Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ 1000 episodes

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Nov 8, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

घोटाले की आंच में अजित पवार झुलसे तो क्या संकट में आएगी उद्धव सरकार?: दिन भर, 2 जुलाई 02.07.2021

पंजाब में बिजली की भारी कमी क्यों, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पर क्यों कसा ईडी का शिकंजा, वैक्सीन की उपलब्धता की ग्राउंड रियलिटी और वर्ल्ड यूएफओ डे पर उड़नतश्तरी का इतिहास, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

चीन को चलानेवाली वामपंथी पार्टी 100 साल में कैसे और कितनी बदली?: दिन भर, 1 जुलाई 01.07.2021

लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट देते ही किन राज्यों में कोरोना के नंबर्स फिर बढ़ने लगे हैं, पंजाब कांग्रेस के अंदर क्या खिचड़ी पक रही है, शारीरिक सज़ा बच्चों को कैसे प्रभावित करती है, चीन पर राज करनेवाली कम्युनिस्ट पार्टी के सौवें जन्मदिन पर बात और डॉक्टर्स डे पर ख़ास पेशकश, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना से हुई मौतों पर कैसे तय होगा मुआवज़ा: दिन भर, 30 जून 30.06.2021

कोरोना से जान गंवाने वालों को मुआवज़ा देने पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, दूसरी लहर में मृत्यु दर पहली लहर के मुकाबले 40 फीसदी ज़्यादा क्यों रही, लिंक्‍ड इन के डेटाबेस में कैसे हुई सेंधमारी और साइबर सिक्योरिटी के लिहाज़ से भारत के लिए क्या अच्छी ख़बर है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

20 हज़ार साल पहले आई कोरोना महामारी से मिले सबक: दिन भर, 29 जून 29.06.2021

प्रेग्नेंट महिलाओं को वैक्सीन लेनी चाहिए या नहीं, ब्रिक्स कंट्रीज़ में सिर्फ़ भारत की ही हालत ख़स्ता क्यों है, पाकिस्तान की ड्रोन टेक्नॉलजी कितनी विकसित है, क्या कोरोना वायरस ने पहले भी बरपाया था कहर, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

ड्रोन हमलों से निपटने में भारत कितना सक्षम है?: दिन भर, 28 जून 28.06.2021

आत्मनिर्भर भारत पैकेज की तीसरी किस्त में आपके काम की चीज़ क्या है, भारत चीन सीमा पर 50 हज़ार सैनिकों की अतिरिक्त तैनाती का क्या मतलब है, ड्रोन हमले वॉरफेयर का टूल कब और कैसे बन गए और पेरिस में सोने के तीन तमगों पर निशाना लगाने वाली दीपिका कुमारी की कहानियां, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

अस्पतालों को मिलने वाली ऑक्सीजन का कैलकुलेशन कैसे होता है: दिन भर, 25 जून 25.06.2021

दिल्ली में ऑक्सीजन की मांग पर ऑडिट कमिटी की रिपोर्ट क्या कहती है, किसी अस्पताल को कितनी ऑक्सीजन की ज़रूरत है ये पता कैसे चलता है. क्या गवर्नर को हटा सकती है राज्य सरकार, महाराष्ट्र में क्यों पांव पसार रहा डेल्टा प्लस वेरिएंट और 7 महीने से आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों की आगे की योजना क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

फिर से क्यों बढ़ने लगे कोरोना के केस और इसको लेकर क्या चिंताएं हैं: दिन भर, 24 जून 24.06.2021

पीएम मोदी के साथ जम्मू कश्मीर के नेताओं की बैठक में क्या हुआ, कोरोना के केस फिर से कहां बढ़ रहे हैं, यूपी में नाराज़ कार्यकर्ताओं को कैसे मनाएगी बीजेपी और विदेशी पिचों पर टीम इंडिया का बंटाधार क्यों हो जाता है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन में गोलमाल के आरोपों में कितना दम है?: दिन भर, 23 जून 23.06.2021

देश में वैक्सीनेशन के रिकॉर्ड पर सवाल क्यों उठ रहे हैं, पंजाब कांग्रेस में मतभेद क्यों नहीं सुलझा पा रहा आलाकमान और राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही खेमों में आपसी कलह क्यों, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

क्या वैक्सीन के कवच को भेद सकता है कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट: दिन भर, 22 जून 22.06.2021

क्या वैक्सीन की इम्युनिटी को चकमा दे सकता है कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट, कश्मीर में आज गुपकार अलायंस की मीटिंग में क्या हुआ, क्या ईरान के अब तक के सबसे कट्टर राष्ट्रपति होंगे इब्राहिम रईसी और ऑनलाइन फ्लैश सेल्स में आपको ठगने वालों पर कैसे लगेगी लगाम, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

कश्मीरी नेताओं से बात करना सरकार की मर्ज़ी या मजबूरी?: दिन भर, 21 जून 21.06.2021

किन प्रदेशों ने अब तक वैक्सीन देने के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है, पीएम मोदी की बैठक को लेकर कश्मीर के सियासी हलकों में क्या चल रहा है, महाराष्ट्र में शिवेसना क्या देर सवेर बीजेपी के पास जाएगी और किम जोंग उन के कोरिया में रिकॉर्डतोड़ महंगाई की वजह, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

पानी में कैसे मिला कोरोना वायरस और क्या इससे पूरी नदी में फ़ैल सकता है संक्रमण: दिन भर 18 जून 18.06.2021

कोरोना की दूसरी लहर का पीएम मोदी की लोकप्रियता पर क्या असर पड़ा है, पानी में कोरोना वायरस के पाए जाने के क्या मायने हैं, तीसरी लहर से कैसे निपटा जाए और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर कैसे जेल भेज देती है पुलिस, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

IT सेक्टर की 30 लाख नौकरियों पर संकट की वजह क्या: दिन भर, 17 जून 17.06.2021

CBSE-ICSE बोर्ड के बारहवीं के स्टूडेंट्स का रिज़ल्ट कैसे एनाउंस होगा, दिल्ली दंगों में ज़मानत मिले आरोपियों को अब तक क्यों नहीं रिहा किया गया, आईसीएमआर की ताज़ा रिपोर्ट प्रेग्नेंट महिलाओं को लेकर क्या कहती है और आईटी सेक्टर में तीस लाख नौकरियों पर ख़तरा क्यों मंडरा रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

ट्विटर पर क़ानूनी कार्रवाई के बुरे असर क्या हो सकते हैं: दिन भर, 16 जून 16.06.2021

नए IT नियमों के बाद ट्विटर की मुश्किलें कैसे बढ़ेंगी? एंटीबॉडी टेस्ट कराने का कितना फ़ायदा है? आयुष्मान भारत योजना को लेकर RTI में क्या खुलासा हुआ है? और जिन देशों में वैक्सीनेशन ज़ोरो पर है वहां पर संक्रमण की दर कितनी घटी? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

यूपी में अखिलेश ने जीत का कौन सा फॉर्मूला खोज लिया है?: दिन भर, 15 जून 15.06.2021

यूपी में छोटे दलों के सहारे क्या साधना चाहते हैं अखिलेश यादव, गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच खूनी संघर्ष के एक साल बाद कैसे हैं दोनों देशों के बीच रिश्ते, क्या परमाणु हथियार की रेस फिर शुरू हो गई है और बीस साल पूरे करने वाली फिल्म लगान पर बातें, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

LJP में फूट की इनसाइड स्टोरी, परिवार का झगड़ा या जेडीयू का पेंच: दिन भर, 14 जून 14.06.2021

राम मंदिर निर्माण में ज़मीन के विवाद पर ट्रस्ट की बैठकों में क्या हुआ, लोक जनशक्ति पार्टी में फूट की इनसाइड स्टोरी क्या है, भारत में कोरोना से मरनेवालों के नंबर्स पर फिर बवाल क्यों, देश के किन प्रदेशों में कोरोना से राहत मिल गई है और क्यों खून की कालाबाज़ारी होती है और इसे रोकने के लिए क्या करें, वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

मुकुल रॉय TMC में आए, क्या अब बंगाल बीजेपी में मचने वाली है भगदड़?: दिन भर, 11 जून 11.06.2021

साढ़े तीन साल पहले बीजेपी में जानेवाले मुकुल ने क्यों की घरवापसी, दिल्ली में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष से योगी आदित्यनाथ की मुलाकातों में क्या हुआ, हेल्थ पॉलिसी एक्सपर्ट्स ने प्रधानमंत्री को क्या रिपोर्ट भेजी है, आपके लिए बैंक से पैसा निकालना कैसे महँगा हो जाएगा और बालश्रम के मुद्दे पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

अमित शाह से मिले योगी लेकिन कल मोदी से मुलाकात में क्या होगा?: दिन भर, 10 जून 10.06.2021

योगी आदित्यनाथ की अमित शाह के साथ मुलाक़ात के क्या मायने हैं? बिहार में जैसे कोरोना से मौत के आंकड़ों में उछाल हुआ क्या बाकी राज्यों में भी ऐसा हो सकता है? बच्चों को रिमेडेसिविर और स्टेरॉइड्स नहीं देने के पीछे क्या कारण है? क्या महामारी का असर मंदिरों के चढ़ावे पर भी पड़ा है? और इन्वेस्टमेंट के लिए कौन सा नया IPO आ रहा है? सुनिए आज के ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर के साथ.

जितिन प्रसाद के जाने से कांग्रेस को फ़ायदा होगा या नुक़सान?: दिन भर, 9 जून 09.06.2021

जितिन प्रसाद क्यों छोड़ गए कांग्रेस का हाथ, क्या ब्लैक फ़ंगस का सस्ता इलाज भी संभव है, जलवायु परिवर्तन की भारी क़ीमत कैसे चुकाएगा भारत और बरसात के मौसम में मास्क भीग जाए तो इसे पहनना है या नहीं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

बदली पॉलिसी से मिलेगी साल के अंत तक सबको वैक्सीन?: दिन भर, 8 जून 08.06.2021

कोरोना के केसों में भारी गिरावट के आंकड़े क्या कहानी कहते हैं, 31 दिसंबर तक सबको वैक्सीनेट करने का रोडमैप क्या होगा, राजस्थान कांग्रेस में फिर से क्यों बग़ावत की चिंगारी उठने लगी है और मेसी को पछाड़ने वाले इंडियन फुटबॉलर सुनील छेत्री पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

वैक्सीन पर पीएम मोदी जो बोले उसके राजनीतिक मायने क्या हैं?: दिन भर, 7 जून 07.06.2021

राष्ट्र के नाम पीएम मोदी के संबोधन के क्या मायने हैं, सरकार ने किन दवाओं को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल करने से मना कर दिया है, कोवैक्सीन और कोविशील्ड में से कौन ज़्यादा असरदार है और टैक्स भरने के लिए सरकार कौन सा नया पोर्टल लेकर आई है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

कोरोना की सेकेंड वेव को इतना जानलेवा बनाने के लिए कौन ज़िम्मेदार है?: दिन भर, 4 जून 04.06.2021

कोरोना वायरस के किस वैरिएंट ने भारत में दूसरी लहर को घातक बना दिया, मध्यप्रदेश में इस्तीफ़ा देकर सड़कों पर क्यों उतरे हुए हैं जूनियर डॉक्टर, नाराज़ फ़िलिस्तीन को भारत ने क्या जवाब दिया है और लॉकडाउन की मार से एविएशन इंडस्ट्री पर कितना असर पड़ा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

राजद्रोह के ज़्यादातर मामले कोर्ट में क्यों नहीं टिकते: दिन भर, 3 जून 03.06.2021

कोरोना की जो एक और देसी वैक्सीन आ रही है, उसे कौन सी कंपनी बना रही है और दूसरी वैक्सीन्स से ये कैसे अलग है, बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल कहाँ शुरू हुआ, एमपी में अनाथ बच्चों को कैसी परेशानी झेलनी पड़ रही है, सरकार साबित नहीं कर पाती तो राजद्रोह के मुक़दमे लादती क्यों है और इज़रायल में नई सरकार के रंग-रूप पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

रिटायरमेंट के बाद ये काम बिलकुल ना करें वरना नहीं मिलेगी पेंशन: दिन भर, 2 जून 02.06.2021

महाराष्ट्र की सरकार ने कोरोना के इलाज में होनेवाले खर्च को कंट्रोल करने के लिए क्या स्कीम बनाई है और ये लागू कैसे होगी, सरकार ने कुछ ख़ास लोगों के पेंशन नियमों में क्या बदलाव किए हैं, इज़रायल में नेतन्याहू के उत्तराधिकारी माने जा रहे नफताली बेनेट कौन हैं और लोगों की लंबी उम्र के इकॉनोमिक और सोशल असर पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

यूपी में BJP किस बात से घबराकर बदलाव की कोशिश में है?: दिन भर, 1 जून 01.06.2021

कोरोना से क्यों बढ़ती जा रही बेरोज़गारी और ये संकट कब टलेगा, यूपी चुनाव से पहले भाजपा में क्या पक रहा है, लखनऊ से दिल्ली तक ताबड़तोड़ मीटिंग क्यों चल रही है, क्या सेफ़ नहीं हैं नेस्ले के प्रोडक्ट्स, इस साल के अंत तक सबको टीका लगाने के लिए वैक्सीनशन की स्पीड क्या रखनी होगी, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

दूसरी लहर से चोट खाई इकोनॉमी में आगे भी अनिश्चितता रहने वाली है?: दिन भर, 31 मई 31.05.2021

कोविड का असर कैसा रहा अर्थव्यवस्था पर, क्या कहते हैं GDP के नए आंकड़े, एक अफ़सर को लेकर मोदी और ममता सरकार के बीच क्यों घमासान मचा हुआ है, क्या इज़राइल में नेतन्याहू सरकार की विदाई तय है, मध्यप्रदेश के स्वास्थ विभाग का एक नोटिफिकेशन चर्चा में क्यों है और कोरोना के मामलों में कमी आने के बावजूद मौत का आंकड़ा कम क्यों नहीं हो रहा, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

Listen to the Din Bhar podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.