Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

Sports HI ↓ 230 episodes

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcas...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Sports

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Jul 6, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

पाक़िस्तान क्रिकेट को गर्त में पहुंचाने वाले लोग कौन हैं?: बल्लाबोल, S3E45 24.02.2025

ICC चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में पाकिस्तान को भारत ने छह विकेट से करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया के लिए इस मैच के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने एक बार फिर से ODI क्रिकेट में अपनी बादशाहत का लोहा मनवाया. विराट ने दुबई में खेले गए इस मैच में 51वां शतक बनाया और ODI क्रिकेट में 14 हज़ार रन भी पूरे किए. इससे पहले भारतीय टीम की गेंदबाज़ी भी ज़बरदस्त रही और सिर्फ 241 के स्कोर पर पाक़िस्तान का पुलिंदा बंध गया. त...

चैंपियंस ट्रॉफी मुक़ाबले में इंडिया फ़ेवरेट मगर पाकिस्तान क्यों चौंका सकता है?: बल्लाबोल, S3E44 22.02.2025

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को छह विकेट से मात दी. मोहम्मद शमी से लेकर शुभमन गिल...इस मैच में भारत के लिए कई पॉजिटिव रहे. लेकिन बांग्लादेश का 35 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद भी 228 रन का स्कोर खड़ा करना और इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर का लड़खड़ना कुछ सवाल भी छोड़कर गया है. विराट कोहली का फिर से फ्लॉप होना पाकिस्तान के खिलाफ मैच से...

चैंपियंस ट्रॉफी में फिर बन रहा ये संयोग, टीम इंडिया की जीत पक्की है बशर्ते...: बल्लाबोल, S3E43 17.02.2025

ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज़ बस होने को है. पाक़िस्तान और दुबई में हाइब्रिड मॉडल के तहत ये टूर्नामेंट खेला जाएगा. इंडिया ने आखिरी क्षणों में टीम में कुछ फ़ेरबदल किया है. जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी को मिस कर रहे हैं. उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती समेत 5 स्पिनर्स को चुना गया है. क्या टीम इंडिया में स्पिनर्स की भरमार करने की ज़रूरत थी, दुबई की पिच को देख...

चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले रोहित और गंभीर के ये प्रयोग समझ से बाहर: बल्लाबोल, S3E42 10.02.2025

नागपुर और कटक में खेले गए वनडे मुक़ाबले जीतकर भारत ने इंग्लैंड से सीरीज़ जीत ली है. रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से टेस्ट मैचों में खेलते समय बिलकुल भी रंगत में नहीं थे. उनकी कप्तानी की आलोचना भी हो रही थी. लेकिन दूसरे वनडे में उनका बल्ला बोला और अपनी शतकीय पारी से उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय उम्मीदों को भी बढ़ा दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस ICC टूर्नामेंट से पहले भारत की तैयारिय...

Virat का Ranji Comeback और T20 में अभिषेक शर्मा-वरुण चक्रवर्ती का धमाल: बल्लाबोल, S3E41 03.02.2025

विराट कोहली लंबे अरसे के बाद रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलने उतरे. क्रिकेट के मैदान से बाहर और अंदर विराट कोहली ने दिल जीता, लेकिन बल्ले से एक बार फिर क्यों फ्लॉप रहे और अंबाती रायडू ने उनके लिए क्या सलाह दी है? रिद्धिमान साहा ने अपने क्रिकेट करियर का आख़िरी मैच खेला,  कैसे खिलाड़ी थे साहा, उनके टैलेंट का पूरा इस्तेमाल क्यों नहीं हो पाया और क्या उन्हें जेंटलमैन होने का ख़ामियाजा भुगतना पड़ा? इंग्ल...

रोहित और विराट का खेल ख़त्म...मिल गया साफ़ संदेश?: बल्लाबोल, S3E40 27.01.2025

BCCI की झिड़की के बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते नज़र आए. लेकिन रणजी ट्रॉफी में भी इनका बल्ला ख़ामोश रहा. रोहित शर्मा से लेकर ऋषभ पंत तक ने निराश किया. सितारों से सजी मुंबई टीम को जम्मू-कश्मीर से मुंह की खानी पड़ी. क्या टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए ये एक रियलिटी चेक है, इंडियन प्लेयर्स क्यों रेगुलर डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलते हैं? इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली को सिल...

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंडिया की बेस्ट टीम और सरफ़राज़ के ख़िलाफ़ साज़िश?: बल्लाबोल, S3E39 20.01.2025

ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए चुनी गई इंडियन टीम कितनी संतुलित है, मोहम्मद सिराज को क्यों टीम में जगह नहीं मिली, ऋषभ पंत को संजू सैमसन के ऊपर क्यों तरजीह दी गई, दुबई की पिच को देखते हुए चार स्पिनर्स को चुनना कितना सही फैसला है, क्या टीम में एक और बैक अप पेसर की जगह बनती थी, करुण नायर को क्यों इग्नोर किया गया, केएल राहुल और ऋषभ पंत में से प्लेइंग 11 में कौन दिखेगा और क्या लिमिटेड ओवर क्रिकेट में शुभम...

हार्दिक दरकिनार, ईशान इग्नोर, पंत का पत्ता साफ़...T20 टीम सेलेक्शन से मिले इशारे: बल्लाबोल, S3E38 13.01.2025

इंग्लैंड के साथ टी-20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. क़रीब 14 महीने बाद मोहम्मद शमी की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है. इसके अलावा टीम सेलेक्शन में कुछ चौंकाने वाले फैसले किए गए हैं. हार्दिक पंड्या के टीम में रहते हुए भी अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है. हार्दिक लीडरशिप रोल से लगातार क्यों दरक़िनार किए जा रहे हैं और क्या इससे टीम में भरोसे का संकट पैदा हो सकता है? ऋषभ पंत को भी टी2...

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की ये दुर्गति कब तक जारी रहेगी?: बल्लाबोल, S3E37 06.01.2025

सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की एक बार फिर हार हुई. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने क़रीब एक दशक बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया. न्यूज़ीलैंड से हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की ये लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज़ हार है. इसके बाद कोच से लेकर कप्तान और कई सीनियर तरह के सवाल उठने लगे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली का भविष्य क्या है, टीम में कहां और कितनी बदलाव की ज़रूरत है, टीम के मुख्य कोच गौतम गंभी...

रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी रिटायरमेंट नहीं लेंगे, जानिए क्यों: बल्लाबोल, S3E36 31.12.2024

मेलबर्न के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की शर्मनाक पराजय हुई है. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त ले ली है. इस हार के गुनहगार कौन हैं, ऐसी पिच जहां बैटिंग करनी इतनी मुश्किल नहीं थी, वहां भारतीय बल्लेबाज़ों ने हथियार क्यों डाले, लगातार ख़राब प्रदर्शन कर रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से ड्रॉप क्यों नहीं किया जा रहा, ये दोनों खिलाड़ी रिटायर क्यों नहीं हो...

Melbourne में पिच पर बवाल, बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले घबराया ऑस्ट्रेलिया?: बल्लाबोल, S3E35 23.12.2024

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच बिल्कुल क़रीब है. बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले इंडियन टीम मेलबर्न में अभ्यास कर रही है. लेकिन अभ्यास के लिए टीम इंडिया को जो पिच मिली, उसे लेकर विवाद हो गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस पर क्या कहा गया, ऑस्ट्रेलियन मीडिया विराट कोहली के पीछे क्यों पड़ गया है, रविंद्र जडेजा की ऑस्ट्रेलियन मीडिया से क्यों ठन गई, मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में क्या बदला...

कोच, कप्तान या बोर्ड - अश्विन को अचानक रिटायर होने पर मजबूर किसने किया: बल्लाबोल, S3E34 18.12.2024

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने न सिर्फ फॉलो ऑन टाला, बल्कि हार के खतरे को भी पूरी तरह खत्म कर दिया. लेकिन मैच के ख़त्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. अश्विन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के साथ यह उनका आख़िरी दिन था. हालाँकि उनकी क्रिकेट की भूख बनी हुई है....

एडिलेड की हार से टीम इंडिया को घबराने की जरूरत नहीं?: बल्लाबोल, S3E33 09.12.2024

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ सीरीज़ में एक-एक की बराबरी हो गई है. पर्थ टेस्ट में डंका बजवाने वाली टीम इंडिया को एडिलेड में क्यों मुंह की खानी पड़ी, रोहित शर्मा बैटिंग के साथ साथ कप्तानी में भी फ्लॉप क्यों रहे, इंडिया ने टीम सेलेक्शन में क्या गड़बड़ी की, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराने के लिए क्या तैयारी की और मोहम्मद सिराज और ट्र...

हार के डर से Pink Test में ऑस्ट्रेलिया चलेगा नई चाल?: बल्लाबोल, S3E32 03.12.2024

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. यह डे-नाइट टेस्ट मैच है, जो पिंक बॉल से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया का पिंक टेस्ट यानी डे-नाइट टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार है. लेकिन उससे पहले जोश हेज़लवुड टीम से बाहर हो गए हैं. उन्हें चोटिल बताया जा रहा है. लेकिन इस बात में कितना दम है, क्या हेज़लवुड को उनके बयान की सज़ा मिली है और ऑस्ट्रेलिया पिंक टेस्ट में उन्हें कितना मिस करेगा? प्र...

Perth Test में हार के बाद Australia की बौखलाहट और IPL Auction की लंतरानी: बल्लाबोल, S3E31 27.11.2024

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच जीतकर भारत ने रिकॉर्ड बना दिया. पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार की बड़ी वजहें क्या रहीं, क्या ऑस्ट्रेलिया ख़ुद के बनाए जाल में फंस गया और हार के बाद जॉश हेज़लवुड ने क्या बम फोड़ा है? इसके अलावा भारत के लिए पॉजिटिव्स क्या रहे, हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी टेस्ट क्रिकेट के लिए कितने तैयार दिखे और पर्थ की पिच दूसरी पारी में कैसे इतना बदल गई? इसके अलावा IPL 2025...

Border Gavaskar Trophy जीतना इस बार इंडिया के लिए टेढ़ी खीर क्यों?: बल्लाबोल, S3E30 18.11.2024

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है. पर्थ में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. प्रैक्टिस मैच के दौरान शुभमन गिल चोटिल होकर पहले मैच से बाहर हो गए हैं. वहीं हाल ही में दूसरी बार पिता बने कप्तान रोहित शर्मा भी पर्थ टेस्ट नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे. इसके बाद क्रिके...

कोच गंभीर को हटाने की ग़लती क्यों नहीं करेगा BCCI?: बल्लाबोल, S3E29 11.11.2024

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के सामने कई सवाल बिखरे हैं. BCCI की एक हाई प्रोफाइल मीटिंग भी चर्चा में है. भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को क्या सचमुच बोर्ड ने अल्टीमेटम दिया है और गंभीर को टेस्ट क्रिकेट की कोचिंग से हटाना क्यों सही नहीं होगा? ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने क्या इशा...

टीम इंडिया के अगले 'ग्रेग चैपल' साबित होंगे गौतम गंभीर?: बल्लाबोल, S3E28 04.11.2024

बेंगलुरू और पुणे के बाद मुंबई में भी टीम इंडिया को न्यूज़ीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड ने क्लीन स्वीप करते हुए टेस्ट सिरीज़ पर कब्ज़ा कर लिया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में घरेलू ज़मीन पर पहली बार तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में भारत का क्लीन स्वीप हुआ है. पूरी सीरीज़ के दौरान इक्का-दुक्का पारियों को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका. टीम इंड...

टीम इंडिया की स्पिन प्रॉब्लम और मुंबई में रोहित-विराट का 'आख़िरी' टेस्ट?: बल्लाबोल, S3E27 28.10.2024

बेंगलुरू के बाद पुणे में भी टीम इंडिया की शर्मानक हार हुई है. पहली बार न्यूज़ीलैंड ने भारत की सरज़मीं पर कोई टेस्ट सीरीज़ जीती है और 12 साल बाद टीम इंडिया ने अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज़ गंवा दिया है. पुणे में न्यूज़ीलैंड ने क्या किया जो टीम इंडिया नहीं कर पाई, मिचेल सैंटनर ने इतनी तबाही क्यों मचाई, अश्विन-जडेजा क्यों उतने क़ामयाब नहीं रहे, रोहित-विराट विपक्षी स्पिनर्स के सामने क्यों बार बार गच्चा ख...

बड़ा शतक लगाकर भी पुणे टेस्ट में ड्रॉप होंगे सरफ़राज़ ख़ान?: बल्लाबोल: S3E26 21.10.2024

बेंगलुरू टेस्ट में हार की कई वजहें हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण ऋषभ पंत क्यों हैं? पिच पढ़ने से लेकर टीम चुनने में कैसे गच्चा खा गए रोहित शर्मा, पहली पारी में 46 पर निपटने के बाद भी टीम इंडिया की इतनी आलोचना क्यों नहीं हो रही है, इस हार का ठीकरा केएल राहुल पर फोड़ना कितना सही, 150 रन ठोकने के बाद भी सरफ़राज़ ख़ान को प्लेइंग 11 में जगह क्यों नहीं मिलनी चाहिए, पुणे टेस्ट में पिच कैसी रहने वाली है और क्या वॉश...

नए कोच, नई सोच, नई अप्रोच...T20 में भारत की तूती बोल रही है: बल्लाबोल, S3E25 14.10.2024

टेस्ट सीरीज़ के बाद टीम इंडिया ने T20I में भी बांग्लादेश को रौंद डाला. पहले ग्वालियर, फिर दिल्ली और आख़िर में हैदराबाद... तीनों ही शहरों में सूर्या की टीम नए रंग में खेलती दिखी. इस टी20 श्रृंखला के तीन सबसे बड़े पॉजिटिव्स क्या रहे, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का रुतबा क्यों क़ायम रहने वाला है, क्या 2000s की ऑस्ट्रेलिया जैसी है ये इंडियन टीम और इस टीम के साथ क्यों ज़्यादा छेड़छाड़ नहीं होन...

IPL 2025 में वो होगा जो आजतक नहीं हुआ?: बल्लाबोल, S3E24 07.10.2024

Retention Rules आने के बाद IPL Mega Auction के लिए माहौल बनने लगा है. क्या आईपीएल 2025 में लीग के इतिहास का सबसे बड़ा सरप्राइज देखने को मिलेगा? क्या Mumbai Indians ने अपने अंदरूनी कलह को शांत कर लिया और क्या MI का 'प्रोजेक्ट हार्दिक' जारी रहेगा? क्या सूर्य कुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे और क्या KKR श्रेयस अय्यर को रिटेन करेगा? इसके अलावा और भी बहुत कुछ, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कु...

IPL रिटेंशन पॉलिसी से किन टीमों की बढ़ेगी टेंशन?: बल्लाबोल, S2E23 30.09.2024

BCCI ने पिछले दिनों IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए रिटेंशन पॉलिसी का ऐलान कर दिया है. ये रूल क्या हैं, कौन सी टीम कितने खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली है, प्लेयर रिटेन करने पर कितना पैसा देना होगा, विदेशी प्लेयर्स के पर क्यों कतरे गए हैं, अनकैप्ड प्लेयर्स के लिए क्या नियम है और आईपीएल ऑक्शन का भविष्य क्या है? इसके अलावा क्या मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन करेगी, RCB क्या दांव खेलने जा रही है, क्या K...

चेन्नई में टीम इंडिया की जीत बड़ी लेकिन चोखी क्यों नहीं?: बल्लाबोल, S2E22 23.09.2024

टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 280 रनों से भारी भरकम जीत हासिल की. मैच के पहले दिन भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेलने के बाद बांग्लादेश क्यों पिछड़ गया, इंडिया की इस जीत के बड़े पॉज़िटिव्स क्या रहे और कौन सी परेशानियां टीम के लिए सतत बनी हुई हैं? विराट कोहली को क्या हो गया है और उन्हें कौन सा मोह अब छोड़ देना चाहिए? क्या ऋषभ पंत टेस्ट में इंडिया के बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं और कुंबल...

WTC Final के लिए Gambhir का सीक्रेट प्लान पता चल गया!: बल्लाबोल, S3E21 18.09.2024

बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए चेन्नई पहुंच चुकी है. बांग्लादेश क्रिकेट ने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से करारी मात दी थी. इसी वजह से बांग्लादेशी प्लेयर्स के हौसले बुलंद हैं. IND Vs BAN पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की तैयारी कैसी है, चेन्नई में पिच कैसी मिलने वाली है, भारत क्यों बांग्लादेश को हल्के...

Listen to the Ballabol - The Cricket Podcast podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.