Aaj Tak Radio
Ballabol - The Cricket Podcast
Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcas...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
बैटिंग के बाद कप्तानी में भी क्यों फ्लॉप साबित हो रहे हैं ऋषभ पंत?: बल्लाबोल, S3E70 23.04.2025 34:00
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2025 में दूसरी बार भी लखनऊ सुपर जायंट्स को पराजित कर दिया. अच्छी शुरुआत के बाद भी लखनऊ की टीम क्यों हार गई, ऋषभ पंत इतना नीचे बल्लेबाज़ी करने क्यों आए, उनकी कप्तानी को लेकर सवाल क्यों उठ रहे हैं, केएल राहुल ने एक बार फिर दिल्ली की टीम को जीत दिलाई, तो इस मैच की एनालिसिस और रिपोर्ट सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, निशांत शेखर, अरुण रावल और निखिल नाज़ के स...
KKR की लुटिया किसने डुबाई और लखनऊ-दिल्ली की भिड़ंत में कौन पड़ेगा भारी: बल्लाबोल, S3E69 22.04.2025 48:46
आईपीएल के इस सीज़न में गुजरात की टीम चैंपियन की तरह खेल रही है. ईडन गार्डन्स पर कल कोलकाता नाइटराइडर्स को बुरी तरह पटखनी मिली. KKR इस साल अपने होमग्राउंड पर 4 में से 3 मुक़ाबले हार चुका है. कप्तान अजिंक्य रहाणे से कल क्या ग़लती हुई, गुजरात के खिलाफ उन्होंने क्या क्या चूक की, रसल और नरेन अब पहले की तरह क्यों नहीं खेल पा रहे और KKR अपनी स्ट्रैटेजी में क्या बदलाव कर सकती है? इसके अलावा हर्षा भोगले और स...
चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स में लगी हारने की होड़?: बल्लाबोल, S3E68 21.04.2025 36:49
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के आधे मैच निपट चुके हैं. तीन टीमों का बोरिया-बिस्तर लगभग बंध चुका है. क्या ये टीमें बॉटम हाफ में ही रहेंगी या फिर उलटफ़ेर कर सकती हैं? मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल कर ली है, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने एक बार फिर जीतते जीतते कैसे हार गई, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की जीत में आ...
मुंबई के परफेक्ट प्लान में कैसे फंसी SRH, बेंगलुरु में RCB को मिलेगी पहली जीत?: बल्लाबोल, S3E67 18.04.2025 31:53
मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी देकर लगातार दूसरी जीत हासिल की है. हार्दिक पंड्या की अगुआई में टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में ऊपर की तरफ चढ़ने लगे हैं. मुंबई के लिए इस जीत के सूत्रधार रहे विल जैक्स, जिन्होंने गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी में बढ़िया प्रदर्शन किया. लेकिन हैदराबाद की टीम कैसे मुंबई के परफेक्ट प्लान में फंस गई, SRH की हार की पांच प्र...
'सुपरहीरो' स्टार्क ने DC को दिलाई जीत, हैदराबाद के लिए बॉलर्स बने सिरदर्द?: बल्लाबोल, S3E66 17.04.2025 54:58
आईपीएल में तीन सीज़न के बाद सुपर ओवर मुक़ाबला देखने को मिला. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को एक बेहद रोमांचक मैच में हराया. राजस्थान के लिए जीत जीत आसान दिख रही थी, लेकिन मिचेल स्टार्क ने उनकी राह मुश्किल कर दी. दिल्ली कैपिटल्स ने कैसे बाज़ी पलटी और राजस्थान की टीम से क्या गलतियां हुईं? सुपरओवर के लिए RR ने नीतीश राणा को क्यों नहीं चुना, क्या संदीप शर्मा की बजाय जोफ्रा आर्चर से गेंदबाज़ी...
चहल के चक्रव्यूह में कैसे उलझी KKR, जीत के जबड़े से छीनी हार: बल्लाबोल, S3E65 16.04.2025 30:05
पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल में सबसे कम स्कोर को डिफ़ेंड करके इतिहास रच दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल के एक बेहद दिलचस्प मुक़ाबले में आराम से जीता हुआ मैच हार गई. पंजाब की इस जीत के सूत्रधार बने युजवेंद्र चहल और उन्होंने चार विकेट झटकते हुए पंजाब को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई. इस मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा, KKR के कप्तान ने क्या ब्लंडर कर दिया और कैसे आईपीएल अब अपने असली रंग में आ गया है? इसके...
पंत की ग़लतियों से हारी LSG, जीतने के बावजूद चेन्नई की चिताएं क़ायम?: बल्लाबोल, S3E64 15.04.2025 32:42
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में फाइनली चेन्नई सुपरकिंग्स जीत की पटरी पर लौटी. पांच हार के बाद चेन्नई ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2025 की दूसरी जीत दर्ज की. महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी, फील्डिंग और बैटिंग से चेन्नई की जीत सुनिश्चित की. लखनऊ की इस हार के लिए ऋषभ पंत की खराब कप्तानी कैसे ज़िम्मेदार रही और इस मैच में CSK के साथ LSG के लिए क्या पॉजिटिव रहे? इसके अलावा आज पंजाब क...
करुण नायर की दमदार वापसी, लकीर का फ़क़ीर क्यों बनी है CSK?: बल्लाबोल, S3E63 14.04.2025 35:11
Delhi Capitals को IPL 2025 की पहली हार झेलनी पड़ी है. मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बेहद मज़ेदार मुक़ाबले में दिल्ली को 12 रनों से हराया. लेकिन इस मैच के बाद चर्चा में आये करुण नायर, जो तीन साल बाद कोई आईपीएल मैच खेल रहे थे. डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार रन बना रहे करुण नायर ने आईपीएल के मंच पर भी अपनी बल्लेबाज़ी का डंका बजाया और बुमराह जैसे गेंदबाज़ों की पिटाई कर दी. लेकिन दिल्ली की ये हार चौंकाने वाली क्...
बेंगलुरू में केएल राहुल ने दिखाया दम और चेन्नई के संकटमोचक बनेंगे धोनी?: बल्लाबोल, S3E62 11.04.2025 33:05
केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाज़ी से दिल्ली कैपिटल्स को एक शानदार जीत दिलाई. दिल्ली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके घर में छह विकेट से हराकर लगातार चार जीत हासिल कर ली. RCB की टीम कहां चूक गई, मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा, केएल राहुल में इस बार क्या बदलाव देखने को मिला है और उनकी ये पारी इस सीजन की सबसे स्पेशल इनिंग क्यों है? इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर कप्तान...
IPL 2025 की साइलेंट किलर क्यों है Gujarat Titans?: बल्लाबोल, S3E61 10.04.2025 25:35
राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल की टॉपर बन गई है. शुभमन गिल की अगुआई में टीम की ये लगातार चौथी जीत है. तो इस सीजन में गुजरात की सफलता का राज़ क्या है और ये टीम टाइटल की मजबूत दावेदार क्यों है? अहमदाबाद में राजस्थान की हार क्यों हुई और मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा? इसके अलावा आज बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स की भि...
CSK के लिए मुश्किल होती play-off की राह, अपनी चाल से हारा KKR?: बल्लाबोल, S3E60 09.04.2025 24:51
आईपीएल 2025 का दूसरा शतक आ गया है. पंजाब के प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपरकिंग्स के ख़िलाफ़ आईपीएल के इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज़ का दूसरा सबसे तेज़ शतक बना दिया. उन्होंने 39 गेंदों पर सेंचुरी जमाई. चेन्नई को एक और हार झेलनी पड़ी है. इसके अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को एक बेहद रोमांचक और क़रीबी मामले में शिकस्त दी. इन दोनों मैचों के साथ आज गुजरात टाइटंस-राजस्थान रॉयल्स के बीच मु...
RCB ने वानखेड़े में रचा इतिहास, मुंबई क्यों हारती चली जा रही?: बल्लाबोल, S3E59 08.04.2025 33:11
मुंबई इंडियंस को इस सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी ने 12 रन की जीत के साथ बड़ी टीमों को उनके घरेलू मैदान में हराने का सिलसिला बरक़रार रखा है. आरसीबी इस बार मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को ईडन गार्डन्स पर, चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक पर और मुंबई इंडियंस को वानखेड़े पर हरा चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की जीत के सबसे बड़े पॉजिटिव्स क्या रहे, हार्दिक पांड्या मुंबई की टीम में क्...
IPL 2025 में अब तक किस टीम ने सबसे ज्यादा चौंकाया?: बल्लाबोल, S3E58 07.04.2025 45:41
सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 में हार का चौका लगा दिया है. गुजरात टाइटंस की जीत में मोहम्मद सिराज एक बार फिर चमके और अपने आईपीएल करियर की बेस्ट बोलिंग परफॉरमेंस दी. गुजरात की टीम में उस तरह से सुपरस्टार भरे हुए नहीं हैं, लेकिन उन्होंने कैसे विनिंग मोमेंटम को बरक़रार रखा है और कौन से खिलाड़ी गुजरात टाइटंस की जीत में अहम किरदार साबित हो रहे हैं? इसके अलावा किन फैक्टर्स ने हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्...
IPL के खेल में क्यों पिछड़ रहे रोहित शर्मा और ऋषभ पंत?: बल्लाबोल, S3E57 04.04.2025 41:34
कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन में सनराइज़र्स हैदराबाद को 80 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ केकेआर टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई और हार के बाद SRH टीम सबसे निचले पायदान पर है. सनराइज़र्स हैदराबाद की हार के तीन कारण क्या रहे, SRH के लिए प्ले ऑफ़ की राह क्यों मुश्किल होती जा रही है और केकेआर ने कैसे पिच का फ़ायदा उठाया? इसके अलावा आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एकाना...
RCB की पहली हार और SRH के लिए KKR का 'स्पिन ट्रैप' तैयार?: बल्लाबोल, S3E56 03.04.2025 32:33
मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाज़ी और जॉस बटलर की ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी ने आईपीएल 2025 में आरसीबी (RCB) के विजयरथ को थाम दिया. गुजरात टाइटंस ने लगभग एकतरफ़ा मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी. इस सीजन में RCB की हार के लिए कौन से फैक्टर्स ज़िम्मेदार रहे, बेंगलुरु की कौन सी कमियां उजागर हुईं और विराट कोहली को क्यों एंकर रोल प्ले करना होगा? गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन क...
IPL 2025 में ट्रॉफी की सबसे मजबूत दावेदार क्यों है पंजाब किंग्स?: बल्लाबोल, S3E55 02.04.2025 29:42
गुजरात टाइंट्स को अहमदाबाद में हराने के बाद पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को भी लखनऊ में हरा दिया है. चैंपियंस ट्रॉफ़ी का शानदार फॉर्म कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में भी बरक़रार रखा है. ऐसा सिर्फ चौथी बार हुआ है जब पंजाब की टीम ने किसी सीजन के शुरुआती दो मैच जीते हैं, जिस तरह का फॉर्म टीम दिखा रही है तो क्या पंजाब की टीम इस बार ट्रॉफी जीतने के लिए हॉट फ़ेवरेट है, लखनऊ अपने घर में क्यों हार गई,...
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बोझ बन गए हैं महेंद्र सिंह धोनी?: बल्लाबोल, S3E54 01.04.2025 35:11
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को पहली जीत नसीब हुई है. वानखेड़े पर खेले गए मुक़ाबले में मुंबई की टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स को करारी शिकस्त दी. इस जीत के नायक रहे अश्विनी कुमार का सफ़र कैसा रहा है, केकेआर की टीम ये मुक़ाबला क्यों हार गई? इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार दो हार के बाद धोनी भी निशाने पर आ गए हैं. हालाँकि, विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने अपने प्रशंसकों और अपनी टीम को इस सीज़न में भी निराश...
मैच विनर्स की कमी RCB को पड़ सकती है महंगी?: बल्लाबोल, S3E53 28.03.2025 36:28
लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में ज़ोरदार पटखनी दी. जिस खिलाड़ी को नीलामी में कोई पूछने वाला नहीं था, उसने लखनऊ की जीत की पटकथा कैसे लिखी, निकोलस पूरन T20 क्रिकेट के बेताज बादशाह क्यों है, बड़े बड़े नाम होने के बाद भी हैदराबाद की गेंदबाज़ी क्यों फिसड्डी साबित हुई, कप्तान पैट कमिंस से कहां चूक हो गई? इसके अलावा आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुक़ाबले में कि...
7 जन्मों तक याद रहने वाली हार की टीस कैसे मिटाएगा लखनऊ?: बल्लाबोल, S3E52 27.03.2025 41:19
कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2025 के अपने दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर जीत का खाता खोल लिया है. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स अपना दूसरा मैच भी हार गई है. कोलकाता की इस जीत के हीरो ओपनर क्विंटन डिकॉक रहे. तो KKR की जीत के अहम फैक्टर्स क्या रहे और राजस्थान अपने बिछाए जाल में कैसे फंस गया? इसके अलावा आज लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बेहद रोमांचक मुक़ाबला होने...
कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को कहां सुधार की ज़रूरत: बल्लाबोल, S3E51 26.03.2025 46:38
पंजाब किंग्स ने गुजरात टायटंस को एक रोमांचक मुकाबले में 11 रनों से मात दे दी. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का सेल्फलेस रूप देखने को मिला. युवा ओपनर प्रियांश आर्य और फिनिशर शशांक सिंह का जलवा देखने को मिला. लेकिन PBKS की जीत का Unsung Hero कौन है और जीत के बावजूद पंजाब की टीम को कहां इम्प्रूवमेंट की ज़रूरत है? गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन चमके लेकिन गुजरात टायटंस की हार का विलेन कौन है? इसके अलावा आ...
अय्यर-पोंटिंग की जोड़ी बदलेगी पंजाब किंग्स की तस्वीर और तक़दीर?: बल्लाबोल, S3E50 25.03.2025 41:20
IPL 2025 का सबसे रोमांचक मुक़ाबला खेला गया दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच. पेंडुलम की तरह कभी इधर तो कभी उधर झूलते मैच के हीरो रहे आशुतोष शर्मा. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की जीत में विपराज निगम और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों का भी अहम रोल रहा. तो 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में सुनिए लखनऊ की हार की समीक्षा, T20 में ऋषभ पंत की बैटिंग और कप्तानी को लेकर उठते सवाल और दिल्ली कैपिटल्स की कमज़ोरी पर बत...
IPL 2025 क्यों उथल-पुथल से भरा रहने वाला है?: बल्लाबोल, S3E49 24.03.2025 44:51
आईपीएल के नए सीजन का आग़ाज़ हो गया है. इस लीग का पहला मैच 2008 में RCB और KKR के बीच खेला गया था. वक़्त का पहिया घूमा और 18वें सीजन में एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मैच कोलकाता नाईटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया. उद्घाटन मैच में RCB ने KKR को हराकर पुराना हिसाब चुकता किया. मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाईटराइडर्स क्या पुरानी रवायत पर चलेगी, विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर की कितनी...
पाकिस्तान का वीज़ा मिलने से लाहौर पहुंचने तक विक्रांत-निखिल की फ़िल्मी कहानी: बल्लाबोल, S3E48 17.03.2025 56:15
बल्लाबोल का ये एपिसोड है एक्स्ट्रा स्पेशल! क्योंकि आज इसमें पधारे स्पोर्ट्स की दुनिया के दो ऐसे धुरंधर, जिनकी रिपोर्टिंग के बिना क्रिकेट का खेल अधूरा लगता है! विक्रांत गुप्ता और निखिल नाज़ हाल ही में पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी कवर करके लौटे हैं. लेकिन जनाब, ये सिर्फ क्रिकेट कवर करने का मामला नहीं था – वहां जो जोरदार स्वागत, लज़ीज़ खाना, और हंसी-ठहाकों से भरे किस्से इन्होंने एक्सपीरियंस किए हैं –...
चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर टीम इंडिया ने क्रिकेट की दुनिया को क्या सिखाया: बल्लाबोल, S3E47 10.03.2025 56:34
नवंबर 2023 में ODI वर्ल्ड कप फाइनल गंवाने के बाद टीम इंडिया ने 15 महीने के अंतराल में दो बड़े ICC टूर्नामेंट जीत लिए हैं. T20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है. न्यूज़ीलैंड से फाइनल मुक़ाबले में क्या ग़लती हुई, ऑस्ट्रेलिया समेत बाक़ी टीमें कहां चूक गई और टीम इंडिया के आगे सभी पस्त क्यों हो गए? चार स्पिनर्स को टीम में शामिल करना क्यों टीम इंडिया के ल...
Champions Trophy Final में क्या New Zealand चुपके से खेल करेगा: Ballabol, S3E46 08.03.2025 43:00
टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है. 9 मार्च को दुबई में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. साल 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से मात दी थी. लेकिन 25 साल बाद क्या भारत इसका बदला ले पाएगा? हालिया प्रदर्शन को देखते हुए ख़िताबी मैच में कीवी टीम भारत...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.