Aaj Tak Radio
Ballabol - The Cricket Podcast
Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcas...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
तुरूप का इक्का लेकर आएगा बांग्लादेश, भारत के पास क्या जवाब है: बल्लाबोल, S3E20 13.09.2024 29:09
भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ के लिए दोनों टीमों का सेलेक्शन हो गया है. दोनों टीमों के सरप्राइज एलिमेंट्स क्या हैं, केएल राहुल को चुनने के पीछे की वजह क्या है, पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर दिलीप ट्रॉफी में क्या संकेत छिपे हैं, दिलीप ट्रॉफी में किस आलराउंडर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है? इसके अलावा अफ़ग़ानिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा में रद्द हुए इकलौते टेस्ट मैच पर संक...
Duleep Trophy से किन प्लेयर्स के लिए खुलेगा टीम इंडिया का दरवाजा: बल्लाबोल, S3E19 06.09.2024 27:46
बदले हुए फॉर्मेट के साथ Duleep Trophy का आग़ाज़ हो चुका है. मुशीर ख़ान और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी, लेकिन श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और रजत पाटीदार समेत कई प्लेयर्स फ्लॉप रहे. इस टूर्नामेंट से किन Youngsters को टीम इंडिया का टिकट मिल सकता है, किन गेंदबाज़ों के लिए अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौक़ा है? इसके अलावा बांग्लादेश के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज में पाक़िस्तान का सूफड़ा साफ़ क्यों हो गया और...
ICC चेयरमैन जय शाह के सामने सबसे बड़ा टास्क क्या है: बल्लाबोल, S3E18 30.08.2024 35:18
BCCI सचिव जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल के नए चेयरमैन होंगे. इंडियन क्रिकेट में कई बदलाव लाने वाले जय शाह वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ेंगे, उनके सामने प्रमुख चुनौतियां क्या हैं? इसके अलावा बांग्लादेश के सामने रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान की भद क्यों पिटी, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और सूरज पांडे के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
टेस्ट क्रिकेट का सीजन लौट रहा है, कुर्सी की पेटी बांध लीजिए: बल्लाबोल, S3E17 23.08.2024 25:55
टेस्ट क्रिकेट का मौसम लौट आया है. WTC फाइनल के लिहाज से कई सीरीज खेली जानी हैं, कौन सी टीमें WTC Final की रेस में सबसे आगे हैं, टीम इंडिया के लिए आने वाले 10 टेस्ट मैच कितने अहम हैं, ,घरेलू पिचों पर क्या स्पिन इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कमज़ोरी बनेगी? इसके अलावा इंग्लैंड-श्रीलंका, पाक़िस्तान-बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका-वेस्ट इंडीज़ टेस्ट सीरीज़ पर चौकस चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव...
BCCI ने उठाया देश को ओलंपिक मेडल्स दिलवाने का बीड़ा?: बल्लाबोल, S3E16 16.08.2024 28:17
BCCI के किस क़दम से देश के एथलीट्स को ज़बरदस्त फ़ायदा होगा, दिलीप ट्रॉफी के नए फॉर्मेट से इंडियन क्रिकेट का कितना भला होगा, इस टूर्नामेंट की चारों टीमों के लिए सिलेक्शन कैसा रहा और इनके बीच कितना तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा, क्या विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी दिलीप ट्रॉफी खेलना चाहिए था? इसके अलावा IPL मेगा-ऑक्शन के बारे में क्या क्या पता चला और मोर्ने मोर्केल को टीम इंडिया के नए बॉलिंग...
स्पिन के मकड़जाल से क्यों नहीं निकल पा रही टीम इंडिया?: बल्लाबोल, S3E15 09.08.2024 37:16
श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज़ में टीम इंडिया की शर्मनाक हार क्यों हुई, रोहित शर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ क्यों नहीं चल पाया, विराट कोहली का स्पिन के खिलाफ यूं सरेंडर करना क्यों गले से नहीं उतरता है, केएल राहुल क्यों फिसलन भरी राह पर चल रहे हैं, गौतम गंभीर एंड कंपनी के लिए क्यों ये वेक अप कॉल है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिहाज से श्रीलंका सीरीज़ कितनी अहम है: बल्लाबोल, S3E14 02.08.2024 28:58
श्रीलंका के ख़िलाफ T20 सीरीज़ से भारत को क्या हासिल हुआ, रियान पराग किन प्लेयर्स के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं, किन भारतीय प्लेयर्स ने T20 सीरीज़ में निराश किया और श्रीलंका की असल कमज़ोरी क्या है? इसके अलावा वनडे सीरीज में इंडिया के सामने क्या सिरदर्द है, प्लेइंग 11 में किसे जगह मिलेगी और चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से ये सीरीज कितनी अहम है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़...
श्रीलंका दौरे में कोच गौतम के सामने सबसे 'गंभीर' टास्क क्या है: बल्लाबोल, S3E13 26.07.2024 30:32
टीम इंडिया अपने नए कोच गौतम गंभीर और नए T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में श्रीलंका दौरे पर पहुंची है. ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी, तीन T20 मैचों में इंडियन टीम की प्लेइंग 11 क्या रहने वाली है, कोच के तौर पर गौतम गंभीर के सामने सबसे अहम टास्क क्या है और चोट से जूझ रही श्रीलंकाई टीम कितनी बड़ी मुश्किल खड़ी कर पाएगी सूर्या एंड कंपनी के लिए, सुनिए '...
GG Era, कप्तानी के लिए हार्दिक से ज़्यादा भरोसा सूर्या पर क्यों: बल्लाबोल, S3E12 19.07.2024 25:49
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का सेलक्शन हो चुका है. सूर्य कुमार यादव T20 टीम के नए कप्तान होंगे. इस रोल के लिए हार्दिक पंड्या को क्यों सही समझा गया, हार्दिक से क्या ख़ता हुई कि T20 World Cup के दौरान उपकप्तान रहने के बावजूद कप्तानी की रेस में पिछड़ गए? शुभमन गिल वाइट बॉल क्रिकेट में vice captain के लिए कितने उपयुक्त हैं, इस टीम सेलेक्शन की सबसे चौंकाने वाली बात क्या रही और भी बहुत कुछ, सुनिए 'बल...
World Cup जीत की आंखों देखी, सुनिए Vikrant Gupta और Nikhil Naz से: बल्लाबोल, S3E11 13.07.2024 46:41
टीम इंडिया ने 29 जून को बारबेडस में ICC T20 World Cup जीतकर इतिहास रच दिया. इस ऐतिहासिक घटना के प्रत्यक्ष साक्षी बने दो दिग्गज स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट - विक्रांत गुप्ता और निखिल नाज़. जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के सफ़र को एकदम क़रीब से देखा और वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ ही इंडिया वापस आए. तो 'Nik' एंड 'Vik' की जोड़ी इस बार आई 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में और उनसे हुई मज़ेदार बातचीत. मसलन, विक्रांत...
ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ T20 सीरीज़ में इन युवा तुर्कों पर रहेगी नज़र: बल्लाबोल, S3E10 05.07.2024 19:38
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे से टकराने के लिए तैयार है. 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए आईपीएल के कई स्टार प्लेयर्स को इंडियन टीम में जगह दी गई है. ऐसे में इस दौरे की अहमियत क्या है, किन खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिल सकता है, प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है और ज़िम्बाव्बे की टीम कितनी चुनौती पेश कर सकती है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और...
T20 वर्ल्ड कप जीत से कई मायनों में टीम इंडिया की चांदी हो गई: बल्लाबोल, S3E09 01.07.2024 56:58
टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2024 का ख़िताब जीत कर ट्रॉफी का सूखा ख़त्म कर चुकी है. बारबाडोस में खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ़्रीका को 7 रनों से हरा दिया. ये सब कैसे मुमकिन हुआ, एक वक़्त पर काफी मजबूत दिख रही साउथ अफ्रीका की टीम कैसे ये मुक़ाबला हार गई, इस ख़िताबी जीत के सूत्रधार कौन रहे, जसप्रीत बुमराह क्यों चुने गए प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, विराट कोहली कैसे सबसे बड़े विलेन बनते बन...
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया क्यों जीत की प्रबल दावेदार: बल्लाबोल, S3E08 28.06.2024 42:28
वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया इंग्लैड को हराकर फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. इंग्लैंड से क़रीब दो साल पहले इसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की हार का हिसाब टीम इंडिया ने कैसे चुकता किया और इंग्लैंड की टीम ये मुक़ाबला कहां हार गई? रोहित शर्मा ने नेतृत्व में टीम इस बार क्या अलग कर रही है, अक्षर पटेल कैसे भारतीय टीम के लिए असेट साबित हो रहे हैं, विराट कोहली क्या...
अफ़ग़ानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना तुक्का या तीर?: बल्लाबोल, S3E07 25.06.2024 41:05
आईसीसी टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ़ हो चुकी है. सुपर 8 के आख़िरी मुक़ाबले में अफ़ग़ानिस्तान ने बांग्लादेश को हरा कर पहली बार किसी आईसीसी ट्रॉफ़ी इवेंट के सेमीफ़ाइनल में पहुंचा है. लेकिन अफ़ग़ानिस्तान की ये जीत क्यों तुक्का नहीं है, बांग्लादेश की टीम के प्रदर्शन को कैसे आंका जाना चाहिए और ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना कितनी बड़ी घटना है? ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ रोहित शर्मा ने अपनी पारी से क्या जता द...
ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में कैसे चौंका सकती है टीम इंडिया?: बल्लाबोल, S3E06 21.06.2024 21:19
टीम इंडिया को सुपर 8 के पहले मुक़ाबले में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ आसान जीत मिल गई, लेकिन रोहित शर्मा की टीम में क्या कमियां दिखीं, इस मैच की सबसे अच्छी बात क्या रही, क्या यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौक़ा मिलना चाहिए और अगर मिले तो किसकी जगह पर? बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मैचों में भारत की स्ट्रैटेजी क्या रहने वाली है, क्या ऑस्ट्रेलिया के अगेंस्ट सिराज को टीम में जगह मिलेगी, संजू सैमसन और...
अमेरिका से वेस्टइंडीज पहुंचते ही टीम इंडिया को बड़ी दिक्कत होने वाली है: बल्लाबोल, S3E05 14.06.2024 47:16
टीम इंडिया ने ग्रुप A के पहले तीन मैच जीत लिए हैं. USA के ख़िलाफ़ इंडिया की जीत से क्या पॉज़िटिव निकले, विराट का लगातार सस्ते में आउट होना क्या इंडिया के लिए चिंता का विषय है और अमेरिका लेग के बाद वेस्टइंडीज पहुंचने पर टीम के सामने सबसे बड़ी परेशानी क्या होगी? इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम पहले राउंड से ही क्यों बाहर हो गई, क्या पाक़िस्तान का भी बाहर होना तय है और सुपर 8 का क्या सीन रहने वाला है, सुनिए...
पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड...बड़ी टीमों का इस वर्ल्ड कप में बुरा हाल क्यों?: बल्लाबोल, S3E04 10.06.2024 37:36
T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुक़ाबले में भारत ने एक लो स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान को 6 रनों से मात दे दी. टीम इंडिया ने अपने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार इतना लो स्कोरिंग मैच कैसे डिफ़ेंड कर ले गई, पाक़िस्तान की टीम कहां गच्चा खा गई, रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ़ क्यों हो रही है, इंडियन टीम की कौन सी कमियां उजागर हुईं? यहाँ से पाकिस्तान की राह कितनी मुश्किल हो गई है, बाबर आज़म की टीम किस...
पाकिस्तान पर USA की जीत से कैसे बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किल: बल्लाबोल, S3E03 07.06.2024 47:20
T20 World Cup 2024 का पहला उलटफ़ेर हो गया है. USA ने पाक़िस्तान को रोमांचक मुक़ाबले में हरा दिया. पाक़िस्तान की कौन सी पुरानी ग़लतियां दोबारा उजागर हुईं, बाबर आज़म पर सवाल उठने क्यों लाज़मी हैं और इस नतीजे से टीम इंडिया की मुश्किल कैसे बढ़ गई है? इससे पहले इंडिया ने आयरलैंड को भी मात दे दी, लेकिन पिच को लेकर किचकिच शुरू हो गई है. इसी मैदान पर इंडिया और पाक़िस्तान का मुक़ाबला होना है. क्या पाक़िस्तान इंडिया क...
T20 वर्ल्ड कप में इंडिया की टीम कॉम्बिनेशन क्या होगी: बल्लाबोल, S3E02 05.06.2024 33:13
T20 World Cup 2024 में इंडियन टीम अपने अभियान का आगाज़ आयरलैंड के ख़िलाफ़ मुक़ाबले से होगा. इससे पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश के साथ एक प्रैक्टिस मैच खेला, इस मैच के लर्निंग्स क्या रहे, इंडिया ने जो प्रयोग किए, उसमें कितनी सफ़लता मिली? मेन टूर्नामेंट में टीम किस प्लेइंग 11 के साथ खेलने के लिए उतरेगी, रोहित शर्मा के साथ ओपन कौन करेगा, ऋषभ पंत किस नंबर पर बैटिंग करेंगे, क्या तीन स्पिनर्स को टीम में जगह...
टीम इंडिया फिर कभी T20 World Cup क्यों नहीं जीत पाई: बल्लाबोल, S3E01 31.05.2024 28:04
आईसीसी टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप बस शुरू होने वाला है. इस टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे. T20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट क्या रहने वाला है, इस साल का टूर्नामेंट कैसे अलग होने जा रहा है, टूर्नामेंट में कौन-कौन सी टीमें हिस्सा ले रही हैं, कौन सी टीम उलटफ़ेर कर सकती हैं और कौन सी टॉप 4 टीम सेमीफाइनल तक पहुंच सकती हैं, इसके अलावा 2007 के बाद T20 वर्ल्ड कप इंडिया क्यों नहीं जीत पाई है? इन सब पर 'बल्लाबोल'...
RCB ने WPL में कैसे हालात और जज़्बात बदल दिए: बल्लाबोल, S2E59 18.03.2024 22:33
WPL का ख़िताब RCB ने अपने नाम कर लिया है, लीग स्टेज से बाहर होने के कगार पर खड़ी टीम ने कैसे ये कारनामा कर दिखाया, टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम Delhi Capitals के हाथ से फाइनल मैच कहां फिसला, स्मृति मंधाना की तारीफ़ क्यों होनी चाहिए, एलिस पेरी किस महान खिलाड़ी की याद दिलाती हैं और RCB की जीत में उनका रोल स्पेशल क्यों है? साथ ही पिछले साल के मुक़ाबले WPL इस बार कितना क़ामयाब रहा और कौन सी प्लेयर्स इस टूर्...
विराट कोहली के ख़िलाफ़ क्या साज़िश हो रही है: बल्लाबोल, S2E58 15.03.2024 25:06
इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ का पूरा हिसाब किताब क्या रहा, एंडरसन कैसे इंग्लिश टीम के लिए कमज़ोर कड़ी साबित हो रहे हैं, क्रिकेट के मैदान में वापसी के लिए तैयार ऋषभ पंत से कितनी उम्मीदें रखनी चाहिए, T20 World Cup के लिए विराट कोहली की जगह टीम इंडिया में बनती है या नहीं और रणजी ट्रॉफी फाइनल पर बातचीत, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
ब्रैंडन मैक्कुलम इंग्लैंड के साथ क्या 'ख़ुफ़िया खेल' कर रहे?: बल्लाबोल, S2E57 08.03.2024 37:25
धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड ने बिना लड़े हथियार क्यों डाल दिया, Bazball के लिए सबसे मुफ़ीद कंडीशंस में भी इंग्लिश बल्लेबाज़ क्यों नहीं चल पाए, क्या सीरीज़ लंबी होने के चलते इंग्लैंड फाइटबैक नहीं कर पाया, क्या तीसरे दिन ही मैच का नतीजा आ जाएगा, इंडिया के कौन से फैक्टर अंग्रेज़ टीम पर भारी पड़े और इंग्लैंड की हार के पीछे का न्यूजीलैंड कनेक्शन क्या है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद...
ईशान-अय्यर पर सख़्ती लेकिन हार्दिक पर मेहरबानी क्यों: बल्लाबोल S2E56 01.03.2024 46:51
BCCI ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्यों बाहर कर दिया, दो महीने में ऐसा क्या हुआ कि बोर्ड को इतना सख़्त रवैया अख़्तियार करना पड़ा, हार्दिक पंड्या के ख़िलाफ़ बोर्ड नरमी क्यों बरत रहा है, यहाँ से ईशान और अय्यर का फ्यूचर क्या है और चीफ़ सेलेक्टर अजित अगरकर का इसमें कितना रोल है? साथ ही धर्मशाला में इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच के लिए टीम इंडिया में क्या बदलाव...
ख़ुद की बेवक़ूफ़ी या भारत की ज़िद, किससे हारा इंग्लैंड?: बल्लाबोल, S2E55 26.02.2024 41:15
टीम इंडिया ने रांची में खेला गया टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच मैचों की टेस्ट सिरीज़ में 3-1 से बढ़त हासिल कर ली है. इस टीम ने ये कारनामा तब कर दिखाया है जब कई सीनियर खिलाड़ी टीम में शामिल भी नहीं हैं. पहली पारी में पिछड़ने के बाद भी टीम इंडिया ने ये करिश्मा कैसे कर दिखाया? इंग्लैंड को कौन सी गलतियां भारी पड़ गईं, इस मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े पॉजिटिव क्या रहे और ध्रुव जुरेल में क...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.