Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ 1000 episodes

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Nov 8, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

वैक्सीन लगाने में कौन सा राज्य सबसे आगे है और कौन सबसे पीछे? दिन भर, 28 मई 28.05.2021

जीएसटी काउंसिल की बैठक में कौन से अहम फ़ैसले हो सकते हैं, वैक्सीनेशन किन राज्यों में बढ़िया चल रहा है और कहां नहीं और कैसे दिल्ली अनलॉक की तरफ़ बढ़ रहा है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

भारत में कोरोना से 42 लाख मौतों के अनुमान का आधार क्या है: दिन भर, 27 मई 27.05.2021

फाइज़र के भारत आने की राह धीरे धीरे साफ़ हो गई है लेकिन बात अटकी कहां है, क्या कोरोना से हुई मौतों का सरकारी आँकड़ा सही नहीं है, क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चाबुक चल सकता है और भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत कैसे लाया जाएगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

क्या Whatsapp सरकार से हमारी-आपकी प्राइवेसी बचाने के लिए लड़ रहा है?: दिन भर, 26 मई 26.05.2021

विदेशमंत्री एस जयशंकर के अमेरिका दौरे का हासिल क्या रहा, चक्रवाती तूफ़ान यास की चपेट में कौन कौन रहा, भारत सरकार के खिलाफ कोर्ट क्यों पहुंच गया वॉट्सएप और खाने के तेल की रिकॉर्ड तोड़ महंगा होने की वजह क्या, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

आज रात से ट्विटर के लिए भारत में क्या बदल जाएगा?: दिन भर, 25 मई 25.05.2021

कोवैक्सीन को WHO से हरी झंडी दिलाने की दिशा में क्या प्रयास चल रहे हैं, मेहुल चौकसी अचानक कहां ग़ायब हो गया है और ट्विटर के लिए इंडिया में कैसे मुसीबतें बढ़ रही हैं और वॉट्सएप क्यों मोदी सरकार की बात मानने को राज़ी नहीं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

दिल्ली में कैसे फल फूल रहा है पहलवानों और अपराधियों का गठजोड़: दिन भर, 24 मई 24.05.2021

ग्लोबल वैक्सीन कंपनियों को राज्यों से डील करने में क्या दिक्कत है, कोरोना से जो आख़िरी एक लाख मौतें हुई हैं वो किस रफ़्तार से हुईं, दिल्ली में पहलवानों और अपराधियों का गठजोड़ कैसा है और विदेश मंत्री एस जयशंकर के अमेरिका दौरे का एजेंडा क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

व्हाइट फंगस के लक्षण क्या हैं और इससे सबसे ज्यादा रिस्क किसे है: दिन भर, 21 मई 21.05.2021

ब्लैक फ़ंगस के साथ व्हाइट फ़ंगस नाम की बीमारी भी बढ़ रही है, क्या हैं इसके लक्षण और उपचार? ट्विटर ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा पर क्या सवाल उठाए हैं, इज़रायल-फिलिस्तीन के बीच 11 दिनों बाद जंग थमी पर किसे कितना नुक़सान पहुँचा और पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की यादें, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

कोरोना से उबरने के बाद भी लक्षण दिखने का मतलब क्या है?: दिन भर, 20 मई 20.05.2021

कोरोना किस मीडियम से फैल रहा है और हमें क्या करना चाहिए, ब्लैक फ़ंगस के ख़िलाफ़ सरकार क्या कर रही है, डीआरडीओ के 2 डीजी नाम की दवाई के ऊपर सवाल क्यों उठ रहे हैं और लॉन्ग कोविड क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

'सिंगापुर वैरिएंट' के नाम पर केजरीवाल और केंद्र क्यों भिड़े हुए हैं?: दिन भर, 19 मई 19.05.2021

अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर वेरिएंट वाले बयान पर क्यों मचा हल्ला? कोरोना से निपटने के एमपी मॉडल में ऐसा क्या ख़ास है जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री कर रहे हैं? बिटक्वाइन में भारी गिरावट की वजह क्या है इसका असर क्या होगा? कोरोनाकाल में हुई मौतों के आंकड़ों पर बात और ताउते चक्रवात पर अपडेट, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

कोविड केयर प्रोटोकॉल में ज़रूरी बदलाव करने में क्या सरकार ने देर कर दी?: दिन भर, 18 मई 18.05.2021

कोरोना के इलाज के लिए ICMR की गाइडलाइंस में क्या बदलाव किए गए हैं और इसके पीछे वजह क्या हैं? ब्लैक फंगस के ख़तरे के बीच बाज़ार में किन दवाओं की कमी हो गई है और ये कैसे दूर होगी? ताऊते तूफ़ान तबाही के साथ साथ क्या सौगात लेकर आया है और इस तूफ़ान का बाज़ार पर क्या असर होगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

वैक्सीनेशन के बाद देश में मौत का आंकड़ा कितना कम हुआ?: दिन भर, 17 मई 17.05.2021

कोरोना के रोज़ाना संक्रमण वाले आंकड़े में कमी राहत के संकेत हैं या नहीं? कोलकाता में टीएमसी के विधायकों पर सीबीआई की कार्रवाई के बाद क्या हुआ, पंजाब के एक कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप के जोड़ों को सुरक्षा देने से मना क्यों कर दिया और 7 राज्यों में तबाही मचा रही तौकते चक्रवात पर बात, सुनिए आज के 'दिनभर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

शरीर के किन अंगों को टारगेट करता है ब्लैक फंगस: दिन भर, 14 मई 14.05.2021

क्या दूसरी लहर का पीक गुज़र गया है? यूपी में कोरोना के बाद अब कैसे ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ गया है? क्या भारत को घटिया ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर बेच रहा है चीन और यूपी-बिहार में गंगा नदी में बहकर आई लाशों का सच क्या है और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष से दिल्ली पुलिस की पूछताछ में क्या निकलकर आया, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

दोनों डोज़ में ज़्यादा गैप रखने से वैक्सीन का असर कम तो नहीं हो जाएगा?: दिन भर, 13 मई 13.05.2021

कोविशील्ड की दो डोज़ के बीच गैप बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते करने के पीछे क्या वजह है? वैक्सीन के लिए राज्य ग्लोबल टेंडर्स निकाल रहे हैं, इससे कैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं? गांवों में फैलता कोरोना कैसे बड़ा चैलेंज बन सकता है? फलस्तीन इसरायल के बीच हो रही गोलीबारी पर भारत का रुख़ क्या है, और दुनिया के बाकी देश किस तरफ हैं और उम्मीदों की एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

वैक्सीन से नहीं, कोरोना से हो सकता है इरेक्टाइल डिस्फंक्शन: दिन भर, 12 मई 12.05.2021

क्या वैक्सीन बनाने का फॉर्मूला देश की दूसरी फ़ार्मा कंपनियों को दिया जा सकता है या इसमें कोई परेशानी है? कोरोना संक्रमण से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है? महामारी में मदद का हाथ बढ़ा रहे लोगों पर सरकार शिकंजा कसने में क्यों लगी है? पीएम केयर्स के ज़रिए आए वेंटिलेटर्स में ज़्यादातर ख़राब क्यों निकल रहे हैं और उम्मीदों वाली एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

70 परसेंट आबादी को वैक्सिनेट करने में लग जाएंगे साढ़े तीन साल?: दिन भर, 11 मई 11.05.2021

देश में वैक्सिनेशन की रफ्तार यही रही तो कैसे 70 फीसदी आबादी को टीका लगाने में लगेंगे साढ़े तीन साल? अमेरिका में बच्चों के लिए वैक्सीन को ग्रीन सिग्नल मिला है, भारत इस बारे में क्या कर रहा है? गांवों में कैसे ये महामारी एक मुश्किल चुनौती बनती जा रही है? इसरायल और हमास के बीच हुए संघर्ष पर बात और उम्मीदों वाली एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

बिहार के बक्सर में गंगा नदी में कहां से आईं लाशें: दिन भर, 10 मई 10.05.2021

क्या लॉकडाउन लागू करके सरकार कोरोना पर क़ाबू पा सकी है? कोरोना हवा में आप तक पहुँच सकता है, इसका क्या मतलब है? बिहार के बक्सर में गंगा नदी में किसने बहाईं लाशें? वैक्सीन को लेकर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में क्या एफिडेविट दिया है? दिल्ली के सरोज हॉस्पिटल में 80 डॉक्टर कैसे कोविड पॉज़िटिव हो गए और उम्मीदों की एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

कोरोना से तो बच गए लेकिन उसके बाद होनेवाली ये बीमारी आंख और जान ले रही है: दिन भर, 7 मई 07.05.2021

कोरोना की तीसरी लहर की आंशका के बीच बच्चों पर क्यों खतरा मंडरा रहा है, बैंगलोर दक्षिण भारत में कोरोना का एपिसेंटर क्यों बन गया है, कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को कौन सी बीमारी हो रही है, कोविड के कारण कितने लोग ग़रीब हो गए और उम्मीदों की एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

कोरोना में सीटी स्कैन कराएं या नहीं, कनफ्यूज़न दूर: दिन भर, 6 मई 06.05.2021

महाराष्ट्र ने तीसरी लहर को लेकर क्या तैयारियां शुरू कर दी हैं, कोविड का शक हो तो सीटी स्कैन कराएं या नहीं, वैक्सीन के पेटेंट से जुड़े नियमों पर अमेरिका का क्या रुख है, इंश्योरेंस कंपनियों के रवैये से कैसे लोग परेशान महसूस कर रहे हैं और उम्मीद जगाती एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

बंगाल में हिंसा पर TMC और BJP के बीच तकरार कहां जाकर थमेगी: दिन भर, 5 मई 05.05.2021

बंगाल में ममता बनर्जी के कैबिनेट का स्वरूप कैसा रहने वाला है, असम में बीजेपी किसे चुनेगी अपना अगला मुख्यमंत्री, मराठा आरक्षण को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का राजनीति असर क्या होगा, आरटी-पीसीआर टेस्टिंग को लेकर ICMR को गाइडलाइंस बदलने की ज़रूरत क्यों पड़ी और उम्मीदों से लबरेज एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी और कैसी होगी?: दिन भर, 4 मई 04.05.2021

कोरोना के इस मुश्किल वक्त में दुनिया भर से आई मदद राज्यों तक कैसे पहुंचेगी? महामारी के दौर में ऑनलाइन ठगी पर लगाम लगाना क्यों मुश्किल हो रहा है? किन राज्यों में इस समय दूसरी लहर की पीक है और ये कब ख़त्म होगी? उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनावों में किस पार्टी का बोलबाला रहा और उम्मीदों से भरी एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए क्या अब देश में लॉकडाउन ही अंतिम विकल्प?: दिन भर, 3 मई 03.05.2021

क्या फिर से देशभर में लॉकडाउन लगेगा और क्या इससे कोरोना थमेगा? कोरोना की सेकेंड वेव का पीक कब आ सकता है? यूपी के गांवों में महामारी को फैलने से रोकने के लिए योगी सरकार का क्या प्लान है और उम्मीदों से भरी एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

बिसात BJP की, फ़ायदा मिला ममता को, बंगाल चुनाव की इनसाइड स्टोरी: दिन भर, 2 मई 02.05.2021

पश्चिम बंगाल में कैसे हुई ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की ज़ोरदार वापसी? तमिलनाडु में बीजेपी की पॉलिटिक्स के लिए आगे भी जगह बनने की गुंजाइश अब क्यों कम हो गई है? असम में बीजेपी की जीत हुई है, पर मुख्यमंत्री कौन होगा और केरल में पिनराई विजयन की अगुवाई वाला लेफ्ट फ्रंट चुनाव कैसे जीता, सुनिए आज के इलेक्शन स्पेशल 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए: दिन भर, 30 अप्रैल 30.04.2021

देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है मगर तीसरी लहर से बचने के लिए क्या तैयारी की जा सकती है? कोरोना संकट पर सुप्रीम कोर्ट में क्या सुनवाई हुई, दुनिया में कोरोना की आधी वैक्सीन कैसे अमीर देशों ने लगवा ली है और उम्मीदों से भरी एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

एंबुलेंस पर 28 परसेंट GST, कैसे मज़बूत हो हेल्थकेयर इंडस्ट्री: दिन भर, 29 अप्रैल 29.04.2021

एंबुलेंस कैसे बढ़ेंगी और कैसे सबकी पहुंच में होंगी, दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई पर कोर्ट ने किसके कान उमेठे, देश के कुछ शहरों में मृत्यु दर नेशनल ऐवरेज से दोगुनी क्यों है, कैसे ये महामारी डीज़ल और पेट्रोल के ग्राहकों के लिए दिक्कत पैदा कर सकती है और उम्मीदों की एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

वैक्सीन रजिस्ट्रेशन में अड़चन, डोज़ की कमी, 1 मई से उम्मीदें कितनी सही: दिन भर, 28 अप्रैल 28.04.2021

वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही पोर्टल ठप क्यों हो गया और क्या सुधार किए जा रहे हैं इसके लिए? एक मई से क्या भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट इतनी वैक्सीन दे पाएंगे कि 18 साल से ऊपर वालों को लगाई जा पाए? दिल्ली में ऑक्सीजन सप्लाई की ताज़ा स्थिति क्या है? मध्य प्रदेश में सख़्त लॉकडाउन भी क्यों बेअसर होता दिख रहा है और कानपुर के हैलट अस्पताल से ग्राउंड रिपोर्ट, सुनिए आज के 'दिन भर' में अ...

कोरोना के लिए सरकार के नेशनल प्लान पर क्या बोली सुप्रीम कोर्ट?: दिन भर, 27 अप्रैल 27.04.2021

देश में कोरोना की स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट में आज क्या सुनवाई हुई? इलाज के लिए लोग दिल्ली छोड़कर किन शहरों की ओर रुख़ कर रहे हैं और वहां अस्पतालों की स्थिति क्या है? मुंबई समेत कुछ शहरों में कोरोना के मामलों में कैसे और कितनी कमी आई है? देश के हालातों पर विदेश की मीडिया में कैसे कवरेज की जा रही है और आख़िर में उम्मीदों से भरी एक कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

Listen to the Din Bhar podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.