Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ Odcinki: 1000

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Koniecznie odwiedź stronę podcastu i wesprzyj twórcę: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategoria

News

Strona podcastu

www.aajtak.in

Ostatni odcinek

6 maj 2025

Gdzie słuchać?

Podcasty w aplikacji Replaio Radio Już wkrótce

Podcasty trafią do aplikacji już wkrótce. Zainstaluj teraz i jako pierwszy zobacz nowe podejście do podcastów

Pobierz z Google Play Zainstaluj za darmo Android prawie 10 mln pobrań · ocena 4,7+ iOS niedługo

Odcinki

'बॉयकॉट बॉलीवुड' के पीछे कौन, आलिया भट्ट से जोड़कर वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 08.09.2022

आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज़ होने वाली है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बॉयकॉट की बात भी चल रही है. इस बीच ‘बीबीसी’ के नाम और लोगो वाला एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिस पर अभिनेत्री आलिया भट्ट की तस्वीर लगी है. इसके साथ लिखा है, “बॉयकॉट गैंग के पीछे बीजेपी का हाथ है वो फ़िल्म इंडस्ट्री को नोएडा शिफ्ट करना चाहती है, इसलिए 2-2₹ वाले भक्तों को सोशल मीडिया पर सारे दिन ट्रोल करने का ठेका दिया...

नुपूर शर्मा को धमकी देना भीम सेना चीफ को पड़ा महंगा, हुए अस्पताल में भर्ती? : फैक्ट चेक 07.09.2022

भीम सेना चीफ सतपाल तंवर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इस वीडियो के दो हिस्से हैं. पहले हिस्से में सतपाल, बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर की जुबान काटने वाले को इनाम देने की घोषणा करते हैं. वहीं दूसरे हिस्से में वो बिस्तर पर लेटे हुए बीमार दिख रहे हैं. हांफ रहे हैं.  उनकी नाक में एक नली लगी हुई है. बहुत सारे लोग ऐसा कह रहे हैं कि सतपाल की ये बुरी हालत नूपुर शर्मा के बारे में...

शिवराज के मुंह से निकली थी गुरु के सिर पर पैर रखने की बात मगर...: फैक्ट चेक 06.09.2022

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो क्लिप देखकर लोग अचरज में हैं. वायरल वीडियो में शिवराज एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि "मैं जैत में सरकारी स्कूल में पढ़ा, भोपाल में भी सरकारी स्कूल में ही पढ़ा. हमारे गुरूजी आज भी वो हैं, श्रद्धेय रतनचंद जैन. मैं जाता था उनके सिर पर हम सभी पैर रखते, उनके सिर पर हम.” इस वीडियो के ज़रिये शिवर...

क्या कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने असम को बताया भारत से अलग?: फैक्ट चेक 05.09.2022

असम के बारपेटा से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक का एक ऐसा बयान चर्चा में है जिसको लेकर आरोप है कि उन्होंने असम को भारत से अलग बताया है. कांग्रेस सांसद ने असम को भारत से अलग बताने वाली बात 17वीं शताब्दी में हुए सरायघाट के युद्ध के संदर्भ में कही थी. हालांकि बात सिर्फ़ इतनी नहीं है उनका पूरा बयान इससे अलग है. तो उन्होंने असल में कहा क्या है? क्या है वायरल हो रहे दावे की सच्चाई? सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडका...

पानी मांगने पर आदिवासियों को पेशाब पिलाने की घटना MP की शिवराज सरकार में हुई?: फैक्ट चेक 02.09.2022

सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है, जिसका हेडलाइन है - ‘पानी मांगा तो पांच आदिवासियों को जबरन पेशाब पिलाया’. साथ ही, ऊपर सबहेड में लिखा है, ‘मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की शर्मनाक हरकत’. इस वायरल कटिंग के साथ सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जो बीजेपी ये बोल रही यही कि हमने आदिवासी राष्ट्रपति बना दिया, उसी के राज्य मध्य प्रदेश में इस तरह की शर्मनाक घटना हो रही यही और बीजेपी चु...

पंजाब में हिंदू त्यौहारों की झांकी पर लगाई गई पाबंदी?: फैक्ट चेक 01.09.2022

क्या अब पंजाब में हिंदू त्यौहारों के मौके पर झांकी या शोभा यात्रा निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है?  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके जरिए कुछ लोग कह रहे हैं कि अब पंजाब में शिवरात्रि या कृष्ण जन्माष्टमी जैसे  त्योहारों पर झांकी निकालने पर बेअदबी के आरोप में जेल भेजा जा सकता है. एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “पंजाब में हिंदुओ को अपने त्योहारों पर झांकियां निकालने प...

पाकिस्तान में बाढ़ आने की वजह लोगों का नमाज न पढ़ना है? : फैक्ट चेक 31.08.2022

पाकिस्तान में इस साल बाढ़ की भयानक त्रासदी देखने को मिल रही है. देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा हुआ है. बाढ़ से वहां अब तक तकरीबन 1100 लोग जान गंवा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में रहने वाले हर सात में से एक व्यक्ति बाढ़ से प्रभावित है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग पाकिस्तान के प्रमुख अखबार के हवाले से कह रहे हैं कि पाकिस्तान में आई इस बाढ़ की वजह वहां के लोगों का नमाज न...

सलमान खान के शादीशुदा होने की वायरल ख़बर का सच: फैक्ट चेक 30.08.2022

बॉलीवुड के ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान के बारे में अगर आपको ऐसा सुनने को मिले कि वो शादीशुदा हैं और उनके बीवी-बच्चे दुबई में रहते हैं, तो क्या आप इस पर यकीन करेंगे? सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से ये अफवाह फैल रही है और कई सारे लोग इसे सच मानते हुए इस पर यकीन भी कर रहे हैं. दरअसल उनके इस बात पर यकीन करने की एक वजह ये है कि कुछ वेबसाइट्स भ्रामक हेडलाइन के जरिये सलमान के शाद...

तेजस्वी सूर्या के भाषण में लगे भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे?: फैक्ट चेक 29.08.2022

छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी पूरी कोशिश कर रही है कि चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करके वहां भी अपनी सरकार बनाए. इसी सिलसिले में भाजपा के सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार को नाकारा बताया. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की मानें तो तेजस्...

बंगाल के इस्कॉन मंदिर में पुलिसिया पिटाई का दावा करते वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 26.08.2022

सोशल मीडिया पर पुलिस और भगवा वस्त्र पहने कुछ लोगों के बीच झगड़े का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है की भगवा वस्त्र पहने ये लोग इस्कॉन मंदिर के भक्त हैं और बंगाल की पुलिस इन्हें “श्री मद् भागवत गीता"  बांटने की वजह से पीट रही है. वीडियो में दोनों पक्षों को हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “ममता बानो के धर्म निरपेक्ष बंगाल में आपका...

बिहार में बैल चोरी के आरोप में मुस्लिम युवक की 'मॉब लिचिंग' हुई ?: फैक्ट चेक 25.08.2022

लाठी और धारदार हथियारों से एक शख्स की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये घटना बिहार के समस्तीपुर में हुई है जहां कथित तौर पर बैल चोरी करने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. वीडियो एक गली में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का है. इसमें छह-सात लोग एक व्यक्ति को गिरा कर उसे पीट रहे हैं. थोड़ी देर बाद उसी गली में एक महिला और दो...

‘अग्निवीर’ के तर्ज पर लागू होगी ‘शिक्षक वीर’ योजना?: फैक्ट चेक 24.08.2022

कई सोशल मीडिया यूजर्स ऐसा कह रहे हैं कि सरकार अब सेना की अग्निपथ योजना के जैसी एक नई शिक्षक भर्ती योजना लागू करने जा रही है. कहा जा रहा है कि इस योजना के तहत शिक्षकों को सिर्फ 10 साल के लिए भर्ती किया जाएगा. ऐसा कहते हुए एक कथित अखबार की कटिंग शेयर की जा रही है, जिसकी हेडलाइन है, ‘शिक्षक भर्ती नई नियमावली राष्ट्रपति की मंजूरी’. इसके बाद नीचे कई सब हेडलाइंस हैं, जैसे, ‘B.Ed वालों के लिए बड़ी खुशखबर...

तिरंगे का विरोध करने वाले मुस्लिम युवक के वायरल वीडियो की क्या है असलियत?: फैक्ट चेक 23.08.2022

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम युवक गाड़ी में तिरंगा लगाने का विरोध करता है और मारपीट तक पर उतारू हो जाता है.  ऐसा कहा जा रहा है कि ये यूपी की राजधानी लखनऊ का एक वाकया है जहां एक मुस्लिम युवक कुछ हिंदू लड़कों की बाइक से झंडा हटवाने पर अड़ गया. इसे शेयर करते हुए लोग मुसलमानों पर निशाना साध रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस मुस्लिम युवक को तिरंगे से इतनी दिक्कत...

क्या राहुल गांधी की हुई थी गांधी जी से बातचीत ?: फैक्ट चेक 22.08.2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसने लोगों को अचंभे में डाल दिया है. दरअसल, इसमें राहुल ये कहते दिख रहे हैं कि उनकी गांधी जी से बातचीत हो चुकी है. इस वीडियो में वो कह रहे हैं, "इसे मामले पर मेरी गांधी जी के साथ बातचीत हुई, डिस्कशन हुआ. और मेरा पूरा मन, मेरी पूरी लॉजिक कह रही है, कि इस मामले में गांधी जी गलत बोल रहे हैं और में सही बोल रहा हूं. मगर मैं जानत...

रेलवे अब एक साल के बच्चे का भी फुल टिकट वसूलेगा?: फैक्ट चेक 19.08.2022

क्या भारतीय रेलवे ने अब गुपचुप तरीके से ट्रेनों में एक साल तक के बच्चों का भी पूरा टिकट वसूलना शुरू कर दिया है? सोशल मीडिया पर एक न्य़ूज रिपोर्ट के स्क्रीन शॉट के साथ ये खबर वायरल हो रही है. ‘दैनिक जागरण’ की इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए कई यूजर्स सरकार पर तंज कस रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए व्यंग किया- “थैंक यू मोदी जी”. वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश याद...

शाहरुख खान ने कहा - दम है तो ‘पठान’ को फ्लॉप कराके दिखाओ?: फैक्ट चेक 18.08.2022

एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद अब एक्टर शाहरुख खान की जनवरी में रिलीज हो रही फिल्म ‘पठान’ के बॉयकॉट की मुहिम सोशल मीडिया पर तेज हो गई है. ये देखते हुए शाहरुख के फैंस ‘#PathaanFirstDayFirstShow’ जैसे हैशटैग्स की मदद से फिल्म के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं. साल 2018 में रिलीज ‘जीरो’ के बाद से शाहरुख की कोई फिल्म नहीं आई है. वो सिर्फ ‘रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट’ और ‘लाल सिंह चड...

शिक्षक की पिटाई से मरने वाले बच्चे ने स्कूल में कुछ दिन पहले डांस किया था?: फैक्ट चेक 17.08.2022

राजस्थानी गाने पर डांस करते एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे शेयर करने वालों ने दावा किया कि यह लड़का राजस्थान के जालोर में सरस्वती विद्या मंदिर में नौ वर्षीय दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल था, जिसकी हाल ही में उसके स्कूली शिक्षक द्वारा कथित तौर पर मारपीट के बाद मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी चैल सिंह ने कथित तौर पर बच्चे को एक मिट्टी के बर्तन से पानी पीते हुए...

आमिर खान ने ली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी?: फैक्ट चेक 16.08.2022

सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसे पोस्ट करते हुए लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने अपनी फिल्म की नाकामी को कबूल करते हुए इसकी जिम्मेदारी ले ली है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये बयान उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के संदर्भ में दिया है. 26 सेकेंड के इस वीडियो में आमिर कहते हैं, “हमने कोशिश पूरी की, कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी हमने. लेकिन कहीं ना कहीं हम गलत गए. कुछ लोग...

10 लाख रोजगार देने के वादे से मुकर गए हैं तेजस्वी यादव?: फैक्ट चेक 15.08.2022

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कई सारे लोग ऐसा आरोप लगा रहे हैं कि नीतीश कुमार के साथ सत्ता में भागीदारी मिलते ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दस लाख रोजगार के अपने चुनावी वादे से मुकर गए हैं. तेजस्वी के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि वो इस वादे को तब पूरा करेंगे जब मुख्यमंत्री बनेंगे, अभी तो वो सिर्फ उपमुख्यमंत्री हैं. दरअसल, तेजस्वी यादव ने साल 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले राजद की...

नीतीश के इस्तीफे के बाद ‘नीतीश सबके हैं’ का पोस्टर लगाया गया?: फैक्ट चेक 12.08.2022

नीतीश कुमार ने 9 अगस्त को बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ कर बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. अब वो महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना चुके हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर जेडीयू के पटना ऑफिस के बाहर लगे कथित पोस्टर की फोटो वायरल हो गई जिस पर नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘नीतीश सबके हैं’. क्या है नीतीश के इस पोस्टर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

आमिर खान ने कहा ‘लाल सिंह चड्ढा’ मत देखो?: फैक्ट चेक 11.08.2022

सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बहिष्कार को लेकर हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे हैं. इसी संदर्भ में आमिर के बयान की एक क्लिप वायरल हो रही है. इसमें वो कह रहे हैं कि अगर फिल्म पसंद नहीं है तो मत देखिए. ऐसा कहा जा रहा है कि ये बयान उन्होंने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर दिया है. मिसाल के तौर पर, एक फेसबुक यूजर ने 10 सेकेंड की इस क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा, “...

सोशल मीडिया पर भिड़ी 'हर-हर शम्भू' गाने वाली अभिलिप्सा और फरमानी?: फैक्ट चेक 10.08.2022

‘हर-हर शंभू’ गाने ने पिछले कई दिनों से इंस्टाग्राम रील्स से लेकर कांवड़ यात्रा तक हर जगह धूम मचा रहा है. इसे ओडिशा की गायिका अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा ने गाया था. कुछ समय पहले यूपी के मुजफ्फरनगर की गायिका फरमानी नाज भी इस गाने को अपने अंदाज में गाकर चर्चा में आ गईं. लेकिन इससे खफा होकर देवबंदी उलेमा ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया. इन सब घटनाक्रमों के बीच अभिलिप्सा पांडा के नाम पर बने कुछ ऐसे...

राष्ट्रपति पद से हटने के बाद रामनाथ कोविंद करने लगे कांग्रेस की तारीफ़?: फैक्ट चेक 09.08.2022

सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि राष्ट्रपति पद छोड़ते ही रामनाथ कोविंद कांग्रेस पार्टी की तारीफों के पुल बांधने लगे हैं.  दरअसल पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के नाम पर एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उनकी एक तस्वीर के साथ लिखा है, "गांधी के रास्ते पर चलकर ही भारत दुनिया में तरक्की कर सकता है कांग्रेस ने इस देश को काफी आगे बढाया है". इसके ठीक नीचे "रामनाथ कोविंद पूर्व राष्ट्रपति" लिखा है. कह...

भगवंत मान ने बिजली मापने के लिए किलोग्राम यूनिट इस्तेमाल किया?: फैक्ट चेक 08.08.2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो पंजाब में मुफ्त बिजली दिए जाने के बारे में बात कर रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडयो को पोस्ट करते हुए उनके बिजली मापने की इकाई की जानकारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वीडियो में वो एक न्यूज चैनल का माइक हाथ में पकड़े हुए कह रहे हैं, “छह सौ यूनिट पर मंथ.. कोई उसमें किलोग्राम की लिमिट नहीं है.” एक फेसबुक...

राजनाथ ने अपनी सरकार को नाकाम कहा?: फैक्ट चेक 05.08.2022

क्या केंद्र सरकार का कोई कैबिनेट मंत्री खुलेआम अपनी सरकार की आलोचना कर सकता है? क्या कोई मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगा सकता है कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है? कुछ ऐसा ही दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. न्यूज रिपोर्ट के फॉर्मेट में बनाए गए इस वीडियो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्र सरकार की आलोचना करते दिख रहे हैं. एक फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए इस वीडिय...

Słuchaj podcastu Fact Check w Replaio

Radio i podcasty w jednej aplikacji - za darmo, bez zakładania konta. Zainstaluj już dziś i nie przegap premiery

Pobierz z Google Play

Replaio nie jest wydawcą podcastów; nazwy audycji, okładki i audio należą do ich autorów i są rozpowszechniane przez publiczne kanały RSS