Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ 1000 episodes

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Nov 8, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

क्या परमबीर सिंह के आरोप महाराष्ट्र सरकार को हिला सकते हैं?: दिन भर, 22 मार्च 22.03.2021

महाराष्ट्र सरकार के लिए मुसीबत बन सकता है एंटीलिया केस, भारत-पाकिस्तान के नर्म होते रिश्तों के पीछे कौन है, लॉकडाउन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के आँकड़े कैसे बदल डाले हैं, नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स पर बात और वर्ल्ड वॉटर डे पर पानी की अहमियत, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

पाकिस्तान के आर्मी चीफ अब 'डायलॉग' की बात क्यों करने लगे हैं: दिन भर, 19 मार्च 19.03.2021

पाकिस्तान के तेवर क्यों बदले बदले से नज़र आते हैं, बंगाल में बीजेपी के सामने क्या मुश्किल खड़ी हो गई है, कोरोना महामारी के बाद भारत में कितने लोग मिडल क्लास से बाहर होकर ग़रीब हो गए और इंडिया- इंग्लैंड वनडे सीरीज़ के लिए टीम सेलेक्शन पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

निवेश और सड़क सुधार में कितनी सफल रही योगी सरकार: दिन भर, 18 मार्च 18.03.2021

असम और बंगाल में विरोधियों पर कैसे बरसे पीएम मोदी? यूपी में योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर शिक्षा, सड़क और रोज़गार के मोर्चे पर कैसा रहा उनका रिपोर्ट कार्ड? कोरोना की दूसरी लहर इंडिया की रिकवर करती इकॉनमी को कितना चोट पहुंचा सकती है और अगले एक साल में देश भर में सारे टोल बूथ क्यों खत्म हो जाएंगे, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए पीएम मोदी ने क्या रणनीति सुझाई: दिन भर, 17 मार्च 17.03.2021

कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों पर प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में क्या रणनीति बनाई गई, वैक्सीनेशन के बाद अब तक कितने लोगों की मौत हुई? बंगाल में ममता बनर्जी के मेनिफ़ेस्टो में जनता के लिए क्या घोषणाएं की गई हैं और पुदुचेरी में नारायणसामी को कांग्रेस ने साइडलाइन क्यों कर दिया है? शरद पवार के तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश से कांग्रेस अलग-थलग तो नहीं पड़ जाएगी, सुनिए आज के 'दिन भर' में अम...

वाहनों में अश्लील गाने न चलाने के फैसले में क्या प्रैक्टिकल दिक्कतें आएंगी: दिन भर, 16 मार्च 16.03.2021

पंचायत चुनाव के आरक्षण पर हाईकोर्ट का फ़ैसला योगी सरकार के लिए लेकर आया झटका और राहत साथ-साथ, बिहार में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अश्लील गाने बजाने पर अब परमिट रद्द होगा, क्या नाइट कर्फ्यू लगाने का कोई फ़ायदा भी है और सेना में भर्ती को लेकर हो रहे घोटाले में सीबीआई क्या जांच कर रही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

नस्लभेद का मामला संसद में उठाकर भारत ने ब्रिटेन पर जवाबी हमला किया है? : दिन भर, 15 मार्च 15.03.2021

बीजेपी का अपने सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने के पीछे की स्ट्रेटेजी क्या है? क्या भारत ने संसद में नस्लभेद का मामला उठाकर ब्रिटेन पर जवाबी हमला किया है? कोरोना से बेहाल महाराष्ट्र के अलावा कौन से राज्यों की हालत सीरियस है? बैंकों के निजीकरण का मामला क्या है जिसपर कर्मचारी नाराज़ है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

भारत में दी जा रही इस वैक्सीन पर 10 देशों ने क्यों रोक लगा दी?: दिन भर, 12 मार्च 12.03.2021

भारत में दी जा रही इस कोरोना की वैक्सीन पर दुनिया के 10 देशों ने क्यों रोक लगा दी? कोर्ट ने क्यों कहा कि किसी राज्य में इलेक्शन कमिश्नर ऐसा हो जो सरकार से ना जुड़ा हो? नेटफ्लिक्स की किस वेब सीरीज़ को नोटिस मिला और किसने दिया? घर से भागकर शादी करने वालों को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने क्या कहा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

ममता की चोट से किसका राजनीतिक नफ़ा-नुकसान?: दिन भर, 11 मार्च 11.03.2021

ममता की चोट को लेकर TMC-BJP में छिड़ी सियासी जंग में किसका फ़ायदा होगा? असम में कांग्रेस और बीजेपी ने उम्मीदवार उतारने के पीछे क्या रणनीति बनाई है? अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाले मामले का तिहाड़ जेल से क्या कनेक्शन है? वर्क फ्रॉम होम के चलते कई महिलाओं को इस्तीफा क्यों देना पड़ गया और फुटबॉल की चैंपियंस लीग पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

ममता के सॉफ्ट हिंदुत्व की कहानी कहां से शुरू होती है: दिन भर, 10 मार्च 10.03.2021

बंगाल चुनाव से पहले ममता क्यों ख़ुद को ब्राह्मण और हिंदू कह रही हैं? त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा किन किन प्रदेशों में अलग अलग कारणों से बीजेपी अपना चेहरा बदल सकती है? हरियाणा में अविश्वास प्रस्ताव के बहाने कांग्रेस क्या करना चाहती है? तमिलनाडु और पुड्डुचेरी चुनाव में कौन किसके साथ और कौन किसके ख़िलाफ, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी पर अचानक कैसे आई आफत: दिन भर, 9 मार्च 09.03.2021

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्यों छोड़ा मुख्यमंत्री पद और अब कौन होगा अगला सीएम? बंगाल चुनाव की सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम का इतिहास क्या रहा है और इस बार कैसे बदलेंगे समीकरण? दिल्ली में देशभक्ति बजट के सहारे आम आदमी पार्टी क्या साधना चाह रही है और लोगों को इन दिनों फ़ोन में OTP मिलने में परेशानी क्यों हो रही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

यूपी के भ्रष्ट अधिकारियों ने 'स्कूटर' और 'मोटरसाइकिल' से खुदवा लिए पेड़ों के गड्ढे: दिन भर, 8 मार्च 08.03.2021

दिल्ली में कल पेश होने जा रहे बजट की कैसी तैयारियां हैं? राजस्थान और उत्तराखंड में बीजेपी के भीतर ही कशमकश क्यों है? कैसे उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है और ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने शाही परिवार पर क्या आरोप लगाए हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

TMC के टिकट बंटवारे में ऐसा क्या है कि मोदी को चैलेंज कर रहीं ममता: दिन भर, 5 मार्च 05.03.2021

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए TMC के टिकट बंटवारे से क्या संकेत मिलते हैं? देश में कोरोना के डेली केसेज बढ़ रहे हैं तो टेस्टिंग और वैक्सिनेशन की रफ्तार किन प्रदेशों में कैसी है? ओपेक देशों के कच्चे तेल के प्रोडक्शन में कटौती का डीज़ल पेट्रोल के दामों पर क्या असर पड़ेगा और अहमदाबाद टेस्ट में आज के दिन के हासिल पर चर्चा, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

शशिकला के संन्यास से तमिलनाडु में किसकी किस्मत चमकेगी?: दिन भर, 4 मार्च 04.03.2021

बंगाल चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर क्या है बीजेपी की रणनीति और क्या ममता बनर्जी के सामने उतरेंगे शुभेंदु अधिकारी? तमिलनाडु में वीके शशिकला ने राजनीति से अचानक संन्यास क्यों ले लिया और इससे किसे फ़ायदा होगा? इनकम टैक्स की चोरी के आरोप में अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से क्या पूछताछ हुई और इंडिया-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

हरियाणा सरकार के नए आरक्षण क़ानून से किस किसको होगा फ़ायदा: दिन भर, 3 मार्च 03.03.2021

दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के पीछे AAP, BJP और कांग्रेस के लिए क्या सबक हैं? हरियाणा सरकार का प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण देने वाला बिल क्या संवैधानिक तौर पर सही है? भारत में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक का इंटरनेट आप कैसे लगवा सकते हैं और कौन कौन सी वन्य जीव प्रजातियां तेजी से विलुप्त हो रही हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

हिंदीभाषी वोटर को साधने के लिए ममता और बीजेपी का क्या प्लान है: दिन भर, 2 मार्च 02.03.2021

बंगाल में कैसे हिंदीभाषी वोटर्स को साधने की कोशिश कर रहे हैं राजनीतिक दल? गुजरात के नगर पालिका और जिला पंचायत चुनावों के नतीजे क्या इशारा करते हैं? लिव-इन कपल्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट में क्या सुनवाई हुई और क्यों इस बार और ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

बंगाल में कांग्रेस के चलते कैसे बिगड़ी तीसरे फ्रंट की केमिस्ट्री: दिन भर, 1 मार्च 01.03.2021

देश में कैसा चल रहा है कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा फेज़, वैक्सीनेशन पूरा होने तक किन सावधानियों का ख़्याल रखने की ज़रूरत है? बंगाल में कांग्रेस, लेफ्ट और भारतीय मुस्लिम मोर्चा के गंठबंधन में क्या पेंच फंसा है? प्रशासनिक अधिकारियों के सेंट्रल डेप्युटेशन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा और जापान में किस क़ानून पर छिड़ी है बहस, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

BJP-TMC के शोर में चुपके-चुपके क्या कर रहा है लेफ़्ट: दिन भर, 26 फरवरी 26.02.2021

5 राज्यों में चुनाव की तारीख़ों का एलान हो गया है तो क्या है EC की तैयारी? बंगाल में हाशिए पर क्यों पहुंच गया है लेफ़्ट और केरल में उसे ढहाने के लिए बीजेपी की की क्या स्ट्रैटेजी है? आज का भारत बंद कितना असरदार रहा और जीडीपी के ताज़ा आंकड़े क्या इशारा करते हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

सरकार की गाइडलाइंस आ गईं लेकिन क्या इससे सोशल मीडिया पर काबू हो सकेगा?: दिन भर, 25 फरवरी 25.02.2021

सरकार की गाइडलाइंस से सोशल मीडिया पर वाकई लगाम लगेगी? बीजेपी के सोनार बांग्ला मिशन क्या है? अब महिला मायके वालों को भी दे सकती है संपत्ति में हिस्सा? और प्रदूषण पर आई चिंताजनक रिपोर्ट में क्या है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

मोदी सरकार के पास क्या है पेट्रोल सस्ता करने का जोखिमभरा रास्ता?: दिन भर, 24 फरवरी 24.02.2021

राहुल गांधी एक बयान देकर फँस गए हैं, क्या है वो बयान और इस पर बवाल क्यों हो गया? महाराष्ट्र के अलावा देश में कहां कहां कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं? क्या पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर दाम कम किया जा सकता है और बंगाल में ममता सरकार की स्वास्थ्य साथी स्कीम आयुष्मान भारत से अलग कैसे है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

गुजरात निकाय चुनावों में BJP का जलवा, पर कौन से नए फैक्टर उभरे हैं: दिन भर, 23 फरवरी 23.02.2021

गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी ने बड़ी आसान जीत दर्ज की है, लेकिन क्या कोई नया फैक्टर उभर के आया है? पश्चिम बंगाल के पिछले चुनाव में तीन सीटें जीतने वाली बीजेपी अब कैसे TMC के साथ दौड़ लगा रही है? iOS पर Gmail का प्राइवेसी लेबल है लेकिन एंड्रॉयड पर क्यों नहीं और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

बंगाल में CBI की एंट्री से टीएमसी का खेल बिगड़ेगा या बीजेपी का?: दिन भर, 22 फरवरी 22.02.2021

बंगाल में CBI की वजह से क्या सियासी हलचल मची है? देश में कहां कहां से कोरोना वायरस के ख़तरनाक ट्रेंड्स आ रहे हैं, क्या अब आम लोगों को वैक्सीन लग जाना चाहिए? यूपी के बजट में क्या लोक लुभावन ऐलान किए गए और एल्गार परिषद केस के आरोपियों में से एक वरवर राव को किन ग्राउंड्स पर बेल मिली, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

यूपी में बागियों की फेवरेट क्यों बनी समाजवादी पार्टी: दिन भर, 19 फरवरी 19.02.2021

क्या देश में वैक्सीनेशन की स्ट्रैटिजी बदलने की ज़रूरत है? यूपी में दलबदलुओं को क्यों रास आ रही है समाजवादी पार्टी? असम में बीजेपी की रणनीति बाकी राज्यों से अलग क्यों? फ़ेसबुक के नाम पर ऑस्ट्रेलिया में क्या बवाल मचा है और मंगल पर उतरे नासा के रोवर पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

क्या अमरिंदर को अपना 'कैप्टन' मानेंगे सिद्धू और बाजवा: दिन भर, 18 फरवरी 18.02.2021

पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद 'कैप्‍टन फॉर 2022' अभियान लांच हो गया है, तो क्या इससे पंजाब कांग्रेस में बढ़ेगी तक़रार? दुनियाभर में ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स की हत्या पर जारी एक रिपोर्ट में क्या है? क्या म्यामांर के बाद भूटान में भी तख्तापलट की साज़िश है और चेन्नई में चल रहे IPL ऑक्शन पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

एम जे अकबर पर आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी के बरी होने की कहानी: दिन भर, 17 फरवरी 17.02.2021

एम जे अकबर द्वारा लगाए गए मानहानि के मामले में कैसे बरी हुईं पत्रकार प्रिया रमानी? पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए हैं तो क्या किसान आंदोलन ने बीजेपी का खेल खराब कर दिया है? बंगाल की राजनीति में क्यों हावी है फ़िल्मी फ़ैक्टर और लद्दाख में कैसा चल रहा डिसएंगेजमेंट प्रोसेस, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

राजभरों को लुभाने के चक्कर में BJP से राजपूतों के छिटकने का ख़तरा क्यों है?: दिन भर, 16 फरवरी 16.02.2021

यूपी में राजभर समुदाय को कैसे साधने में जुटी है बीजेपी और इस क़वायद से कौन नाराज़ है? पुदुचेरी में कैसे अल्पमत में आई कांग्रेस सरकार? राजस्थान की जेलों में कौन सा नियम बदला गया है और चेन्नई में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

Listen to the Din Bhar podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.