Aaj Tak Radio
Din Bhar
Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हालात दस सालों में कितने बदले?: दिन भर, 6 अगस्त 06.08.2021 38:31
‘पेगासस’ पर घिरी सरकार ने बच निकलने का क्या रास्ता निकाला है? क्या आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी को घेरने के लिए ब्राह्मण बड़ा मुद्दा बनेगा? पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत कितनी बदली? और आख़िर में टोक्यो से ओलंपिक अपडेट, सुनिए आज के ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से.
Article 370 हटने के बाद दो सालों में कितना बदला कश्मीर?: दिन भर, 5 अगस्त 05.08.2021 27:40
ओबीसी आरक्षण को लेकर मोदी सरकार क्या कदम उठाने जा रही है, आर्टिकल 370 के हटने के बाद 2 साल में कश्मीर में क्या कुछ बदला, रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों के महंगे होने पर आई रिपोर्ट क्या कहती है और टोक्यो ओलंपिक अपडेट्स, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
सीएम पद छोड़ने के बाद कर्नाटक में 'येदियुरप्पा युग' का अंत हो गया है?: दिन भर, 4 अगस्त 04.08.2021 27:29
क्या कर्नाटक की नई कैबिनेट में येदियुरप्पा का कोई दखल है, क्या अफ़ग़ान सरकार की मदद कर ख़तरा मोल लेना चाहेगा भारत, इनकम टैक्स भरने में लोगों को कैसी समस्या आ रही है और टोक्यो ओलंपिक अपडेट्स, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
नया दलाई लामा चुनने में चीन क्यों ले रहा है इतनी दिलचस्पी?: दिन भर, 3 अगस्त 03.08.2021 33:08
दिल्ली में पीएम मोदी और राहुल गांधी की अलग अलग मीटिंग्स में क्या हुआ, कोरोना काल में बिहार के बनकटवा मॉडल की तारीफ़ क्यों हो रही है, नया दलाई लामा चुनने को लेकर क्या हलचल है और भारत के लिए ये कितना इंपोर्टेंट है और इंडिया वर्सेज़ इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
जाति जनगणना में दिक्कत क्या है और इससे क्या बदलेगा?: दिन भर, 2 अगस्त 02.08.2021 31:51
जाति जनगणना का मुद्दा फिर से कैसे उठा और अब आगे कहां बढ़ता हुआ दिख रहा है? कैसे पता चला कि कोरोना की तीसरी लहर इसी महीने आ रही है, हिंदुस्तान में किस सेक्टर में कितने लोग काम करते हैं और आखिर में टोक्यो ओलंपिक्स अपडेट्स, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.
सुप्रीम कोर्ट में होगी पेगासस की सुनवाई लेकिन क्या टिक सकेगा केस?: दिन भर, 30 जुलाई 30.07.2021 31:00
क्या कोर्ट में टिकेगा पेगासस जासूसी मामला, असम-मिज़ोरम बॉर्डर पर क्या हालात हैं, अफ़ग़ानिस्तान को लेकर पाकिस्तान असमंजस में क्यों है और सीधे टोक्यो से ओलंपिक का अपडेट, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
तीसरी लहर की आहट के बीच स्कूल खुलेंगे या नहीं: दिन भर, 29 जुलाई 29.07.2021 30:35
शिक्षा नीति पर प्रधानमंत्री मोदी की बातों के क्या मायने हैं, कोरोना से हो रही मौत के आँकड़ों का पैटर्न क्या इशारा कर रही है, संसद में आज क्या नया हंगामा हुआ, और पेंडेमिक के दौर में आ रही नई एयरलाइंस उड़ान कैसे भरेगी, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
कोरोना की जंग में मॉडल रहा राज्य अब इंफ़ेक्शन हब क्यों बन गया? : दिन भर, 28 जुलाई 28.07.2021 34:55
देश भर में कहां कहां तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले और केरल में कब से दिखना शुरू हुआ बढ़ोतरी का ट्रेंड, IMF ने क्यों घटाया भारत के लिए 3 फ़ीसदी आर्थिक विकास का अनुमान, संसद में आज क्या हुआ और ओलंपिक खेलों में आज कैसा रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन? सुनिए 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ.
सबसे पहले किन लोगों को पड़ेगी वैक्सीन के बूस्टर डोज की ज़रूरत: दिन भर, 27 जुलाई 27.07.2021 35:38
दिल्ली दौरे के पीछे ममता बनर्जी की मंशा क्या है, क्या कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज़ की ज़रूरत समय से पहले पड़ने वाली है, अफगानिस्तान में तालिबान के उभार के बीच भारत की क्या चिंताएं हैं और सीधे टोक्यो से ओलंपिक का हाल, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
लोकसभा में 1000 सांसद सियासी मास्टरस्ट्रोक या वक्त की ज़रूरत?: दिन भर, 26 जुलाई 26.07.2021 35:15
कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद नया सीएम चुनना बीजेपी के लिए कितना मुश्किल होगा, क्या देश में सासंदों की संख्या बढ़कर एक हज़ार होने वाली है, पाक अधिकृत कश्मीर में हुए चुनाव पर बात और टोक्यो ओलंपिक्स अपडेट, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.
सिद्धू और कैप्टन के बीच की दीवार कैसे गिरी, सुनिए इनसाइड स्टोरी: दिन भर, 23 जुलाई 23.07.2021 26:53
देश की संसद में आज क्या ख़ास हुआ, पंजाब में सिद्धू और कैप्टन के बीच हुए सुलह की इनसाइड स्टोरी क्या है, शी जिनपिंग के पहले तिब्बत दौरे को लेकर भारत की क्या चिंताएं हैं और टोक्यो ओलंपिक्स पर अपडेट्स, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
पेगासस से जासूसी के शिकार लोगों के पास क्या है क़ानूनी रास्ता?: दिन भर, 22 जुलाई 22.07.2021 26:22
पेगासस जासूसी मामले को कोर्ट में किस आधार पर चुनौती दी गई है, क्या ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों को साबित करना आसान नहीं है, अफ़ग़ानिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों पर क्या बीत रही है और क्या भारत में बिज़नेस करना मुश्किल हो रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
क्या नवजोत सिंह सिद्धू के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह बागी हो गए?: दिन भर, 21 जुलाई 21.07.2021 20:52
क्या यूपी में रंग लाएगी मायावती की सोशल इंजीनियरिंग, नागालैंड में क्यों ख़त्म हो जाएगा विपक्ष और पंजाब में सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच दूरी क्यों बढ़ती जा रही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
पॉर्नोग्राफ़ी को रोकने वाला क़ानून कितना कारगर है?: दिन भर, 20 जुलाई 20.07.2021 25:30
क्या भारत के कोविड नम्बर्स में इज़ाफ़े के लिए हेल्थ इनइक्वैलिटी जिम्मेदार है, एंटी पोर्नोग्राफ़ी कानून क्या है जिससके तहत राज कुंद्रा को गिरफ़्तार किया गया है और क्या अब कर्नाटक में सीएम बदलने जा रही है बीजेपी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
कैप्टन या सिद्धू, पंजाब में किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस?: दिन भर, 19 जुलाई 19.07.2021 25:35
पंजाब में सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच तक़रार क्यों नहीं ख़त्म हो रहा, ब्रिटेन में कोरोना नियमों में दी जा रही ढील पूरी दुनिया के लिए बनेगी खतरा, मुंबई में क्यों होती है इतनी बारिश और कौन सा मोबाइल फोन पूरी तरह सुरक्षित है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए क्या तैयारी कर रही है सरकार?: दिन भर, 16 जुलाई 16.07.2021 31:12
पंजाब कांग्रेस में खींचतान क्यों नहीं खत्म हो पा रही है, बच्चों को कोरोना की वैक्सीन कब तक मिलेगी, चिप की वजह से कैसे हिली ग्लोबल इकॉनोमी और तालिबानी हमले में मारे गए फ़ोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी के बारे में बातें, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
अंग्रेज़ों का बनाया राजद्रोह क़ानून सरकारें क्यों नहीं हटाना चाहतीं?: दिन भर, 15 जुलाई 15.07.2021 36:18
सिद्धू और अमरिंदर के बीच सुलह के लिए कांग्रेस ने क्या रास्ता निकला है, क्या कमलनाथ को नई ज़िम्मेदारियां सौंपेगी कांग्रेस, बनारस में प्रधानमंत्री मोदी की बातों के मायने, राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या सवाल खड़े किये हैं और भारत का टैलेंट अमेरिका की जगह कैनैडा क्यों जा रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
राष्ट्रपति का चुनाव दूर मगर अभी से शरद पवार के नाम पर चर्चा क्यों?: दिन भर, 14 जुलाई 14.07.2021 28:50
क्या शरद पवार को राष्ट्रपति बनाने की कोशिश में जुटे हैं प्रशांत किशोर, दुनिया के कुछ प्रमुख देशों में फिर से क्यों बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की पैरवी कर रहे नेताओं के कितने बच्चे हैं और ज़ोमैटो का आईपीओ कैसा परफॉर्म कर रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण क़ानून पर संघ परिवार में कितनी सहमति: दिन भर, 13 जुलाई 13.07.2021 26:18
नॉर्थ ईस्ट समेत देश के अन्य राज्यों में कैसी है वैक्सीनेशन की रफ़्तार, योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण क़ानून पर संघ परिवार का क्या रुख़ है और 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप के हीरो यशपाल शर्मा के क़िस्से, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.
संगठन में बदलावों से क्या साधना चाह रहा है RSS?: दिन भर, 12 जुलाई 12.07.2021 26:09
क्या देश में कोरोना की थर्ड वेव कब आ चुकी है, चुनाव से पहले संगठन में बदलाव से RSS क्या हासिल करना चाहता है, रजनीकांत ने पॉलिटिक्स को 'गुडबाय' क्यों कह दिया और यूरो कप के फ़ाइनल मुक़ाबले के बाद एग्रेसिव और रेसिस्ट टिप्पणियां क्यों छाई हुई हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
कोरोना के बीच ज़ीका का लौटना कितना खतरनाक है और इससे बचेंगे कैसे?: दिन भर, 9 जुलाई 09.07.2021 38:11
केरल में मिला ज़ीका वायरस कितना ख़तरनाक है, चीन और अफ़ग़ानिस्तान पर विदेशमंत्री एस जयशंकर की बातों के क्या मायने हैं, कैबिनेट विस्तार में नॉर्थ ईस्ट को कितनी अहमियत दी गई और फुटबॉल के दो बड़े मुक़ाबलों पर गरमागरम चर्चा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
नए मोदी कैबिनेट के सामने किस तरह की चुनौतियां हैं: दिन भर, 8 जुलाई 08.07.2021 27:06
मोदी सरकार की नई कैबिनेट के सामने क्या चुनौतियां हैं, क्या बीजेपी के संगठन में भी बदलाव के आसार हैं, बंगाल बीजेपी में अंदरूनी कलह की ख़बरें क्यों आ रही हैं और पेरिस में भारत सरकार की कौन सी संपत्ति ज़ब्त की जा रही है और क्यों, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
नई टीम के सहारे क्या साधना चाहते हैं पीएम मोदी?: दिन भर, 7 जुलाई 07.07.2021 34:47
मोदी कैबिनेट में फ़ेरबदल कर क्या साधना चाह रही बीजेपी, मोदी सरकार को सहकारिता मंत्रालय बनाने की ज़रूरत क्यों पड़ी, बंगाल में विधानपरिषद के गठन का विरोध क्यों कर रही बीजेपी और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की ज़िंदगी के कुछ ख़ास किस्से, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
कैबिनेट में बड़े फेरबदल के पीछे मोदी सरकार की मंशा क्या है: दिन भर, 6 जुलाई 06.07.2021 28:28
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की ज़रूरत क्यों पड़ी, क्या अब सरकार ट्विटर पर कोई बड़ा एक्शन ले सकती है, बिहार में बाढ़ का आंखोंदेखा हाल और मैंगो डिप्लोमेसी से जुड़े कुछ मज़ेदार क़िस्से, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.
राहुल नहीं तो कौन बनेगा लोकसभा में कांग्रेस का नेता?: दिन भर, 5 जुलाई 05.07.2021 35:38
बिहार में आज क्या सियासी हलचल देखने को मिली, क्या राहुल गांधी बनेंगे लोकसभा में कांग्रेस के नेता, दुनिया के प्रमुख देशों में कोरोना की मौजूदा स्थिति क्या है, तेल उत्पादक देशों और यूएई के बीच मतभेद की वजह क्या और जेफ़ बेजोस के इस्तीफ़े के बाद कौन बनेगा ऐमज़ॉन का नया सीईओ, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.