Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ Odcinki: 1000

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Koniecznie odwiedź stronę podcastu i wesprzyj twórcę: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategoria

News

Strona podcastu

www.aajtak.in

Ostatni odcinek

6 maj 2025

Gdzie słuchać?

Podcasty w aplikacji Replaio Radio Już wkrótce

Podcasty trafią do aplikacji już wkrótce. Zainstaluj teraz i jako pierwszy zobacz nowe podejście do podcastów

Pobierz z Google Play Zainstaluj za darmo Android prawie 10 mln pobrań · ocena 4,7+ iOS niedługo

Odcinki

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा चुकी लड़की, राहुल गांधी की यात्रा में दिखी?: फैक्ट चेक 21.11.2022

एक युवती के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर के ज़रिए दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ दिख रही महिला अमूल्या लियोना नोरोन्हा है, जिन्होंने एंटी सीएए प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

गोपीनाथ मुंडे की तस्वीर पकड़े हुए राहुल गांधी की फोटो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 18.11.2022

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो गई है जिसमें राहुल गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की तस्वीर पकड़े हुए हैं. एक अन्य शख्स ने भी राहुल के साथ इस फोटो को पकड़ा हुआ है. इस पर लिखा है, 'दैवत स्व. गोपीनाथरावजी मुंडे साहेब'. इस फोटो के जरिए ये कहने की कोशिश की जा रही है कि राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान विपक्षी पार्टी के नेता की तस्वीर पकड़कर लो...

क्या विराट कोहली ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समर्थन वाली टीशर्ट पहनी? :फैक्ट चेक 17.11.2022

सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी टीशर्ट पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ लिखा हुआ है. एक ट्विटर यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'विराट कोहली भी भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में खड़े हुए. जय हो'. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

शाहरुख़ खान पर 'कस्टम चोरी' का आरोप लगाते वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 16.11.2022

कुछ दिनों पहले मशहूर एक्टर शाहरुख खान की टीम के कुछ लोगों से मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ की. इसी बीच शाहरुख की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो गई जिसमें वो पुलिसकर्मी उनकी चेकिंग कर रहे हैं. इसके साथ कैप्शन में उन्हें 'कस्टम चोर' लिखा गया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बीच सड़क पर सरेआम हत्या करते एक काली हैट वाले शख्स का सच : फैक्ट चेक 15.11.2022

बीच सड़क पर सरेआम हत्या करते एक काली हैट वाले शख्स का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि ये घटना मुंबई के अंधेरी इलाके में हुई है. वीडियो में कुछ लोग एक कम्प्यूटर पर सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं. इस फुटेज में एक हत्यारे के लोगों पर हमला करने का नजारा दिखता है. पहले एक कार आकर रुकती है जिसमें से एक लड़की बाहर निकलती है. इसके बाद कार वहां से चली जाती है. तभी अ...

क्या बीच सड़क पर लड़कियों की मारपीट का वीडियो यूपी का है? : फैक्ट चेक 14.11.2022

जमीन पर बेसुध पड़ी एक लड़की पर लात-घूसे बरसाती लड़कियों का हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो किसी सड़क का है जहां एक स्कूटी समेत कई गाड़ियां खड़ी हुईं हैं. चार लड़कियों ने सड़क पर पड़ी एक लड़की को घेर रखा है और उसकी बेरहमी से पिटाई कर रही हैं. मार खा रही लड़की बेहोशी की हालत में चीख रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कई लोग इसे उत्तर प्रदेश का बता...

ब्लड डोनेट करने गए शख़्स ने पी लिया अपना ख़ून? : फ़ैक्ट चेक 11.11.2022

रक्तदान से जुड़ी एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि रक्तदान करने अस्पताल गए एक युवक को जब बिस्किट खाने के लिए नहीं दिए गए तो उसने नाराज होकर अपना दान किया हुआ खून वापस लेने के लिए उसे पी लिया. सुनिए सच 'फैक्ट चेक' में

शालिनी उन्नीकृष्णन ISIS आतंकी कैसे बनी?: फ़ैक्ट चेक 10.11.2022

सोशल मीडिया पर बुरक़ा पहनी हुई एक महिला का वीडियो वायरल है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि वह पहले हिंदू थी और बाद में ISIS में शामिल हो गई और अब अफ़ग़ानिस्तान की जेल में बंद है. इस वीडियो में महिला कह रही है, 'मेरा नाम शालिनी उन्नीकृष्णन है. मैं नर्स बनकर इंसानियत की सेवा करना चाहती थी. अब मैं फातिमा बा हूं, एक ISIS आतंकी, जो अब अफ़ग़ान जेल में है. मैं अकेली नहीं हूं. मेरे जैसी 32 हज़...

T20 वर्ल्ड कप मैच में दिखा राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का मज़ाक उड़ाता पोस्टर?: फैक्ट चेक 09.11.2022

एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप अपने आख़िरी दौर में पहुँच चुका है और दूसरी तरफ राहुल गाँधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को दो महीने से ऊपर हो गए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में एक पोस्टर दिखा रहे हैं. पोस्टर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधने वाली बातें लिखी हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कई स...

'जय श्रीराम' की धुन पर थिरके भारत-पाक के क्रिकेट फैंस?: फैक्ट चेक 08.11.2022

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे शेयर करते हुए कई लोग कह रहे हैं कि मेलबर्न में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद दोनों देशों के प्रशंसकों ने 'जय श्रीराम' गाने पर एकसाथ डांस किया.  इस वीडियो में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए कई सारे लोग डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोगों के हाथ में भारत का तिरंगा है तो कुछ के हाथ में पाकिस्तानी झंडा है. एक लड़की डीजे की...

क्या वायरल वीडियो में BJP नेता पर भड़क रहे हैं गुजरात के साधु? : फैक्ट चेक 07.11.2022

गुजरात में विधानसभा चुनाव की चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर '#parivartanaaveche' और '#GujaratElections2022' जैसे हैशटैग्स के साथ एक वीडियो वायरल हो गया है. खास तौर पर आम आदमी पार्टी के समर्थक इसे खूब शेयर कर रहे हैं.इस वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि जहां पहले साधु-संत बीजेपी के साथ खड़े रहते थे, वहीं अब उनका भी बीजेपी से मोहभंग हो गया है.जानिए इस वीडियो की सच्चाई...

Elon Musk ने लाइव इंटरव्यू में ट्विटर की लीगल हेड विजया गाड्डे को नौकरी से निकाला?: फैक्ट चेक 04.11.2022

एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद से कम्पनी में नौकरी जाने का दौर जारी है. इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि Musk ने ट्विटर की लीगल हेड विजया गाड्डे को एक लाइव शो के दौरान नौकरी से निकाला. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जो देखने में किसी इंटरव्यू का सेट लग रहा है. इसमें एलन मस्क और विजया गाड्डे के अलावा दो अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच...

मोरबी ब्रिज केबल पर लात मारने वाला वीडियो बहुत पुराना नहीं है, ये कैसे चला पता?: फैक्ट चेक 03.11.2022

मोरबी ब्रिज पर 400 लोगों की भीड़ अचानक आ जाने और पुल की मरम्मत न होने की वजह से ये टूट गया. 130 से ज्यादा लोगों की इसमें जान गई. इस घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ जिसमें एक लड़का ब्रिज की केबल पर लातें मार रहा है. दावा किया गया कि यही वजह थी जिस वजह से पुल टूटा. लेकिन फिर ये भी कहा जाने लगा कि ये वीडियो पुराना है पर असल में ये बहुत पुराना नहीं है तो इसका पता आज तक रेडियो की फ़ैक्ट...

टी20 वर्ल्ड कप में मैच हारने पर पाक टीम को रमीज़ राजा ने लगाई फटकार? : फैक्ट चेक 02.11.2022

पाकिस्तान को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में पहले भारत और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भी पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा. इसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज़ का पाकिस्तानी टीम को फटकार लगाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. तो क्या ये वीडियो पाकिस्तानी टीम की इन मैचों में हुई हार के बाद आया है? सुनिए क्या है सच्चाई 'फ़ैक्ट चेक' के इस एपिसोड में.

क्या ऋषि सुनक ने कहा कि भारत को चाहिए मनमोहन सिंह जैसा पीएम? : फैक्ट चेक 01.11.2022

सोशल मीडिया पर एक न्यूज पोस्टकार्ड के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि ऋषि सुनक ने भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत बताई है. तो क्या ये दावा, ये खबर सही है? जानिए फ़ैक्ट चेक में.

लद्दाख में इंडियन आर्मी के छह जवानों की मौत के वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 28.10.2022

भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर मौजूद सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे दुर्गम युद्ध क्षेत्रों में से एक माना जाता है. इस इलाके में सेना की तैनाती के दौरान दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं. ऐसे में इसी इलाके का बताते हुए सोशल मीडिया पर दुर्घटनाग्रस्त सेना के वाहनों की तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो गया है. इसके साथ कुछ लोग कह रहे हैं कि लद्दाख से सियाचिन जाते हुए भारतीय सेना के छह जवानों की म...

चुनाव से पहले बीजेपी में टूट की अफवाह क्यों हुई वायरल?: फैक्ट चेक 27.10.2022

सोशल मीडिया पर एक कथित न्यूज क्लिप वायरल हो रही है जिसके साथ कहा जा रहा है कि बीजेपी से विधायकों के छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है. क्लिप में इसे ब्रेकिंग न्यूज की तरह बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक मुकेश वर्मा ने दावा किया है कि 20 विधायक बीजेपी छोड़ेंगे. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक में.

दिवाली पर वायरल फोटो क्या NASA ने जारी किया है?: फैक्ट चेक 26.10.2022

इंटरनेट पर कुछ लोग इंडिया की जगमगाती हुई पिक्चर शेयर कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये फोटो स्पेस से लिया गया है नासा द्वारा , क्या है इस दावे के पीछे का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस में वापसी हो गई? : फैक्ट चेक 25.10.2022

सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी छोड़कर दोबारा कांग्रेस जॉइन कर ली. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर सिंधिया के भाषण का एक वीडियो शेयर कर रहे है जिसमें वो बीजेपी की जमकर आलोचना करते दिख रहे हैं. तो क्या है इस दावे और वीडियो की सच्चाई? सुनिए 'फैक्ट चेक' में.

सोती हुई पत्नी के पैरों को सांप समझ कर पति ने कर दिया ज़ख़्मी?: फैक्ट चेक 21.10.2022

सांप के प्रिंट वाले स्टॉकिंग्स पहनने वाली एक महिला की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चटखारे लेकर सुनाई जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस महिला के पति ने गलती से सांप समझ कर उसके पैरों पर हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गई. ऐसा कहते हुए लोग तीन तस्वीरों का एक कोलाज शेयर कर रहे हैं. कोलाज की दो तस्वीरों में बिस्तर पर बैठे किसी शख्स के पैर दिख रहे हैं. इस शख्स ने सांप के प्रिंट वाले स्टॉकिंग्स पहन...

कांग्रेस के इलेक्शन सिंबल का इस्लाम से क्या लेना-देना है, सुनिए वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 20.10.2022

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस का चुनाव चिन्ह इस्लामिक शिया समुदाय के एक प्रतीक से प्रेरित है. इस तस्वीर में इस्लाम के शिया समुदाय से जुड़े प्रतीक हाथ के पंजे की है जिस पर उर्दू में ‘अब्बास अलहे सलाम’ लिखा है. साथ में एक पोस्ट लिखा है जिसके मुताबिक 'इस्लाम के इसी प्रतीक चिन्ह को कांग्रेस ने अपना चुनाव चिन्ह बनाया है. मुस्लिमों को ये बात पता...

ट्रेन की छत पर यात्रा कर रहे छात्र UP PET के हैं?: फैक्ट चेक 19.10.2022

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी सरकार के विभागों में ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए 15-16 अक्टूबर को पीईटी की परीक्षा का आयोजन किया था. इस परीक्षा के लिए 37 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया. इसी बीच सोशल मीडिया पर इस परीक्षा  से जोड़ते हुए एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें कई सारे लोगों से भरी एक ट्रेन दिखाई दे रही है. ट्रेन की सीटों, दरवाजों और यहां तक की...

टूथपेस्ट में हरी कलर कोडिंग का मतलब उसका केमिकल-फ्री होना है?: फैक्ट चेक 18.10.2022

टूथपेस्ट की ट्यूब के निचले हिस्से में बने रंगीन डिब्बों की ओर कई बार आपका ध्यान भी गया होगा. लेकिन क्या इन डिब्बों का रंग टूथपेस्ट की सामग्री की ओर इशारा करता है? सोशल मीडिया पर कई लोगों का यही मानना है. ऐसा कहा जा रहा है कि अगर टूथपेस्ट की ट्यूब में नीचे हरा डिब्बा बना हो, तो इसका मतलब है कि उसे बनाने में पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. इसी तरह अगर काले रंग का डिब्बा बना हो, त...

गांधी और सावरकर के बीच बहस का वायरल सीन किस फ़िल्म का हिस्सा है: फैक्ट चेक 17.10.2022

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महात्मा गांधी और सावरकर के बीच संवाद का ये दृश्य ऑस्कर विजेता फिल्म ‘गांधी’ का है. इस दृश्य में गांधी और सावरकर के बीच भारतीय समाज में मौजूद जाति व्यवस्था पर चर्चा होती है. गांधी जाति व्यवस्था का बचाव करते दिखते हैं जबकि सावरकर इसे समाप्त करने की वकालत करते हैं. इस तस्वीर की क्या है सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक में.

आमिर ख़ान पर किरण राव की तस्वीर के जरिए क्यों साधा जा रहा निशाना? 14.10.2022

एक्टर आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे शेयर करते हुए लोग आमिर पर तंज कस कस रहे हैं और ऐसा कह रहे हैं कि किरण जब आमिर की पत्नी के तौर पर उनके साथ रहती थीं, तो उन्हें भारत में रहने में डर लगता था. वहीं अब वो बेखौफ होकर घूमती हैं. इस तस्वीर की सच्चाई क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेक' में

Słuchaj podcastu Fact Check w Replaio

Radio i podcasty w jednej aplikacji - za darmo, bez zakładania konta. Zainstaluj już dziś i nie przegap premiery

Pobierz z Google Play

Replaio nie jest wydawcą podcastów; nazwy audycji, okładki i audio należą do ich autorów i są rozpowszechniane przez publiczne kanały RSS