livehindustan - HT Smartcast

Uttar Pradesh ki Khabrein

News HI ↓ Odcinki: 255

गंगा किनारे बसे राज्य 'उत्तरप्रदेश की खबरें' पॉडकास्ट में सुनेंगे, इस राज्य के छोटे शहर इटावा से लेकर राजधानी लखनऊ, चमड़े के शहर कानपूर, राम की नगरी अयोध्या जैसे सभी शहरों से जुड़ी राजनीतिक, विकास, मनोरंजन और अपराध जगत की सभी खबरों के बारे में। लाइव हिंदुस्तान के इस पॉडकास्ट के माध्यम से आपको सटीक और गहन विश्लेषण से युक्त, रोचक और अद्यतनित खबरें प्राप्त होंगी।

Koniecznie odwiedź stronę podcastu i wesprzyj twórcę: uttar-pradesh-ki-khabrien.simplecast.com

Autor

livehindustan - HT Smartcast

Kategoria

News

Ostatni odcinek

5 sty 2024

Gdzie słuchać?

Podcasty w aplikacji Replaio Radio Już wkrótce

Podcasty trafią do aplikacji już wkrótce. Zainstaluj teraz i jako pierwszy zobacz nowe podejście do podcastów

Pobierz z Google Play Zainstaluj za darmo Android prawie 10 mln pobrań · ocena 4,8 iOS niedługo

Odcinki

Swami Prasad Maurya:Lucknow के शख्स ने BJP MP Sanghmitra Maurya को पत्नी बताया 20.11.2023

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य भी विवादों में घिर गई हैं... एमपीएमएलए कोर्ट ने गवाहों और सबूतों के आधार पर धोखाधड़ी और बिना तलाक के दूसरी शादी करने के आरोप में संघमित्रा को 6 जनवरी 2024 को कोर्ट तलब किया है... अदालत ने यह समन खुद को संघमित्रा मौर्य का पति होने का दावा करने व...

CM Yogi ने Halal Certified Products किए बैन, जानें हलाल सर्टिफिकेशन के बारे में सबकुछ 20.11.2023

यूपी में हलाल प्रमाणन उत्पादों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। बिना किसी अधिकार के खान-पान औषधि व सौंदर्य प्रसाधन के उत्पादों का हलाल प्रमाणन किया जा रहा था। नियम विरुद्ध ढंग से हो रहे प्रमाणन पर सख्ती किए जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद इस पर रोक लगाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई।

Akhilesh Yadav ने Reservation से लेकर सांड तक का उठाया मुद्दा, CM Yogi को घेरा 17.11.2023

अखिलेश यादव गुरुवार को सपा कार्यालय में सामाजिक न्याय यात्रा के शुभारंभ के मौके पर मीडिया को संबोधित किया...इस दौरान उन्होने आरक्षण से लेकर खुलेआम सड़कों पर घूम रहे सांडों तक का मुद्दा उठाया

Subrata Roy Last Rites: बेटों की गैर-मौजूदगी में सहारा प्रमुख Sahara Shri का अंतिम संस्कार 17.11.2023

जीवन भर फिल्मी सितारों के बीच..बड़े बड़े राजनेताओं के साथ चकाचौंध से घिरे रहने वाले सुब्रत रॉय सहारा अपनी मौत के समय बिल्कुल तन्हा थे.. यहां तक कि परिवार का कोई करीबी सदस्य तक उनके पास नहीं था...और अब खबर है कि उनके दोनों बेटे उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे...अपने दोनों बेटों की शादी में राजनीति से लेकर फिल्म जगत के सभी दिग्गजों को लखनऊ बुलाने वाले सहारा श्री के बेटे अब उनके आखिरी सफर में...

India Vs New Zealand Semi Final Match: Mohammed Shami के गांव अमरोहा में यूं मना जश्न 16.11.2023

विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल मैच मोहम्मद शमी के नाम रहा। उनके फैन्स जिस प्रकार की उम्मीद कर रहे थे, वह उस पर खरे उतरे। सात विकेट चटका कर जीत भारत की झोली में डाल दी। हर विकेट पर शमी के फैन्स झूमते रहे। उनके गांव में भी खुशी का माहौल था।

Subrata Roy Death News: Saharasri के निधन पर Akhilesh Yadav ने जताया दुख | Saharasri Death 16.11.2023

सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया है, उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली,वह लंबे समय से बीमार थे, सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे,उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी.सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था,वे भारत के...

Chhath Puja Train Crowd: बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनों में मारामारी, Railway की व्यवस्थाओं पर सवाल 16.11.2023

बिहार-यूपी में छठ पूजा को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है और इस मौके पर घर लौटने के लिए तमाम रेलवे स्टेशनों पर प्रवासी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मुंबई में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जगह पाने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते दिखे. राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टशनों का भी यही हाल है जबकि सूरत में बीते दिनों ट्रेन आने के बाद भीड़ के बेकाबू हो जाने की वजह से बिहार के एक यात्री की मौत हो गई थी.

Chhath Puja Train Crowd: बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनों में मारामारी, Railway की व्यवस्थाओं पर सवाल 15.11.2023

बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनों में मारामारी, Railway की व्यवस्थाओं पर सवाल

Kumar Vishwas ने Road Rage Incident के बाद Dr Pallav Bajpai के घर जा मांगी माफी 14.11.2023

कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मी और एक डॉक्टर के बीच विवाद का मामला बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है, इस बीच दिवाली के मौके पर खुध कुमार विश्वास ने पीड़ित डॉक्टर से मुलाकात की और गिले-शिकवे कम करने पहुंचे, दिवाली के अवसर पर कुमार विश्वास उनके घर गए और घटना को लेकर खेद जताते हुए उनसे माफी भी मांगी।

Akhilesh Yadav Dimple Yadav ने Dial 112 Women Workers संग मनाई Diwali 14.11.2023

सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर लखनऊ में धरना दे रहीं डायल-112 की महिला कर्मचारियों को रविवार की आधी रात को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव ने अपने घर बुलाया। दोनों ने महिला कर्मचारियों के साथ दिवाली मनाई।

Kumar Vishwas काफिले पर हमले वाले आरोप से पलटे, जानें क्या है पूरा मामला ? 10.11.2023

मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के एक ट्वीट ने बुधवार को सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक में हलचल पैदा कर दी। कुमार विश्वास ने दावा किया कि गाजियाबाद में उनके काफिले पर हमला किया गया है और सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की गई। लेकिन कुछ ही देर बाद सामने आए एक जख्मी डॉक्टर ने खुद को पीड़ित बताते हुए कहा कि साइड नहीं देने पर उन्हें पीटा गया है। अब गाजियाबाद पुलिस ने भी शुरुआती...

Allahabad High Court की Bulldozer Action पर सख्त टिप्पणी, जानें क्या कहा? UP News 09.11.2023

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने झूंसी में एक अधिवक्ता के घर को तोड़े जाने के मामले की सुनवाई के दौरान तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई मनमानी के लिए नहीं है। घर की एक ईंट रखने में वर्षों लग जाते हैं, जबकि तोड़ने में कुछ ही पल।

Kumar Vishwas काफिले पर हमले वाले आरोप से पलटे, जानें क्या है पूरा मामला ? UP Police | Ghaziabad 09.11.2023

मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के एक ट्वीट ने बुधवार को सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक में हलचल पैदा कर दी। कुमार विश्वास ने दावा किया कि गाजियाबाद में उनके काफिले पर हमला किया गया है और सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की गई। लेकिन कुछ ही देर बाद सामने आए एक जख्मी डॉक्टर ने खुद को पीड़ित बताते हुए कहा कि साइड नहीं देने पर उन्हें पीटा गया है। अब गाजियाबाद पुलिस ने भी शुरुआती...

Chhattisgarh Election 2023: BJP ने किया 500 में LPG Cylinder देने का वादा, भड़के Ajay Rai | UP News 08.11.2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर का वादा किया है। बीजेपी के वादे पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान आया है। उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी की जनता को 500 में सिलेंडर देना चाहिए।

Kanpur Kushagra Murder Case: Rachita और Prabhat उगले लालच की खूनी दास्तां | Kanpur Murder 08.11.2023

कानपुर के चर्चित कुशाग्र अपहरण और मर्डर केस में हर दिन कई नए खुलासे हो रहे है, मामले को लेकर पुलिस की थ्योरी पर कुशाग्र के घरवालों ने शक जाहिर किया था, कई ऐसे सवाल थे जिसका जवाब हर कोई जानना चाह रहा था, जैसे- रचिता ने कुशाग्र को ही क्यों निशाना बनाया, और अगर मामला सिर्फ अपहरण का था तो प्रभात ने कुशाग्र की हत्या क्यों कि, पुलिस भी अब इन सवालों के जवाब खोजने में लग गई है, आरोपी प्रभात और रचिता को रि...

Free Ration के सवाल पर Deoria के सांसद Ramapati Ram Tripathi भड़के, बोले- पहले पत्तल चाटते थे | Modi 08.11.2023

BJP सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी से जब पत्रकार ने फ्री राशन पर सवाल पूछा तो सांसद जी उखड़ गए. और विवादित बयान दे दिया. प्रेसवार्ता के दौरान उत्तेजित होकर उन्होंने कहा कि ये गरीब की आवश्यकता है. अब सांसद जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Akhilesh Yadav और Congress के बीच चल रही तनातनी पर RLD Chief Jayant Chaudhary क्या बोले? 07.11.2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं. वो कांग्रेस पर हमलावर बोल रहे हैं. इस मामले में अखिलेश को जयंत चौधरी का साथ मिल गया है. जयंत ने कहा है कि बात नाराजगी की है. सारी जिम्मेदारी कांग्रेस की बनती है उन्हें सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चलना चाहिए.

Rahul Gandhi Kedarnath Visit: BJP के आरोपों पर Ajay Rai का पलटवार, जनेऊ निकालकर दिखा दिया! Congress 06.11.2023

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केदारनाथ की यात्रा पर हैं। इसे लेकर बीजेपी उन्हें निशाने पर लिए लेते हुए 'चुनावी हिंदू' बता रही है। यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने अब इस मुद्दे पर पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए अपना जनेऊ भी निकालकर दिखा दिया।

Lok Sabha Election 2024: Akhilesh Yadav का साथ छोड़ Congress का हाथ थामेंगे Ravi Prakash Verma 03.11.2023

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस पार्टी समजावादी पार्टी और अखिलेश यादव को बड़ा झटका देने वाली है। लखीमपुरी खीरी में सपा के नेता और चार बार के सासंद रहे रवि प्रकाश वर्मा कांग्रेस में शामिल होने वाले है। रवि वर्मा जिनका मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से बहुत पुराना रिश्ता रहा है।

BHU IIT Girl Case: छात्रा के साथ सनसनीखेज वारदात पर Students का बवाल, Congress ने उठाया मुद्दा 03.11.2023

वाराणसी के बीएचयू में सनसनीखेज वारदात हुई है। देर रात बीएचयू परिसर में ही टहलने निकली आईआईटी की एक छात्रा के साथ बुलेट सवार तीन युवकों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की, गन प्वाइंट पर छात्रा के पूरे कपड़े उतार दिए और इसका वीडिया बनाया गया, वारदात के समय छात्रा का एक दोस्त भी उसके साथ टहल रहा था। छात्रा के दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीएचयू प्रशासन में खलबली मच गई। छात्रों में...

Rajasthan Election 2023: Law and Order के मुद्दे पर Yogi Adityanath से भिड़े CM Ashok Gehlot 02.11.2023

भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अलवर के तिजारा में इस विधानसभा चुनाव की पहली सभा की। अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने क़ानून व्यवस्था की स्थिति के मुद्दे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी के हमले का अशोक गहलोत ने भी जवाब दिया है।

Kanpur Kushagra Murder Case: Tution Teacher Rachita के Boyfriend ने कुशाग्र को क्यों मारा? 01.11.2023

कानपुर में एक कारोबारी के बेटे की हत्या से हड़कंप मच गया, 10वीं के छात्र कुशाग्र की हत्या से हर कोई सकते में आ गया था, वह सोमवार की शाम अपनी स्कूटी से ट्यूशन के लिए घर से निकला था, मगर देर रात तक वापस नहीं लौटा, ऐसे में घरवालों परेशान हो गए, इसी बीच एक अजनबी कारोबारी के घर पर 30 लाख रुपये फिरौती का पर्चा फेंककर फरार हो गया, इसके बाद परिवार के लोगों के हाथ-पांव फूल गए, डरे-सहमे उन्होंने पुलिस को इसक...

Tejas Movie देखकर CM Yogi Adityanath हुए भावुक, Kangana Ranaut ने मुख्यमंत्री के सामने रखी ये मांग 01.11.2023

कंगना रनौत की फिल्म तेजस (tejas) स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए सीएम योगी (CM Yogi) और पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) कई नेताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान फिल्म देखते हुए सीएम योगी रोने लगे

Akhilesh Yadav ने Apple iPhone Hacking Alert को लेकर BJP को घेरा 01.11.2023

विपक्षी नेताओं को आईफोन पर आया जासूसी के अलर्ट मैसेज को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा। अखिलेश बोले- ये बड़े दुख की बात है, सुबह ये जानकारी मिली और इस प्रकार का मैसेज कंपनी के माध्यम से आया है। मैसेज में बताया जा रहा है कि स्टेट की ओर से आपका फोन हैक किया जा रहा है। दुख की बात है कि लोकतंत्र में आजादी और निजता को भी ये खत्म करना चाहते हैं। जासूसी से क्या होगी जब जनता ही बीजेपी सरकार के ख...

Akhilesh Yadav Cycle Yatra: Lucknow में PDA Yatra को अखिलेश यादव ने दी रफ्तार, बोले- BJP को हटाएंगे 31.10.2023

Akhilesh Yadav Cycle Yatra: Lucknow में PDA Yatra को अखिलेश यादव ने दी रफ्तार, बोले- BJP को हटाएंगे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एक बार फिर साइकिल पर सवार हो गए. लखनऊ में अखिलेश यादव ने साइकिल चलाकर PDA यात्रा को रफ्तार दी. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को जोड़कर बीजेपी को हटाएंगे.. और क्या कुछ बोले सुनिए

Słuchaj podcastu Uttar Pradesh ki Khabrein w Replaio

Radio i podcasty w jednej aplikacji - za darmo, bez zakładania konta. Zainstaluj już dziś i nie przegap premiery

Pobierz z Google Play

Replaio nie jest wydawcą podcastów; nazwy audycji, okładki i audio należą do ich autorów i są rozpowszechniane przez publiczne kanały RSS