है, इसका मतलब क्या है? ट्रंप ने H1B वीज़ा पर पाबंदियां तीन महीने के लिए और बढ़ा दी हैं, इससे भारतीयों को क्या नुकसान होगा? पीएफ़ के ब्याज़ के तहत मिलने वाला पैसा जो पहले दो किस्तों में आना था, वो अब साथ आ रहा है, कौन सा पैसा है ये? और दिल्ली की सर्दी पर बात, सुनिए साल के पहले 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ.
कृषि क़ानूनों से किसानों का फ़ायदा या नुक़सान, सुनिए दो अर्थशास्त्रियों की दलीलें: दिन भर, 31 दिसंबर 31.12.2020 29:51
कृषि क़ानूनों पर दो धुरंधर अर्थशास्त्रियों के बीच बहस और किसान नेता राकेश टिकैत से ख़ास बातचीत, मध्यप्रदेश में हो रही सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं की वजह क्या और भारत सरकार की देनदारी बढ़ने के क्या मायने हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
सरकार से बातचीत में नहीं आई किसानों के लिए अच्छी ख़बर, आगे क्या होगा: दिन भर, 30 दिसंबर 30.12.2020 28:22
सरकार और किसानों के बीच सातवें राउंड की बातचीत में क्या कुछ हुआ? तमिलनाडु की राजनीति में रजनीकांत की एंट्री नहीं होने से बीजेपी के चुनावी गणित पर क्या असर पड़ेगा? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में क्या फ़ेरबदल की संभावना और शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर के बीजेपी में शामिल होने पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
'तेजस्वी CM, नीतीश PM' वाला ऑफर मानेंगे नीतीश कुमार?: दिन भर, 29 दिसंबर 29.12.2020 30:10
किसान आंदोलन में क्यों तेज़ी आ रही है? बिहार के सीएम नीतीश कुमार को आरजेडी ने क्या ऑफ़र दिया है? चीन का विरोध करते करते हमने चाइनीज़ मोबाइल ख़रीदने का क्या रिकॉर्ड बनाया है और मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की जीत पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
किसान प्रोटेस्ट में राहुल हों न हों, क्या फर्क पड़ता है: दिन भर, 28 दिसंबर 28.12.2020 25:09
राहुल गांधी के विदेश दौरे पर बवाल तो मचा है लेकिन पार्टी को उनके होने या ना होने से फ़र्क़ कितना पड़ता है? संजय राउत की पत्नी वर्षा को ईडी ने समन क्यों भेजा है, क्या है ये पूरा मामला? नए साल में क्यों महंगे होने वाले हैं इलेक्ट्रॉनिक सामान और ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट पर बात, सुनिए आज के 'दिनभर' में नितिन ठाकुर से.
PM किसान स्कीम के 18 हज़ार करोड़ रुपयों का राजनीतिक मतलब क्या है?: दिन भर, 25 दिसंबर 25.12.2020 32:06
प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान योजना की अगली किस्त के 18 हजार करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं, किसान आंदोलन के बीच पीएम के इस कदम का क्या मतलब है? ब्रेग्ज़िट की ट्रेड डील साइन हो गई है, इससे भारत पर क्या असर पड़ेगा? गुरुग्राम में बच्चों को लेकर GMC ने क्या अनोखी पहल की है और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में प्रतीक वाघमारे से.
कृषि के पहले क़ानून से जुड़ी इस बात से चिंतित हैं किसान: दिन भर, 24 दिसंबर 24.12.2020 27:55
कृषि कानूनों में फ़सल के दामों को नियंत्रित करने कोई सिस्टम नहीं है, इसके लिए विशेषज्ञ क्या उपाय सुझाते हैं? एक राज्यसभा सीट क्यों चर्चा में है? KGMU के डॉक्टरों को कौन सा नया वायरस मिला है? इंस्टेंट लोन दिलाने वाले ऐप्स से कैसे हो रही ठगी, इससे कैसे बचें? और BCCI की सालाना बैठक में आज क्या बाते हुईं, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
किसान आंदोलन पर अपने ही पैंतरे में फंस गई बीजेपी! : दिन भर, 23 दिसंबर 23.12.2020 23:46
आज किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर डटे 28 दिन हो गए हैं. तो अब तक क्या रहीं इस आंदोलन की खूबियां और कमज़ोरियां? मध्य प्रदेश में मिलावटखोरों के ख़िलाफ़ क़ानून कितना सख्त होने जा रहा है और अचानक इस सख्ती की वजह क्या? वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों का चौंकाने वाला आंकड़ा और इसका अर्थव्यवस्था पर कैसे असर होता है, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
जम्मू कश्मीर से अब तक आए नतीजे क्या कह रहे हैं?: दिन भर, 22 दिसंबर 22.12.2020 29:49
जम्मू-कश्मीर में ज़िला विकास परिषद के नतीजों में क्या सामने आया और कैसा रहा बीजेपी का प्रदर्शन? हाथरस मामले की CBI चार्जशीट में किन बातों का ख़ुलासा हुआ है? कोरोना से निपटने के लिए अमेरिका में लाए गए 900 अरब ड़लर के पैकेज को कैसे और किन सेक्टर्स पर खर्च किया जाएगा? क्यों भिंड ज़िले में MP पुलिस बनाने जा रही है डकैतों का म्यूज़ियम, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
शाह की ताक़त के आगे झुंझलाहट में कहीं ज़्यादा तो नहीं बोल गए प्रशांत किशोर?: दिन भर, 21 दिसंबर 21.12.2020 25:38
बंगाल चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर प्रशांत किशोर के बयान के क्या मायने हैं? नेपाल में संसद भंग होने के बाद मचे सियासी बवाल भारत के लिए क्या रणनीतिक चुनौतियां खड़ी करेगा? 1 जनवरी से चेक भुगतान को लेकर लागू होने जा रहा पॉज़िटिव पे सिस्टम क्या है और मेलबर्न में किन नए बदलावों के साथ उतर सकती है भारतीय टीम, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
नाराज़ नेताओं को साधने में अब क्यों जुटी कांग्रेस?: दिन भर, 18 दिसंबर 18.12.2020 23:57
दिल्ली और नॉर्थ इंडिया में पड़ रही कड़ाके की ठंड को लेकर क्या अलर्ट जारी हुआ? कांग्रेस की कल होने वाली बैठक से हल होगा पार्टी का नेतृत्व संकट? बिहार में अब तक नीतीश कुमार ने कैबिनेट का विस्तार क्यों नहीं किया और भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे डे-नाईट टेस्ट मैच पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में प्रतीक वाघमारे से.
तृणमूल की डगमगाती नैया को कैसे संभालेंगी ममता?: दिन भर, 17 दिसंबर 17.12.2020 23:05
किसानों के आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज दूसरे दिन की सुनवाई में क्या सब हुआ? बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के बाद तृणमूल कांग्रेस में और किन नेताओं ने दिया इस्तीफ़ा और पार्टी के लिए आगे की राह कैसी होगी? क्यों ह्यूमन डेवेलपमेंट इंडेक्स में नीचे चली गई भारत की रैंकिंग और कैसे ख़र्च होगा भारत को न्यू डेवेलपमेंट बैंक यानि NDB से मिलने वाला क़र्ज़, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ.
केंद्र की कमेटी का प्रस्ताव ठुकरा चुके किसान क्या SC की कमेटी वाली बात मान लेंगे : दिन भर,16 दिसंबर 16.12.2020 24:06
किसान आंदोलन के मसले पर डाली गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज क्या सुनवाई हुई? केरल में स्थानीय निकाय चुनाव में क्यों धरी रह गई बीजेपी की रणनीति? सभी धर्मों समुदायों में समान आधार पर तलाक देने की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र से क्या जवाब मांगा? और बंगाल में शुभेंदु अधिकारी का विधायक पद से इस्तीफ़ा देने का टीएमसी को कितना नुकसान होगा? सुनिए 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ.
किसान आंदोलन से निपटने के लिए इन रास्तों पर चलेगी सरकार?: दिन भर, 15 दिसंबर 15.12.2020 23:17
सरकार आंदोलनरत किसानों को एक तरफ बातचीत का न्योता भी दे रही है तो दूसरी तरफ बिल वापस लेने इनकार भी कर चुकी है तो असल में माज़रा क्या है? राम मंदिर निर्माण में अब क्या बाधा आ रही है? देश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एम्स में हज़ारों नर्सें 6 दिन से हड़ताल पर क्यों हैं और अंतरिक्ष से नासा ने जो तस्वीरें भेजी है उसमें क्या खास है, सुनिए आज के 'दिन भर' में प्रतीक वाघमारे से.
परंपरागत वोटर्स होने के बावजूद राजस्थानों के शहरों में क्यों पिछड़ी BJP?: दिन भर, 14 दिसंबर 14.12.2020 30:03
कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ आज किसानों के उपवास को लेकर किस तरह की गहमागहमी रही? राजस्थान के नगर पालिका और नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस की जीत के मायने क्या हैं? बीजेपी के लिए ये झटका क्या असर छोड़ेगा? क्यों सेना अब 15 दिन के इंटेसिव वार की प्लानिंग में जुट गई है और कैसे ज़मीन पर उतरेगी फ़्री वाइ फाई की पीएम वाणी योजना, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
ममता के हाथ से निकल गया बंगाल का लॉ एंड ऑर्डर?: दिन भर, 11 दिसंबर 11.12.2020 33:00
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी को क्यों पढ़ाया संविधान का पाठ, क्या बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने का संकेत दे रहे गवर्नर? CAA क़ानून बनने के एक साल बाद हिंसक झड़पों में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई कहां तक पहुंची और सरकार ने इस क़ानून को लेकर क्या तैयारियां शुरू कर दी हैं? आंध्र प्रदेश में क्यों फैल रही है एक रहस्यमय बीमारी? किस रिकॉर्ड में टिकटॉक ने फ़ेसबुक को पछाड़ दिया और वाट्...
बंगाल में बीजेपी आलाकमान पर क्यों बरसे पत्थर?: दिन भर, 10 दिसंबर 10.12.2020 25:41
किसान आंदोलन चलता रहे इसके लिए पंजाब और हरियाणा के गांवों में क्या प्रयास जारी हैं और क्यों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान साथ नहीं हैं? बंगाल में बीजेपी के शीर्ष नेताओं को हिंसक विरोध क्यों झेलना पड़ा और दुमका में 5 बच्चों की एक मां से गैंगरेप मामले में स्थानीय लोगों में किस तरह का ग़ुस्सा है और पुलिस की जांच में क्या हुआ और अमेरिका में फे़सबुक पर कौन से नए मुक़दमे दर्ज हुए हैं, सुनिए आज के 'दिन भ...
किसानों ने सरकार का प्रस्ताव ख़ारिज़ क्यों किया और अब क्या है अगला क़दम? : दिन भर, 9 दिसंबर 09.12.2020 26:33
किसानों ने क्यों ख़ारिज कर दिया सरकार का प्रस्ताव. आज किसानों की मीटिंग में क्या तय हुआ? त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब के ख़िलाफ़ उनकी ही पार्टी के समर्थक क्यों कर रहे विरोध? राजस्थान में कैसे टूट गई पंचायत और ज़िला परिषद चुनाव में सत्ताधारी पार्टी की जीत की परंपरा? कहां चूकी कांग्रेस और ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फख़रीज़ादेह की हत्या किस हथियार से हुई और किस देश पर है शक? सुनिए 'दिन भर' में अम...
आंदोलन पर अड़े किसानों की अमित शाह से मुलाकात, मना पाएंगे गृहमंत्री?: दिन भर, 8 दिसंबर 08.12.2020 26:51
आज भारत बंद था तो कहां कैसा असर रहा और किसान आंदोलन में नया क्या हो रहा है? सरहद पर चीन ने क्या नई हरकत की है? इंडियन मोबाइल कांग्रेस में क्या हुआ, 5G को लेकर क्या बात हुई और आख़िरी टी-20 मैच में क्यों हारी टीम इंडिया, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.