Aaj Tak Radio
Din Bhar
Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
टूलकिट से साज़िश रचनेवालों पर पुलिस ने किए क्या क्या खुलासे?: दिन भर, 15 फरवरी 15.02.2021 27:15
किसानों के प्रदर्शन से जुड़े टूल किट मामले में क्या अपडेट है? कोरोना वैक्सीनेशन में टार्गेट पूरा करने से दो महीने लेट क्यों हो सकता है भारत? बच्चों को मेमरी बढ़ाने के नाम पर कौन सा इंजेक्शन लगा रहा था टीचर और इंडिया-इंग्लैंड चेन्नई टेस्ट पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
क्या लोगों से पूछे बग़ैर उनका डेटा बेच सकती है सरकार: दिन भर, 12 फरवरी 12.02.2021 36:54
सरकार ने किस डेटा को बेचकर 111 करोड़ रुपये कमाए हैं, इसके साथ क्या चिंताएं जुड़ी हुई हैं? राहुल गांधी ने चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर क्या कहा है और असल स्थिति क्या है? मुंबई पुलिस को क्यों है प्राइवेट जासूसों की तलाश और भारत- इंग्लैंड के बीच कल से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
कोरोना टेस्टिंग के नंबरों में गड़बड़झाला, किसने और क्यों किया खेल?: दिन भर, 11 फरवरी 11.02.2021 30:07
बिहार में कोविड टेस्टिंग में क्या गड़बड़ी सामने आई है, कहां से इसका पता चला? क्या चीन के साथ पूर्वी लद्दाख वाला मामला सुलझने वाला है? जो बाइडेन के किस कदम से चीन के साथ अमेरिका का टकराव चरम पर पहुँच सकता है? और ट्विटर के देसी विकल्प के तौर पर पेश की जा रही कू ऐप पर किस तरह के आरोप लग रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
सरकार और ट्विटर के बीच टकराव बढ़ने के आसार?: दिन भर, 10 फरवरी 10.02.2021 30:19
भारत सरकार ने ट्विटर को 1100 से ज्यादा अकाउंट बंद करने के लिए कहा था लेकिन ट्विटर ने बंद किए सिर्फ 500. तो क्या ट्विटर सरकार को आंख दिखा रहा है? क्या ये टकराव बढ़ेगा? किसान महापंचायत के ज़रिए पश्चिमी यूपी से प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की फ़ीकी राजनीति को कैसे रंग देंगी? CPCB ने कुछ कंपनियों पर प्लास्टिक वेस्ट की जानकारी न देने पर जुर्माना लगाया है. ये राशि करोड़ों में है. इसके ज़रिए समझेंगे भा...
ग़ुलाम नबी आज़ाद पर बरसी मोहब्बत का कोई राजनीतिक मतलब है?: दिन भर, 9 फरवरी 09.02.2021 33:23
ग़ुलाम नबी आज़ाद की राज्यसभा से विदाई पर पीएम मोदी के भाषण के क्या मायने हैं और कैसा रहा है ग़ुलाम नबी का राजनीतिक सफर? देश में पिछले 2 दशकों में कितनी और किस तरह की प्राकृतिक आपदाएं आईं हैं? बिहार में कैबिनेट विस्तार पर बात और चेन्नई टेस्ट में भारत की करारी हार पर चर्चा, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
कृषि क़ानून वापस होंगे या नहीं, पीएम मोदी के भाषण से क्या संकेत मिले: दिन भर, 8 फरवरी 08.02.2021 29:42
संसद में पीएम मोदी के भाषण को लेकर क्या गरमागरमी रही? चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद अभी हालात कैसे हैं? इंटरनेट के मामले में पुरुषों और महिलाओं के बीच असमानता पर कुछ रोचक आंकड़े और इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
किसान आंदोलन को बीजेपी बनाम कांग्रेस क्यों बनाना चाहती है सरकार: दिन भर, 5 फरवरी 05.02.2021 33:36
संसद से सड़क तक कृषि क़ानून के मुद्दे पर क्या क्या हुआ? बंगाल में ममता बनर्जी ने चुनावी बजट में क्या परोसा? रिज़र्व बैंक की नई क्रेडिट पॉलिसी से आपकी जेब की सेहत पर क्या असर पड़ेगा और चेन्नई में चल रहे इंडिया- इंग्लैंड टेस्ट पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
क्या होती है संप्रभुता जो किसानों पर विदेशी हस्तियों के बयानों के बाद 'ख़तरे' में है: दिन भर, 4 फरवरी 04.02.2021 34:10
किसानों के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को कैसा घेरा और ग्राउंड ज़ीरो पर क्या हाल है? ये सोवर्नटी यानी संप्रभुता क्या होती है, जब कोई विदेशी किसी देसी घटना पर बोलता है तो क्या संप्रभुता सकते में आ जाती है? 73 साल पहले आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बैन क्यों लगाया गया था और चेन्नई में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट मैच पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
जींद में किसानों की महापंचायत से क्या निकलकर आया?: दिन भर, 3 फरवरी 03.02.2021 28:58
हरियाणा में किसानों की महापंचायत में क्या सब हुआ, 6 तारीख़ को किसान चक्काजाम करेंगे तो उसकी क्या तैयारियां की गई हैं? बिहार में नीतीश कुमार को आखिर हुआ क्या है, क्यों ऐसे फैसले आ रहे हैं जो नागरिक अधिकारों से टकरा रहे हैं? सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले लोगों के जीवन बचाने के लिए हम क्या कर रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
हेल्थ बजट में 137 फीसदी इजाफे का असल मतलब समझिए: दिन भर, 2 फरवरी 02.02.2021 22:07
हेल्थ सेक्टर को दिए गए बजट में आंकड़ों की तस्वीर क्या कहती है? ग़ाज़ीपुर और सिंघु बॉर्डर पर लगाए कील-कांटों पर किसान नेताओं का क्या कहना है और चक्का जाम के लिए क्या रणनीति बना रहे हैं किसान? बंगाल में बीजेपी की रथ यात्रा और टीएमसी से हाल ही में टूटे विधायक दीपक हालदार पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
बजट 2021 ने क्या दिखाया और क्या छिपाया: दिन भर, 1 फरवरी 01.02.2021 39:57
केंद्र सरकार के बजट में क्या दिखाया गया, क्या छुपाया गया, किसको क्या दिया गया और सैलरी वाले लोग क्यों निराश हैं? बजट से बमबम शेयर बाज़ार क्या इकोनॉमी की हालत को रिफ्लेक्ट कर रहे हैं? म्यांमार में हुए तख़्ता पलट का भारत के लिए क्या मतलब है और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली तमिलनाडु पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
राकेश टिकैत के आंसू और जाटों के जुटान का UP चुनाव पर क्या असर पड़ेगा: दिन भर, 29 जनवरी 29.01.2021 34:27
राकेश टिकैत की इमोशनल अपील के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट महापंचायत हुई है तो इसका सूबे की पॉलिटिक्स पर क्या असर पड़ेगा? आर्थिक सर्वे में क्या बातें सामने आई हैं? संसद का बजट सेशन शुरू होने के साथ राष्ट्रपति के अभिभाषण में किन मुद्दों की झलक मिली, कौन से मुद्दे नहीं मिले और इंसाफ देने में भारत का कौन सा राज्य सबसे आगे, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
26 जनवरी की हिंसा से किसका फायदा, किसका नुकसान: दिन भर, 28 जनवरी 28.01.2021 33:36
क्या मूवमेंट का मोमेंटम बनाए रख पाएंगे किसान और केंद्र सरकार का रुझान क्या होगा? आम आदमी पार्टी ने फिर से नेशनल होने का सपना पाला है तो पार्टी के लिए 2014 से कितने अलग हैं हालात? पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की किताब के वो किस्से जो विवाद का रूप भी ले सकते हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वो कौन से सितारे हैं जो चमक रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
किसान नेताओं पर FIR, दीप सिद्धू का क्या: दिन भर, 27 जनवरी 27.01.2021 31:25
दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद किसान नेताओं ने क्या तय किया और दिल्ली पुलिस की ओर से क्या कहा गया? जेल से बाहर आईं शशिकला चुनाव से पहले क्या तमिलनाडु की पॉलिटिक्स में ख़ुद को प्लेयर साबित कर पाएंगी? धारावी ने देश की तमाम झुग्गी बस्तियों के लिए क्या मिसाल क़ायम की है और गूगल क्रोम पर कैसे सेफ़ रहेगी आपकी प्राइवेसी, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
आज के बवाल ने किसान आंदोलन का क्या नुकसान किया?: दिन भर, 26 जनवरी 26.01.2021 27:05
आज के बाद आंदोलनकारी किसानों के लिए बदलेगा लोगों का नज़रिया? भारत पर्यावरण संकट से प्रभावित देशों की सूची में 7वें नंबर पर क्यों आया? क्या हैं कार्बन एमिशन कम करने की राह में रोड़े? राजस्थान में पेट्रोल 100 के पार, क्या दाम घटाएगी सरकार? और फ़ेसबुक से निकालकर टेलीग्राम पर बेचे जा रहे 50 करोड़ यूज़र्स के नंबर. सुनिए दिन भर अमन गुप्ता के साथ.
क्या मुंबई में किसानों के जमावड़े से केंद्र सरकार झुकेगी?: दिन भर, 25 जनवरी 25.01.2021 21:59
दिल्ली के बाद मुंबई में भी किसानों के जुटने से क्या दबाव में आएगी केंद्र सरकार, कल 26 जनवरी को किसान क्या करनेवाले हैं? भारत-चीन के बीच तनातनी में क्या नया हुआ है, नेपाल के पीएम को उनकी पार्टी ने क्यों निकाल दिया और लॉकडाउन में कितनी बढ़ी असमानता की खाई, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
सोशल मीडिया पोस्ट्स से क्यों डरी नीतीश सरकार: दिन भर, 22 जनवरी 22.01.2021 24:55
सोशल मीडिया पर बिहार सरकार की नज़र टेढ़ी क्यों हुई? कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में क्या बातें निकल कर आईं? किसान संगठनों और सरकार के बीच आज बातचीत में क्या कुछ हुआ? और कैसे महज़ 16 माह की बच्ची का ट्यूमर उसके नाक के रास्ते निकाला गया, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
ट्रंप के राज में पिछड़े अमेरिका को क्या बाइडेन बना पाएंगे फिर से वर्ल्ड लीडर?: दिन भर, 21 जनवरी 21.01.2021 23:33
जो बाइडेन अमेरिका की सत्ता संभालते ही ट्रंप के कौन से फ़ैसले बदल दिए हैं और क्या फिर अमेरिका दुनिया का अगुआ बन पाएगा? नीति आयोग के India Innovation Index 2020 में कौन से राज्य आगे हैं और कौन फिसड्डी रहे? भारतीय शेयर बाज़ार में ऐतिहासिक उछाल के क्या कारण हैं और आईपीएल में किन टीमों ने अपने कौन से बड़े खिलाड़ियों को कर दिया है आउट, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
पड़ोसी देशों को वैक्सीन बांटने से भारत को क्या मिलेगा?: दिन भर, 20 जनवरी 20.01.2021 26:15
जाते जाते ट्रंप प्रशासन ने भारत को चीन और रूस से क्यों चेताया और क्या होगी बाइडेन की इंडिया-चाइन को लेकर पॉलिसी? पड़ोसी मुल्कों को कोरोना वैक्सीन देने से क्या भारत के कूटनीतिक रिश्ते सधेंगे? एक ग्लोबाल फ़ायर पावर इंडेक्स ने पाकिस्तान को सैन्य ताकत के मामले में 10वीं रैंकिंग दी है तो कितनी क्रेडिबल है ये रेटिंग? और जैक मा के महीनों बाद पब्लिकली एपीयरेंस के मायने, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता...
सत्ता संभालने के बाद पहले 10 दिन जो बाइडेन का किन बातों पर होगा फ़ोकस? : दिन भर, 19 जनवरी 19.01.2021 26:02
जो बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले अमेरिका में कैसे हैं सुरक्षा के इंतज़ाम और सत्ता संभालने के बाद पहले 10 दिन कौन सी योजनाओं पर बाइडेन सबसे पहले काम करेंगे. कैसे ऐतिहासिक जीत दर्ज की भारत ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़. किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा और क्या है ट्रैफिक वायलेशन प्रीमियम जो अगर लागू हुआ तो आप अपनी गाड़ी किसी को देने से पहले सौ बार सोचेंगे. सुनिए 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ.
पाकिस्तान में मोदी का फोटो लहराकर कौन मांग रहा है अलग देश?: दिन भर, 18 जनवरी 18.01.2021 24:30
सुप्रीम कोर्ट ने किसानों की दिल्ली में एंट्री को लेकर क्या कहा, दस महीने बाद खुले दिल्ली के स्कूलों का क्या है हाल-चाल, बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन की बिहार की राजनीति में एंट्री के क्या मायने हैं, पाकिस्तान में कौन उठा रहा है अलगाववादी आवाज़ और लॉकडाउन के दौरान लोगों ने इंटरनेट का कितना और कहां इस्तेमाल किया, सुनिए आज के ' दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
कृषि कानून पर नौवीं मीटिंग भी फेल लेकिन किसानों ने सरकार से और क्या मांगा?: दिन भर, 15 जनवरी 15.01.2021 25:19
किसानों और सरकार के बीच हुई 9वें दौर की बैठक में क्या हुआ, 26 जनवरी को ट्रेक्टर मार्च निकालने को लेकर किसानों के बीच आपस में क्या मतभेद हैं? मायावती के अकेले ही चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति के क्या मायने हैं? बेंगलुरु दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता टेक हब कैसे बन गया है और ब्रिस्बेन टेस्ट पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
ओवैसी के समीकरणों का यूपी विधानसभा चुनाव में कैसा असर होगा?: दिन भर, 14 जनवरी 14.01.2021 23:11
असदुद्दीन ओवैसी ने पंचायत चुनाव के सहारे यूपी में एंट्री ले ली है तो उनके आने से सियासी समीकरणों पर कैसा असर पड़ेगा? 2017 में महिला सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने जो एंटी रोम्यो स्क्वाड बनाया था वो अब कैसे काम कर रहा है? गूगल ने इंस्टेंट लोन देने वाले कई एप्स को प्ले स्टोर से क्यों हटाया और कल से शुरू हो रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ के फ़ाइनल मैच पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन ग...
ख़ुद को माफ़ क्यों कर सकते हैं डॉनल्ड ट्रंप?: दिन भर, 13 जनवरी 13.01.2021 23:05
गठबंधन छोड़ने के दबाव के बीच भी दुष्यंत चौटाला बहुत सहज़ क्यों नज़र आ रहे हैं? अमेरिका में सत्ता छोड़ने से पहले ट्रंप ख़ुद को माफ़ क्यों करना चाहते हैं, क्या उनके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है? कैसे अयोध्या में वैक्सीनेशन की लिस्ट में शामिल हो गया मर चुकी नर्स का नाम और कैसे वाट्सएप छोड़े बिना डिजिटली सिक्योर रहा जाए, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के पास नहीं गए किसान तो क्या होगा?: दिन भर, 12 जनवरी 12.01.2021 23:50
कृषि क़ानूनों को लागू करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी किसान हटने को राजी क्यों नहीं है? सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी के पास नहीं गए किसान तो क्या होगा? चीन और पाकिस्तान की मिलीभगत पर सेना प्रमुख ने क्या कहा और इन बयानों का कैसा असर होगा? क्या जम्मू-कश्मीर में उग्रवादी घटनाएं कम हो गई हैं या गृहमंत्रालय के आंकड़ों के उलट है तस्वीर और सोना ख़रीदने से जुड़ा नया नोटिफ़ेकेशन क्या है, सुनिए आज के...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.