Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ 1000 episodes

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Nov 8, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

अमेरिका और रूस की खेमेबंदी के बीच किसे चुनेगा भारत? : दिन भर, 22 नवंबर 22.11.2021

लखनऊ में किसान संगठनों की महापंचायत से क्या निकला और अब एमएसपी को लेकर क्या पेंच है, डेमोक्रेसी समिट के बहाने क्या साधना चाहते हैं बाइडेन, यूपी में 3000 अभ्यर्थी सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग पूरा करके भी बेरोजगार क्यों और शेयर बाजार में आज क्यों हुई सात महीने की सबसे बड़ी गिरावट, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

कृषि कानूनों की वापसी का फैसला भूल सुधार या चुनावी स्टंट? : दिन भर, 19 नवंबर 19.11.2021

क्या चुनावी मज़बूरियों के चलते केंद्र सरकार को वापस लेना पड़ा कृषि कानून? कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद किसान संगठनों की मांग क्या है? पीएम की यूपी को 'सौगातों' का बीजेपी को चुनावों में कितना मिलेगा फायदा? पुलिसिंग में किन प्रदेशों की हालत सबसे ख़राब और टीम पेन ने किन कारणों से छोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

पीएम मोदी की चिंता से क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? : दिन भर, 18 नवंबर 18.11.2021

बॉम्बे हाईकोर्ट के पॉक्सो एक्ट के तहत फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पलटा? पटियाला हाउस कोर्ट ने सलमान खुर्शीद की किताब पर बैन लगाने से क्यों किया इनकार? क्रिप्टोकरेंसी को लेकर पीएम मोदी की है क्या चिंताएं और पहले ही दिन देश का सबसे बड़ा आईपीओ पेटीएम क्यों हुआ धड़ाम? सुनिए 'दिन भर' मे नितिन ठाकुर से.

काले खिलाड़ियों से भेदभाव पर इंग्लिश क्रिकेटरों के खिलाफ क्या एक्शन? : दिन भर, 17 नवंबर 17.11.2021

दिल्ली की हवा साफ करने को सरकारें क्या कर रही हैं? राजस्थान -पंजाब के बाद जम्मू-कश्मीर में क्यों फिसलती दिख रही है कांग्रेस? अफगानिस्तान में भुखमरी के हालात क्यों? और क्रिकेट में नस्लीय भेदभाव का सिलसिला कितना पुराना, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

समलैंगिक जज पर कॉलेजियम राज़ी तो केंद्र सरकार को क्या दिक्कत? : दिन भर, 16 नवंबर 16.11.2021

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लोगों की ज़िन्दगी कितनी हो जाएगी आसान और भाजपा का क्यों पूर्वांचल पर ध्यान, भारत में बढ़ रहे ऑनलाइन यौन उत्पीड़न से अपने बच्चों को कैसे बचाएं, केंद्र को समलैंगिक जज नियुक्त करने पर आपत्ति क्या और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से ग्राउंड रिपोर्ट सुनिये आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

अगर पराली प्रदूषण की ज़िम्मेदार नहीं तो फिर कौन?: दिन भर, 15 नवंबर 15.11.2021

दिल्ली सरकार का लॉकडाउन ऑप्शन प्रदूषण से निजात दिलाने में कितना सक्षम, बसपा के बाद कांग्रेस का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला मजबूरी है या मर्ज़ी, क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सरकार क्या मन बना रही और रायबरेली से ग्राउंड रिपोर्ट सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

अरुणाचल प्रदेश में चीन के गांव बसाने की ख़बर का सच क्या: दिन भर, 12 नवंबर 12.11.2021

भारतीय सीमा में चीन के गांव बसाने की ख़बर के पीछे की सच्चाई क्या है, लैंसेट की रिपोर्ट में कोवैक्सीन को लेकर क्या कहा गया है और देश में उपलब्ध वैक्सीन्स में सबसे ज्यादा असरदार कौन सी है, क्षेत्रीय पार्टियों को मिले इलेक्टोरल बांड्स में क्या जानकारी सामने आई है और बच्चों को समलैंगिकता समझाने के लिए कौन सी उम्र सही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

क्रिप्टो करेंसी ली है या लेने का मन है तो RBI को सुन लीजिए: दिन भर, 11 नवंबर 11.11.2021

चेन्नई में ज़बरदस्त बारिश के बाद हालात कैसे हैं और मौसम विभाग ने क्या कहा है, अफ़ग़ानिस्तान के मसले पर पाकिस्तान ने क्यों बुलाई अलग पंचायत, कासगंज मामला क्यों उलझता जा रहा है और क्रिप्टो करेंसी को लेकर क्या है RBI की चिंताएं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

कासगंज थाने में हुई मौत पर पुलिस के तर्क क्यों गले से नहीं उतरते? : दिन भर, 10 नवंबर 10.11.2021

दिल्ली में आज आठ देशों के NSA के जुटान में क्या हुआ, यूपी के कासगंज में पुलिस हिरासत में मुस्लिम युवक की मौत से जुड़ा मामला क्या है, ज़ीका वायरस का ख़तरा कब टलेगा और अभी के समय में किन लोगों को नौकरी मिलने की संभावना सबसे ज्यादा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

नोटबंदी अगर उपलब्धि है तो उसका ढोल क्यों नहीं पीटा जा रहा?: दिन भर, 8 नवंबर 08.11.2021

नोटबंदी के आज पांच साल पूरे हो गए हैं लेकिन इस फैसले का हासिल क्या रहा, लखीमपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से यूपी सरकार को क्यों लगी फटकार? भारत के किन राज्यों में कुपोषण सबसे ज्यादा है और उपहार सिनेमा अग्निकांड में कोर्ट ने किन्हें जिम्मेदार माना और क्या सजा हुई, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

परमाणु हथियार को लेकर चीन और अमेरिका के बीच कैसी होड़ : दिन भर, 5 नवंबर 05.11.2021

केदारनाथ पहुंचकर पीएम मोदी ने किन परियोजनाओं का ऐलान किया, विश्व शांति की पहल और परमाणु हथियार बनाने की होड़ एक साथ कैसे चलेगी, दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण से लोगों को किस तरह की समस्याएं हो रही हैं और यूरोप में क्यों बढ़े कोरोना के मामले, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

यूपी में 'कब्रिस्तान बनाम मंदिर' की डर्टी पॉलिटिक्स क्या दूसरी पिच पर ले जाएगी चुनाव? : दिन भर, 4 नवंबर 04.11.2021

क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बुनियादी मुद्दों से हटकर सांप्रदायिक बयानों के इर्द-गिर्द बढ़ने लगा है? क्या COP26 का नेट ज़ीरो लक्ष्य दूर की कौड़ी है? और क्या केरल के लोकल ऑर्गेनिक हर्ब के सहारे लिवर कैंसर का ट्रीटमेंट सम्भव हो सकेगा? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

TLP के सामने इमरान ख़ान ने क्यों टेके घुटने?: दिन भर, 3 नवंबर 03.11.2021

दिवाली से पहले दिल्ली के बाज़ारों का क्या है हाल, पाकिस्तान के पीएम इमरान ख़ान क्यों टीएलपी के समाने बेबस हो गए हैं, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारत को किन चुनौतियों से दो चार होना पड़ेगा और अपने एक सीन से सोशल मीडिया पर हिंदी बनाम तमिल की जंग छेड़ने वाले फिल्म की बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी के लिए क्या सबक छिपे हुए हैं?: दिन भर, 2 नवंबर 02.11.2021

देश की अलग अलग सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के मायने क्या, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी की पूरी कहानी, प्रदूषण फैलाने के मामले में कौन से देश कहां खड़े हैं और दिव्यांग लोगों की ज़िंदगी आसान बनाने के लिए क्या प्रयास हुए हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

UP चुनाव में इस बार RLD करेगी खेल?: दिन भर, 1 नवंबर 01.11.2021

यूपी में क्या सपा का साथ छोड़कर अब कांग्रेस से हाथ मिलाएगी राष्ट्रीय लोकदल और क्या इससे बदलेंगे चुनावी समीकरण? कार्बन एमिशन का मुद्दा देश और दुनिया के लिए कितना गंभीर है और पिछले सात आठ सालों में कार्बन एमिशन रोकने के लिए क्या प्रयास हुए हैं? WHO को Covaxin से क्या प्रॉब्लम है और T20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को क्या करना होगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

यूपी में 100 से ज़्यादा विधायकों के टिकट क्यों काटेगी बीजेपी?: दिन भर, 29 अक्टूबर 29.10.2021

पीएम मोदी G20 समिट में शामिल होने रोम पहुंचे हैं तो G20 सम्मेलन में भारत की क्या चिंताएं हैं, यूपी में अमित शाह और प्रियंका गांधी के दौरों के सियासी मायने क्या हैं, यूरोप में बढ़ रहे कोरोना के मामलों से भारत को क्या सबक लेना चाहिए और मेटावर्स के जरिये ज़करबर्ग करना क्या चाहते हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

मोदी के बाद भी दशकों तक ताक़तवर रह पाएगी बीजेपी?: दिन भर, 28 अक्टूबर 28.10.2021

मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन ख़ान को कैसे मिली ज़मानत और समीर वानखेडे़ के ख़िलाफ़ जांच कहां तक पहुंची, त्रिपुरा के धर्मनगर में क्यों बिगड़ा माहौल और अब कैसे हैं हालात, बीजेपी को लेकर प्रशांत किशोर के बड़े बयान के मायने और पाकिस्तान की इमरान सरकार क्या फ्रांस के राजदूत को वापस भेजेगी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

पंजाब में एक दूसरे की ज़रूरत क्यों बन गए हैं बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर?: दिन भर, 27 अक्टूबर 27.10.2021

पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो जांच कमेटी बनाई है वह किन पहलुओं पर जांच करेगी, आर्यन खान केस से चर्चा में आए एनसीबी के अफ़सर समीर वानखेड़े की मुश्किलें कैसे बढ़ती जा रही हैं, पंजाब में बीजेपी के साथ कैसे साठगांठ करेंगे कैप्टन अमरिंदर और क्या अब बाइक पर सवार बच्चों के लिए भी हेलमेट पहनना ज़रूरी होगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

सत्यपाल मलिक ने BJP के खिलाफ मोर्चा क्यों खोल रखा है: दिन भर, 26 अक्टूबर 26.10.2021

लखीमपुर हिंसा की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा और बॉम्बे हाईकोर्ट में ड्रग्स केस की सुनवाई में क्या हुआ? मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक आजकल बीजेपी पर हमलावर क्यों हैं? सूडान से अक्सर तख्तापलट की खबर क्यों आती रहती है, फिलहाल वहां क्या हो रहा है और T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का मैच भारत के लिए क्यों अहम है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

परिवार में घमासान और महागठबंधन में खींचतान से कैसे निपटेंगे लालू?: दिन भर, 25 अक्टूबर 25.10.2021

यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वांचल दौरे के राजनीतिक मायने क्या हैं, बिहार में लालू यादव कैसे दो मोर्चों पर संघर्ष कर रहे हैं, फेसबुक पर किस तरह के आरोप लग रहे हैं और ये कितने गंभीर हैं, साथ ही धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहे ड्रग्स के बदलते ट्रेंड की कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं का दुश्मन कौन और क्यों बना हुआ है? : दिन भर, 22 अक्टूबर 22.10.2021

दुनिया के किन देशों में एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल आई है और इसकी वजहें क्या हैं? बिहार में महागठबंधन में फूट के बाद किस तरह के राजनीतिक समीकरण बनते दिख रहे हैं? बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर होती ज़्यादती की वजह क्या है और भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच से पहले एक दिलचस्प चर्चा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

100 करोड़ टीकों के बाद भी वैक्सीनेशन में कितना पीछे है भारत?: दिन भर, 21 अक्टूबर 21.10.2021

कोरोना के सौ करोड़ टीके लगा लेने के बाद भारत के सामने क्या चैलेंज बचे हैं, पंजाब में अमिरंदर सिंह और बीजेपी के बीच क्या खिचड़ी पक रही है, FATF की ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान के बाद क्या तुर्की का नाम भी जुड़ने वाला है और महंगाई से आम लोगों का पीछा कब छूटेगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

कश्मीर में निवेश क्यों करना चाहते हैं इस्लामिक देश?: दिन भर, 20 अक्टूबर 20.10.2021

पंजाब में नई पार्टी बनाकर कैप्टन अमरिंदर सिंह क्या हासिल कर लेंगे और कांग्रेस में बवाल क्यों जारी है, क्या मुस्लिम मुल्क कश्मीर मामले में भारत को लेकर नरम हो गए हैं, एयरपोर्ट होने से क्या सबसे पिछड़े जिले में शुमार कुशीनगर मुख्यधारा में आ जाएगा और तंबाकू के सेवन को रोकने के लिए सरकार की नई टैक्स पॉलिसी से कम होगी तंबाकू की बिक्री, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर चुप क्यों हैं मोदी-ममता: दिन भर, 19 अक्टूबर 19.10.2021

बांग्लादेश हिंसा का पश्चिम बंगाल की राजनीति पर क्या असर हो सकता है, उत्तराखंड में बादल फटने के बाद कैसे हैं हालात, कश्मीर में रोज़ी रोटी की तलाश में गए यूपी-बिहार के लोग वापस क्यों लौट रहे हैं और यूपी चुनाव में चालीस फीसदी टिकट महिलाओं को देने का कांग्रेस का दांव कितना कामयाब होगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

सरकार की कश्मीर पॉलिसी में बदलाव की ज़रूरत है?: दिन भर, 18 अक्टूबर 18.10.2021

कश्मीर में हत्याओं का दौर क्यों नहीं थम रहा है और सरकार इसके लिए क्या कर रही है, बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा का क्या इतिहास रहा है, लखीमपुर हिंसा के विरोध में आज किसानों के रेल रोको आंदोलन कितना असरदार रहा और केरल और उत्तराखंड में बारिश की तबाही के बाद हालात कैसे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

Listen to the Din Bhar podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.