Aaj Tak Radio
Din Bhar
Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
सबसे ज़्यादा भूखे देशों की लिस्ट में भारत की हालत जानकर चौंक जाएंगे आप! : दिन भर, 15 अक्टूबर 15.10.2021 30:28
विश्वगुरु बनने का ख़्वाब देख रहा भारत अपने लोगों को दो जून का खाना क्यों नहीं खिला पा रहा, ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत के फिसलने की वजह. सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या में पुलिसिया कार्रवाई कहाँ तक पहुँची और क्या ये घटना आंदोलन की साख को बट्टा लगाएगी? बांग्लादेश में दुर्गापूजा पर हुए साम्प्रदायिक हिंसा पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने क्यों भारत को ही उल्टा नसीहत दे डाला और अब वहाँ हालात कैसे हैं और क्...
बीएसएफ के अधिकारों का दायरा बढ़ाने से विपक्षी दलों को क्या तकलीफ़ है: दिन भर, 14 अक्टूबर 14.10.2021 29:34
बीएसएफ के अधिकारों दायरा बढ़ाने के फैसले का विरोध क्यों जोर पकड़ रहा है, लखीमपुर केस के आरोपी आशीष मिश्रा के खिलाफ कौन से एविडेंस मिले हैं, उत्तर प्रदेश में डिप्टी स्पीकर के चुनाव को लेकर बीजेपी के सामने क्या चुनौतियां हैं और गर्भपात कानून को लेकर आए नए नियम से क्या फ़र्क़ पड़ेगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
सावरकर ने गांधी के कहने पर लिखा था माफ़ीनामा?: दिन भर, 13 अक्टूबर 13.10.2021 28:00
क्या जेल में बंद सावरकर ने महात्मा गांधी के कहने पर अंग्रेजों को दया याचिका लिखी थी? क्या है गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान और इसके लांच के पीछे मकसद क्या है? देश में कोयले का संकट कैसे दूर होगा और बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को सरकार ने क्यों बढ़ा दिया है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
बच्चों के लिए कोवैक्सीन को कब मिलेगी मंज़ूरी?: दिन भर, 12 अक्टूबर 12.10.2021 24:14
लखीमपुर खीरी केस में क्या नया अपडेट है, सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी कब होगी? राजस्थान की गहलोत सरकार को क्यों वापस लेगी विवादित विधेयक? 18 अक्टूबर से एयरलाइंस अपनी पूरी क्षमता के साथ खोल दी जाएँगी, त्यौहार के सीज़न में कितना सही है ये फैसला और दिल्ली में डेंगू ने क्यों तोड़ दिया तीन साल का रिकॉर्ड, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
देश में चल रहे कोयला संकट की इनसाइड स्टोरी क्या है: दिन भर, 11 अक्टूबर 11.10.2021 34:21
लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की कोर्ट में पेशी के दौरान क्या हुआ और महाराष्ट्र में बंद का क्या असर दिखा, देश में कोयले की भारी किल्लत दूर करने के लिए कोल इंडिया क्या कर रहा है, तालिबान की सरकार को मान्यता दिए बिना अमेरिका अफगानिस्तान को पैसे देने को राज़ी क्यों हो गया है और इंडियन स्पेस एसोसियेशन को किस मकसद से बनाया गया है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
कौन हैं ये हाइब्रिड टेररिस्ट जो जम्मू कश्मीर में ले रहे हैं निहत्थे लोगों की जान? : दिन भर, 8 अक्टूबर 08.10.2021 31:59
लखीमपुर खीरी मामले का आरोपी आशीष मिश्रा क्या नेपाल भाग गया है, जम्मू कश्मीर में लगातार हो रहे हमलों के पीछे कौन सा ग्रुप काम कर रहा है, क्या है रणजीत हत्याकांड जिसमें राम रहीम को दोषी ठहराया गया है और 89 साल बाद भी भारतीय वायु सेना के सामने क्या चुनौतियां हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
लखीमपुर खीरी प्रकरण में कहां तक पहुंची पुलिस की जांच: दिन भर, 7 अक्टूबर 07.10.2021 31:57
त्योहारों को लेकर हेल्थ मिनिस्ट्री की फिक्र क्या है और वो फिक्र कितनी डराने वाली है, लखीमपुर खीरी कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में क्या सुनवाई हुई और क्या हैं वहां के अपडेट्स, कश्मीर में क्यों अब सेना के जवानों से ज़्यादा सिविलियंस शिकार बनाए जा रहे हैं और रूस-भारत की एस-400 मिसाइल डील पर अमेरिका की नज़र टेढ़ी क्यों हो रही, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
कोयले की कमी पड़ने वाली है भारी, क्या आपके घर नहीं आएगी बिजली?: दिन भर, 6 अक्टूबर 06.10.2021 30:11
लखीमपुर खीरी प्रकरण में आरोपियों की गिरफ़्तारी में देरी क्यों हो रही है और इस मामले में क्या है कांग्रेस की रणनीति, देश में क्यों हो सकती है बिजली की किल्लत और इससे कैसे निपटा जाएगा, इंग्लैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से इंडियन हॉकी टीम ने क्यों किया किनारा और देशभर में क्यों परेशान रहे जियो यूज़र्स, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
लखीमपुर हिंसा में पुलिस अब भी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार करने में क्यों अटक रही है? : दिन भर, 5 अक्टूबर 05.10.2021 28:43
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पाई है? यूपी को पीएम मोदी ने 75 परियोजनाओं की सौगात दी है, इनमें क्या ख़ास है? कोवैक्सीन को WHO से मंजूरी मिलने के कितने आसार हैं, इससे क्या फायदे होंगे और न्यूक्लियर और इलेक्ट्रिक सबमरीन्स में ज़्यादा शक्तिशाली कौन, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
लखीमपुर खीरी की घटना से बीजेपी को होगा सियासी नुकसान?: दिन भर, 4 अक्टूबर 04.10.2021 27:49
लखीमपुर खीरी में घटी घटना पर मची सियासी हलचल के मायने क्या हैं, प्रशासन और किसानों के बीच समझौता किन शर्तों पर हुआ? पेंडोरा पेपर्स लीक में बड़े बड़े अरबपतियों के नाम आए हैं, क्या है ये पूरा मामला? कोरोना से होने वाली मौत पर परिवार के लोगों को कितना मुआवजा मिलेगा और इसका प्रोसेस क्या होगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
एयर इंडिया की घरवापसी से एविएशन सेक्टर में हलचल क्यों?: दिन भर, 1 अक्टूबर 01.10.2021 30:00
टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को खरीदा या नहीं, पेंच कहां फंसा है? पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से राहें अलग कर ली हैं तो इसका पंजाब की सियासत पर क्या असर होगा? पीएम मोदी की स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 और अमृत 2.0 योजनाएं क्या हैं और देश के हेल्थ सिस्टम की पोल खोलती नीति आयोग की रिपोर्ट क्या कहती है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
लॉ एंड ऑर्डर सुधारने के चक्कर में क्या यूपी पुलिसिया स्टेट बनता जा रहा है: दिन भर, 30 सितंबर 30.09.2021 28:12
पंजाब के नए सीएम के साथ सिद्धू की मीटिंग में क्या बातचीत हुई और कांग्रेस में कलह का कोई अंत दिख भी रहा है या नहीं? क्या पुलिस जबरन होटल में घुसने का अधिकार रखती है और यूपी पुलिसिया स्टेट तो नहीं बनता जा रहा है? अमेरिका में गवर्नमेंट शटडाउन के आसार क्यों नज़र आ रहे हैं और दिल्ली में क्यों 46 दिन शराब की दुकानें बंद रहने वाली है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
यूपी में हारी सीटों पर कमल खिलाने के लिए क्या तैयारी कर रही है BJP?: दिन भर, 29 सितंबर 29.09.2021 34:49
पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के इस्तीफे के बाद मची उथल पुथल का भविष्य क्या होगा, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का 'मिशन चौरासी' क्या है और इसके पीछे की रणनीति क्या है, दिल्ली के जेल कैदियों के लिए आरामगाह क्यों बनते जा रहे हैं और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) का लाभ कैसे ले सकते हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
कांग्रेस के हुए कन्हैया, पार्टी में क्या ज़िम्मेदारी मिलेगी?: दिन भर, 28 सितंबर 28.09.2021 32:11
कन्हैया कुमार को कांग्रेस में क्या ज़िम्मेदारी मिल सकती है और लेफ्ट उन्हें क्यों नहीं संभाल पाया? नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दे दिया, यूपी इलेक्शन में ओबीसी वोट पाने के लिए समाजवादी पार्टी का प्लान क्या है और T20 विश्वकप में भारत के ओपनर्स कौन होंगे, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
विपक्षी दलों के साथ मंच शेयर करने से क्यों बच रहे किसान नेता?: दिन भर, 27 सितंबर 27.09.2021 26:55
कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान संगठनों के भारत बंद का असर कहां और कितना रहा, यूपी में चुनाव से पहले गन्ना किसानों को बढ़े दामों से कितनी राहत मिलेगी, भारत सरकार का आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन आपके कितने काम का है और पहले वाली आयुष्मान भारत योजना से कितना अलग है और बैंकों का कंसॉलिडेटेड चार्ज क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
असम में अतिक्रमण हटाने के नाम पर हुई हिंसा में कोई धार्मिक एंगल भी है क्या? : दिन भर, 24 सितंबर 24.09.2021 30:30
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी की पहली मुलाक़ात से दोनों देशों को क्या उम्मीदें हैं? असम के दरांग जिले में हुई हिंसा को धार्मिक चश्मे से देखना कितना सही है? क्या पंजाब में कैबिनेट विस्तार से नाराज़ नेताओं को मना पाएगी कांग्रेस और सेंसेक्स में रिकॉर्ड उछाल के पीछे किन सेक्टर्स का योगदान रहा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
कमला हैरिस के साथ पीएम मोदी की मीटिंग का एजेंडा क्या होगा?: दिन भर, 23 सितंबर 23.09.2021 28:12
प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में आज किन लोगों से मिलनेवाले हैं और उनकी ये मुलाकात कितनी अहम होगी? पेगासस मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा है? एयर क्वालिटी पर WHO की नई गाइडलाइंस में क्या है और भारत के संदर्भ में इसके क्या मायने हैं और लिथुआनिया की सरकार ने लोगों को चाइनीज फोन फेंकने को क्यों कहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
हिंदू धर्म में साधु-संतों को भू समाधि या जल समाधि क्यों दी जाती है?: दिन भर, 22 सितंबर 22.09.2021 30:56
अफ़ग़ानिस्तान में छुपकर शासन करने वाला तालिबान अब ग्लोबल प्लैटफॉर्म पर अपनी बात रखना क्यों चाहता है और इसके क्या खतरे हैं? महंत नरेंद्र गिरी को कैसे दी गई भू समाधि और क्यों हिंदू धर्म में साधु-संतों को जलाने की बजाय भू समाधि या जल समाधि दी जाती है? यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के दादरी दौरे के राजनीतिक मायने क्या हैं और असम में क्यों जलाए जा रहे हैं राइनो यानि गैंडों के सींग, सुनिए आज के 'दिन भर' में जम...
एमेज़ॉन रिश्वत केस की जद में आएंगे सरकारी अफ़सर?: दिन भर, 21 सितंबर 21.09.2021 33:18
महंत नरेंद्र गिरी के सुसाइड मामले में किन एंगल्स से जांच चल रही है और क्यों सुसाइड लेटर की डीटेल्स को लेकर अब तक कुछ साफ नहीं हो सका है? क्या है अमेजन घूसखोरी विवाद जिसने इंडिया से अमेरिका तक हंगामा बरपा दिया है? कनाडा की सत्ता में एक बार फिर जस्टिन ट्रूडो का लौटना भारत के लिए कैसा रहेगा और भारत को परमाणु पनडुब्बी क्यों नहीं बेचना चाहते अमेरिका और फ्रांस, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
सीएम बदलने के बाद भी क्यों नहीं थम रही पंजाब कांग्रेस में कलह?: दिन भर, 20 सितंबर 20.09.2021 30:33
पंजाब में सीएम बदलने के बावजूद कांग्रेस में कलह क्यों नहीं ख़त्म हो रही है, क्या है ऑकस डील जिसको लेकर फ्रांस के प्रेसीडेंट इमैनअल मैक्रां भड़क गए हैं, बाल विवाह को लेकर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले का विरोध क्यों हो रहा है और पिछले एक महीने से स्थिर होने के बाद क्या फिर से पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ने वाले हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
पेट्रोल-डीज़ल को GST में शामिल करने में दिक्कत कहां आ रही है?: दिन भर, 17 सितंबर 17.09.2021 27:39
ताज़िकिस्तान के दुशानबे में जारी शंघाई को ऑपरेशन ऑर्गेनाइज़ेशन (SCO) की मीटिंग में क्या हुआ, भारत और चीन के विदेशमंत्रियों के बीच क्या बात हुई? लखनऊ में आज जीएसटी काउंसिल की बैठक में किन विषयों पर माथापच्ची हुई और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को आज बीजेपी और विपक्षियों ने कैसे मनाया, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
T-20 में रोहित बनेंगे कैप्टन लेकिन कौन होगा उनका डिप्टी? : दिन भर, 16 सितंबर 16.09.2021 30:38
गुजरात की नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण में किसकी लगी लॉटरी, कौन रह गया ख़ाली हाथ? कन्हैया कुमार थामेंगे कांग्रेस का दामन? अमरिका के विदेश मंत्री ने तालिबान के साथ खड़े पाकिस्तान से अपने बीस साल पुराने रिश्तों की समीक्षा की बात क्यों कही? और क्यों विराट कोहली ने कर दिया T-20 मैचों की कप्तानी छोड़ने का ऐलान? सुनिए ‘दिनभर’ में नितिन ठाकुर के साथ
गुजरात में CM के बाद पूरी सरकार बदलना चाहती है BJP?: दिन भर, 15 सितंबर 15.09.2021 27:56
गुजरात में भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट रिशफ़ल को लेकर बीजेपी के कई नेता नाराज़ क्यों हो गए हैं और किन चेहरों को इसमें शामिल किया जा सकता है? क्यों स्विगी और ज़ोमैटो जैसी ऑनलाइन कंपनियों से खाना मंगवाने के लिए आपको पहले से ज़्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है? किसान आंदोलन का केंद्र बने मुज़फ्फरनगर से ग्राउंड रिपोर्ट और अफ़गानिस्तान महिला और पुरुष क्रिकेट के संघर्षों की कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशे...
अफ़ग़ानिस्तान की आर्थिक मदद करने को क्यों तैयार हुआ अमेरिका?: दिन भर,14 सितंबर 14.09.2021 29:09
कौन थे राजा महेंद्र प्रताप सिंह और अलीगढ़ में उनके नाम से खुली यूनिवर्सिटी का पॉलिटिकल महत्व क्या है? हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर को 5 दिन के अंदर फिर से दिल्ली क्यों तलब किया गया है? अफगानिस्तान को आर्थिक मदद देने को तैयार अमेरिका कैसे तय करेगा कि उसके पैसे का इस्तेमाल अफगानियों को खाना खिलाने में ही होगा और बीएसपी प्रमुख मायावती के गांव बादलपुर से ग्राउंड रिपोर्ट, सुनिए आज के 'दिन भर' में नि...
गुजरात की तर्ज़ पर दूसरे राज्यों में भी Chief Minister बदलेगी BJP?: दिन भर, 13 सितंबर 13.09.2021 29:23
पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल कैसे बन गए गुजरात के सीएम, क्या बीजेपी ऐसा ही कुछ दूसरे राज्यों में करने जा रही है? पेगासस जासूसी मामले की सुनवाई में आज क्या हुआ और सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा? मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार क्यों लेकर आई है सवर्ण आयोग और कोरोना काल में ज़मीन पर आई जेट एयरवेज़ दोबारा कैसे भरेगी उड़ान, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.