Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ 1000 episodes

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Nov 8, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

क्या असल मुद्दों से भटक गया है किसान आंदोलन?: दिन भर, 10 सितंबर 10.09.2021

पंजाब में आज किसानों की बैठक में क्या हुआ, किसानों की डिमांड पर सहमति बनी या नहीं? मायावती ने बाहुबली मुख्तार अंसारी से किनारा कर लिया है, यूपी की पॉलिटिक्स में इसका क्या असर दिखेगा, शरद पवार ने कांग्रेस पर बड़ी तल्ख टिप्पणी कर दी है, उनके गुस्से की वजह क्या है और मैनचेस्टर में इंडिया-इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच रद्द होने से सीरीज का क्या नतीजा निकलेगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

देश में किन जगहों पर हाइवे-एयरस्ट्रिप बन रहा है और क्यों?: दिन भर, 9 सितंबर 09.09.2021

राजस्थान के बाड़मेड़ में हाइवे पर शुरु हुई एयरस्ट्रिप, देश के किन 28 जगहों पर जहाज़ों की लैंडिंग के लिए मुफ़ीद हाइवे बनाए जायेंगे और क्यों? ब्रिक्स सम्मेलन में आज क्या कुछ हुआ और इस मीटिंग से भारत को क्या हासिल हुआ? यूपी के चुनावी समर में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के उतरने से कौन से समीकरण बनेंगे और बिगड़ेंगे और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एमएस धोनी को टीम इंडिया का मेंटोर क्यों बनाया गया है, सुनिए आज के '...

शी ज़िनपिंग की किस योजना से चीनी पूंजीपतियों में ख़ौफ़ है?: दिन भर, 8 सितंबर 08.09.2021

अफ़ग़ानिस्तान में नई सरकार बनने के बाद आज दिल्ली में अजीत डोभाल के साथ रशिया और अमेरिका के दो खास लोगों से बातचीत हुई है, तो रूस और अमेरिका से बात कर क्या साधने की कोशिश है भारत की? करनाल में चली रही किसान पंचायत का क्या अपडेट है, आगे किसानों की रणनीति क्या होगी? शी ज़िनपिंग की कौन सी योजना चीनी पूंजीपतियों को भारी पड़ सकती है और इंटरनेशनल लिटरेसी डे 2021 से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें, सुनिए आज के 'दिन भर...

क्या है अफ़गानिस्तान में एंटी पाकिस्तानी सेंटीमेंट की कहानी?: दिन भर, 7 सितंबर 07.09.2021

आम अफ़गानियों ने क्यों की पाकिस्तान के ख़िलाफ रैली, क्या है अफ़गानिस्तान में एंटी पाकिस्तानी सेंटीमेंट की कहानी? योगी सरकार आने वाले चुनाव में किसान आंदोलन की आंच से बचने के लिए गन्ना किसानों को कैसे साध रही है? तमिलनाडु विधानसभा में 'राइट टू सिट' बिल क्यों लाया गया है और क्या है इस बिल में? एचआईवी की वैक्सीन को लेकर नई उम्मीदें कैसे जग गयी हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

अफ़ग़ानिस्तान में अब तक सरकार क्यों नहीं बना पाया तालिबान?: दिन भर, 6 सितंबर 06.09.2021

अफ़ग़ानिस्तान में अब तक सरकार क्यों नहीं बना पाया है तालिबान और क्या सच में पंजशीर पर उसका कब्ज़ा हो चुका है? देश के वो राज्य कौन से हैं जहां पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है? पंजाब में सीएम पद की दावेदारी को लेकर आम आदमी पार्टी में क्यों खींचतान शुरू हो गई है और इंफ़ोसिस को निशाना बनाने वाले पांचजन्य का क्या इतिहास रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

पाकिस्तानी सेना की कठपुतली होगी अफ़ग़ानिस्तान की तालिबानी सरकार?: दिन भर, 3 सितंबर 03.09.2021

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सरकार का मुखिया कौन होगा और क्या वो पाकिस्तानी सेना से कंट्रोल होगा, कोरोना मामलों में हो रहे इज़ाफ़े की वजहें क्या हैं, दिल्ली में अंग्रेज़ों के ज़माने की जो सुरंग मिली है, उसके बारे में क्या पता चला है और मारुति सुजुकी इंडिया अपने 1.81 लाख कारों को वापस क्यों मंगवा रही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

बेरोज़गारी पर आए आंकड़े क्या पूरी कहानी कहते हैं?: दिन भर, 2 सितंबर 02.09.2021

क्या तालिबान के नेतृत्व वाली अफ़गानिस्तान की नई सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता मिल पाएगी, हुर्रियत कांफ्रेंस के सह-संस्थापक सैयद अली शाह गिलानी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया, तो किन विचारों को वो रिप्रजेंट करते रहे और कश्मीर को लेकर उनकी अप्रोच क्या थी? अगस्त महीने में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ़्तार क्या रही और जीडीपी में सुधार के बाद भी क्या देश में बढ़ रहे हैं बेरोज़गारी के आंकड़े, स...

रसोई गैस फिर महंगी, 7 साल में महंगाई कहां तक पहुंची: दिन भर, 1 सितंबर 01.09.2021

UNSC में भारत की प्रेसिडेंसी ख़त्म हो गयी लेकिन क्या एक महीने के कार्यकाल में भारत ठीक तरह से अफगानिस्तान तालिबान मुद्दे को एड्रेस कर पाया? पिछले सात वर्षों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम कितने बढ़े हैं, क्या कहते हैं आंकड़े? जिन राज्यों में स्कूल खुले हैं वहां के बच्चों पर कोरोना का कितना असर रहा है और कैसे आने वाले दिनों में हमारी लाइफ एक्सपेक्टेंसी 9 साल घट सकती है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़म...

तालिबान से बात करने को क्यों मजबूर हुआ भारत?: दिन भर, 31 अगस्त 31.08.2021

अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के हटने के बाद क्या बदल जाएगा और जो अमेरिकी हथियार तालिबान के हाथ लगे हैं उनका क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में बनी एक हाउसिंग सोसायटी की दो चालीस मंज़िला इमारतों को तोड़ने का आदेश क्यों दिया और जिन्होंने फ़्लैट ख़रीद लिए थे उनका क्या होगा? यूपी में मुलायम सिंह यादव और स्वतंत्र देव सिंह की मुलाक़ात के क्या मायने हैं और जीडीपी के ताज़ा आंकड़े क्या संकेत दे रहे हैं...

पुराना कुनबा जोड़ रहे अखिलेश के साथ आएंगे शिवपाल?: दिन भर, 30 अगस्त 30.08.2021

अफ़ग़ानिस्तान छोड़ने से पहले अमेरिका विदेश मंत्री स्तर की मीटिंग करने वाला है, क्या है इस मीटिंग का एजेंडा और इससे क्या रास्ता निकलेगा? अमेरिका में कोरोना के मामलों और इससे हो रही मौतों की तुलना में भारत कहां खड़ा है? यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव नई सपा का नारा देने के बाद पार्टी में किन पुराने चेहरों की वापसी करा रहे हैं और शेयर मार्केट में रिकॉर्ड उछाल की क्या वजह है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशे...

कांग्रेस नेतृत्व से क्यों नहीं सुलझ रही घर की कलह? : दिन भर, 27 अगस्त 27.08.2021

पंजाब और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के अंदर क्या खींचातानी चल रही है, ISIS-K आतंकी संगठन कौन और ये अफ़ग़ानिस्तान पर कितने हावी हैं? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्राइवेसी ब्रीच का दावा कितना सही और मुकेश अंबानी किस तरह की कोरोना वैक्सीन ला रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

क्या गोरखपुर छोड़कर अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ?: दिन भर, 26 अगस्त 26.08.2021

अफ़ग़ानिस्तान पर बुलाए गए सर्वदलीय बैठक से निकलकर विपक्षी नेता क्या बोले और अफ़ग़ानिस्तान में पंजशीर के नेताओं और तालिबान के बीच सीज़फायर को लेकर हुए समझौते के क्या मायने हैं? योगी आदित्यनाथ अपने गढ़ गोरखपुर से चुनाव ना लड़कर अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं, इस क़यास में कितना दम है? कोरोना के आंकड़े अचानक से फिर क्यों बढ़ने लगे, क्या त्योहारों की वजह से होगा कोरोना विस्फोट और ड्रोन्स को लेकर बने नए...

यूपी में कल्याण सिंह के नाम को कितना भुना पाएगी बीजेपी: दिन भर, 25 अगस्त 25.08.2021

अफ़ग़ानिस्तान में किस तरह का मानव संकट पैदा हो सकता है, भारत ने अफ़ग़ान नागरिकों को ई वीज़ा अप्लाई करने को क्यों कहा है? यूपी में बीजेपी अपने दिवंगत नेता कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है, क्या ये वाकई श्रद्धांजलि है या वोटों की सियासत? MP और MLA के केसों में चार्जशीट जल्द फाइल नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट में आज क्या सुनवाई हुई और किसे फटकार लगी? कोरोना वायरस को लेकर WHO ने कहा कि भारत में...

बीजेपी ने नारायण राणे को क्यों किया शिवसेना के आगे? : दिन भर, 24 अगस्त 24.08.2021

उद्धव ठाकरे और नारायण राणे के बीच में क्यों मचा है घमासान? अफ़ग़ानिस्तान से क्या भारत में पोलियो के आने का खतरा है? कैसे वैक्सीनेशन की वजह से महामारी की गंभीरता कम हुई है और चार सालों में राइट टू प्रइवेसी को लेकर सरकार ने क्या कदम उठाए है? सुनिए 'दिनभर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ. प्रोड्यूसर: प्रतीक वाघमारे साउंड डिज़ाइन: अमृत रेगी

चूड़ी वाले से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार लेकिन लिंचिंग से पीड़ित के पास क्या कानूनी रास्ते हैं? : दिन भर, 23 अगस्त 23.08.2021

नीति आयोग की एक चेतावनी के मुताबिक क्या सितंबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? अफग़ानिस्तान में तालिबान क़ाबिज़ होने के बाद पंजशीर रेजिस्टेंस में कितना दमख़म है? इंदौर में चूड़ी वाले की लिचिंग की घटना में पीड़ित के पास आरोपियों के ख़िलाफ़ अब कौन से क़ानूनी अधिकार है? और वित्त मंत्रालय ने Infosys के CEO को क्यों तलब किया? सुनिए आज के ‘दिनभर’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ

यूपी में JDU और BJP आएंगे साथ, पर्दे के पीछे चल रही बात?: दिन भर, 20 अगस्त 20.08.2021

किस वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी यूज़ की मंज़ूरी मिल गई और बच्चों के लिए किस वैक्सीन का ट्रायल होने वाला है? कोरोना मुक्त होने का ऐलान कर चुके देशों में फिर से नए मामले कैसे सामने आ रहे हैं और ये कौन कौन से देश हैं? अफ़ग़ानिस्तान के संकट पर यूएन क्यों चुप है और सुरक्षा परिषद के पास क्या विकल्प हैं? यूपी में योगी मंत्रिमंडल में कौन से नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और बीजेपी इससे क्या साधने की कोशिश कर...

गुजरात के लव जिहाद कानून पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया अंकुश?: दिन भर, 19 अगस्त 19.08.2021

पिछले बीस सालों में कैसी रही अफ़ग़ानिस्तान की इकॉनमी? कलकत्ता हाइकोर्ट ने कहा कि चुनाव बाद हिंसा की जाँच सीबीआई करेगी, इसका ममता की पॉलिटिक्स पर क्या असर होगा? कथित लव जिहाद मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने कानून में होने वाले संशोधनों पर रोक लगा दी है, तो कोर्ट ने ये आदेश किस आधार पर दिया और क्या गुजरात सरकार इस फैसले को चैलैंज करेगी? और कोविड से ठीक होने के बाद भी महिलाओं में हार्मोन इम्बैलेंस क्यों...

गंगा सफ़ाई के लिए चल रहे हज़ारों करोड़ के प्रोजेक्ट कहां हो रहे फेल?: दिन भर, 18 अगस्त 18.08.2021

कौन बनेगा अफगानिस्तान का नया राष्ट्रपति और भारत के संदर्भ में इसका असर क्या होगा? क्या भारत को मिलेगी पहली महिला चीफ़ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट में कैसे होती है जजों की नियुक्ति? इलाहबाद हाईकोर्ट ने गंगा को दुनिया की सबसे प्रदूषित नदियों में से एक बताया है तो गंगा नदी की सफ़ाई के लिए सरकार ने अबतक कितना काम किया है और क्यों उसका असर नहीं दिखता? शेयर बाज़ार ने कौन सा नया रिकार्ड बनाया है और क्या यह निव...

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की सरकार को मान्यता देगा भारत?: दिन भर, 17 अगस्त 17.08.2021

अफ़गानिस्तान में अपने अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को कैसे पूरा करेगा भारत, क्या उत्तराखंड में अपने लिए सियासी ज़मीन तैयार कर पाएगी 'आप', टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कितनी तैयार है टीम इंडिया और तालिबान की करतूतों की दास्तान, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.

अफ़ग़ानिस्तान ने 20 साल में क्या खोया और कैसे फला फूला तालिबान?: दिन भर, 16 अगस्त 16.08.2021

तालिबान सरकार को लेकर भारत का क्या रुख़ रह सकता है, मेघालय में क्यों भड़की हिंसा और अब कैसे हालात हैं, पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या सवाल उठाए और किन 5 राज्यों में कोरोना ख़तरे की घंटी बजा रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

क्राइम पर लगाम लगाने के लिए क्या ज़रूरी है एनकाउंटर का ख़ौफ?: दिन भर, 13 अगस्त 13.08.2021

उत्तर प्रदेश में होनेवाले एनकाउंटर्स के आँकड़े क्या कहते हैं और क्या अपराध की रोकथाम के लिए एनकाउंटर पर इतना भरोसा होना चाहिए, काबुल पर तालिबान के कब्ज़े को टालना असंभव क्यों लग रहा है, क्या वैक्सीनेटेड लोगों से भी फैलता है कोरोना वायरस और लॉर्ड्स टेस्ट का हाल, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

OBC आरक्षण के ज़रिए मुस्लिम जातियों को लुभा पाएगी बीजेपी?: दिन भर, 12 अगस्त 12.08.2021

ओबीसी आरक्षण के ज़रिए क्या यूपी में मुसलमानों को लुभा सकेगी बीजेपी, क्या स्कूल रीओपनिंग का फ़ैसला भारी पड़ा है और हिमाचल में क्यों बार बार भूस्खलन हो रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

50% आरक्षण सीमा को आगे बढ़ाने के फायदे-नुकसान क्या हैं?: दिन भर, 11 अगस्त 11.08.2021

पचास परसेंट की आरक्षण सीमा को बढ़ाने की माँग को मानने में दिक़्क़त क्या है, केरल में बढ़ते ब्रेकथ्रू इंफेक्शंस के मामले क्या इशारा कर रहे हैं, अंतरिक्ष में ख़ास सैटेलाइट भेजकर भारत क्या हासिल करना चाहता है और क्या क्रिकेट में टीम इंडिया को नया कोच मिल सकता है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

कश्मीर में बाहरी लोगों के रहने के लिए हालात कैसे हैं?: दिन भर, 10 अगस्त 10.08.2021

कपिल सिब्बल के घर पर विपक्षी नेताओं के जुटान के पीछे की कहानी क्या है, पीएम मोदी की उज्जवला 2.0 में नया क्या है और इसकी शुरुआत यूपी से ही क्यों हुई, धारा 370 हटने के दो साल बाद तक बाहर के कितने लोगों ने जम्मू-कश्मीर में ज़मीन खरीदी है और यूपी में ख़ुद को क्यों किंगमेकर दिखा रहे हैं चंद्रशेखर, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

जासूसी कांड पर बिफरा विपक्ष किस मुद्दे पर सरकार के साथ आया?: दिन भर, 9 अगस्त 09.08.2021

ट्रायल डेटा सार्वजनिक किए बिना कोरोना वैक्सीन को मंज़ूरी कैसे दे दी गई, ओबीसी आरक्षण बिल और पेगासस विवाद पर आज संसद में क्या हुआ और पर्यावरण के मुद्दे पर आई एक अहम रिपोर्ट में क्या बातें हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

Listen to the Din Bhar podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.