Gyaan Dhyaan

Aaj Tak Radio

Education HI Odcinki: 1000

Gdzie słuchać?

Słuchaj w przeglądarce Replaio Web Już dzisiaj
Podcasty w aplikacji Replaio Radio Już wkrótce

Podcasty trafią do aplikacji już wkrótce - zainstaluj teraz i jako pierwszy zobacz nowe podejście do podcastów

Pobierz z Google Play

Zainstaluj teraz - 5 mln+ pobrań, ocena 4,8

Odcinki

GHIBLI स्टाइल वाली तस्वीरों के पीछे असल में कौन है?: ज्ञान ध्यान 30.03.2025

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड जबरदस्त वायरल हो रहा है, जहां लोग अपनी तस्वीरों को AI की मदद से स्टूडियो Ghibli के एनीमेशन स्टाइल में बदल रहे हैं. लेकिन इस ट्रेंड की जितनी चर्चा हो रही है, उतनी ही आलोचना भी की जा रही है. कई लोगों का मानना है कि इस तरह की AI-जेनरेटेड इमेज बनाना स्टूडियो Ghibli और उसके संस्थापक Hayao Miyazaki का अपमान है. आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में हम आपको स्टूडियो Ghibli के बारे...

इंडियंस का क्रिकेट के साथ इमोशनल कनेक्शन क्यों है?: ज्ञान ध्यान 29.03.2025

आईपीएल हो, टेस्ट मैच हो या ओडीआई‌‌‍, क्रिकेट हम इंडियन्स के लिए सिर्फ एक गेम नही, बल्कि त्योहार है. इसपर ज्ञान बाँटने वाले उतने ही है, जितने आसमान में तारे. आज भी कोई 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल या 2023 के चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल का ज़िक्र करे, तो आंखें भर आती हैं, पर हम इंडियन्स क्रिकेट को लेकर इतने जुनूनी क्यों हैं? जानिए आज के 'ज्ञान-ध्यान' में

जज करेंगे सीमाओं का उल्लंघन तो शुरू हो सकती है ये प्रक्रिया, क्या है महाभियोग प्रस्ताव?: ज्ञान ध्यान 28.03.2025

हमारे देश पर क़ानून और संविधान का राज है. संविधान जो देश के हर व्यक्ति को बराबर दर्जा देता है, और हर भारतीय नागरिक को न्याय दिलाने का दावा भी करता है, उसने देश में क़ानून व्यवस्था बनाये रखने की भारी ज़िम्मेदारी दी है देश की न्यायपालिकाओं और उनकी सबसे ऊंची गद्दी पर बैठने वाले न्यायाधीशों को. पर जो न्यायाधीष इन्हीं कानूनों का उल्लंघन करते पाए जाएं उन्हें उनके पद से हटाने का प्रावधान भी देश के संविधान म...

जहां फोन का नेटवर्क भी नहीं आता वहां Wi-Fi कैसे काम करता है?: ज्ञान ध्यान 27.03.2025

क्या आपने कभी सोचा है कि हजारों फीट ऊपर आसमान में उड़ते हुए इंटरनेट कैसे चलता है? इन-फ्लाइट वाई-फाई आखिर कैसे काम करता है और ये पायलट के सिग्नल को क्यों प्रभावित नहीं करता? एयर-टू-ग्राउंड और सैटेलाइट-बेस्ड टेक्नोलॉजी के जरिए फ्लाइट में इंटरनेट की पूरी कहानी, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. रिसर्च: मान्या साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

जासूसी की दुनिया की सबसे खतरनाक तकनीक हनी ट्रैपिंग क्या है? 26.03.2025

जासूसी दुनिया की एक ऐसी तकनीक जिसका इस्तेमाल सोवियत संघ ने किया था. हनी ट्रैपिंग नाम की इस प्रैक्टिस की मदद से उन्होंने दुश्मन देशों के अधिकारियों को शिकार बनाया. लेकिन आज के दौर में सोशल मीडिया की बदौलत इस तकनीक का इस्तेमाल करके कई लोग इस जालसाजी का शिकार बन रहें हैं. तो इंसानों को फंसाने की इस तकनीक में होता क्या है? इसकी शुरुआत कैसे हुई? कैसे सोवियत संघ ने हनी ट्रैपिंग का सहारा लेकर दुश्मन देशो...

मैदान से टीवी स्क्रीन तक IPL ब्रॉडकास्टिंग की पूरी कहानी: ज्ञान ध्यान 23.03.2025

अगर क्रिकेट इस देश का धर्म है, तो आईपीएल इसका सबसे बड़ा त्यौहार! लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके स्क्रीन तक हर छक्का, हर विकेट, और हर रोमांचक पल इतनी सटीकता से कैसे पहुंचता है? कैमरों का कमाल, हाई-टेक ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम और पर्दे के पीछे काम कर रही एक शानदार टीम—ये सब मिलकर बनाते हैं आईपीएल को दुनिया का सबसे भव्य क्रिकेट शो! स्पाइडरकैम से लेकर स्टंप माइक तक, विजन मिक्सर से लेकर ग्राफिक्स टीम...

राष्ट्रगान चल रहा हो तो क्या नहीं कर सकते?: ज्ञान ध्यान 22.03.2025

देश के राष्ट्रगान को लेकर आज़ादी के बाद इतने सालों में कई विवाद उठते रहे हैं और लोगों पर इसके अपमान को लेकर कड़ी कार्रवाई भी की जा चुकी हैं. कुछ मुद्दे इतने गरमाये की सुप्रीम कोर्ट को दखल देनी पड़ी, जैसे साल 2016 में सिनेमा घरों में राष्ट्रगान बजाने और उस पर सभी को खड़े होने का नया कानून बना दिया गया. बीते दिनों बिहार के मुख्यमंत्री पर राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप लगे. लेकिन राष्ट्रगान के समय जिनक...

इस तरह की भाषा का इस्तेमाल क्यों कर रहा है GROK AI? ज्ञान ध्यान 21.03.2025

21वीं शताब्दी की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक AI, जिसमे रोज़मर्रा के तौर पर तरक्की हो रही है. वहीं हर एक दिन नए AI आ जाते हैं. इसी AI रेस का नया-नवेला भागीदार ग्रोक AI काफी चर्चा में हैं. वजह ये है कि हाल ही में ग्रोक ने एक यूजर के साथ बातों-बातों में बड़ी ख़ास भाषा का इस्तेमाल किया. इस तरह की भाषा का इस्तेमाल AI की दुनिया में तो पहली बार देखा गया है. आज के ज्ञान ध्यान में जानेंगे कि ग्रोक ऐसी भाषा का इस्ते...

ऐतिहासिक इमारतों को कैसे किया जाता है संरक्षित?: ज्ञान ध्यान 20.03.2025

ऐतिहासिक इमारतें कई शताब्दियों से हमारे इतिहास की कहानी सुनाती रही हैं. इनमें ऐतिहासिक कब्रों पर भी शामिल है. ये कब्रें मामूली लोगों की नहीं बल्कि इतिहास की ऐसी हस्तियों की हैं. जिन्होंने कभी पूरी दुनिया में नाम कमाया और विवाद का हिस्सा रहे. इन्हीं में एक नाम औरंगजेब का है. तो इसी बहाने हम जानेंगे आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के बारे में, जो ऐसी ही ऐतिहासिक कब्रों और स्मारकों की देख-रेख करती है....

स्पेस से लौटने के बाद एस्ट्रोनॉट्स को 'नॉर्मल' होने में कितना समय लगता है?: ज्ञान ध्यान 19.03.2025

अंतरिक्ष से लौटने के बाद एस्ट्रोनॉट्स के शरीर और दिमाग को पृथ्वी के माहौल के अनुरूप ढलने में समय लगता है. माइक्रोग्रैविटी में महीनों बिताने के कारण उनकी हड्डियां, मांसपेशियां और संतुलन प्रणाली प्रभावित होती हैं. एस्ट्रोनॉट्स को नॉर्मल होने और रोज़मर्रा की गतिविधियों में सहज होने में आमतौर पर कुछ हफ्तों से लेकर महीनों तक का समय लग जाता है, वापस आने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को और क्या-क्या समस्या आ...

मॉल्स के दौर में सिंगल फ़िल्म थियेटरों का क्या भविष्य है?: ज्ञान ध्यान 16.03.2025

क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप 400 रुपये की टिकट खरीदते हैं, तो उसका असली फायदा किसे होता है? मल्टीप्लेक्स की असली कमाई टिकटों से नहीं, बल्कि महंगे पॉपकॉर्न, विज्ञापनों और ब्रांड पार्टनरशिप से होती है. फिर सिंगल स्क्रीन थिएटर क्यों गायब हो गए? क्या ओटीटी के आने से थिएटर खत्म हो जाएंगे. जानिए सिनेमाघरों के बिजनेस मॉडल का पूरा राज़ ‘ज्ञान ध्यान’ में. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भा...

इन Consumer Rights को जान लेंगे, तो कभी नहीं ठगे जाएंगे!: ज्ञान ध्यान 15.03.2025

15 मार्च वो तारीख है जिसे दुनिया भर में World Consumer Rights Day के तौर पर मनाया जाता है. लेकिन मनाएंगे कैसे अगर जानते ही नहीं होंगे कि एक उपभोक्ता या ग्राहक के तौर पर आपके Rights क्या हैं? तो इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे कि कैसे ठगी से बचें, कौन-कौन से अधिकार आपके पास हैं, और कैसे आप बिना 'शोर मचाए' भी अपनी आवाज उठा सकते हैं? और साथ ही ये बात भी कि 15 मार्च को मनाए जाने वाले इस दिन को मनाने की...

गुरु गोबिंद सिंह जी ने क्यों शुरू किया होला मोहल्ला?: ज्ञान ध्यान 14.03.2025

होली का त्योहार पूरे देश में अमूमन एक ही तरह से मनाया जाता है. लेकिन सिख धर्म के लोगों के बीच इसे बहुत ही अलग तरीके से मनाने की रिवाज़ शुरू हुआ. अट्ठारहवीं सदी में रंगों और कई प्रकार के व्यंजनों के स्वाद से भरा हुआ ये त्योहार हिन्दु परंपरा से उठकर सिख समुदाय के सबसे बड़े त्योहारों में से एक बन गया. क्या है महत्ता पंजाब के आनंदपुर साहिब की जहां हर साल होला मोहल्ला बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है? कैसे...

INDUS VALLEY या भगवान शिव, कहां से आई तमिल भाषा?: ज्ञान ध्यान 13.03.2025

भारत में हर चार कोस पर एक नई भाषा मिल जाती है. अनेक भाषाएं होने की वजह से देश में एक तरह की लैंग्वेज वॉर शुरू हो गई है. और तमिल भाषा इस लैंग्वेज वॉर का केंद्र बन चुकी है. तमिल भाषा को लेकर लोग दावा करते रहे हैं कि ये भारत की सबसे पुरानी भाषा है. तो क्या तमिल असलियत में भारत की सबसे पुरानी भाषा है? आज के ज्ञान ध्यान में तमिल भाषा के इतिहास और समृद्धि के बारे में जानकारी देंगे। आपको बताएंगे कि तमिल...

न्यूटन से आइंस्टीन तक, ग्रैविटी और एंटी-ग्रैविटी के रहस्यों की खोज: ज्ञान ध्यान 12.03.2025

इस एपिसोड में हमने ग्रैविटी के सिद्धांतों के इतिहास और विकास पर चर्चा की है. इसमें न्यूटन की ग्रैविटी थ्योरी से लेकर आइंस्टीन की जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी और एंटी-ग्रैविटी थ्योरी तक की यात्रा को समझाया है. साथ ही, इलेक्ट्रिक यूनिवर्स, MOND, क्वांटम मैकेनिक्स और होलोग्राफिक प्रिंसिपल जैसी अवधारणाओं पर भी बात की गई है, जो ग्रैविटी के पारंपरिक सिद्धांतों को चुनौती देती हैं, इसे सुनिए 'ज्ञान ध्यान' मे...

लूसिड ड्रीमिंग का कॉन्सेप्ट जिसमें आप सपने कंट्रोल कर सकते हैं: ज्ञान ध्यान 09.03.2025

क्या आपने कभी ऐसा सपना देखा है जिसमें आपको लगा हो कि ये सिर्फ एक सपना है, और फिर अपनी मर्जी से उसे बदल दिया हो? अगर हां, तो आपने लुसिड ड्रीमिंग का अनुभव किया है! लेकिन ये लुसिड ड्रीमिंग क्या है? इसे कैसे महसूस किया जा सकता है? और ये सदियों से क्यों लोगों के लिए खास रही है? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. रिसर्च: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

कौड़ी से UPI, Currency ने कैसे बदला अपना चेहरा?: ज्ञान ध्यान 08.03.2025

ब्रान्डेड कपडे हों या दुबई की ट्रिप, रुपये-पैसों से आप आजकल कुछ भी खरीद सकते हैं. मौके के हिसाब से इनका नाम भी बदल जाता है- कभी ये रिश्वत हैं, तो कभी टिप, कभी आशीर्वाद, तो कभी सिर्फ रुपये. लेकिन आपके दिमाग में कभी न कभी ये सवाल ज़रूर आए होंगे कि इन रुपयों की शुरुआत कहां और कैसे हुई, ये भारत तक कैसे पहुंचे, इन खनकते सिक्के और नोटों के बंडल का क्या इतिहास रहा है? इन्ही सवालों के जवाब जानने के लिए सु...

नींद में डर, घबराहट, बेचैनी… कोई भूत है या बीमारी?: ज्ञान ध्यान 07.03.2025

दिन भर की थकान के बाद, एक अच्छी गहरी नींद कौन नहीं चाहता लेकिन कभी-कभी सोते हुए आपको बुरा सपना आता है और आप घबरा कर उठते तो हैं लेकिन मूव नहीं कर पाते. अगर आपने भी ये भयानक एक्सपेरिंस महसूस किए हैं तो आप इसके बारे में क्यूरियस ज़रूर हुए होंगे. नींद से जाग जाने के बाद भी आपकी बॉडी आपके कंट्रोल में क्यों नहीं थी? क्या ये किसी गंभीर बीमारी के होने का इशारा था? जानिए इन सवालों के जवाब ज्ञान ध्यान में

Ukraine के Rare Earth Minerals क्यों है अमेरिका के लिए Super Important?: ज्ञान ध्यान 06.03.2025

रशिया और दूसरे तरफ़ यूरोपीय देशों के बीच घिरा है यूक्रेन. 24 अगस्त 1991 को जब सोवियत यूनियन टूटा तब कई सारे देशों के साथ साथ यूक्रेन भी अस्तित्व में आया. लेकिन आज ये इतना महत्वपूर्ण है कि ट्रंप भी इसके पीछे पड़े हैं और इसी चक्कर में हुई अमेरिका-यूक्रेन रेयर अर्थ मिनरल डील. लेकिन ये रेयर मिनरल्स हैं कौनसे? क्या ये वाकई इतने अहम हैं कि अमेरिका इसके लिए यूक्रेन की बांह मरोड़ रहा है? और अगर हैं तो ये...

वायरल होता क्रिंज - तुक्का या साइकोलॉजी: ज्ञान ध्यान 05.03.2025

इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रोल करने की आदत से हम सभी अफेक्टेड हैं. और स्क्रोल करते करते फीड पर एक तरह से अनकम्फर्टेबले कर देने वाली क्रिंज रील्स का दिखना नॉर्मल हो गया है. और ताज्जुब की बात तो ये है कि ऐसा ही कंटेंट सबसे जल्दी वायरल भी होता है. क्रिंज कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को ऐसी कौन सी साइकोलॉजिकल ट्रिक मालूम है जिससे वो अपनी हर रील पर करोड़ों व्यूज खींच लेते हैं? ऐसे कंटेंट को मिलने वाली हेट...

5000 साल पुराना टैटू और आपकी सेहत का टैटू कनेक्शन!: ज्ञान ध्यान 02.03.2025

टैटू और सेहत का क्या कोई आपसी रिश्ता है, एक्यूपंक्चर ट्रीटमेंट क्या चीन से बाहर भी होता था, क्या शरीर के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स पर हज़ारों साल पहले टैटू बनाए जाते थे टैटू की हिस्ट्री क्या है और मॉडर्न टैटू कितने काम का है? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. रिसर्च: मान्या बत्तरा साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

कॉकरोच की खेती कैसे होती है और ये कितना फ़ायदे का सौदा?: ज्ञान ध्यान 01.03.2025

जिन कॉकरोचेज़ को घर से निकालने के लिए हम इतनी मेहनत करते हैं. उन्हीं कॉकरोचेस में ऐसे तमाम केमिकल्स और कम्पाऊंड्स का भंडार है जो इंसानो को बीमारियों से बचाने, घावों को जल्दी ठीक करने, हेयर लॉस की समस्या हल करने करने में कारगर हैं. साथ ही, ये सेहत से जुड़ी कई मुश्किलों का समाधान बन सकते हैं. चीन में सदियों से लोग कैसे उठा रहे हैं ऐसे ही कॉकरोचेज़ की खूबियों का फायदा? और कॉकरोचेज़ से मैक्सिमम प्रॉफिट...

चैटबॉट्स का डेंजरस सीक्रेट क्या है?: ज्ञान ध्यान 28.02.2025

कई बड़ी वेबसाइट्स और ब्रांड्स ने अपना काम आसान करने के लिए चैटबॉट्स बना रखे हैं. ये आपके यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं लेकिन हर टेक्नोलॉजी के अपने नफे-नुकसान हैं. कई एक्सपर्ट्स भी चैटबॉट्स के इस्तेमाल को लेकर आगाह कर चुके हैं, तो आखिर ये चैटबॉट्स होते क्या हैं और क्यों एक्सपर्ट्स इससे आगाह कर रहे हैं? सुनिए ‘ज्ञान-ध्यान’ में. रिसर्च- प्रांजलि गुप्ता साउंड मिक्स- सूरज सिंह

टर्टल से लेकर डॉल्फिन-क्लास पनडुब्बी तक, कितना पुराना है पनडुब्बी का इतिहास?: ज्ञान ध्यान 27.02.2025

दुनिया में सरहदें बनने के बाद से आज तक युद्ध कभी रुका नहीं. अपने इलाकों को सुरक्षित रखने और दूसरे इलाकों पर कब्ज़ा करने के लिए इंसान तमाम कोशिशें करता रहता है. ऐसी ही कोशिश में इंसान ने समुद्र की गहराईयों में जाकर दुश्मन पर हमला करने की तरकीब खोज निकाली. इसे ही सबमरीन का नाम दिया गया. शुरुआत की टर्टल से और आज बना डाली डॉल्फिन क्लास जैसी आधुनिक सबमरीन. मगर इनको बनाया कैसे गया, पानी के अंदर ये कैसे...

120 लोग दुनिया का सबसे ताकतवर धार्मिक नेता कैसे चुनते हैं?: ज्ञान ध्यान 26.02.2025

पोप का चुनाव ऐतिहासिक प्रक्रिया है, जिसे दुनिया भर के करोड़ों लोग बड़ी उत्सुकता से देखते हैं. वेटिकन सिटी के सिस्टीन चैपल में जब कार्डिनल्स एक नए पोप के चयन के लिए इकट्ठा होते हैं, तो बाहरी दुनिया सांसें थामे सफेद और काले धुएं के संकेतों का इंतज़ार करती है. लेकिन ये प्रक्रिया क्या है, पोप की जिम्मेदारियां क्या-क्या होती हैं, और उनके अंतिम संस्कार की परंपराएं कितनी अनूठी हैं? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ मे...

O podcaście

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers.Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields.ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बनाएंगी. सब कुछ सरल हिंदी में. तो आइए ज्ञान की बातें ध्यान से सुनिए.

Autor

Aaj Tak Radio

Kategoria

Education

Strona podcastu

www.aajtak.in

Język

HI

Odcinki

1000

Ostatni odcinek

4 maj 2025

Słuchaj podcastu Gyaan Dhyaan w Replaio

Radio i podcasty w jednej aplikacji - za darmo, bez zakładania konta

Pobierz z Google Play

Replaio nie jest wydawcą podcastów; nazwy audycji, okładki i audio należą do ich autorów i są rozpowszechniane przez publiczne kanały RSS