Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ Odcinki: 1000

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Koniecznie odwiedź stronę podcastu i wesprzyj twórcę: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategoria

News

Strona podcastu

www.aajtak.in

Ostatni odcinek

8 lis 2025

Gdzie słuchać?

Podcasty w aplikacji Replaio Radio Już wkrótce

Podcasty trafią do aplikacji już wkrótce. Zainstaluj teraz i jako pierwszy zobacz nowe podejście do podcastów

Pobierz z Google Play Zainstaluj za darmo Android prawie 10 mln pobrań · ocena 4,8 iOS niedługo

Odcinki

GDP बढ़ी लेकिन कहां कमी रह गई? : दिन भर, 31 अगस्त 31.08.2022

अमेरिकी सेना ने क्यों चिनुक हेलीकॉप्टर पर क्या लगाया बैन, झारखंड में अंकिता हत्याकांड को लेकर पॉलिटिकली कैसा असर हुआ, क्या जम्मू में गुलाम नबी आज़ाद कांग्रेस को टक्कर दे पाएंगे और पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े क्या कहते हैं? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

अडानी की बढ़ती दौलत के पीछे क्या सिर्फ मार्केट का माहौल है? :दिन भर, 30 अगस्त 30.08.2022

हेमंत सोरेन की विधायकी के बाद अब सरकार क्यों ख़तरे में है, मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर्स पर छापे का आधार क्या, सुप्रीम कोर्ट का गुजरात दंगों पर सुनवाई नहीं करने का आदेश क्यों और अडानी की अमीरी क्यों कही जा रही बबल? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर- रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी नोट- पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.

हेमंत सोरेन को अयोग्य घोषित करने में हो रही देरी से बीजेपी को क्या फायदा है? :दिन भर, 29 अगस्त 29.08.2022

झारखंड में हेमन्त सोरेन के खिलाफ कार्रवाई में देरी क्यों, महागठबंधन क्यों राज्यपाल पर जान-बूझ कर देरी करने का आरोप लगा रहा है, चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित ने क्या नए नियम बना दिये हैं, कैसा रहा चीफ जस्टिस के कार्यकाल का पहला दिन,पाकिस्तान में बाढ़ से कैसे भयावह होते जा रहे हैं हालात, क्यों डूब रही है पाकिस्तान की इकोनॉमी और फिर से मंगल पर पहुंचने की कैसे तैयारी कर रहा नासा? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठा...

गुलाम नबी आज़ाद जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को नुक़सान पहुंचाएंगे या अपना नुक़सान कर लेंगे?: दिन भर, 26 अगस्त 26.08.2022

क्या हेमंत सोरेन अब नहीं होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, गुलाम नबी आज़ाद ने कांग्रेस क्यों छोड़ी और उनके पार्टी छोड़ने से किसको फायदा होगा, गोरखा रेजिमेंट की भर्ती में नेपाल सरकार क्या अड़ंगा डाल रही है और बात कहां अटक रही है और कल से शुरू हो रहे एशिया कप में किस टीम का पलड़ा भारी है, सुनिए दिनभर में जमशेद कमर सिद्दीकी से प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

भूपेंद्र चौधरी को यूपी अध्यक्ष बनाने के पीछे BJP का प्लान 5 पॉइंट्स में समझिए : दिन भर, 25 अगस्त 25.08.2022

आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर विधायक खरीदने का आरोप क्या राजनीतिक पैंतरा है? हेमंत सोरेन की कुर्सी गई तो सीएम कौन होगा? बीजेपी ने यूपी के स्टेट प्रेजिडेंट के लिए भूपेंद्र चौधरी को ही क्यों चुना और क्यों 2025 तक पानी के लिए तरसेंग लोग? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

नीतीश को मिल गया अगला लोकसभा चुनाव जीतने का फ़ॉर्मूला? : दिन भर, 24 अगस्त 24.08.2022

नीतीश कुमार के पास 2024 के लिए क्या फॉर्मूला मिल गया है? नितिन गडकरी के नए रोड कंस्ट्रक्शन प्लान से क्या फायदा होगा? यूक्रेन के बाद अब पूरी दुनिया को कैसा खतरा है और INS विक्रांत के नौसेना में शामिल होने से क्या फायदा होगा? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

साउथ की पॉलिटिक्स का बदला समीकरण क्यों बीजेपी के लिए मौका बन गया है? : दिन भर, 23 अगस्त 23.08.2022

पैगंबर मुहम्मद पर बीजेपी एमएलए टी राजा सिंह की गिरफ्तारी के बाद राज्य में क्या मोड़ लेगी राजनीतिक कड़वाहट? क्या फाइजर की वैक्सीन से हुआ गर्भ में पल रहे बच्चों का नरसंहार? पाकिस्तान की सियासत में कहां खड़े नज़र आते हैं इमरान खान और क्यों कुछ राज्यों में बाढ़ से बदतर हो रहे हैं हालात? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की कार्रवाई का दिल्ली से गुजरात तक कैसा असर होगा?: दिन भर, 22 अगस्त 22.08.2022

मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की कार्रवाई के राजनीतिक असर क्या,केशव मौर्या का बढ़ेगा कद,दिल्ली में जुटे किसान क्या चाहते हैं और Ind vs Zim सीरीज का हासिल क्या? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. प्रड्यूसर- रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी नोट- पॉडकास्ट में व्यक्त किये गए विचार एक्सपर्ट्स के निजी हैं.

OBC आरक्षण के बहाने अब यूपी में कौन सा नया खेल रच रही है BJP? :दिन भर,19 अगस्त 19.08.2022

दिल्ली की नई आबकारी नीति आम आदमी पार्टी के लिए कैसे मुश्किल बन गई है, इस मामले में क्या मनीष सिसोदिया की मुश्किलें और बढ़ेंगी, डॉक्टरों ने 'गिफ्ट' लेकर क्यों खिलाई डोलो,ओबीसी आरक्षण पर किस तैयारी में योगी सरकार और गोटाबाया राजपक्षे श्रीलंका क्यों लौटना चाहते हैं? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर- रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- अमृत रज्जी नोट- पॉडकास्ट में व्यक्त किये गए विचार एक्सप...

जम्मू- कश्मीर में ग़ैर कश्मीरियों को वोट क्यों नहीं डालने देना चाहता विपक्ष? : दिन भर, 18 अगस्त 18.08.2022

जम्मू कश्मीर में गैर कश्मीरियों को वोटिंग का अधिकार देने से क्या बदल जाएगा? बिहार में किसकी सरकार में रहे सबसे दागी मंत्री? अफगानिस्तान में आतंकी हमले कौन करा रहा है और दिल्ली में रोहिंग्या मुसलमान किस हालात में रह रहे हैं? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

बीजेपी के सबसे पावरफुल बोर्ड से क्यों कटा शिवराज-गडकरी का पत्ता? : दिन भर, 17 अगस्त 17.08.2022

बीजेपी के पार्लियामेंट बोर्ड और इलेक्शन कमिटी में किस आधार पर बदलाव किए गए हैं? रोहिंग्या मुसलमानों पर मोदी सरकार के दो मंत्रालय के सुर अलग क्यों सुनाई दिए? बिलकिस बानो केस में रेमिशन पॉलिसी पर क्यों बवाल और क्या अब हर फोन के लिए कॉमन चार्जर होगा? सुनिए 'दिन भर' जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में क्या मिसिंग है: दिन भर, 16 अगस्त 16.08.2022

बिहार के नए कैबिनेट में आरजेडी 'बड़ा भाई' बनकर क्यों उभरा है? किस पॉलिसी के तहत बिलकिस बानो केस में 11 दोषियों को रिहा कर दिया गया? चीन के जासूसी पोत को लेकर भारत क्यों चिंतित है और FIFA ने किन वजहों से भारतीय फुटबॉल पर बैन लगाया? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

अमृत महोत्सव के जश्न के बीच नीतीश ने ये कौन सा दांव चल दिया है? :दिन भर, 15 अगस्त 15.08.2022

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर दिन भर की हलचल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले से सम्बोधन में क्या खास और चुनावों के लिहाज से ये क्यों है इंपोर्टेन्ट, आजादी के जश्न के बीच कैसे चर्चा का केंद्र बने नीतीश कुमार? नीतीश के बीस लाख नौकरियों के ऐलान में प्रैक्टिकली क्या पेंच है और वो जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के विरोध में क्यों हैं और बढ़ती एविएशन इंडस्ट्री के बावजूद क्यों घाटे में हैं एयरपोर्ट? सुनिए 'दि...

RJD से गठबंधन कर के इस बार बड़ा खेल कर गए हैं नीतीश कुमार? :दिन भर, 12 अगस्त 12.08.2022

बिहार में आरजेडी-जदयू की कैबिनेट विस्तार का फॉर्मूला क्या होगा, कौन से चेहरे होंगे नीतीश की कैबिनेट का हिस्सा और क्या आरजेडी के गृह मंत्रालय की मांग नीतीश की मुसीबत है? कोरोना के मामले क्यों बढ़ने लगे हैं,ओमिक्रान का नया सब-वैरिएंट कितना खतरनाक है? और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प ने ऐसा क्या कर दिया कि एफबीआई को उनके घर छापेमारी करनी पड़ी और अमेरिका की राजनीति में इसका क्या असर पड़ जाएगा? सुनिए...

तेजस्वी यादव के चुनावी वादे नीतीश कुमार की मुसीबत बनेंगे? : दिन भर,11 अगस्त 11.08.2022

कैसे होगा तेजस्वी-नीतीश कैबिनेट का बंटवारा, तेजस्वी यादव के वादे नीतीश कुमार के लिए कैसे मुसीबत बंनने जा रहे है, रेवड़ी कल्चर पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, सुप्रीम कोर्ट के लपेटे में चुनव आयोग कैसे आ गया, यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर दुविधा में क्यों है, स्वतंत्र देव सिंह के बाद कौन सम्हालेगा यूपी बीजेपी की कमान, क्यों रह रह के लौट आ रहा है कोरोना और अरुणाचल परदेश में कैसे अब ड्रो...

बिहार में JDU-RJD का राज, अब बीजेपी का क्या होगा? : दिन भर, 10 अगस्त 10.08.2022

बिहार में नई सरकार के सामने क्या चुनौतियां होंगी और कैसे बिहार में आगे बढ़ेगा बीजेपी का रथ? बच्चों में क्यों फैल रहा है माउथ एंड हैंड इन्फेक्शन? सरकार के तमाम जतनों के बाद भी क्यों बढ़ रहे हैं साइबर क्राइम के मामले और अमेरिका ने क्यों अपना जहाज़ भारत में मरम्मत करने को भेजा है? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

नीतीश कुमार के साथ से तेजस्वी यादव को क्या मिलेगा?: दिन भर, 09 अगस्त 09.08.2022

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का भविष्य क्या है, एक साल बाद बिहार की राजनीति में कौन सा बड़ा बदलाव होने वाला है, 2024 लोकसभा चुनाव में मज़बूत गठबंधन बनकर कौन उभरेगा, महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार का फॉर्मूला क्या है और किन नेताओं को सबसे पहले पार्टी ने तवज्जो दी और बारह हज़ार से कम दामों का चीनी मोबाइल फोन क्या बंद हो जाएगें, सुनिए 'दिनभर' में कुलदीप मिश्रा से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत...

बीजेपी से पल्ला झाड़ने के मूड में क्यों हैं नीतीश कुमार?: दिनभर, 08 अगस्त 08.08.2022

बिहार की राजनीति में हो रहे उथल-पुथल की असली वजह क्या है और नीतीश कांग्रेस को साथ लेकर क्यों चलना चाह रहे हैं, लोकसभा में पास हुआ Electricity Amendment Bill 2022 क्या है और इसको लेकर विवाद क्यों हो रहा है, चीन-ताइवान के बीच टेंशन क्यों बढ़ रही है और अमेरिका के साथ किसी भी वार्ता पर चीन ने मन क्यों कर दिया है और आज राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन भारत का हासिल क्या रहा, सुनिए 'दिनभर' में जमशेद कमर स...

जनता से असल मुद्दा कौन छिपा रहा है, कांग्रेस या BJP?: दिन भर, 5 अगस्त 05.08.2022

ईडी की कार्रवाईयों के बीच महंगाई पर कांग्रेस के प्रदर्शन के इशारे क्या हैं, केंद्रशासित प्रदेश बनने के तीन साल बाद कितना बदला लद्दाख, ब्याज दर से लेकर जीडीपी पर RBI के ऐलान का आसान मतलब और तुर्की-रूस की नज़दीकियों के मायने, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन न...

ताइवान तनाव का असली विलेन चीन है या अमेरिका?: दिन भर, 04 अगस्त 04.08.2022

क्या चीन ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा और इसमें अमेरिका की क्या भूमिका होने वाली है, सरकार ने किस दबाव में पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल को वापस लिया, मंकीपॉक्स वायरस का इन्फेक्शन क्या एसिमटोमैटिक भी हो सकता है और भारत के अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यू यू ललित की कहानी. सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ.

ताइवान की मदद के लिए किस हद तक जाएगा अमेरिका? : दिन भर, 3 अगस्त 03.08.2022

ताइवान पर दुनिया की नज़र क्यों है और चीन किस डर से ताइवान पर हमला नहीं करेगा? इकोनॉमिक सैंक्शंस को क्या झेल पायेगा ताइवान? कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की कौन सी ग़लती उसपर भारी पड़ सकती है और किन सशोधनों के साथ मंजूर हुआ वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन बिल? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

अल जवाहिरी की मौत को अमेरिका 21 साल पुराना बदला क्यों कह रहा है? :दिन भर, 2 अगस्त 02.08.2022

अठारह जगहों पर हुई ईडी की छापेमारी से क्या निकला, सोनिया-राहुल से पूछताछ के बाद ईडी को नेशनल हेरॉल्ड के दफ्तर में छापेमारी की ज़रूरत क्यों पड़ी और ईडी की तेज हुई कार्रवाइयों की क्या वजह? अल जवाहिरी क्यों अमेरिका के लिए बड़ा खतरा था, कबसे चल रही थी अमेरिका में इस ऑपरेशन की प्लानिंग, अल जवाहिरी के मारे जाने पर तालिबान को क्यों है आपत्ति और भारत के लिए किस तरह फायदेमंद है अलकायदा लीडर अल जवाहिरी का मारा...

संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद उद्धव का शिवसेना पर दावा और कमज़ोर हो गया है?:दिन भर, 1 अगस्त 01.08.2022

पात्रा चॉल घोटाले के बाद अब पीएनबी घोटाले में भी कैसे फँस गए संजय राउत? और राउत की गिरफ्तारी उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कैसे बढ़ाएगी? पश्चिम बंगाल में आज ममता की कैबिनेट मीटिंग में क्या हुआ और मंत्री पार्थ की गिरफ्तारी के बाद घिरी ममता कैबिनेट विस्तार के जरिये किस कोशिश में हैं? लम्पी स्किन डिजीज से मरने वाले पशुओं की संख्या क्यों बढ़ रही है, इस बीमारी के लक्षण और इलाज क्या हैं और क्या सरकारी आंकड़े हक...

किरकिरी कराने वाले अधीर रंजन को लेकर कांग्रेस में इतना धीरज क्यों है: दिन भर, 29 जुलाई 29.07.2022

कर्नाटक में क्यों अपनी ही पार्टी से नाराज़ है बीजेपी कार्यकर्ता? कांग्रेस नेता अधीर रंजन में ऐसी क्या खूबी है कि पार्टी ने उन्हें लोकसभा का नेता बनाया हुआ है? MIG 21 से क्यों हो रही है इतने पायलटों की मौतें और वर्ल्ड टाइगर डे पर बाघों से जुड़े दिलचस्प किस्से. सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

पार्थ चटर्जी के बहाने बाहर आ गई TMC की कलह? : दिन भर, 28 जुलाई 28.07.2022

टीएमसी के लिए पार्थ चटर्जी को सभी पदों से हटाना क्यों ज़रूरी था और बंगाल की राजनीति के लिए इस ख़बर का मतलब क्या है, विपक्षी सांसदो के सस्पेंशन की क्या वजहें हैं, यूपी में कौन होगा बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष और किन भारतीय खिलाड़ियों से कॉमन वेल्थ गेम्स में देश को है पदक की आस? सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ.

Słuchaj podcastu Din Bhar w Replaio

Radio i podcasty w jednej aplikacji - za darmo, bez zakładania konta. Zainstaluj już dziś i nie przegap premiery

Pobierz z Google Play

Replaio nie jest wydawcą podcastów; nazwy audycji, okładki i audio należą do ich autorów i są rozpowszechniane przez publiczne kanały RSS