Aaj Tak Radio
Din Bhar
Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
कोरोना पर योगी के आदेशों की ज़मीनी हक़ीक़त क्या है?: दिन भर, 26 अप्रैल 26.04.2021 31:54
क्या एक मई से वैक्सीन लगाने के लिए राज्यों के पास पर्याप्त स्टॉक है? पिछले दो हफ़्तों में देश पर कोरोना का हमला कितना भयानक रहा? यूपी में कोरोना मरीज़ों को राहत देने के लिए जो बड़े आदेश आए हैं, उनका पालन हो रहा है या नहीं? विदेश से भारत को कौन कौन मदद कर रहा है और रोज़ की तरह उम्मीदों से भरी एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
डबल म्यूटेंट वायरस से लड़ने में कारगर है कोविशील्ड?: दिन भर, 23 अप्रैल 23.04.2021 37:40
देश में ऑक्सीजन की क्राइसिस पर पीएम मोदी की बैठकों में क्या हुआ, सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में क्या सुनवाई में हुई? लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने से कितना आर्थिक बोझ बढ़ेगा, गुड़गांव के टेस्टिंग सेंटर से ग्राउंड रिपोर्ट और उम्मीद से भरी एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
दिल्ली के अस्पतालों में कितना ऑक्सीजन बचा है: दिन भर, 22 अप्रैल 22.04.2021 36:03
दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर क्या हैं ताज़ा हालात, ऑक्सीजन सप्लाई की कमी पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, देश में कोरोना पॉज़िटिविटी रेट क्यों इतनी तेज़ी से बढ़ रहा है, महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर बात, बंगाल में छठे फेज के चुनाव का अपडेट और निराशा की घड़ी में उम्मीद जगाती एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
क्या ऑक्सीजन की अपनी ज़रूरत पूरी कर पाएगा भारत: दिन भर, 21 अप्रैल 21.04.2021 37:00
दिल्ली में अभी ऑक्सीजन सपोर्ट देने की कितनी क्षमता बची है और आगे कैसे व्यवस्था की जाएगी? नासिक के अस्पताल में कैसे लीक हुआ आक्सीजन टैंक? ऑक्सीजन की किल्लत के बीच सरकार ने इसका एक्सपोर्ट क्यों बढ़ा दिया है? पटना के NMCH हॉस्पिटल के बाहर क्या हालात हैं? अगर आपको कोरोना के लक्षण हैं तो कैसे आप सुरक्षित रह सकते हैं, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल कैसे किया जाए? सीरम इंस्टिट्यूट ने केंद्र और राज्य सरका...
वैक्सीनेशन के इज़रायल मॉडल से भारत को क्या सीखना चाहिए?: दिन भर, 20 अप्रैल 20.04.2021 26:14
दुनिया भर में सबसे तेज़ वैक्सीनेशन के मामले में इज़रायल ने कैसे मारी बाज़ी और इससे भारत क्या सीख सकता है? लॉकडाउन न लगाने के पीछे योगी सरकार की क्या मजबूरियां हैं? दिल्ली में कोरोना की कौन सी दवाइयां अवेलेबल हैं और किनकी किल्लत है? आधे घंटे में ही रिजल्ट देने वाले कोरोना टेस्ट किट पर बात और एक आशा जगाती कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
कोरोना से बदहाल टॉप-10 राज्यों में क्या लापरवाही बरती जा रही है: दिन भर, 19 अप्रैल 19.04.2021 30:23
दिल्ली में एक हफ्ते के लॉकडाउन की वापसी हो गई है तो कैसे हैं राजधानी के हालात? कोरोना से बदहाल टॉप-10 प्रदेशों में क्या एहतियात नहीं बरती जा रही? पॉजिटिविटी रेट के पैमानों पर दूसरी लहर और पहली लहर में क्या अंतर है? रेमडेसिविर का प्रोडक्शन तो बढ़ा दिया है पर सरकार क्यों नहीं चाहती है कि इस दवाई के पीछे ही भागा जाए, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
...तो क्या समय से पहले ख़त्म हो जाएगा कुंभ?: दिन भर, 16 अप्रैल 16.04.2021 31:08
क्या विकराल रूप ले रहे कोरोना से चुनावी रैलियों पर रोक लगेगी, देश भर में कोरोना संक्रमण के आंकड़े क्या कहते हैं, लखनऊ में बाहर से आ रहे लोगों की टेस्टिंग हो रही है या नहीं, हरिद्वार में महाकुंभ को स्थगित करने की बात क्यों हो रही है और कोरोना की बीमारी में रेमडिसिवर इंजेक्शन की क्या अहमियत है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
कोरोना के डेली केस 5 लाख पार जाएंगे, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?: दिन भर, 15 अप्रैल 15.04.2021 30:21
कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने वाले कुछ दिनों कहां तक पहुंच सकती है, दिल्ली के अस्पतालों में बेड्स की ज़मीनी हकीकत क्या है, विदेशी वैक्सीन मंगवाने में क्या हमने काफी देर कर दी है और कोरोना महामारी पर दुनिया की सबसे भरोसेमंद आवाज़ डॉक्टर एंथनी फाउची के टिप्स, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
कोरोना के कहर से पस्त हुए लखनऊ के श्मशान-कब्रिस्तान?: दिन भर, 14 अप्रैल 14.04.2021 25:43
यूपी में कोरोना की स्थिति कितनी भयावह हो गई है, राजधानी दिल्ली कैसे कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनकर उभर रही है, क्या डबल म्यूटेशन वाले कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र में बेक़ाबू हुए हालात और कोरोना की दूसरी लहर देश की अर्थव्यवस्था को क्या नुकसान पहुंचाने वाली है, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
CBSE बोर्ड परीक्षाएं ऑफ़लाइन कराने में क्या दिक़्क़त है?: दिन भर, 13 अप्रैल 13.04.2021 29:38
बंगाल में ममता बनर्जी के धरने के क्या मायने निकाले जा रहे हैं और सूबे की CM पर लगे आरोपों को वहां की जनता कैसे देख रही है? कोरोना के इलाज में रेमडेसिविर उपयोगी है भी या नहीं? 10 वी और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन कराने में क्या दिक्क़तें हैं और देश के तमाम शिक्षाविदों का इस फ़ैसले पर क्या कहना है? पाकिस्तान दौरे पर रूस के विदेश मंत्री ने ऐसा क्या कहा था जिसके लिए भारत को चिंतिंत होना चाहिए, सु...
कोरोना के नंबर्स में भारत नंबर 2 लेकिन लापरवाही में क्यों हम नंबर 1 देश हैं?: दिन भर, 12 अप्रैल 12.04.2021 32:34
देश में जब कोरोना अपने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहा है तो लोग कैसे लापरवाहियों के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं? देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने लोगों के ज़ीरो एकाउंट बैलेंस से कैसे 300 करोड़ रुपए काढ़ लिया है? और यूपी में अखिलेश यादव के नए सियासी दांव के क्या मायने हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
क्या ममता के लिए मुश्किल खड़ी करेगा नॉर्थ बंगाल: दिन भर, 9 अप्रैल 09.04.2021 21:53
देश में कई जगह वीकेंड्स लॉकडाउन लगने जा रहा है तो इसकी क्या तैयारी है? बंगाल में किन मुद्दों के इर्द गिर्द सिमटा रहा चौथे चरण का चुनाव प्रचार और पच्चीस साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाले एक शख्स की कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
वैक्सीन के लिए ज़रूरी रॉ मैटेरियल क्यों नहीं दे रहा अमेरिका: दिन भर, 8 अप्रैल 08.04.2021 29:15
देश में कई जगहों पर कोरोना वैक्सीन की शोर्टेज क्यों हो रही है? यूपी में पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी ने समाजवादी पार्टी में कैसे सेंधमारी कर दी है? ब्लड ग्रुप A को लेकर क्या सफलता वैज्ञानिकों के हाथ लगी है और सरकार के किस फैसले से फिल्म इंडस्ट्री दो हिस्से में बंट गई है, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
वैक्सीन लेकर भी लोग हो रहे संक्रमित तो वैक्सीनेशन क्यों है ज़रूरी?: दिन भर, 7 अप्रैल 07.04.2021 28:37
कोरोना वैक्सीन को लेकर कैसी उलझन, एंटीलिया केस में सचिन वाझे ने अपनी सफ़ाई में क्या जवाब दिया है, रूसी विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव के भारत दौरे पर बात और और कोरोना की चपेट में आ रहे खिलाड़ी तो कैसे होगा आईपीएल, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
चुनाव वाले राज्यों में कैसे हैं कोरोना के हालात: दिन भर, 6 अप्रैल 06.04.2021 30:19
बंगाल और केरल समेत 5 राज्यों में आज कैसा रहा मतदान और बंगाल में टीएमसी नेता के घर कैसे पहुंची ईवीएम? चुनाव वाले राज्यों में कोरोना की क्या स्थिति है और टेस्टिंग रेट क्या है? SBI ने होम लोन की ब्याज दरें क्यों बढ़ा दी हैं और अब घर खरीदना कितना महंगा हो जाएगा? और क्या भ्रष्टाचार के मामले में फंसने के बाद इज़रायल में सत्ता से बेदखल हो जाएंगे बिन्यामिन नेतन्याहू, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से...
कोरोना की दूसरी लहर कब तक पीक पर पहुंच सकती है: दिन भर, 5 अप्रैल 05.04.2021 25:11
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफ़ा क्यों दे दिया और अब कौन ले सकता है उनकी जगह? नक्सलियों के खिलाफ सरकार के 'ऑपरेशन प्रहार' में क्या ख़ास है? कोरोना की दूसरी लहर कब तक पीक पर पहुंच सकती है और कब तक राहत की उम्मीद की जा सकती है और राफ़ेल डील पर फिर क्यों शोर हो रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
BJP कैंडिडेट की गाड़ी से मिली EVM, सवालों से क्यों बच रहे नेता: दिन भर, 2 अप्रैल 02.04.2021 33:24
असम में बीजेपी नेता की कार से कैसे मिली ईवीएम और चुनाव आयोग ने इस मामले में क्या कार्रवाई की, कोरोना की दूसरी लहर बच्चों और नौजवानों पर किस तरह असर कर रही है, क्या पेट्रोल और डीज़ल के दामों में हो सकती है कटौती और दस साल पुराने क्रिकेट के एक यादगार लम्हे पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
कुंभ मेले में पहुंचे संत क्यों तीरथ सिंह सरकार से नाराज़ हैं?: दिन भर, 1 अप्रैल 01.04.2021 22:44
कोरोना की चुनौती के बीच कुंभ मेला के लिए सरकार ने कैसे व्यवस्था की है? पुडुचेरी में बीजेपी की जीत के चांसेज़ कितने बन रहे हैं? वैक्सीन की बर्बादी को कैसे कम कर सकता है भारत और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता सुपरस्टार रजनीकांत के क़िस्से, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
दूसरी लहर में बच्चों को कोरोना वैक्सीन किन वजहों से देना ज़रूरी? : दिन भर, 31 मार्च 31.03.2021 27:49
बच्चों को वैक्सीन देना इस बार क्यों ज़रूरी है और कब तक आएगी उनके लिए वैक्सीन? असम का दूसरा फ़ेज बीजेपी और कांग्रेस के लिए कितना महत्वपूर्ण है? पाकिस्तान क्यों फिर शुरु करना चाहता है भारत के साथ व्यापार, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
लाखों लोगों के डेटा लीक की खबर फैली, जानिए क्या आप महफूज़ हैं?: दिन भर, 30 मार्च 30.03.2021 30:34
क्या बंगाल में बीजेपी की बूथ मैनेजमेंट स्किल देखने को मिल रही है? कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली कितनी तैयार है? म्यांमार में बिगड़ते हालात के बाद क्या भारत सरकार चुप रहने की नीति अपनाएगी या कोई चेंज दिखेगा? और लाखों लोगों के डेटा लीक होने की खबर फैलने के बाद क्या आप महफूज़ हैं? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
रंगों के त्योहार पर कोविड गाइडलाइंस का पहरा, फीका पड़ा हुड़दंग: दिन भर, 29 मार्च 29.03.2021 21:44
क्या चीन की वुहान लैब से निकला कोरोना वायरस? बंगाल के नंदीग्राम में सियासी तापमान कैसा है? म्यांमार में क्या चल रहा है जहां एक दिन 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई? और देशभर में कैसी रही होली की धूम? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
मोदी के बांग्लादेश दौरे का बंगाल चुनाव पर क्या असर होगा?: दिन भर, 26 मार्च 26.03.2021 26:48
बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे के क्या मायने हैं, किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का कैसा असर रहा, सुप्रीम कोर्ट ने टाटा-मिस्त्री विवाद में क्या फैसला सुनाया और बैंकों के कामकाज से जुड़ी ज़रूरी ख़बर, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
बंगाल और असम में पहले चरण के चुनाव में हवा किस ओर: दिन भर, 25 मार्च 25.03.2021 32:45
असम और बंगाल में पहले फ़ेज के चुनाव में कौन सी सीटें अहम हैं? सुप्रीम कोर्ट ने महिला अधिकारियों को सेना में स्थाई कमीशन देने के मामले में क्या टिप्पणी की है? कोरोना काल में कैसे बढ़ गई अमेरिका के अरबपतियों की आय और स्वेज नहर में एक जहाज के फंसने से पूरी दुनिया में तेल की कीमत कैसे बढ़ी, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
बंगाल में अमित शाह के 200 सीटें लाने के दावे की ज़मीनी पड़ताल : दिन भर, 24 मार्च 24.03.2021 24:22
बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों पर जीत के अमित शाह के दावे में कितना दम है? कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए होली में एहतियात बरतने के लिए क्या गाइडलाइन्स जारी की गई हैं? देश के भावी चीफ जस्टिस एन वी रमणा का बैकग्राउंड कैसा रहा है और निकिता तोमर हत्याकांड में आज अदालत का क्या फैसला आया है, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
भारतीय सेना अभ्यास के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी तो क्या होगा: दिन भर, 23 मार्च 23.03.2021 28:18
बंगाल और असम में बीजेपी अलग-अलग तरह से CAA और NRC लागू करने की बात क्यों कर रही है? रेलवे ने महिला सुरक्षा के लिए क्या नई गाइडलाइंस उतारी हैं? क्या शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के संयुक्त सैन्याभ्यास में शामिल होगा भारत और देश में हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा अब तक क्यों ख़त्म नहीं हो सकी, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.