Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

Sports HI ↓ 230 episodes

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcas...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Sports

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Jul 6, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

मैनचेस्टर में बचाया मैच मगर इंग्लैंड में भारत जीतने गया ही नहीं है?: बल्लाबोल, S3E96 28.07.2025

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफ़र्ड में खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर ख़त्म हुआ. कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की जुझारू बल्लेबाज़ी की बदौलत टीम इंडिया ने यह टेस्ट ड्रॉ करा लिया. लेकिन क्या वजह है कि आख़िर अच्छा खेलकर भी टीम इंडिया सीरीज़ में पीछे है, क्या इंग्लिश टीम की बल्लेबाज़ी भारत से बेहतर है, सही टीम कॉम्बिनेशन क्यों नहीं खिला रही टीम इंडिया, अ...

चोटिल खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट, Manchester में कैसे जीतेगी Team India?: बल्लाबोल S3E95 22.07.2025

इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले कई खिलाड़ियों की चोट ने टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी है. अर्शदीप सिंह हैंड इंजरी के चलते चौथे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. वहीं आकाशदीप की फिटनेस भी संदेह के घेरे में है. नीतीश रेड्डी चोटिल होकर सीरीज़ से बाहर ही हो गए हैं. ऋषभ पंत की उंगलियों में भी चोट लगी थी. बुमराह के वर्कलोड की चिंता भी है. इन तमाम चीज़ों ने कोच गौतम ग...

Lord's Test में India की हार हुई लेकिन बड़ी कहानी कुछ और है!: बल्लाबोल, S3E94 15.07.2025

इंडिया-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सांसें थाम देने वाला मैच हुआ. पाँचवें दिन चौथी पारी में जीत के काफ़ी क़रीब पहुंच कर भारत महज़ 22 रन से हार गया. कई छोटे-छोटे कारण इस बड़ी हार की वजह बने. आख़िर क्या हैं वो वजहें? इंग्लैंड दौरे पर अबतक सुपरहिट रही बल्लेबाज़ी अचानक फ़्लॉप क्यों हो गई, स्ट्रैटेजी के लेवल पर क्या चूक हुई, रवींद्र जडेजा और क्या कर सकते थे, जड्डू की आलोचना क्यों ठीक नहीं ह...

INDIA के खिलाफ England का Bazball Flop क्यों और Lords में favorite कौन: Ballabol, S3E93 07.07.2025

शुभमन गिल की अगुआई में बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ इंडियन टीम ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में एक-एक से बराबरी कर ली. भारत की इस जीत में आकाशदीप और सिराज की अहम भूमिका रही. लेकिन इस जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे. शुभमन गिल ने अपनी तक़नीक में क्या बदलाव किये, टीम इंडिया पिछली ग़लतियों से कैसे सीखी, आकाशदीप...

Ranji, India A में धांसू प्रदर्शन, फिर भारत के लिए क्यों नहीं खेल पाए प्रियांक पांचाल?: बल्लाबोल, S3E92 30.06.2025

डोमेस्टिक क्रिकेट टीम इंडिया के लिए एक मजबूत फ़ीडर सिस्टम का काम करती है. कई खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन की बदौलत नेशनल टीम में जगह बनाते हैं. लेकिन कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में ढेर सारे रन बनाए, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए. प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) का नाम ऐसे ही चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार है, जिन्होंने टीम इंडिया के दरवाज़े पर...

Leeds Test में Team India की हार के कारण कई, कैसे होगी सर्जरी: बल्लाबोल, S3E91 25.06.2025

टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत हार से की है. शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम ने लीड्स टेस्ट को गंवा दिया. टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि 5 शतक लगे फिर भी कोई टीम हार गई. इस हार के प्रमुख कारण क्या रहे, मैच के दौरान इंडियन प्लेयर्स से इतने कैच क्यों छूटे, टीम इंडिया के 20 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ कहां गए, लोअर आर्डर के बल्लेबाज़ क्यों नहीं खेल पाए, साई सुदर्शन को...

RCB का जश्न किस ग़लती से मातम में बदला, बेंगलुरू में निखिल नाज़ ने क्या देखा: बल्लाबोल, S3E89 09.06.2025

18 साल बाद आईपीएल का ख़िताब जीतने के बाद RCB ने बेंगलुरू में जश्न का आयोजन किया था. लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मचने से एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया और इसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के लिए कौन ज़िम्मेदार है, क्या पुलिस ने सच में परमिशन नहीं दी थी, घटना के वक़्त पुलिस वाले क्या कर रहे थे, RCB की तरफ से क्या चूक हुई, सोशल मीडिया पर लग रहे आरोपों की सच्चाई क्या है, विराट को...

RCB ने 18 साल में पहली बार जीता IPL, इस बार टीम ने क्या अलग किया: बल्लाबोल, S3E88 04.06.2025

18 साल, 275 मैच और 4 फ़ाइनल खेलने के बाद RCB की झोली में आख़िरकार ट्रॉफी आ गई है. जर्सी नंबर-18 पहनने वाले विराट कोहली के हिस्से ये कामयाबी आईपीएल के 18वें सीजन में आई. फाइनल में पंजाब किंग्स की टीम से कहां कसर रह गई, RCB ने किन मौक़ों को भुनाया, श्रेयस अय्यर सस्ते में क्यों आउट हो गए और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से इसका क्या कनेक्शन है? इसके अलावा जोश हेज़लवुड, क्रुणाल पंड्या जैसे प्लेयर्स के रोल, कोहल...

Hardik को ले डूबा Bad PR और फाइनल में किसका पूरा होगा ख़्वाब?: बल्लाबोल, S3E87 02.06.2025

पंजाब किंग्स ने IPL के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर 11 साल बाद फाइनल में जगह बना ली है. कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब की इस दमदार जीत के सूत्रधार बने. लेकिन पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस 200 से ज़्यादा रन बनाकर भी कैसे हार गई, हार्दिक पंड्या कैसे इस हार के सबसे बड़े ज़िम्मेदार हैं, उन्हें श्रेयस अय्यर से क्या सीखने की ज़रूरत है और मुंबई क्यों इस बार जीतना डिज़र्व नहीं करती थी? इसके...

RCB के ख़िलाफ़ पंजाब का सरेंडर और कौन जीतेगा एलिमिनेटर: बल्लाबोल, S3E86 30.05.2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के पहले क्वालिफ़ायर में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है. इस प्रचंड जीत के बाद आरसीबी नौ साल बाद आईपीएल का फ़ाइनल खेलने जा रही है. लेकिन घरेलू मैदान पर खेल रही पंजाब किंग्स की टीम ऐसे धराशायी क्यों हो गई, पंजाब के पास कोई प्लान बी क्यों नहीं था और आज एलिमिनेटर में मुंबई और गुजरात की टीम में किसका पलड़ा भारी है? गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडिय...

PBKS vs RCB Qualifier 1 से IPL फाइनल के लिए पहले बाज़ी कौन मारेगा?: Ballabol, S3E85 29.05.2025

IPL 2025 के आख़िरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ़ में जगह बनाई. आज पहले क्वालीफ़ायर में आरसीबी का मुक़ाबला पंजाब किंग्स से होगा. दोनों टीमों के हालिया फॉर्म, कमज़ोरी और खूबियों पर 'बल्लाबोल' के लेटेस्ट एपिसोड में हुई चर्चा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी का फ़ायदा पंजाब को कैसे मिल रहा है, मार्को येनसन की जगह टीम में किसको जगह मिलेगी, क्या चोटिल चल रहे चहल इस मुक़ाबल...

विराट की तरह कप्तानी में निखरेंगे गिल, क्या इंग्लैंड में जीतेगी यंग टीम इंडिया?: बल्लाबोल, S3E84 26.05.2025

इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल इंडियन टेस्ट टीम के नए कप्तान होंगे. ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है. ये टीम किन मायनों में पहले की टीमों से अलग है, कप्तानी की ज़िम्मेदारी से क्या शुभमन गिल की बल्लेबाज़ी में निखार आएगा, बैटिंग की किस कमी को उन्हें दूर करना होगा और विराट कोहली के बाद क्या गिल नंबर चार की शोभा बढ़ाएंगे? बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के...

LSG के ख़िलाफ़ हार में भी गुजरात टाइटन्स ने क्या पॉजिटिव ढूंढ लिए: बल्लाबोल, S3E83 23.05.2025

IPL 2025 playoffs से एलिमिनेट होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को हरा दिया. गुजरात की टीम भारी-भरकम लक्ष्य का पीछा क्यों नहीं कर पाई, इस असफ़ल रन चेज़ में गुजरात के हिस्से क्या पॉजिटिव आये, प्ले-ऑफ़ से पहले GT के लिए क्या एडवांटेज है, ऋषभ पंत ने क्या फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए, आज लखनऊ में RCB vs SRH की भिड़ंत में किसका पलड़ा भारी और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के सेलेक...

मुंबई के ख़िलाफ़ ग़लती पर ग़लती करती चली गई Delhi Capitals: बल्लाबोल, S3E82 22.05.2025

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों के बड़े अंतर से हराकर प्लेऑफ़ में जगह बना ली है. गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बाद मुंबई प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. इस सीज़न के शुरुआती पांच मैचों में से चार हार कर मुंबई इंडियंस की टीम 9वें पायदान पर थी. वहां से MI का टर्नअराउंड कैसे हुआ, कल के मैच में मुंबई किन वजहों से जीती और दिल्ली से इतनी गलतियां कैसे हुई? इस...

वानखेड़े पर DC के ख़िलाफ़ क्यों फंस सकती है मुंबई, BCCI के किस नियम पर विवाद: बल्लाबोल, S3E81 21.05.2025

राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम लीग मैच में टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से हरा दिया. राजस्थान की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी.का अलग रूप देखने को मिला. दोनों ही टीमों की तरफ से कुछ युवा खिलाड़ी चमके. लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स ने कौन सी गलतियां दोहराई, रवींद्र जाडेजा और अश्विन क्या अपना आख़िरी सीजन खेल रहे हैं और धोनी क्यों अगले सीजन में खेलते दिखेंगे? राजस्थान ने जीत के साथ अपना अभियान ख़त्म किया, लेक...

प्ले ऑफ़ की दौड़ से बाहर क्यों हुआ लखनऊ, पंत कितने ज़िम्मेदार: बल्लाबोल, S3E80 20.05.2025

IPL 2025 के प्ले ऑफ़ से लखनऊ सुपरजायंट्स का पत्ता साफ़ हो गया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. 200 से ज़्यादा का टारगेट सेट करके भी क्यों हार गया लखनऊ, इस सीजन में LSG का ये हश्र क्यों हुआ और इसके लिए ऋषभ पंत कितने ज़िम्मेदार हैं. एलएसजी के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी एक मैच के लिए सस्पेंड क्यों हो गए हैं और ये फैसला कितना सही है? इसके अलावा आज चेन्नई...

दिल्ली कैपिटल्स पर GT भारी, SRH रोक पाएगा LSG की गाड़ी?: बल्लाबोल, S3E79 19.05.2025

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते IPL 2025 पर ब्रेक लग गया था. इसके बाद आईपीएल दोबारा शुरू हो गया है. RCB और KKR के बीच मैच बारिश के चलते धुल गया. लेकिन कल पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने अपने अपने मैच जीतकर प्ले-ऑफ़ में जगह बना ली है. इस बीच RCB भी क्वालीफाई कर गया है और KKR की टीम एलिमिनेट हो गई है. अब चौथे नंबर के लिए तीन टीमों के बीच जंग है. इसमें DC, MI और LSG शामिल हैं. तो चौथी टीम के लिए क्या समी...

Virat Kohli कप्तान बनने को तैयार थे फिर रिटायर क्यों हो गए: बल्लाबोल, S3E78 12.05.2025

रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के पीछे की पूरी कहानी क्या है, कब ये स्क्रिप्ट लिखी गई, अचानक संन्यास लेने का विराट का फैसला क्यों हैरान करता है, विराट कोहली ने अगर ये ग़लती नहीं की होती तो शायद आज भी टेस्ट टीम में उनकी जगह पक्की होती? रोहित शर्मा ने क्या टेस्ट क्रिकेट में अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया, दस हज़ार र...

मुंबई के ख़िलाफ़ राजस्थान का सरेंडर, सदमे से बाहर निकलेगा गुजरात?: बल्लाबोल, S3E76 02.05.2025

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पटखनी देकर आईपीएल 2025 की लगातार छठी जीत हासिल कर ली है. मुंबई के आगे राजस्थान की टीम पस्त क्यों नज़र आई, वैभव सूर्यवंशी इस बार क्यों नहीं चले और मुंबई इंडियन्स की सफलता के पीछे क्या वजहें रही हैं? राजस्थान के खिलाफ पिछला मैच गंवाने वाली गुजरात टाइटंस क्या आज सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर वापस जीत के रास्ते पर लौटेगी या फिर छुट्टियां मनाकर आ रही SRH की टीम उलटफेर क...

राजस्थान के यश और वैभव रोक पाएंगे मुंबई का विजयरथ?: बल्लाबोल, S3E76 01.05.2025

पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की उम्मीदें चकनाचूर हो गई हैं. इसके बाद चेन्नई IPL 2025 सीजन से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. दूसरी तरफ़ पंजाब पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. सीएसके के ख़िलाफ़ पंजाब की जीत के सूत्रधार कैसे बने कप्तान श्रेयस अय्यर, चतुर चहल के जाल में कैसे फंस गई चेन्नई और PBKS के लिए प्ले-ऑफ़ की राह आसान क्यों लगती है? इसके अलावा आज जयपुर में राजस्था...

Delhi Capitals अपने पैर पर मार रही कुल्हाड़ी और KKR की तक़दीर पलटने वाली है?: बल्लाबोल, S3E75 30.04.2025

अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की एक और हार हुई है. केकेआर की स्पिन ताक़त के सामने दिल्ली कैपिटल्स ने घुटने टेक दिए. क्या प्ले ऑफ़ के पास पहुंचकर इससे दूर रह जाएगी दिल्ली, एक वक़्त टेबल टॉपर रही दिल्ली की टीम के लिए क्वॉलिफिकेशन कितनी मुश्किल हो गई है, नटराजन को क्यों टीम में जगह नहीं मिल रही है और कुलदीप यादव ने क्या सच में रिंकू सिंह को थप्पड़ मार दिया? इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स को हराकर KKR...

इंडियन क्रिकेट का नया सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी, कोच ने उनके बारे में क्या बताया: बल्लाबोल, S3E74 29.04.2025

IPL 2025 में 14 साल के लड़के वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचाकर रख दिया. गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुक़ाबले को वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफ़ानी बल्लेबाज़ी से सिर के बल खड़ा कर दिया. वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए लेकिन मैच से पहले अपने कोच से मिली कौन सी सलाह उनके काम आई और वो एक यादगार पारी खेल पाए, वैभव सूर्यवंशी की सक्सेस स्टोरी में उनके परिवार का कितना योगदान और बलिदान रहा है और वैभव क...

कप्तानों की ग़लतियों से हुई दिल्ली और लखनऊ की हार?: बल्लाबोल, S3E73 28.04.2025

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2025 में अपना दबदबा क़ायम रखा है. 14 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. कोहली और हेज़लवुड भी रनों और विकेटों के मामले में शीर्ष पर हैं. RCB के ख़िलाफ़ मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने क्या स्ट्रेटेजिक गलितयां की और तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या ने ये मैच कैसे बनाया? क्या लखनऊ सुपर जायंट्स प्ले-ऑफ़ की दौड़ मे...

हैदराबाद vs चेन्नई - IPL 2025 का सबसे बोरिंग मैच होगा?: बल्लाबोल, S3E72 25.04.2025

आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पहली बार अपने होमग्राउंड पर जीत का स्वाद चखा. बेंगलुरू ने इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हरा दिया. आरसीबी की जीत के हीरो कौन रहे, क़रीबी मुक़ाबले में एक बार फिर क्यों चूकी राजस्थान की टीम, क्या रियान पराग को कप्तान बनाकर राजस्थान ने ग़लती कर दी, संजू सैमसन के अलावा किस खिलाड़ी को ये टीम सबसे ज़्यादा मिस कर रही है? इसके अलावा आज चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स औ...

Battle of Royals में कौन मारेगा बाज़ी और SRH की टीम छुट्टी मनाने आई है?: बल्लाबोल, S3E71 24.04.2025

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक और मैच हार गई है. इस बार मुंबई इंडियन्स ने उन्हें आसान मुक़ाबले में पटखनी दी. ईशान किशन के आउट होने के तरीक़े पर विवाद क्यों हुआ, मुंबई के मैच में अक्सर अंपायरों से ग़फ़लत क्यों हो जाती है, चार मैच लगातार जीतने के बाद मुंबई के प्ले ऑफ़ में पहुंचने के कितने चांस हैं और रोहित शर्मा ने क्या अलग किया कि उनके बल्ले से रन निकलने लगे? इसके अलावा आज बेंगलुरू में RCB और RR के बीच मु...

Listen to the Ballabol - The Cricket Podcast podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.